कर्मचारी संघ गिद्धौर ने सेवानिवृत्त सदस्य और सफल छात्रों को किया सम्मानित
गिद्धौर/चतरा:- 11 अक्टूबर 2024 को कर्मचारी संघ गिद्धौर (चतरा) ने संघ के वरिष्ठ सदस्य सुबेदार मेजर राजेश कुमार दांगी के सेना में सुबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त होने पर संघ ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही इसी कार्यक्रम में संघ ने गिद्धौर के वैसे छात्रों को भी सम्मानित किया जो हाल ही में इंजीनियरिंग/मेडिकल इत्यादि परीक्षा में सफल हुए हैं तथा चौकिदार पद की परीक्षा पास कर गिद्धौर का नाम रौशन किया है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलगा में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष अशोक कुमार दांगी ने किया जबकि संचालन शिक्षक अनिल कुमार और ऋषि कपूर वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सम्मान स्वरूप सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर राजेश कुमार दांगी जी को सम्मान पत्र, शाॅल, बैग, डायरी – पेन देकर सम्मानित किया गया।
Also Read
- How to Crack State Level Exams in Jharkhand – Step by Step Guide 2025
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025

इसी कार्यक्रम में गिद्धौर में हाल ही में इंजीनियरिंग/ मेडिकल इत्यादि परीक्षा पास कर विभिन्न संस्थानों में प्रवेश पाने वाले स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। सागर कुमार, पिता सीताराम दांगी BITs Mesra में कंप्यूटर विज्ञान में हुआ है। वहीं पार्थ कुमार, पिता अजय कुमार दांगी ने BIT सिंदरी में प्राॅडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल में प्रवेश हेतु सफलता पाई है। जबकि सरोज कुमार की दो पुत्रियां ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश परीक्षा पास कर गांव का मान बढ़ाया है। उनकी एक पुत्री पल्लवी दांगी ने टाटा हाॅस्पिटल में फार्मासिस्ट में जबकि दुसरी पुत्री पारूल दांगी ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान CMC Vellore में एक्यूपेशनल थेरेपी में प्रवेश मिला है।

कर्मचारी संघ गिद्धौर ने इसी कार्यक्रम में चौकिदार पद पर सफलता पाने वाले छह व्यक्तियों को फूल-माला पहनाकर एवं डायरी – पेन देकर सम्मानित किया। इनमें से परमानंद दांगी के दो पुत्र अभिजित कुमार दांगी और अभिषेक कुमार का चयन हुआ है। वहीं नितिश कुमार दांगी और ललिता कुमारी पति-पत्नि हैं जिनका चयन चौकिदार पद पर हुआ है। नितिश जी कन्हैया दांगी के सुपुत्र हैं। विजय शंकर दांगी के पुत्र रंजीत कुमार और संतन दांगी के पुत्र अनुज कुमार का भी चौकिदार पद पर अंतिम रूप से चयन हुआ हैं।







कर्मचारी संघ गिद्धौर ने आज ही संघ में जुड़े दो नये सदस्यों का भी स्वागत फूलमाल पहनाकर एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। इनमें से एक थे प्रमोद कुमार शर्मा, TGT शिक्षक, वहीं दुसरे प्रमोद कुमार, PGT शिक्षक। इन्होंने हाल ही में सदस्यता ग्रहण की है। संघ द्वारा इन्हें भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।


इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के सचिव नरेश राम (पासवान) ने कहा गिद्धौर मादक पदार्थों के सेवन में वृद्धि एक बड़ी चिंता की बात है। संघ के वरिष्ठ कार्यकारणी के सदस्य रविन्द्र कुमार ने सेवानिवृत्त सदस्य से प्रेरणा लेने की बात कही। वहीं संघ के उपाध्यक्ष एवं श्रम अधिक्षक अनिल रंजन ने बाधाओं को दुर करते हुए सामुदायिक विकास में संघ के योगदान पर बल दिया।

संघ के मिडिया प्रभारी महेंद्र प्रसाद दांगी ने कहा गांव में पहले शांति थी अब मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन ने समस्याएं खड़ी की है। संघ को भी इस दिशा में सार्थक पहल करने की जरूरत है। संघ के वरिष्ठ सदस्य अरविंद कुमार ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज कल्याण है। इसी कार्यक्रम में संघ के सदस्य अजय कुमार और आदर्श कुमार ने गीत के जरीय कार्यक्रम में चार चांद लगा दी।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सदस्य सुबेदार मेजर राजेश कुमार दांगी ने संबोधन में कहा सेवानिवृत्त के बाद भी हम संघ से जुड़े रहेंगे। जितना सम्मान संघ ने दिया है, ये एक कर्मचारी के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं संघ अध्यक्ष अशोक कुमार दांगी ने संघ के सभी सदस्यों को आह्वान करते हुए कहा कि कर्मचारी संघ गिद्धौर शिक्षा और समाज सुधार में हमेशा तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभा में धन्यवाद ज्ञापन संघ सचिव नरेश राम (पासवान) ने दिया।

सभा समापन्न के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था थी। सभी ने चावल, दाल, पापड़ का आनंद लिया। लोगों ने कहा किसी अच्छे कार्य के लिए एकता जरूरी है।

