Secondary Special Examination, 2021 in hindi | 10th sst

Secondary Special Examination, 2021 question answer in hindi

Secondary Special Examination, 2021 से संबंधित पेपर-3 अर्थात Social Science विषय से पुछे गये 40 प्रश्नों का उत्तर पोस्ट किया जा रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विद्यालय लंबे समय से बंद रहे हैं। जिस कारण मैट्रिक 2021 का एग्जाम नहीं हुआ। जैक बोर्ड ने परीक्षार्थियों को 9th class के आधार पर रिजल्ट घोषित किया। परंतु असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा (special exam) परीक्षा ली है जो ऑब्जेक्टिव आधार पर था। जिसमें 40 प्रश्न प्रत्येक विषय से पूछे गए थे। यहां सामाजिक विज्ञान विषय के सभी 40 प्रश्नों का उत्तर सहित प्रस्तुत किया जा रहा है। जो आपके आगे की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इतिहास से 14, भूगोल से 13, नागरिक शास्त्र से 7 और अर्थशास्त्र से 6 प्रश्न पुछे गये हैं।

Social science
Paper-3
प्रश्नों की कुल संख्या:- 40

Secondary Special Examination, 2021
History

1. ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं होता, क्या कहलाती हैं?

  a.निरंकुशवाद
  b.प्रजातंत्र
  c.उदारवाद
  d.राष्ट्रवाद

ans:- a.निरंकुशवाद

2.”जब फ्रांस सीखता है तो बाकी यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता है” यह कथन किसका है?

  a. बिस्मार्क
  b. नेपोलियन
  c. मैटरनिख
  d. मेत्सिनी

ans:-  c. मैटरनिख

3. बूर्बो राजवंश का शासन किस देश में था?

  a. रूस
  b. इंग्लैंड
  c. अमेरिका
  d. फ्रांस

ans:-   d. फ्रांस

4. 1917 ई० में किसने चंपारण में सत्याग्रह शुरू किया ?

  a. महात्मा गांधी
  b. जवाहरलाल
  c. डॉ राजेंद्र प्रसाद
  d. लाल बहादुर शास्त्री

ans:- a. महात्मा गांधी

5. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?

  a. 6, अप्रैल 1919 ई०
  b. 19, अप्रैल 1919 ई०
  c. 13, अप्रैल 1919 ई०
  d. 1, मई 1919 ई०

ans:- c. 13, अप्रैल 1919 ई०

6. चौरी – चौरा में हिंसात्मक घटना के कारण महात्मा गांधी ने किस आंदोलन को वापस ले लिया?

  a. खिलाफत आंदोलन
  b. असहयोग आंदोलन
  c. सविनय अवज्ञा आंदोलन
  d. भारत छोड़ो आंदोलन

ans:- b. असहयोग आंदोलन

7. रिंडरपेस्ट क्या था?

  a. फसल रोग
  b. पुष्प रोग
  c. पक्षी रोग
  d. पशु रोग

ans:-   d. पशु रोग

8. प्राचीन काल में किस मार्ग से एशिया और यूरोप का व्यापार होता था?

  a. सूती मार्ग
  b. रेशम मार्ग
  c. हवाई मार्ग
  d. अंतरराष्ट्रीय मार्ग

ans:-   b. रेशम मार्ग

9. कॉर्न ला द्वारा ब्रिटेन में किस अनाज का आयात प्रतिबंधित कर दिया ?

  a. गेहूं
  b. चावल
  c. मक्का
  d. दलहन

ans:-   c. मक्का

10.  औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम किस देश में शुरू हुई?

  a. इंग्लैंड
  b. फ्रांस
  c. चीन
  d. अमेरिका

ans:- इंग्लैंड

11. यूरोपीय देशों में किस देश के कपड़ों की अत्यधिक मांग थी ?

  a. ब्रिटेन
  b. अमेरिका
  c. इंग्लैंड
  d. भारत

ans:- d. भारत

12. फ्रांस की क्रांति कब हुई थी?

