Class 10 social science mcq quiz in hindi
Class :- 10
Subject:- Social Science
Topic :- MCQ Quiz के 25 Question Answer
Class 10 Social Science mcq quiz in hindi
Also Read
Class 10 में Social Science पांच विषयों में एक महत्वपूर्ण विषय है। social Science में चार विषय इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र शामिल किए गए। सोशल साइंस के 100 अंकों की परीक्षा में 80 अंक के लिखित परीक्षा होती है। जो एग्जाम सेंटर पर जाकर लिखनी होती है। वहीं 20 अंक की परीक्षा प्रायोगिक परीक्षा के रूप में ली जाती है, जो विद्यालय स्तर पर होती है। स्टूडेंट्स को विद्यालय स्तर की गतिविधियों तथा परीक्षा के आधार पर 20 में से नंबर दिए जाते हैं।
2018 तक Social Science में पांच विषय शामिल थे। इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और आपदा प्रबंधन। 2019 के बोर्ड एग्जाम से आपदा प्रबंधन को हटाकर हटा दिया गया. अब 4 विषय ही अब सामाजिक विज्ञान में शामिल हैं।
MCQ Quiz के 25 Question Answer के पहले देखते हैं वर्तमान में सामाजिक विज्ञान में कौन-कौन से विषय शामिल हैं, और उनमें अंको का बंटवारा किस प्रकार
इतिहास (कुल अंक 20)
History
80 अंकों की लिखित परीक्षा में 20 अंक इतिहास विषय से संबंधित होता है। जिसमें एक अंक के दो प्रश्न होते हैं। वहीं 3 और पांच अंक के दो-दो प्रश्न होते हैं। जबकि विश्व इतिहास के मानचित्र से एक-एक अंक के 2 प्रश्न होते हैं।
इतिहास विषय में अंक बंटवारा
1×2 = 2
3×2 = 6
5×2 = 10
विश्व के मानचित्र से
1×2= 2
————
कुल 20 अंक
भूगोल (कुल अंक 20)
Geography
80 अंकों की लिखित परीक्षा में 20 अंक इतिहास विषय से संबंधित होता है। इस विषय से एक-एक अंक के 2 प्रश्न होते हैं। वहीं 3 अंक के एक प्रश्न होते हैं। जबकि पांच-पांच अंक के दो प्रश्न होते हैं। वहीं 5 अंक का एक भारत के मानचित्र से संबंधित प्रश्न होते हैं।
MCQ Quiz के 25 Question Answer आगे ?
भूगोल में अंकों का बंटवारा
1×1 = 2
3×1 = 3
5×2 = 10
भारत के मानचित्र से
1×5 = 5
————–
कुल 20 अंक
नागरिक शास्त्र (राजनीतिक शास्त्र)
Civics (कुल अंक 20)
80 अंकों की लिखित परीक्षा में 20 अंक इतिहास विषय से संबंधित होता है। इस विषय से एक-एक अंक के 2 प्रश्न होते हैं। वहीं 3 अंक के एक प्रश्न होते हैं। जबकि पांच-पांच अंक के तीन प्रश्न होते हैं।
MCQ Quiz के 25 Question Answer आगे ?
राजनीतिक शास्त्र में अंकों का बंटवारा
1×1 = 2
3×1 = 3
5×3 = 15
————–
कुल 20 अंक
अर्थशास्त्र
Economics (कुल अंक 20)
80 अंकों की लिखित परीक्षा में 20 अंक इतिहास विषय से संबंधित होता है। चार अंक के चार प्रश्न होते हैं। वहीं तीन-तीन अंक के 2 प्रश्न होते हैं। जबकि 5 अंक के भी दो प्रश्न होते हैं।
अर्थशास्त्र में अंको का बंटवारा
1×4 = 4
3×2 = 6
5×2 = 10
————–
कुल 20 अंक
Quiz संबंधित नियम एवं जानकारी
यह क्वीज सामाजिक विज्ञान के सभी चारों विषय से संबंधित है. इसमें कुल 25 प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं.
प्रत्येक प्रश्न के लिए 20 सेकंड कुल 500 सेकेंड दिया गया है, अर्थात लगभग 8:20 मिनट.
इसी 8:20 मिनट में आपको पूरा प्रश्न बनाना होगा.
Results
#1. भारत में हिंदी भाषा कितने प्रतिशत लोगों की मातृभाषा के रूप में जानी जाती है?
उत्तर:- 44%
#2. युरोप में किस व्यक्ति ने राजा के देवी अधिकारों का कड़ा विरोध किया?
उत्तर:- मांतेस्क्यू
#3. हो ची मिन्ह भूल भुलैया मार्ग किस देश से संबंधित है?
उतर:- वियतनाम
व्याख्या
• हो ची मिन्ह भुलैया मार्ग उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम को जोड़ने वाला एक मार्ग था.
• फुटपाथों और सड़कों का यह एक विशाल नेटवर्क था.

