Size and Location top -25 questions भारत के आकार और स्थित


Size and Location top -25 questions
भारत के आकार और स्थित

भारत विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है। आजादी के बाद भारत में सामाजिक और आर्थिक रूप से चहुमुखी विकास हुआ है। कृषि, उद्योग, तकनीकी ज्ञान, आदि के क्षेत्र में भारत ने तेज गति से प्रगति की है। उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत विश्व का सातवां विशालतम देश है। प्राचीन काल से ही विश्व के कई भागों से भारत का व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध रहा है। आइए आज की कड़ी में Size and Location top -25 questions जानते हैं। ये प्रश्न आपके परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहने वाला है।

for class 9th. Geography click here

Size and Location top -25 questions
भारत के आकार और स्थित टॉप-25 प्रश्न

1. भारत किस गोलार्ध में स्थित है?

(A)  उत्तरी गोलार्ध में
(B)  दक्षिणी गोलार्ध में
(C)   दोनों गोलार्धों में
(D)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (A) उत्तरी गोलार्धों में

2. भारत का अक्षांशीय विस्तार क्या है?

(A)  8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी आक्षांश तक
(B)  8°4′ उत्तरी अक्षांश से 97°25′ उत्तरी अक्षांश तक
(C)  68°7′ उत्तरी अक्षांश से 97°25′ उत्तरी अक्षांश तक
(D)  8°4′ दक्षिणी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक

उत्तर:- (A) 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक

3. भारत का क्षेत्रफल कितना वर्ग किलोमीटर है?

(A)  32.8 हजार वर्ग कि•मी•
(B)  24.6 लाख वर्ग कि•मी•
(C)  32.8 लाख वर्ग कि•मी•
(D)  3200 वर्ग कि•मी•

उत्तर:– (C) 32.8 लाख वर्ग कि•मी•

4. भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल विश्व के भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग है?

(A)  32.8%
(B)  8.4%
(C)  2.4%
(D)  4.2%

उत्तर:- (C) 2.4%

5. भारत से विश्व के कितने देश क्षेत्रफल में बड़े हैं?

(A)  चार
(B)  छह
(C)  सात
(D)  आठ

उत्तर:- (B) छह

व्याख्या:- रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया

6. भारत का विस्तार कितने अक्षांश और देशांतरों के बीच है?

(A)  लगभग 30
(B)  लगभग 25
(C)  लगभग 40
(D)  लगभग 20

उत्तर:- (A) लगभग 30

व्याख्या:-
• भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ से 37°6′ = 30 आक्षांश रेखा
• भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ से 97°25′ = 30 देशांतर रेखा

7. भारत का स्थलीय सीमा रेखा की लंबाई कितना किलोमीटर है?

(A)  6,100 km.
(B)  15,200 km.
(C)  7,516.6 km.
(D)  22,716.6 km.

उत्तर:- (B) 15,200 km.

8. द्वीपों सहित भारत की समुद्री सीमा रेखा की लंबाई कितनी है?

(A)  6,100 km.
(B)  7,516.6 km.
(C)  15,200 km.
(D)  22,716.6 km.

उत्तर:- (B) 7,516.6 km.

व्याख्या:-
• भारत की मुख्य समुद्री सीमा रेखा की कुल लंबाई 6100 km. है
• द्वीपों सहित भारत की कुल सीमा रेखा की लंबाई 22,716.6 km.

9. विश्व का मानक समय इनमें से किस रेखा पर निर्धारित किया गया है?

(A)  देशांतर रेखा
(B)  अक्षांश रेखा
(C)  अक्षांश और देशांतर दोनों रेखाओं पर
(D)  मैक मोहन रेखा

उत्तर:- (A) देशांतर रेखा

व्याख्या:-
• समय का निर्धारण देशांतर रेखाओं पर किया जाता है।
• मैक मोहन रेखा भारत और तिब्बत के बीच 1914 में निर्धारित किया गया सीमा रेखा है। इसे सर हेनरी मैकमोहन के नाम पर रखा गया।

10. इनमें से कौन भारत का मानक याम्योत्तर (देशांतर) है?

