विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा केंद्र में होगा- ‘अंतर्राष्ट्रीय खोरठा महोत्सव
धनबाद: खोरठा भाषा, साहित्य और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से आगामी 10 मई (रविवार) को श्री पार्श्व नाथ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय सह जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा केंद्र विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय
धनबाद के संयुक्त तत्वाधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय खोरठा महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा । यह आयोजन झारखंड में खोरठा भाषा व साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें झारखंड के धनबाद सहित कई अन्य जिलों और राज्यों के प्रख्यात साहित्यकार और कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस भव्य आयोजन में शिक्षा जगत और साहित्य जगत के कई दिग्गज शिरकत करेंगे . इस कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि: वरीय प्रो.( डॉ.) राम कुमार सिंह – कुलपति बि बि महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय।
विशिष्ट अतिथि: डॉ. बी. एन ओहदार वरीय साहित्यकार खोरठा भाषा , रांची
विशिष्ट अतिथि – डॉ.विनोद कुमार विभागाध्यक्ष खोरठा भाषा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची
विशिष्ट अतिथि – डॉ.दिनेश दिनमणि
सहायक प्राध्यापक खोरठा भाषा ,रांची विश्वविद्यालय ,
विनय तिवारी (खोरठा साहित्यकार एवं गीतकार, झारखंड सरकार से सम्मानित )।
अति विशिष्ट अतिथि: डॉ. मुकुंद रविदास (विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, कोयलांचल विश्वविद्यालय)।
अति विशिष्ट अतिथि: प्रध्यानाचार्य, रांची विश्वविद्यालय।
इसके अलावा, कई अन्य गणमान्य अतिथि और साहित्य प्रेमी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
Also Read
- तोपचांची के रोवाम में श्रद्धा व भक्ति के साथ महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
- खोरठा के साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी की माँ की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई
- महामहिम ने देव कुमार की नई कृति “पावर ऑफ माइंडसेट” का किया विमोचन
- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
महोत्सव का विजन:
कार्यक्रम के संस्थापक, पुलिस अधिकारी एवं युवा कवि सुरेश कुमार वर्मा ने इस महोत्सव की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि, “हमारी संस्था का संकल्प है कि इस महोत्सव को हर जिले में आयोजित किया जाए। धनबाद इसकी शुरुआत है। इसका अंतिम लक्ष्य गिरिडीह में मुख्य महोत्सव का आयोजन करना है, जहाँ देश-विदेश के साहित्यकार और कलाकार एक मंच पर जुटेंगे। इसी भव्यता और उद्देश्य के कारण इसे ‘अंतर्राष्ट्रीय खोरठा महोत्सव’ का नाम दिया गया है।”
इस आयोजन के सह-संस्थापक कवि विशाल पंडित ने बताया कि यह मंच नई पीढ़ी के लेखकों को प्रोत्साहित करने और पुरानी पीढ़ी के साहित्यकारों को सम्मान देने का एक बेहतरीन माध्यम बनेगा।
धनबाद संस्करण की संयोजिका शिक्षिका एवं कवयित्री पूर्णिमा सुमन ने धनबाद वासियों और साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग और समर्थन प्रदान करें। उन्होंने कहा, “यह महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी माटी की भाषा खोरठा को समृद्ध करने का एक सामूहिक प्रयास है।”
इस महोत्सव में काव्य पाठ, खोरठा साहित्य पर चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजेंdangimp10@gmail.com——————————————————
सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————
इसे भी जानें
? उसरी जल प्रपात, रांची
? विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त
? ईटखोरी मंदिर का इतिहास (मां भद्रकाली)
? झारखंड के नेशनल पार्क
इसे भी देखें
? वृक्ष पर वृक्ष क्यों और कैसे उगता है
? history of Indian currency
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं
? hundru water fall, ranchi
? frist moon mission in the world
? class 10 geography