#4. इनमें से किस राज्य में काली मृदा मुख्य रूप से पाई जाती है?
उत्तर:- महाराष्ट्र
#5. इतिहास में किन्हे “लोह और रक्त की नीति” का जन्मदाता माना जाता है?
उत्तर:- बिस्मार्क
व्याख्या
• लोह और रक्त की नीति का जन्मदाता जर्मन नेता इस बात को माना जाता है.
• 1862 में बिस्मार्क के एक सभा में दिए गए भाषण का शीर्षक से रक्त और लोह का यह वाक्य एक नारा के रूप में प्रचलित हो गया.
• बिस्मार्क जर्मन सम्राज्य का प्रथम चांसलर और तत्कालीन यूरोप का प्रभावशाली नेता था.
• जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
#6. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्न में से मुख्य कारण क्या है?
उत्तर:- अधिक सिंचाई
#7. यूरोप में “टूटी हुई बेड़ियां” किसका प्रतीक था?
उत्तर:- आजादी मिलना
व्याख्या
• टूटी हुई बेड़िया आजादी मिलने का प्रतीक है.
• इसी तरह और भी कई प्रतीक थे.

#8. वर्ष 2013 14 के अनुसार जीडीपी में सबसे बड़ा योगदान किस क्षेत्रक का है?
उत्तर:- तृतीयक क्षेत्रक
व्याख्या
• 2013 14 में तृतीय क्षेत्र की सकल घरेलू उत्पाद में 61% की भागीदारी थी.
• जबकि प्राथमिक क्षेत्र 14% अद्वितीय क्षेत्र 25% था.
#9. वियतनाम की राजधानी हर्नोई पर प्लेग का हमला कब हुआ?
उत्तर:- 1903
व्याख्या
• 1903 के आस-पास हर्नोई पर फ्रांस का शासन था.
• विकास के लिए हर्नोई के एक भाग को आधुनिक नगर में बदल डाला गया. पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया गया. वहीं दूसरी ओर पुराना हर्नोई को उसी तरह छोड़ दिया गया.
• नवनिर्मित नालियों से चूहे आधुनिक हनोई में घुसने लगे और जिस कारण 1903 में शहर में प्लेग की बीमारी फैल गई.
• चूहों से फैलने वाली प्लेग की बीमारी के कारण विश्व अलग-अलग हिस्सों में कई बार महामारी फैल चुकी. जिससे लाखों लोगों ने जाने गवांई है.
#10. श्रीलंका को स्वतंत्रता कब प्राप्त हुई थी?
उत्तर:- 4 फरवरी 1948
#11. सरकार का वह अंग जो कानून बनाता है क्या कहा जाता है?
उत्तर:- विधायिका
#12. पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन रोकने में इनमें से कौन अधिक उपयोगी नहीं है?
उत्तर:- वृक्षों की रक्षक मेखला
व्याख्या
• घास की पेट्टी, सीढीनुमा कृषि और वृक्षारोपण पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
• जबकि वृक्षों की रक्षक मेखला भी मृदा अपरदन रोकने में सहायक है, परंतु यह ज्यादा कारगर मरुस्थलीय क्षेत्रों में होता है.
#13. इनमें से पुन: चक्रीय संसाधन कौन सा है?
उत्तर:- लोहा
व्याख्या
• लोहा चक्रीय संसाधन के अंतर्गत आता है. क्योंकि खराब पड़े लोहे को फिर से उपयोग के लायक बनाए जा सकते हैं.
• जल और नदी नवीकरणीय संसाधन है जबकि कोयला अचक्रीय/अनवीकरणीय संसाधन के अंतर्गत आता है.
#14. श्रीलंका में तमिलों को कितने वर्गों में विभाजित किया गया है?
उत्तर:- दो
व्याख्या
• श्रीलंका में तमिलों को दो भागों में विभाजित किया गया है.
• पहला भाग श्रीलंका के तमिल दूसरा भाग भारतीय तमिल के रूप में
#15. मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार इनमें से किस पड़ोसी देश में मानव विकास भारत से बेहतर है?
उत्तर:- श्रीलंका
व्याख्या
• मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत HDI 130 वें क्रम पर है.
• पड़ोसी देशों में केवल श्रीलंका ही भारत से ऊपर है और वह 76 में क्रमांक पड़ा है.
#16. जर्मनी में जर्मन राष्ट्र के प्रति के रूप में जमैनिया को रूपक माना गया था! उसे किस वृक्ष के पत्तों से मुकुट सजाया गया था?
उत्तर:- बलूत
व्याख्या
• बलूत पेंड़ को Oak (ओक) भी कहा जाता है.