(A)  68°7′ पूर्वी देशांतर
(B)  97°25′ पूर्वी देशांतर
(C)  82°30′ पूर्वी देशांतर
(D)  82°30′ पश्चिमी देशांतर

उत्तर:- (C) 82°30′ पूर्वी देशांतर

व्याख्या:-
• भारत का मानक याम्योत्तर 82°30′ पूर्वी देशांतर है।
• यह देशांतर रेखा भारत के लगभग बीचो-बीच उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से होकर गुजरता है।
• अंतर्राष्ट्रीय मानक समय 0° डिग्री देशांतर को माना गया है जो लंदन से गुजरता है।
• भारत का मानक समय अंतरराष्ट्रीय समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।

11. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

(A)  पांच
(B)  छह
(C)  सात
(D)  आठ

उत्तर:- (D) आठ

व्याख्या:-
• कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। ये राज्य हैं:- गुजरात,  राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम

12. स्वेज नहर यातायात के लिए कब खोला गया?

(A)  1769 ई•
(B)  1869 ई•
(C)  1879 ई•
(D)  1910 ई•

उत्तर:- (B) 1869 ई•

व्याख्या:-
• स्वेज नहर लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ता है।
• इसका निर्माण 1859 में फ्रांसीसी अभियंता फर्डिनेंड की देखरेख में प्रारंभ हुआ।
• इस नहर की कुल लंबाई 162 किलोमीटर है तथा चौड़ाई 60 मीटर एवं गहराई 16.5 मीटर है।
• इस नहर पर वर्तमान में मिश्र देश का नियंत्रण है।
• इसके खुलने से भारत और यूरोप के बीच लगभग 7000 किलोमीटर दूरी कम होगी।

13. इनमें से कौन-सा देश भारत से क्षेत्रफल में बड़ा नहीं है?

(A)  रूस
(B)  संयुक्त राज्य अमेरिका
(C)  श्रीलंका
(D)  ब्राजील

उत्तर:- (C) श्रीलंका

व्याख्या:-
• क्षेत्रफल में भारत से 6 बड़े देश
1• रूस:- 170.7 लाख वर्ग कि•मी•
2• कनाडा:- 99.7 लाख वर्ग कि•मी•
3• संयुक्त राज्य अमेरिका:- 98 लाख वर्ग कि•मी•
4• चीन:- 95.9 लाख वर्ग कि•मी•
5• ब्राजील:- 85.4 लाख वर्ग कि•मी•
6• आस्ट्रेलिया:- 32.8 लाख वर्ग कि•मी•

14. भारत का उत्तर से दक्षिण की लंबाई कितना किलोमीटर है?

(A)  2933 km.
(B)  3214 km.
(C)  7516 km.
(D)  15200 km.

उत्तर:- (B) 3214

15. भारत में राज्यों की संख्या कितनी है?

(A)  28
(B)  29
(C)  27
(D)  35

उत्तर:- (A) 28

व्याख्या:-
• भारत सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर पर लागू 370 धारा को समाप्त कर दिया।
• साथ ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा समाप्त करते हुए केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया।
• जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नये केन्द्र शासित प्रदेश बनाये गये।

16. भारत किस महासागर के मध्य में स्थित है?

(A)  प्रशांत महासागर
(B)  आर्कटिक सागर
(C)  अटलांटिक महासागर
(D)  हिंद महासागर

उत्तर:- (D) हिंद महासागर

17. हिंद महासागर के केंद्र में भारत की स्थिति के कारण इसे निम्न में कौन सा लाभ प्राप्त हुआ है?

(A)  प्राकृतिक सुरक्षा
(B)  भारतीय संस्कृति का विस्तार
(C)  व्यापारिक संबंध का विस्तार
(D)  इनमें से सभी

उत्तर:- (D) इनमें से सभी

18. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

(A)  उत्तर प्रदेश
(B)  मध्य प्रदेश
(C)  राजस्थान
(D)  बिहार

उत्तर:- (C) राजस्थान

व्याख्या:-
• क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है जबकि जबकि सबसे छोटा गोवा।

19. इनमें से कौन भारत के पश्चिमी तट पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश है?