  a. 1775
  b. 1789
  c. 1776
  d. 1765

ans:-   b. 1789

13. “स्पिनिंग जेनी” नामक मशीन का आविष्कार किसने किया?

  a. जेम्स वाट
  b. जैक निकल्सन
  c. जेम्स हरग्रीव्ज
  d. रिचर्ड आर्कराइट

ans:-   c. जेम्स हरग्रीव्ज

14. साइमन कमीशन भारत कब पहुंचा?

  a. 1928
  b. 1925
  c. 1930
  d. 1927

ans:-   a. 1928

Secondary Special Examination, 2021
Geography

15. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है?

  a. नवीकरणीय
  b. प्रवाह
  c. जैव
  d. अनवीकरणीय

ans:- d. अनवीकरणीय

16. इनमें से किस राज्य में काली मृदा पाई जाती है?

  a. जम्मू और कश्मीर
  b. राजस्थान
  c. गुजरात
  d. झारखंड

and:- c. गुजरात

17. निम्न में से कौन- सी मृदा आमतौर पर रेतीली और लवणीय होती है ?

  a. मरुस्थली मृदा
  b. लेटराइट मृदा
  c. वन मृदा
  d. लाल और पीली मृदा

ans:-   a. मरुस्थली मृदा

18. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक स्थाई वन क्षेत्र है?

  a. केरल
  b. बिहार
  c. उत्तर प्रदेश
  d. मध्य प्रदेश

ans:-   d. मध्य प्रदेश

19. चिपको आंदोलन से क्या तात्पर्य है?

  a. वृक्षों को उगाना
  b. वृक्षों को काटना
  c. वृक्षों की रक्षा करना
  d. वनों के स्थान पर कृषि करना

ans:- c. वृक्षों की रक्षा करना

20. सुंदरवन राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?

  a. असम
  b. पश्चिम बंगाल
  c. गुजरात
  d.  झारखंड

ans:-   b. पश्चिम बंगाल

21. जल किस प्रकार का संसाधन है?

  a. समाप्य
  b. नवीकरणीय
  c. कृत्रिम
  d. अनवीकरणीय

ans:-   b. नवीकरणीय

22. जल दुर्लभता का कारण है?

  a. बढ़ती जनसंख्या की बढ़ती आवश्यकताएं
  b. जल का असमान वितरण
  c. जल संरक्षण का अभाव
  d. इनमें से सभी

ans:-   d. इनमें से सभी

23. निम्न में से कौन गर्व से बांधों को “आधुनिक भारत के मंदिर” कहा करते थे ?

  a. जवाहरलाल नेहरू
  b. महात्मा गांधी
  c. सरदार वल्लभभाई पटेल
  d. राजीव गांधी

ans:-   a. जवाहरलाल नेहरू

24. भारत की नदियों पर अत्यधिक दुष्प्रभाव किसका पड़ा है?

  a. बढ़ती जनसंख्या
  b. कृषि आधुनिकीकरण
  c. नगरीकरण और औद्योगीकरण
  d. इनमें से सभी

ans:- c. नगरीकरण और औद्योगीकरण

25. झारखंड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है?

  a. बॉक्साइट
  b. अभ्रक
  c. लौह अयस्क
  d. तांबा

ans:- b. अभ्रक

26. निम्न में से कौन-सा उद्योग दूरभाष, कंप्यूटर आदि संयत्र निर्मित करते हैं ?

  a. स्टील
  b. एलुमिनियम
  c. इलेक्ट्रॉनिक
  d. सूचना प्रौद्योगिकी

ans:-   c. इलेक्ट्रॉनिक

27. भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह कहां है?

  a. मुंबई
  b. कोलकाता
  c. चेन्नई
  d. विशाखापट्टनम

ans:- a. मुंबई

Secondary Special Examination, 2021
Civics

28. बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स के 80 लोग किस भाषा का प्रयोग करते हैं ?

  a. डच
  b. फ्रेंच
  c. जर्मन
  d. सिंहली

  ans:-   b. फ्रेंच

29. किस वर्ष श्रीलंका एक स्वतंत्र राष्ट्र बना ?

