खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

class 10 economics chapter 2 mcq with questions

On: February 12, 2025 9:57 AM
Follow Us:
Class 10 economics mcq test,
---Advertisement---

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions

Class:- 10th
Subject:- Economics
Chapter:- 02.
Sectores  of India Economy
भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
Topic:- MCQ Quiz के 25 प्रश्न

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions?

आइए जानते हैं क्विज से पहले कुछ महत्वपूर्ण शब्दावली

प्राथमिक क्षेत्रक :- वे गतिविधियां जो प्रायः प्रकृति द्वारा दी गई वस्तुओं के प्राप्त करने एवं एकत्र करने से संबंधित होती है। जैसे :- कृषि करना , मछली पकड़ना, खनन इत्यादि.

द्वितीयक क्षेत्रक :- वे गतिविधियां जो प्राथमिक क्षेत्रकों से प्राप्त पदार्थों को ऐसे उत्पादों में बदलती है जो मनुष्य के लिए उपयोगी होते हैं। जैसे- उद्योग.

सेवा क्षेत्रक :-  वे गतिविधियां जो पदार्थों के स्थान पर सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं। प्राथमिक और द्वितीयक दोनों क्षेत्र को को मदद करता है। जैसे:- जैसे:- बैंक, परिवहन साधन, होटल इत्यादि।

प्राथमिक व्यवसाय :- वे व्यवसाय जिनके द्वारा खाद्य उत्पादन, कच्चे माल, इंधन या प्रकृति से खनिज संपत्तियाँ प्राप्त की जाती हैं, प्राथमिक व्यवसाय कहलाते हैं। जैसे:- कृषि क्रियाकलाप, मछली पालन, पशु पालन इत्यादि।

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions ?

निजी क्षेत्रक :- वे गतिविधियां जिनका स्वामित्व कुछ व्यक्तियों अथवा कंपनियों के पास होता है। जैसे- खुद का व्यवसाय चलाना, फर्नीचर उद्योग, परिवहन इत्यादि।

सकल घरेलू उत्पादन (GDP) :- प्राथमिक द्वितीयक और तृतीयक तीनों क्षेत्रकों के योगदान को सकल घरेलू उत्पादन (Gross Domestic Produc) कहते हैं।

सार्वजनिक क्षेत्रक के उद्योग :- जिन क्रियाओं में उत्पादन के साधनों पर सामूहिक या सरकार का स्वामित्व होता है। जैसे:- बोकारो इस्पात कारखाना इत्यादि।

असंगठित क्षेत्र :- वह क्षेत्रक जहां पर नौकरी की शर्ते समय के साथ बदलती रहती है। तथा उन शर्तों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता है। जैसे:- ईट भट्ठा में काम करने वाले लोग इत्यादि।

संगठित क्षेत्र :- वह क्षेत्रक जहां पर कार्य करने की शर्तें एक समान होती है, तथा शर्तों पर सरकार का नियंत्रण होता है। जैसे:- टाटा, रेलवे इत्यादि।

रोपण कृषि :- रबड़, चाय, कहवा, कपास, आदि के कृषि को रोपण कृषि कहते हैं। इसका उत्पादन व्यवसायिक स्तर पर किया जाता है।

चलवासी :- जो लोग पशु पालते हैं व अपने पशुओं के साथ इधर-उधर घूमते रहते हैं चलवासी कहलाते हैं। कश्मीर के यायावर

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions ?

स्थानांतरित कृषि :- इस प्रकार की कृषि वन क्षेत्रों में पेड़ों को काटकर, जलाकर, साफ कर किया जाता है। कृषि प्रत्येक तीन-चार वर्षों पर अलग-अलग भूमि पर की जाती है। जैसे:- पूर्वोत्तर भारत की झूम की खेती

चतुर्थक क्रियाएँ :- वे सेवाएं जिन्हें उच्च बौद्धिक योग्यता की आवश्यकता होती है।

डेयरी व्यवसाय :- दूध उत्पादन से जुड़े व्यवसाय को डेयरी व्यवसाय करते हैं। यह वही व्यवसाय है जो पूरी तरह से पशुपालन पर निर्भर होता है।

कुटीर उद्योग :- वे उद्योग जो छोटे घर या झोपड़ी में अपने परिजनों की मदद से घर पर ही चलाये जाते हैं उन्हें कुटीर उद्योग करते हैं। जैसे:- टोकरी-चटाई बुनना, घड़े-सुराही बनाना इत्यादि।

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions ?

 

Results

#1. 2013 – 2014 में जीडीपी (GDP) में तृतीयक क्षेत्रक की हिस्सेदारी कितनी थी ?

उत्तर :- 61%

#2. किस कार्य क्षेत्र में श्रमिक कार्य सुरक्षा का आनंद उठाते हैं?

उत्तर:- संगठित

#3. परिवहन को किस क्षेत्रक में शामिल किया जाता है ?

