Resources and Development Quiz ke Questions संसाधन एवं विकास से क्विज
Resources and Development Quiz ke Questions संसाधन एवं विकास से क्विज के क्वेश्चन है। जो बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इसके बाद आप सभी चैप्टर का एक के बाद एक देखेंगे।
भौगोलिक पारिभाषिक शब्द/अति लघु उत्तरीय प्रश्न
Also Read
- How to Crack State Level Exams in Jharkhand – Step by Step Guide 2025
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- संसाधन:- संसाधन मनुष्य और समाज की विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साधन हैं।
- प्राकृतिक संसाधन:- प्रकृक्ति द्वारा प्राप्त निःशुल्क उपहार जैसे- भूमि, उपजाऊ मृदा, वनस्पति, जल, वायु, खनिज पदार्थ, ऊर्जा संसाधन आदि।
- मानवकृत संसाधन:- मनुष्य द्वारा निर्मित संसाधन जैसे-मशीनें, इमारत, इंजीनियरिंग, तकनीक, स्मारक, चित्र आदि।
- नवीकरणीय संसाधन:- कुछ संसाधन जो एक निश्चित समय में पुनः प्राप्त हो जाते हैं। इनमें पेड़-पौधों व जानवरों में पुनः उत्पादन को क्षमता होती है। कुछ महत्त्वपूर्ण नवीकरणीय संसाधन हैं- जल, वन, पवन, सौर ऊर्जा तथा ज्वारीय ऊर्जा।
- अनवीकरणीय संसाधन:- कुछ संसाधन जो एक निश्चित समय में पुनः प्राप्त नहीं हो सकते हैं। जैसे खनिज पदार्थ।
- वन रोपण:- पेड़-पौधे लगाकर वन क्षेत्र में वृद्धि करना।
- जलोढ़ मैदान:- भूमि का समतल भाग जो नदियों द्वारा बहाकर लाए गए जलोद के निक्षेप होने से बनता है।
- परती भूमि कृषि भूमि जो फसल उत्पन्न करने के लिए उपयोग में नहीं लाई जाती, वह परती भूमि कहलाती है।
•संसाधन नियोजन- संसाधनों के उचित उपयोग की तकनीक। - बांगर:- पुरानी जलोढ़ीय मृदा।
- खादर:- नवीन जलोढ़ीय मृदा।
•चरागाह भूमि:- जो प्राकृतिक घास से इकी होती है।
•अवनालिका:- जल की क्रिया द्वारा निर्मित एक वाहिका अथवा खड्ड विशेषकर पर्वतीय अथवा पहाड़ी क्षेत्रों में अवनालिका कहलाती है। - अवनालिका अपरदन:- मृदा तथा अन्य कम समेकित तलछट का स्वल्पायु सरिताओं के द्वारा सुस्पष्ट अपरदन, जिसके द्वारा ढालू जलवाहिकाओं/नालिकाओं का जाल-सा बन जाता है, इस प्रकार के अपरदन को अवनालिका अपरदन कहते हैं।
- पारिस्थितिकी:- पौधों और पशुओं का उनके पर्यावरण से पारस्परिक संबंध का अध्ययन पारिस्थितिकी कहलाता है।
•मानव निर्मित संसाधन के पांच उदाहरण:- उद्योग, औजार, मकान, बस, कुर्सी
•जलोढ़ मृदा:- नदियों द्वारा लाई गई मृदा को जलोढ़ मृदा कहा जाता है।
•लेटराइट मृदा किस फसल के लिए अधिक उपयुक्त है:- लेटराइट मृदा काजू की फसल के लिए अधिक उपयुक्त है।
•आयु के आधार पर जलोढ़ मृदा के प्रकार:- दो प्रकार की – खादर और बांगर
•काली मृदा किस फसल की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है:- काली मृदा कपास की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
•राष्ट्रीय वन नीति 1952 के द्वारा निर्धारित कितने प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र पर वन होना आवश्यक है:- वन नीति 1952 के अनुसार 33 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र पर वन होना आवश्यक है।
क्विज के क्वेश्चन के लिए यहां Sart Quiz पर क्लिक करें
और क्विज बनाने के बाद Score जानने के Submit पर क्लिक करें।
👇👇👇👇👇
Results
#1. “हमारे पास हर वक्त की आवश्यकता पूर्ति के लिए बहुत कुछ है, लेकिन किसी के लालच की संतुष्टि के लिए नहीं” संसाधन के बारे में यह कथन किसका है –
उत्तर:- महात्मा गांधी
#2. ज्वारीय ऊर्जा निम्नलिखित में से किस प्रकार का संसाधन हैं?
