Prevention of land degradation भू निम्नीकरण के रोकथाम

Class:- 10th. Chapter:- 1
Geography

Prevention of land degradation भू निम्नीकरण के रोकथाम

संसाधन किसे कहते है तथा संसाधन के प्रकारों के लिए क्लिक करें

भूमि महत्वपूर्ण संसाधन है। फसलों तथा पेड़ पौधों के लिए उर्वर भूमि की आवश्यकता होती है। परंतु खनन, अति पशु चारण, रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों आदि के प्रयोग से निम्नलिखित हुआ है। परंतु यदि निम्नलिखित उपाय करें तो भुमि निम्नीकरण को दूर किया जा सकता है। आइए देखते हैं, भू निम्नीकरण के रोकथाम के उपाय।

? वृक्षारोपण
Tree planting

पर्वतीय ढलानों, मरुस्थलीय क्षेत्रों, बाढ़ वाले मैदानी क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर मृदा के कटाव को नियंत्रित किया जा सकता है। पेड़ पौधों की जड़े मिट्टी को पकड़े रहती है, जिससे मृदा अपरदन कम होता है। फलस्वरूप भू निम्नीकरण को रोका जा सकता है।

वृक्षारोपण
वृक्षारोपण

? class 10th. Economics पहला चैपटर विकास से आप क्या समझते हैं. विडियो के लिए क्लिक करें

 

? Proper management of pasture
चारागाह का उचित प्रबंधन

उचित चारागाहों का विकास करके भूमि के कटाव को कम किया जा सकता है। पशुओं के खुर से भूमि का उपरी भाग उखड़ जाता है। और जब वर्षा होती है तो वहां से मिट्टी जाती है। इस कारण मृदा अपरदन होती है। जिस कारण भूमि निम्नीकरण को रोका जा सकता है।

? Trees keeper belt
पेड़ों की रक्षक मेखला

शुष्क एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में पेड़ों के रक्षक मेखला बनाकर वायु द्वारा होने वाले मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। पेड़ों को कतार में लगाने से वायु की गति कम हो जाती है। इस कारण अपरदन कम होता है। फलस्वरूप भू निम्नीकरण को रोका जा सकता है।

? Industrial waste management
औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन

उद्योगों से निकलने वाला जल परिष्करण के बाद ही उसे नदी नालों में छोड़ा जाए जिससे जल और भूमि प्रदूषण कम होगा। इससे भू निम्नीकरण को रोका जा सकता है।

? नदियों के किनारे पेड़ लगाना
Planting trees along the rivers

नदियों के किनारे पेड़ पौधों को लगाकर मृदा को लगाकर मृदा के कटाव को कम किया जा सकता है। इस कारण भू निम्नीकरण कम होगा।

? रासायनिक खाद के जगह जैविक उर्वरक का प्रयोग करना
Use of organic fertilizer in place of chemical inputs

रासायनिक खादों जैसे यूरिया, डीएपी, फास्फेट इत्यादि के प्रयोग से मिट्टी में मौजूद केचुआ और सूक्ष्म जीवाणु मर जाते हैं। जिस कारण मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पोषक तत्व नहीं बन पाता। यदि जैविक उर्वरक का प्रयोग किया जाए तो मिट्टी की उर्वरता को बनाये रखा जा सकता है।

वर्मी कंपोस्ट
वर्मी कंपोस्ट

? class 10th. Geography सतत पोषणीय विकास क्या है जानने के लिए क्लिक कीजिए

? समोच्च रेखीय जुताई
Contour line ploughing

पर्वतीय और पहाड़ी ढलानों में समान ऊंचाई की ओर जुताई करने से मृदा कम अपरदित होती है। क्योंकि इससे पानी रुक-रुक कर के नीचे बहता है। इस कारण धूल निम्नीकरण को रोका जा सकता है।

? बाढ़ नियंत्रण
Flood control

नदियों पर बांध बनाकर पानी को रोककर कम मात्रा में नीचे वाले क्षेत्रों में छोड़ने से मृदा का अपरदन कम होता है। जो भू निम्नीकरण को रोकने में सहायक है।

Dam बांध
Dam बांध

? मैट्रिक का क्वेश्चन बैंक 2009 से लेकर 2019 तक आए सामाजिक विज्ञान के क्वेश्चन को आप यहां पर देख सकते हैं

? बंजर भूमि का उचित प्रबंधन
Proper management of wastelands

बेकार पड़ी भूमि को उचित प्रबंधन के माध्यम से उपजाऊ भूमि बनाया जा सकता है। ऐसे भूमि से कंकड़ पत्थर को निकाल कर समतलीकरण कर तथा जैविक उर्वरकों का प्रयोग कर इत्यादि के माध्यम से भूमि को उर्वर बनाया जाता है।

? कांटेदार झाड़ी लगाना
Prickly shrub

शुष्क तथा मरुस्थलीय क्षेत्रों में कांटेदार झाड़ियों को लगा कर मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। जिस कारण भू निम्नीकरण कम होगा।

? पहाड़ी ढलान में सीढ़ी नुमा कृषि करना
Farming like a ladder in a hill slope

पहाड़ी ढलानों में सीढ़ीनुमा खेती करने से मृदा अपरदन कम होता है। जिस कारण भूमि निम्नीकरण को रोका जा सकता है।

सीडी नुमा कृषि
सीडी नुमा कृषि करना

इसके अलावा हरित खाद का प्रयोग, वृक्षों की कटाई पर प्रतिबंध, स्थानांतरण कृषि पर रोक इत्यादि जैसे कदमों से भूमि निम्नीकरण को रोका जा सकता है।

? विश्व के सात नए आश्चर्य जानने के लिए रोचक वीडियो क्लिक कीजिए

⭐ गृह कार्य

1• भू निम्नीकरण के चार प्रमुख कारणों को लिखें?

2• भू निम्नीकरण के दूर करने के 4 उपाय का वर्णन करें?

? हमारी कुछ और प्रस्तुति

• भू निम्नीकरण के कारण क्लिक करें

• यूट्यूब पर संसाधनों के प्रकार क्लिक करें

• YouTube पर मैट्रिक प्रश्न बैंक क्लिक करें

• यूट्यूब पर ब्रह्माण्ड के रहस्य

Prevention of land degradation आपको कैसा लगा कमेंट में जरूर बताइएगा हमारे साथ जुड़े रहिए आगे और भी इससे अच्छी जानकारी पोस्ट होते रहेगी।

Prevention of land degradation

जय हिंद!

 

Leave a Comment