#17. नेपोलियन बोनापार्ट कहां का शासक था?
उत्तर:- (A) फ्रांस
व्याख्या
• नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का सम्राट था.
• 1804 ई• में वह फ्रांस का सम्राट बना.
• 1804 में फ्रांस में उसने “कोड नेपोलियन” लागू करवाया जो फ्रांस की क्रांति की मूलभूत बातों का निचोड़ था.
#18. एक व्यक्ति मिट्टी से ईट बनाता है वह किस क्षेत्र में काम करता है?
उत्तर:- प्राथमिक क्षेत्रक
#19. हिमालय मैं स्थित इस पेड़ से टकसोल नामक रसायन निकाला जाता है?
उत्तर:- हिमालय यव
व्याख्या
• हिमालय में स्थित हिमालयन यव से कैंसर रोधी टकसोल नामक रसायन निकाला जाता है.
#20. वर्ष 2014-15 के भू उपयोग आंकड़ों के अनुसार बंजर तथा कृषि अयोग्य भूमि घटकर कितना प्रतिशत हो गया?
उत्तर:- 5.5 %
व्याख्या
• वर्ष1960-61 के भू- उपयोग प्रारूप के अनुसार 18.11 प्रतिशत भू भाग पर बंजर तथा कृषि अयोग्य भूमि का क्षेत्र था.
• जो 2014 – 15 तक घटकर 5.5% रह गया.

#21. श्रीलंका और बेल्जियम में सरकार का स्वरूप किस प्रकार का है?
उत्तर:- लोकतांत्रिक
#22. इनमें से कौन तृतीयक क्षेत्रक का एक उदाहरण है?
उत्तर:- पुजारी
व्याख्या
• पुजारी तृतीय क्षेत्रक अर्थात सेवा क्षेत्रक के अंतर्गत आता है, क्योंकि वह पूजा कर सेवा प्रदान करता है.
#23. ज्यूसेप मेत्सिनी कहां का क्रांतिकारी व्यक्ति था?
उत्तर:- इटली
व्याख्या
• ज्युसेप मेत्सिनी को इटली के क्रांतिकारी के रूप में जाना जाता है.
• 1807 में जेनोआ नामक स्थान पर उनका जन्म हुआ था.
• अपने आरंभिक जीवन में ही वह कार्बोनारी नामक गुप्त संगठन का सदस्य बन गया.
#24. बाघ रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत में बाघों की संख्या कितनी है?
उत्तर:- 2967
व्याख्या
• 2018 के बाघ रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2967 बाघ है.
• झारखंड में बाघों की संख्या 5 है.
• सबसे अधिक बाघ मध्यप्रदेश में 526 की संख्या में हैं.
#25. दुनिया के कितने देशों में संघवाद है?
उत्तर:- 25 देशों में
Class 10 Social Science mcq Quiz
• Class 10 Geography chapter 1 mcq Quiz संसाधन एवं संसाधनों का विकास
• Class 10 History chapter 1 mcq Quiz यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
• Class 10 Economics chapter 1 mcq Quiz विकास
• Class 10 civics chapter 1 mcq Quiz सत्ता की साझेदारी
• class 10 geography chapter 2 quiz
• Class 10 civics chapter 2 mcq Quiz संघवाद
यूट्यूब पर video
• GDP क्या होता है इसे कैसे निकलते हैं class 10 economics
• Class 10 Geography chapter 1 सतत् पोषणीय विकास
• Class 10 Geography chapter 1 संसाधन नियोजन क्या है
• Class 10 Geography chapter 1 भारत में भू-उपयोग
• Class 10 Geography chapter 2 जैव विविधता क्या है
• Class 10 Geography chapter 2 वन एवं वन्य-जीव संसाधन
• Class 10 Geography chapter 2 जैव विविधता को प्रभावित करने वाले कारक एवं संरक्षण के उपाय
• Class 10 Economics chapter 1 विकास से आप क्या समझते हैं
• Class 10 Economics chapter 1 तुलना के लिए औसत आय का प्रयोग
• Class 10 Economics chapter 1 मानव विकास रिपोर्ट क्या है
• Class 10 Economics chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
• Class 10 Economics chapter 2 क्षेत्रकों में ऐतिहासिक परिवर्तन
? विश्व के सात आश्चर्य जानने के लिए क्लिक करें
? हमारा ब्रह्माण्ड कितना बड़ा है देखिए विडियो में
Website www.gyantarang.com पर
• Class 10 Geography chapter 1 संसाधन एवं उसके प्रकार
• Class 10 Geography chapter 1 भारत में मिट्टी के प्रकार
• Class 10 Geography chapter 1 मृदा अपरदन से बचाव के उपाय
• Class 10 Geography chapter 1 अभ्यास के प्रश्नों का हल
• Class 10 Geography chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन के अभ्यास के प्रश्न
• Class 10 Economics chapter 1 विकास चैप्टर के अभ्यास के प्रश्न का हल
• रविवार की छुट्टी कब से शुरू हुआ
• भारतीय संविधान के पिता डॉ भीमराव अंबेडकर
• भारत के ऐतिहासिक का बेहतरीन पर्यटक स्थल
इसी तरह के ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाई ताकि पोस्ट के साथ ही इसकी सूचना आपके मोबाइल तक पहुंच सके
Thanks
Presentation
Mahendra Prasad Dangi
Teacher




















Hlo