उत्तर:- पून: पूर्ति योग्य
#3. इनमें से कौन नवीकरण योग्य संसाधन है?
उत्तर:- सौर ऊर्जा
#4. पंजाब में भू निम्निकरण का निम्न में से मुख्य कारण क्या है?
उत्तर:- अधिक सिंचाई
#5. इनमें से किस राज्य में काली मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर:- गुजरात
#6. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन किस वर्ष किया गया था ?
उत्तर:- 1992
#7. इनमें से सबसे अधिक उपजाऊ मिट्टी कौन सी है?
उत्तर:- काली मिट्टी
#8. भारत के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत क्षेत्र पर पठारी भाग हैं?
उत्तर:- 27%
#9. पूर्वी तटीय नदी डेल्टाई भाग में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर:- जलोढ़ मिट्टी
#10. काली मृदा को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर:- रेगर
#11. किस मिट्टी में लौह धातु की अधिकता होती है?
उत्तर:- लाल मिट्टी
#12. समाप्यता आधार पर संसाधन कितने प्रकार के हैं?
उत्तर:- दो
#13. निम्नलिखित में से किस प्रांत में सीढ़ीनुमा खेती की जाती है?
उत्तर:- उत्तराखंड
#14. बांगर और खादर किस प्रकार की मिट्टी है?
उत्तर:- जलोढ़
#15. काजू फसल के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन सी है?
उत्तर:- लेटराइट मिट्टी
#16. निम्न में से कौन से जैव संसाधन नहीं है?
उत्तर:- चट्टानें
#17. नयी जलोढ़ मृदा को क्या कहा जाता है?
उत्तर:- खादर
#18. जिस भूमि पर खेती की जाती है उसे क्या कहते हैं।
उत्तर:- कृषि योग्यभूमि
#19. किस प्रकार की मृदा में कंकड़ की मात्रा अधिक होती है?
उत्तर:- बांगर
#20. लौह किस प्रकार का संसाधन है?
उत्तर:- अनवीकरणीय योग्य
क्विज बनाने के बाद इसे भी देंखें
वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————
फसलों के उत्पादन के लिए आवश्यक भौगोलिक परिस्थितियां Geographical conditions required for the productiohttps://gyantarang.com/%e0%a4%ab%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%86%e0%a4%b5/
इसे भी जानें
? SST Model paper set 1
? SST New Short Syllabus
? 10th geography objective questions answer
? class 10th geography
? भारत में रूपये की कहानी
? Matric Science Practical Model Question
? Bhadrakali Temple
? tokyo olympics me india
इसे भी देखें
? class 10th geography
? class 10th Economics
? hundru water fall, ranchi
? what is univers हमारा ब्रह्माण्ड
? भारत के पुराने सिक्के
इसी तरह और भी क्वेश्चन आंसर जानने के लिए गूगल पर सर्च कीजिए ज्ञान तरंग या gyan tarang
———————————————-
इसे भी देखें
? जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
? प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? वन्य संरक्षण में मनुष्य के रीति-रिवाजों का योगदान
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? विश्व के new 7 wonder
? झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा वाटरफॉल हुंडरू