इस सम्मान कार्यक्रम में अशोक कुमार दांगी, राजेश कुमार दांगी, नरेश पासवान, युगेश्वर दांगी, अरविंद कुमार, रविन्द्र कुमार, अर्जुन दांगी, अनिल कुमार, अनिल रंजन, राजेन्द्र कुमार दास सुबोध कुमार, सुबोध कुमार दांगी, प्रमोद कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, राम पवन कुमार, निलेश कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार दांगी, अजय कुमार, आदर्श कुमार, ऋषि कपूर वर्मा (अशोक दांगी), शक्ति कांत, कपिल कुमार, महेंद्र प्रसाद दांगी इत्यादि संघ के सदस्यों ने भाग लिया। इनके अलावा मेडिकल और इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में प्रवेश पाने वाले सागर कुमार और पार्थ कुमार ने भाग लिया। साथ ही नवनियुक्त चौकिदार अभिजित कुमार दांगी, अभिषेक कुमार, रणजीत कुमार, नितिश कुमार दांगी, ललिता कुमारी और अनुज कुमार ने भाग लिया।
फोटो गैलरी












इस पोस्ट में कोई शिकायत या सुझाव हो तो हमें इस ई मेल
Dangimp10@Gmail.Com पर शिकायत या सुझाव भेजने का कष्ट करें।
या फिर अपना फोन न• उक्त E Mail पर भेजें हम आपसे संपर्क करेंगें।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
कर्मचारी संघ गिद्धौर ने सेवानिवृत्त सदस्य और सफल छात्रों को किया सम्मानित
इसे भी जानें
अगस्त 2022 करेंट अफेयर के लिए यहां क्लिक करें
अगस्त 2022 से महत्वपूर्ण आब्जेक्टिव क्वेश्चन (MCQs)
जुलाई 2022 करेंट अफेयर के लिए यहां क्लिक करें
जूलाई 2022 से महत्वपूर्ण आब्जेक्टिव क्वेश्चन (MCQs)
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल आब्जेक्टिव क्वेश्चन (MCQs)
पठार क्या है, प्रकार एवं वितरण
विश्व के प्रमुख मैदान
देशांतर रेखा क्या है यह कैसे खींची जाती है पुरी जानकारी
पलाल फूल के प्रकार और औषधीय प्रयोग
विश्व के जलधारा का संपूर्ण वर्णन चित्रों सहित
भारतीय संविधान से महत्वपूर्ण 50 Mcqs
राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय
आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक
रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय
झारखंड आंदोलन के प्रेणता शहीद निर्मल महतो
कंप्यूटर 50 Objective Questions
डाॅ. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
तमासिन जलप्रपात कैसे पहुंचे
स्वास्थ्य से 25 प्रश्नोत्तरी
झारखण्ड के नेशनल पार्क और अभयारण्य
चिपको आंदोलन क्या है, What Is Chipko Movement
ग्रहण क्या है सूर्य और चन्द्र ग्रहण कैसे लगता है
Class 9th Civics
Class 10th Economics
तमासिन जलप्रपात, चतरा
झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पहाड़ी
झारखंड के नेशनल पार्क और अभयारण्य
झारखंड स्थापना आंदोलन का इतिहास
उसरी वाटरफॉल, गिरिडीह झारखंड कैसे पहुंचे
गिरिडीह जिला कब और कैसे बना
झारखंड जनगणना 2011 इंपोर्टेंटMCQ इन हिंदी
झारखंड टॉप 50 Gk
Nobel Prize Winner 2020
भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल
भारत में कागजी नोट का इतिहास
भारत के महान वैज्ञानिक
कुंभ मेले का इतिहास
DC या SP पावर में कौन सबसे बड़ा है
सोंधी माटी कविता और कविता संग्रह से Mcqs
सोंध माटी कहानी वर्णन, Mcqs 70 प्रश्नोत्तर सहित
खोरठा भासाक मानक रूप
भासा और बोली में अंतर खोरठा में
खोरठा भाषा की विशेषता
खोरठा साहित्यकार महेंद्र प्रबुद्ध की जीवन
खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि की जीवनी
खोरठा गीतकार विनय तिवारी की जीवनी
खोरठा भाषा के क्षेत्रीय रूप (हिन्दी और खोरठा में)
खोरठा स्वर और व्यंजन
खोरठा D.El.Ed. सिलेबस
खोरठा भाषा के लेखक परिचय
खोरठा लेखकों का निकनेम (उपनाम)
खोरठा भाषा की लिपि
खोरठा की प्रसिद्ध रचनाएं एवं रचनाकार
मां भद्रकाली ईटखोरी के बारे में कितना जानते हैं
ब्राह्मण्ड कितना बड़ा है
तमासिन जलप्रपात के बारे में जानिये
Current Affairs Questions Answer
इसे भी देखें
दुनिया के सात आश्चर्य का विडियो
History Of Indian Coin
बांस करील के फायदे
Hundru Water Fall Ormanjhi, Ranchi
Class 10 Geography
जैन तीर्थ स्थल पारसनाथ पहाड़ी
हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म का संगम स्थली इटखोरी भद्रकाली
चतरा के बेस्ट पिकनिक स्पॉट
खंडोली, गिरिडीह बेस्ट पर्यटक स्थल
तमासिन जलप्रपात, चतरा
Bhadrakali
उसरी वॉटरफॉल, गिरिडीह
विश्व के सात आश्चर्य
भारत के प्राचीन सिक्के
—————————————————