  a. 1947
  b. 1950
  c. 1948
  d. 1951

ans:- c. 1948

30. सरकार के विभिन्न स्तरों के बीच अधिकारों के विवाद की स्थिति में, निम्न में से कौन निर्णायक की भूमिका निभाता है ?

  a. सर्वोच्च न्यायालय
  b. राष्ट्रपति
  c. प्रधानमंत्री
  d. संसद

ans:-   a. सर्वोच्च न्यायालय

31. प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैंकिंग, संचार और मुद्रा जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषय किस सूची के महत्वपूर्ण विषय हैं?

  a. संघ सूची
  b. राज्य सूची
  c. समवर्ती सूची
  d. इनमें से सभी

ans:- a. संघ सूची

32. उत्तरी आयरलैंड में 44 फ़ीसदी रोमन कैथोलिकों का प्रतिनिधित्व कौन- सी पार्टी करती है ?

  a. सोशलिस्ट पार्टी
  b. वर्कर्स पार्टी
  c. रिपब्लिकन पार्टी
  d. नेशनलिस्ट पार्टी

ans:- d. नेशनलिस्ट पार्टी

33. नेपाल में लोकतंत्र की वापसी कब हुई ?

  a. 2002
  b. 2003
  c. 2004
  d. 2006

ans:-   d. 2006

34. निम्नलिखित में से लोकतंत्र के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा क्या है ?

  a. लोकतंत्र में आस्था
  b. अशिक्षा
  c. सामाजिक समानता
  d. राजनीतिक जागृति

ans:-   b. अशिक्षा

Secondary Special Examination, 2021
Economics

35. प्राकृतिक उत्पादों का विनिर्माण के माध्यम से उपयोगी वस्तु में बदलना किस क्षेत्रक में आता है ?

  a. प्राथमिक
  b. द्वितीयक
  c. तृतीयक
  d. इनमें से सभी

ans:-   b. द्वितीयक

36. निम्न में से किस क्षेत्रक के अधिकांश श्रमिकों को रोजगार सुरक्षा प्राप्त होती है ?

  a. संगठित क्षेत्र
  b. सेवा क्षेत्रक
  c. असंगठित क्षेत्रक
  d. प्राथमिक क्षेत्रक

ans:- a. संगठित क्षेत्र

37. कृषि क्षेत्रक के श्रमिकों में किस प्रकार की बेरोजगारी पाई जाती है ?

  a. चक्रीय बेरोजगारी
  b. संरचनात्मक बेरोजगारी
  c. प्रच्छन्न बेरोजगारी
  d. खुली बेरोजगारी

ans:-   c. प्रच्छन्न बेरोजगारी

38. निम्नलिखित में से कौन मुद्रा का कार्य नहीं है ?

  a. मूल्य का मापन
  b. मूल्य का संचयन
  c. मूल्य का स्थानांतरण
  d. मूल्य का स्थिरीकरण

ans:-   d. मूल्य का स्थिरीकरण

39. भारत में मुद्रा जारी करने का कार्य कौन करता है?

  a. भारतीय रिजर्व बैंक
  b. केंद्रीय सरकार
  c. राज्य सरकार
  d. संसद

ans:-   a. भारतीय रिजर्व बैंक

40. दो देशों के बीच होने वाले व्यापार को क्या कहा जाता है ?

  a. अंतरराष्ट्रीय व्यापार
  b. देश के अंदर होने वाला व्यापार
  c. स्थानीय व्यापार
  d. विदेशी व्यापार

ans:-   a. अंतरराष्ट्रीय व्यापार

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी पढ़े

? class 10th geography
? भारत में रूपये की कहानी
? Matric Science Practical Model Question
? Bhadrakali Temple
? tokyo olympics me india

इसे भी देखें

? class 10th geography
? class 10th Economics
? hundru water fall, ranchi
? what is univers हमारा ब्रह्माण्ड
? भारत के पुराने सिक्के
______________________________________

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

Leave a Comment