भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न

भारतीय इतिहास में चित्रकला एवं मूर्तिकला का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। पुरातात्विक खोजों एवं धरोहरों से ज्ञात होता है कि भारत में प्राचीन काल से ही चित्रकला एवं मूर्तिकला एक उन्नत अवस्था में था। भीमबेटका, अजंता, एलोरा, खजुराहो, जगरनाथ पुरी, कोणार्क, हंपी आदि पुरातात्विक धरोहरें चित्रकला एवं मुर्ति कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

भारत में चित्रकला का इतिहास बहुत ही पुराना रहा है। यहाँ पाषाण काल से ही मानव ने गुफाओं और कंदराओं में चित्रण करना शुरू कर दिया था। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, और भीमबेटका का शैल चित्र चित्रकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। अजंता और एलोरा की गुफाओं में की गई चित्रकला कई शताब्दियों में तैयार की गई थी।

अलाउद्दीन खिलजी का भित्ति चित्र की बात हो या फिर ग्वालियर राजा मानसिंह तोमर के महल का अलंकृत चित्रकला या फिर मुगल काल में जहांगीर के शासन में किए गए चित्रकला! सब ने भारतीय इतिहास को चित्रकला के क्षेत्र में विश्व पटल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय चित्रकला को उज्जवल करती भारत में कई चित्रकला की शैलियां प्रचलन में थी। जैसे:- जैन शैली, पाल शैली, मुगल शैली, दक्कन शैली, जयपुर शैली, किशनगढ़ शैली, मधुबन पेंटिंग शैली, जादोपटिया चित्रकला शैली, पहाड़िया चित्रकला शैली इत्यादि।

चित्रकला की भांति ही मूर्तिकला भी भारत की एक प्राचीन कला विधि रही है। मध्य भारत में सांची स्तूप, खजुराहो मंदिर, एलोरा गुफा में स्थित कैलाश मंदिर हो या फिर दक्षिण भारत के कांचीपुरम, मदुरै, श्रीरंगम, रामेश्वरम स्थित मूर्ति स्थापत्य कला हो या फिर उत्तर-पूर्व भारत में कोणार्क की सूर्य मंदिर, भुवनेश्वर की लिंगराज मंदिर या बिहार-झारखंड में हिन्दू, बौद्ध और जैन मुर्ति स्थापत्यकला की बात हो सब मूर्तिकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

भारतीय चित्रकारों और मूर्ति कारों की भांति ही विश्व में भी कई महान् चित्रकार और मूर्तिकार हुए हैं। मोनालिसा और द लास्ट सपर के चित्रकार लियोनार्डो द विंची की बात हो या द लास्ट जजमेंट जैसे अमूल्य चित्रकारी करने वाले माइकल एंजेलो की या फिर गुएर्निका जैसी महान् चित्रकारी करने वाले पाब्लो पिकासो की बात हो! सबने विश्व चित्रकला में अमिट छाप छोड़ी है।

? अगर आप इसी तरह के Quiz या GK या अन्य जानकारी पोस्ट होने के साथ चाहते हैं तो हमारे बेबसाइट को सब्सक्राइब करें तथा घंटी को भी दबायें ताकि सूचना पोस्ट के साथ आपको मिल सके।

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न

भारतीय इतिहास के प्रमुख स्रोत, जाने के लिए क्लिक कीजिए

एक भारतीय नोट छापने का खर्च कितना आता है, यूट्यूब पर देखिए पूरा वीडियो

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न


Results

#1. भारत में चित्रकला इनमें से किसके समय में प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचा?

• भारत में चित्रकला जहांगीर के समय ज्यादा प्रसिद्ध हुआ।

#2. बाघ गुफा इनमें से किस लिए प्रसिद्ध है?

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
बाघ गुफा, मध्य प्रदेश

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
बाघ गुफा, मध्य प्रदेश

• बाघ गुफा का संबध चित्रकला से है।

• यह गुफा मध्य प्रदेश में स्थित विंध्य पर्वत के दक्षिणी ढलान पर स्थित है।

• इस गुफा का संबंध बौद्ध धर्म से है।

• इन गुफाओं में चैतन्य हॉल में स्तूप है और रहने की कोठी भी बनी हुई है, जहां बौद्ध भिक्षु रहा करते थे।

#3. सुप्रसिद्ध चित्र बनी-ठनी किस शैली पर आधारित है?

• सुप्रसिद्ध चित्रकला बनी ठनी का संबंध किशनगढ़ शैली से है।

#4. मुगलकालीन शासकों में किस शासक के काल को चित्रकला का स्वर्ण काल कहा जाता है?

#5. मुगल शैली के विश्व प्रसिद्ध चित्र बैलगाड़ी का चित्रण किसने किया?

उत्तर:-  अबुल हसन

#6. अजंता चित्रकारी की विषय वस्तु इनमें से किस से संबंधित है?

उत्तर :- बौद्ध धर्म

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
अजंता गुफा

#7. मधुबनी चित्रकारी शैली का संबंध इनमें से किस राज्य से है?

उत्तर:- बिहार

#8. भारत में किस शिलाश्रय से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं?

