class 10 economics chapter 2 mcq with questions

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions

Class:- 10th
Subject:- Economics
Chapter:- 02.
Sectores  of India Economy
भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
Topic:- MCQ Quiz के 25 प्रश्न

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions?

आइए जानते हैं क्विज से पहले कुछ महत्वपूर्ण शब्दावली

प्राथमिक क्षेत्रक :- वे गतिविधियां जो प्रायः प्रकृति द्वारा दी गई वस्तुओं के प्राप्त करने एवं एकत्र करने से संबंधित होती है। जैसे :- कृषि करना , मछली पकड़ना, खनन इत्यादि.

द्वितीयक क्षेत्रक :- वे गतिविधियां जो प्राथमिक क्षेत्रकों से प्राप्त पदार्थों को ऐसे उत्पादों में बदलती है जो मनुष्य के लिए उपयोगी होते हैं। जैसे- उद्योग.

सेवा क्षेत्रक :-  वे गतिविधियां जो पदार्थों के स्थान पर सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं। प्राथमिक और द्वितीयक दोनों क्षेत्र को को मदद करता है। जैसे:- जैसे:- बैंक, परिवहन साधन, होटल इत्यादि।

प्राथमिक व्यवसाय :- वे व्यवसाय जिनके द्वारा खाद्य उत्पादन, कच्चे माल, इंधन या प्रकृति से खनिज संपत्तियाँ प्राप्त की जाती हैं, प्राथमिक व्यवसाय कहलाते हैं। जैसे:- कृषि क्रियाकलाप, मछली पालन, पशु पालन इत्यादि।

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions ?

निजी क्षेत्रक :- वे गतिविधियां जिनका स्वामित्व कुछ व्यक्तियों अथवा कंपनियों के पास होता है। जैसे- खुद का व्यवसाय चलाना, फर्नीचर उद्योग, परिवहन इत्यादि।

सकल घरेलू उत्पादन (GDP) :- प्राथमिक द्वितीयक और तृतीयक तीनों क्षेत्रकों के योगदान को सकल घरेलू उत्पादन (Gross Domestic Produc) कहते हैं।

सार्वजनिक क्षेत्रक के उद्योग :- जिन क्रियाओं में उत्पादन के साधनों पर सामूहिक या सरकार का स्वामित्व होता है। जैसे:- बोकारो इस्पात कारखाना इत्यादि।

असंगठित क्षेत्र :- वह क्षेत्रक जहां पर नौकरी की शर्ते समय के साथ बदलती रहती है। तथा उन शर्तों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता है। जैसे:- ईट भट्ठा में काम करने वाले लोग इत्यादि।

संगठित क्षेत्र :- वह क्षेत्रक जहां पर कार्य करने की शर्तें एक समान होती है, तथा शर्तों पर सरकार का नियंत्रण होता है। जैसे:- टाटा, रेलवे इत्यादि।

रोपण कृषि :- रबड़, चाय, कहवा, कपास, आदि के कृषि को रोपण कृषि कहते हैं। इसका उत्पादन व्यवसायिक स्तर पर किया जाता है।

चलवासी :- जो लोग पशु पालते हैं व अपने पशुओं के साथ इधर-उधर घूमते रहते हैं चलवासी कहलाते हैं। कश्मीर के यायावर

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions ?

स्थानांतरित कृषि :- इस प्रकार की कृषि वन क्षेत्रों में पेड़ों को काटकर, जलाकर, साफ कर किया जाता है। कृषि प्रत्येक तीन-चार वर्षों पर अलग-अलग भूमि पर की जाती है। जैसे:- पूर्वोत्तर भारत की झूम की खेती

चतुर्थक क्रियाएँ :- वे सेवाएं जिन्हें उच्च बौद्धिक योग्यता की आवश्यकता होती है।

डेयरी व्यवसाय :- दूध उत्पादन से जुड़े व्यवसाय को डेयरी व्यवसाय करते हैं। यह वही व्यवसाय है जो पूरी तरह से पशुपालन पर निर्भर होता है।

कुटीर उद्योग :- वे उद्योग जो छोटे घर या झोपड़ी में अपने परिजनों की मदद से घर पर ही चलाये जाते हैं उन्हें कुटीर उद्योग करते हैं। जैसे:- टोकरी-चटाई बुनना, घड़े-सुराही बनाना इत्यादि।

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions ?