(A)  दादर नगर हवेली
(B)  लद्दाख
(C)  अंडमान निकोबार दीप समूह
(D)  चंडीगढ़

उत्तर:- (A) दादर नगर हवेली

व्याख्या:-
• पश्चिमी तट पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश:-
दमन एवं दीव, दादर नगर हवेली और लक्षद्वीप
• पूर्वी तट पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश:-
पुदुचेरी तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
• हालांकि पुदुचेरी का कुछ हिस्सा पश्चिमी में केरल तट पर माहे के रूप में भी है।
• इस प्रकार पुदुचेरी केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी शहर, कराईकल, यानम और माहे से मिलकर बना है।

20.  कर्क रेखा इनमें से किस राज्य से नहीं गुजरती है?

(A)  राजस्थान
(B)  उड़ीसा
(C)  त्रिपुरा
(D)  छत्तीसगढ़

उत्तर:- (B) उड़ीसा

21. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है?

(A)  97°25′ पूर्वी
(B)  77°6′ पूर्वी
(C)  68°7′ पूर्वी
(D)  77°6′ पूर्वी

उत्तर:- (A) 97°25′ पूर्वी

22. उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएं किस देश को छूती है?

(A)  चीन
(B)  भूटान
(C)  नेपाल
(D)  म्यांमार

उत्तर:- (C) नेपाल

23. ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएंगे?

(A)  अंडमान और निकोबार
(B)  दमन और दीव
(C)  पुदुचेरी
(D)  लक्षद्वीप

उत्तर:- (D) लक्षद्वीप

24. मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है।आप बताइए वह कौन सा देश है?

(A)  बांग्लादेश
(B)  नेपाल
(C)  ताजिकिस्तान
(D)  भूटान

उत्तर:- (C) ताजिकिस्तान

व्याख्या:-
• भारत की सीमा से लगने वाले देश:- पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश
• इस प्रकार भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सात देश लगता है।

25. भारतीय उपमहाद्वीप में इनमें से कौन शामिल नहीं है?

(A)  पाकिस्तान
(B)  बांग्लादेश
(C)  म्यांमार
(D)  भूटान

उत्तर:- (C) म्यांमार

व्याख्या:-
• भारतीय उपमहाद्वीप में मुख्यतः ये 6 देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका शामिल हैं।
• हालांकि मालदीव और अफगानिस्तान को भी कभी-कभी इस सूची में शामिल किया जाता है।

⭐ Size and Location top -25 questions हमारी कुछ और परिस्थिति आप नीचे देख सकते हैं।

? यूट्यूब चैनल van hi jeevan hai पर इसे देखिए

• बाबा दुखहरण धाम, गिरिडीह के अद्भुत चमत्कार का वीडियो

• नरसिंह स्थान मंदिर हजारीबाग के अंजान रहस्य को जानने के लिए क्लिक करें

• खोरठा मैं हास्य नाटक रिमोट वाला जमाई देखने के लिए क्लिक करें

• रेलवे ट्रैक पर पत्थर क्यों बिछाए रहते हैं इसका रहस्य के लिए यहां पर क्लिक करें

• भारत के कागजी नोटों का इतिहास कब से या छपा है। क्या परिवर्तन हुए हैं! जानने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए।

? हमारे वेबसाइट www.gyantarang.com पर आइए और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषय के लिए क्लिक कीजिए

• भूकंपीय तरंगों के प्रकार जाने के लिए क्लिक करें

• हमारे राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा झंडा, बरगद का पेड़ ये सभी जानने के लिए क्लिक करें

•  स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का योगदान जानने के लिए क्लिक करें

• दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान जानने के लिए यहां पर क्लिक करें

⭐Size and Location top -25 questions
(भारत के आकार और स्थित टॉप-25 प्रश्न) आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। जल्द ही एक नए पोस्ट के साथ मिलते हैं। तब तक के हंसिये, हंसाइये और मस्त रहिए।

जय हिंद


2 thoughts on “Size and Location top -25 questions भारत के आकार और स्थित”

Leave a Comment