• भीमबेटका से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं।

• भीमबेटका मध्यप्रदेश में अवस्थित है जो पुरापाषाण काल से संबंध है।

• वर्ष 2003 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया।

#9. निम्नलिखित गुफा चित्रों में से सबसे पुराने चित्र कौन से हैं?

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
भीमबेटका, मध्य प्रदेश

• भीमबेटका पुरापाषाण काल से मध्य पाषाण काल के समय का माना जाता है।

• अजंता गुफाएं द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व के हैं।

• महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अवस्थित एलोरा की गुफाएं 8वीं से 10वीं शताब्दी के मध्य राष्ट्रकूट वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था।

• चित्तनवासल तमिलनाडु में कावेरी नदी के किनारे पुद्दुकोट्टै जिले में अवस्थित द्वितीय शताब्दी में निर्मित एक जैन गुफा के लिए प्रसिद्ध है।

#10. अजंता चित्रकारी इनमें से किस काल से संबंधित है?

• अजंता गुफा का संबंध मुख्यतः गुप्त काल से है।

• अजंता कलात्मक चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध है।

• अजंता महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है।

• हालांकि इसका निर्माण कई शासकों द्वारा दूसरी शताब्दी से छठी शताब्दी के बीच किया गया।

 

#11. अजंता की चित्रकारी में इनमें से क्या निरूपित किया गया है?

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
Ajanta

• अजंता की चित्रकारी में जातक कथाओं का वर्णन किया गया।

• जातक कथाएं भगवान बुद्ध के पुनर्जन्म पर आधारित हैं।

#12. विश्वविख्यात पेंटिंग मोनालिसा (लाॅ गिओकोंडा) किसकी कृति है?

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
मोनालिसा

• मोनालिसा की पेंटिंग लिओनार्दो दा विंची के द्वारा बनाया गया था।

• ऐसा माना जाता है कि इटली के चित्रकार लियोनार्दो डा विंची ने मोनालिसा नामक यह तस्वीर 1503 से 1506 के बीच बनाए थे।

• लियोनार्दो डा विंची इटली का एक महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुकार, संगीतकार, कुशल इंजीनियर एवं वैज्ञानिक था।

#13. विश्वविख्यात पेंटिंग गुएरनिका किसकी कृति है?

• गुएरनिका पेंटिंग पाब्ल पिकासो की बनाई गई पेंटिंग है।

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
गुएर्निका पेंटिंग

• पाब्लो पिकासो स्पेन के एक महान चित्रकार थे।

• बीसवीं शताब्दी के सबसे अधिक चर्चित, विवादास्पद और समृद्ध कलाकार थे।

• पिकासो की कृति मानव वेदना को जीवित दस्तावेज के रूप में देखा जाता है।

#14. विश्व विख्यात चित्रकारी द लास्ट जजमेंट किस चित्रकार की है?

• द लास्ट जजमेंट इतालवी चित्रकार माइकल एंजेलो द्वारा निर्मित है।

• द लास्ट जजमेंट वेटिकन सिटी में निर्मित एक भित्ति चित्र है।

• यह मसीहा के दूसरे आगमन और सभी मानवता के भगवान द्वारा अंतिम और शाश्वत निर्णय का चित्रण है।

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
द लास्ट जजमेंट

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
द लास्ट जजमेंट

• वे चित्रकार, वास्तुकार और पुनर्जागरण युग के कवि थे।

#15. विश्वविख्यात पेंटिंग द लास्ट सपर इनमें से किसकी कृति है?

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न
द लास्ट सपर

• द लास्ट सपर लियोनार्डो दा विंची द्वारा 15वीं शताब्दी बनाई गई एक चित्रकला है।

• यह तस्वीर मिलान शहर के सांता मारिया डेल ग्राजी चर्च में एक दीवार पर चित्रित है।

• यह दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और सबसे अधिक अध्ययन की जाने वाली कलाकृति में से एक है।

#16. जैमिनी राय ने कला के किस क्षेत्र में प्रसिद्धि पाई है?

• जैमिनी राय भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे।

• उनका जन्म 11 अप्रैल 1887 को पश्चिम बंगाल में हुआ था।

• उनके प्रमुख चित्रों में यशोदा और कृष्ण, झींगा साझा करती बिल्लियां, कृष्ण और बलराम, नृत्य करते कृष्ण और राधा, रावण सीता और जटायु, साड़ी में बैठी महिला, बाघ पर रानी इत्यादि है।

#17. पश्चिम बंगाल में फर्शों पर चित्रकारी का इनमें से कौन सा रूप प्रसिद्ध है?

 

• पश्चिम बंगाल में फर्शों पर जो चित्रकारी की जाती है उसे अल्पना के नाम से जाना जाता है।

• अल्पना विभिन्न प्रकार के रंगों से बनाए जाने वाली एक प्रकार की रंगोली ही है।

• अल्पना भारत के कई घरों के आंगन में हर दिन बनाई जाती है। विशेष तौर पर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में यह ज्यादा देखने को मिलता है।

#18. किसने पेंटिंग की शुरुआत फिल्म के पोस्टरों से की थी?

• एम फिदा हुसैन ने पेंटिंग की शुरुआत फिल्म के पोस्टरों से की थी।

• यह भारत के मशहूर पेंटर के रूप में जाने जाते हैं।

• उनके द्वारा देवी-देवताओं पर बनाई गई विवादित पेंटिंग से भारत के कई हिस्सों में उग्र प्रदर्शन भी हुए थे।

#19. प्रसिद्ध मीनाकारी थेवा कला का संबंध इनमें से किस से है?

• प्रसिद्ध मीनाकारी थेवा कला का संबध प्रतापगढ़ से है।

• थेवा कला 17 वीं शताब्दी में मुगल काल में राजस्थान के राजघरानों क संरक्षण में पनपी एक बेजोड़ हस्तकला है।

• यह हस्तकला स्त्रियों के लिए सोने मीनाकारी और पारदर्शी कांच के मेल से निर्मित आभूषण के निर्माण से संबंधित है।

#20. उमा की तपस्या, शिव पार्वती, बसंत, प्रणाम इत्यादि किस प्रतिभाशाली चित्रकार की उत्कृष्ट चित्रकारी है?

उत्तर:- नन्दलाल बोस

• नंदलाल राय भारत के जाने-माने चित्रकार थे।

• उनका जन्म 1882 में बिहार के मुंगेर जिले में हुआ था।

• उन्होंने 5 से 1910 के बीच कोलकाता गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट में कला की शिक्षा ली।

• वे इंडियन स्कूल ऑफ ओरिएंटल आर्ट में अध्यापन किया।

#21. शाहजहां का ताज का देखना, बुद्ध और सुजाता, कमल के पत्ते पर अश्रुकण, वन साम्राज्ञी इत्यादि किस चित्रकार की चर्चित चित्रकला है?

उत्तर:- अवनीन्द्रनाथ ठाकुर

• अवनींद्र नाथ ठाकुर भारत के एक मशहूर चित्रकार थे।

• उनका जन्म 7 अगस्त 1871 को कोलकाता में हुआ था।

#22. एलीफेंट बाथिंग इन ग्रीन पुल निम्न में से किस चित्रकार की चर्चित पेंटिंग है।

उत्तर:- अमृता शेरगिल

• अमृता शेरगिल भारत की प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थी।

• उनका जन्म 1913 में हंगरी के बुडापेस्ट में हुआ था।

• बचपन से ही उन्हें कला, संगीत और अभिनय में विशेष लगाव था।

#23. दुष्यंत को प्रेम पत्र लिखती शकुंतला का चित्रण इनमें से किस से संबंधित है?

उत्तर:- राजा रवि वर्मा

• राजा रवि वर्मा भारत के एक मशहूर चित्रकार थे।

• इनका जन्म 19 अप्रैल 1848 को केरल के त्रावणकोर में हुआ था।

• उन्होंने भारतीय इतिहास, साहित्य और संस्कृति के पात्रों का चित्रण किया।

• उनके चित्रों की सबसे बड़ी विशेषता हिंदू महाकाव्य और धर्म ग्रंथों पर बनाए गए चित्र है।

• उन्होंने अपने चित्रों के माध्यम से हिंदू धर्म के मिथक का बड़ा ही प्रभावशाली रूप से वर्णन किया है।

#24. प्राचीन भारत की कला परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरियंटल आर्ट की स्थापना इनमें से किसने की थी?

उत्तर:- अवनीन्द्रनाथ ठाकुर

• इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरिएंटल आर्ट की स्थापना 1907 में अवनींद्र नाथ ठाकुर तथा उसके भाई ने कोलकाता में की थी।

• उन्हें राष्ट्र से बड़ा प्रेम था?

• इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरिएंटल आर्ट के पास कला पुस्तकों का दुर्लभ आधुनिक भंडार है।

#25. इनमें से कौनसी चित्रकला का संबंध झारखंड से नहीं है?

उत्तर:- बनी-ठनी का संबंध झारखण्ड से नहीं है।

• जबकि जादोपटिया, कोहबर और सोहराय झारखंड की आदिवासी और सदानों में प्रचलन में है।

• संताल जातियों में चित्रकला की एक मशहूर कला प्रचलन में है! जिसे जादोपटिया शैली के नाम से जाना जाता है।

• जादोपटिया शैली और लुप्त हो रही है।

• कोहबर चित्रकला मुख्यतः शादी विवाह के मौके पर की जाने वाली छोटा नागपुर की एक परंपरागत कला है।

• कोहबर चित्रकला भी अब लुप्त हो रही है।

• सोहराय भी छोटा नागपुर की जनजातियों में प्रचलित एक चित्रकला है।

• यह कला भी अब लुप्त के होने के कगार पर है।

 

Finish

भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न

? आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक जानने के लिए क्लिक कीजिए

अंतरराष्ट्रीय दिवसों से महत्वपूर्ण 25 प्रश्न क्वीज

प्राचीन भारत के तरह-तरह के सिक्के देखने के लिए क्लिक करें

2 thoughts on “भारत और विश्व में चित्रकला एवं मूर्तिकला से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ प्रश्न”

Leave a Comment