Results

#1. परिवहन को किस क्षेत्रक में शामिल किया जाता है ?

उत्तर  :- तृतीयक

#2. भारत में 1973 - 74 में सबसे अधिक कौन क्षेत्रक रोजगार प्रदान करता था

उत्तर :- प्राथमिक क्षेत्रक

#3. 2013 - 2014 में जीडीपी (GDP) में तृतीयक क्षेत्रक की हिस्सेदारी कितनी थी ?

उत्तर :- 61%

#4. कौन-से क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है ?

उत्तर  :- तृतीयक

#5. भारत में 1973 - 74 में सबसे अधिक जीडीपी (GDP) किस क्षेत्र से प्राप्त होता था ?

उत्तर :- प्राथमिक क्षेत्रक

#6. जीडीपी ( GDP) का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर :- सकल घरेलू उत्पाद

#7. भारत में 2013 - 14 में सबसे अधिक कौन सा क्षेत्रक में रोजगार प्रदान करता था ?

उत्तर :- प्राथमिक क्षेत्रक

#8. धन कमाने वाली गतिविधियों को क्या कहा जाता है ?

उत्तर :- आर्थिक

#9. भंडारण को किस क्षेत्रक में शामिल किया जाता है ?

उत्तर  :- तृतीयक

#10. भारत में 2013 - 14 में सबसे अधिक जीडीपी (GDP) किस क्षेत्रक से प्राप्त होता था ?

उत्तर :- तृतीयक क्षेत्रक

#11. 2013 - 14 में जीडीपी (GDP) में प्राथमिक क्षेत्रक का कितना प्रतिशत भागीदारी था ?

उत्तर :- 14%

#12. गन्ने का द्वितीयक क्षेत्रक रूप कौन - सा होता है ?

उत्तर :- a और  b दोनों

#13. द्वितीयक क्षेत्रक किस क्षेत्रक पर पूर्णतया निर्भर होता है ?

उत्तर :- प्राथमिक

#14. गेहूं का अंतिम वस्तु के रूप में किसे माना जाए ?

उत्तर :- बिस्किट

#15. तीनों क्षेत्रकों के उत्पादनों के योगफल को क्या कहा जाता है ?

उत्तर  :- GDP

#16. 1973 - 74 में भारत का जीडीपी ( GDP) लगभग कितना था ?

उत्तर :- 7 लाख करोड़ रुपए

#17. 1973 - 74 में जीडीपी (GDP) में प्राथमिक क्षेत्रक की हिस्सेदारी कितना था ?

उत्तर :- 42%

#18. प्राथमिक उत्पादों को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर  :- कृषि एवं सहायक क्षेत्रक

#19. उत्पादन और उपभोक्ता के मध्य सम्बन्ध कौन - सा क्षेत्रक स्थापित करता है ?

उत्तर  :- तृतीयक

#20. 2013 - 14 में भारत का जीडीपी (GDP) कितना था ?

उत्तर :- 57 लाख करोड़ रुपए

Finish

Quiz के बाद हमारे कुछ और प्रस्तुति आप यहां पर देख सकते

? class 10 economics chapter 2 question answer
?history chapter 2 mcq quiz
? sst question bank 2009 से 2020 तक के प्रश्न
? विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जानिए 
? भारत के महान वैज्ञानिक क्लिक करके जानिए
? रविवार को छुट्टी कब से प्रारंभ हुआ जानिए पूरा इतिहास

Class 10 economics chapter 2 mcq with questions ?

? class 10 geography सतत पोषणीय विकास

? class 10 economics   मानव विकास रिपोर्ट

?class 10 का विषय परिचय जाने एक शानदार वीडियो में

?GDP  क्या है इसे कैसे निकालते हैं जानिए पूरा वीडियो में

? class 10 वन एवं वन्य जीव संसाधन

? विश्व के सात नए आश्चर्य का वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए

? चांद पर मानव पहली बार कैसे पहुंचे जानिए रोचक वीडियो में

? इस वीडियो में ब्रह्मांडब्रह्मांड और सोलर सिस्टम के बारे में जानिए


धन्यवाद!

1 thought on “class 10 economics chapter 2 mcq with questions”

Leave a Comment