उत्तर  :- तृतीयक

#4. 2013 – 14 में भारत का जीडीपी (GDP) कितना था ?

उत्तर :- 57 लाख करोड़ रुपए

#5. भारत में 2013 – 14 में सबसे अधिक कौन सा क्षेत्रक में रोजगार प्रदान करता था ?

उत्तर :- प्राथमिक क्षेत्रक

#6. 1973 – 74 में भारत का जीडीपी ( GDP) लगभग कितना था ?

उत्तर :- 7 लाख करोड़ रुपए

#7. छिपी हुई बेरोजगारी अधिकतर किस क्षेत्र में पाई जाती है:

उत्तर:- कृषि क्षेत्र

#8. भारत में 1973 – 74 में सबसे अधिक कौन क्षेत्रक रोजगार प्रदान करता था

उत्तर :- प्राथमिक क्षेत्रक

#9. सार्वजनिक और निजी क्षेत्र आधार पर विभाजित है?

उत्तर:- उद्यमों का स्वामित्व

#10. द्वितीयक क्षेत्रक किस क्षेत्रक पर पूर्णतया निर्भर होता है ?

उत्तर :- प्राथमिक

#11. जीडीपी ( GDP) का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर :- सकल घरेलू उत्पाद

#12. रोजगार गारंटी अधिनियम कब लागू किया गया?

उत्तर:- 2005

#13. इनमें से कौन सार्वजनिक क्षेत्र का उदाहरण है?

उत्तर:- उपरोक्त सभी

#14. भारत में 1973 – 74 में सबसे अधिक जीडीपी (GDP) किस क्षेत्र से प्राप्त होता था ?

उत्तर :- प्राथमिक क्षेत्रक

#15. 2013 – 14 में जीडीपी (GDP) में प्राथमिक क्षेत्रक का कितना प्रतिशत भागीदारी था ?

उत्तर :- 14%

#16. कौन सी गतिविधि द्वितीय क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर:- भवनों का का निर्माण

#17. एक वस्तु का अधिकांशतः प्राकृतिक प्रक्रिया से उत्पादन होना, किस क्षेत्र की गतिविधि है?

उत्तर:- प्राथमिक

#18. अध्यापक वर्ग किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर:- तृतीयक

#19. उत्पादन और उपभोक्ता के मध्य सम्बन्ध कौन – सा क्षेत्रक स्थापित करता है ?

उत्तर  :- तृतीयक

#20. गेहूं का अंतिम वस्तु के रूप में किसे माना जाए ?

उत्तर :- बिस्किट

#21. किस क्षेत्र में सर्वाधिक श्रमिक कार्यरत है?

उत्तर:- प्राथमिक

#22. भंडारण को किस क्षेत्रक में शामिल किया जाता है ?

उत्तर  :- तृतीयक

#23. कौन-से क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है ?

उत्तर  :- तृतीयक

#24. प्राथमिक उत्पादों को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर  :- कृषि एवं सहायक क्षेत्रक

#25. तीनों क्षेत्रकों के उत्पादनों के योगफल को क्या कहा जाता है ?

उत्तर  :- GDP

#26. गन्ने का द्वितीयक क्षेत्रक रूप कौन – सा होता है ?

उत्तर :- a और  b दोनों

#27. भारत में 2013 – 14 में सबसे अधिक जीडीपी (GDP) किस क्षेत्रक से प्राप्त होता था ?

उत्तर :- तृतीयक क्षेत्रक

#28. भारतीय अर्थव्यवस्था को कितने क्षेत्रों में बांटा गया है..

उत्तर:- तीन

#29. 1973 – 74 में जीडीपी (GDP) में प्राथमिक क्षेत्रक की हिस्सेदारी कितना था ?

उत्तर :- 42%

#30. धन कमाने वाली गतिविधियों को क्या कहा जाता है ?

उत्तर :- आर्थिक

Previous
Finish

Quiz के बाद हमारे कुछ और प्रस्तुति आप यहां पर देख सकते

? class 10 economics chapter 2 question answer
?history chapter 2 mcq quiz
? sst question bank 2009 से 2020 तक के प्रश्न
? विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जानिए 
? भारत के महान वैज्ञानिक क्लिक करके जानिए
? रविवार को छुट्टी कब से प्रारंभ हुआ जानिए पूरा इतिहास

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions ?

? class 10 geography सतत पोषणीय विकास

? class 10 economics   मानव विकास रिपोर्ट

?class 10 का विषय परिचय जाने एक शानदार वीडियो में

?GDP  क्या है इसे कैसे निकालते हैं जानिए पूरा वीडियो में

? class 10 वन एवं वन्य जीव संसाधन

? विश्व के सात नए आश्चर्य का वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए

? चांद पर मानव पहली बार कैसे पहुंचे जानिए रोचक वीडियो में

? इस वीडियो में ब्रह्मांडब्रह्मांड और सोलर सिस्टम के बारे में जानिए


धन्यवाद!

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment