Mineral and energy resources class 10 explaintion in hindi

Mineral and energy resources class 10 explaintion in hindi

Class:-10th
Subject:- Geography
Chapter:- 05.
Mineral and energy resources
खनिज और ऊर्जा संसाधन
Topic:- अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
Important for Jac Board

  Mineral and energy resources से  अभ्यास के प्रश्न उत्तर

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

(i) निम्नलिखित में से कौन सा खनिज अपक्षयित पदार्थ के अवशिष्ट भार को त्यागता हुआ चट्टानों के अपघटन से बनता है?

(क) कोयला
(ख) बॉक्साइट
(ग) सोना
(घ) जस्ता

उत्तर:- (क) कोयला

व्याख्या:-
• कोयला का निर्माण पादप पदार्थों के लाखों वर्षों तक संपीड़न से हुआ है।
• कोयला भारत में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है।

(ii) झारखंड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है?
(Jac board 2012, 2014, 2016, 2018)

(क) बॉक्साइट
(ख) अभ्रक
(ग) लौह अयस्क
(घ) तांबा

उत्तर:- (ख) अभ्रक

व्याख्या:-
• बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित कोडरमा अभ्रक के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
• यहां कोडरमा-गया-हजारीबाग पेटी विश्व में अग्रणी अभ्रक उत्पादक है। इस बेटी को विश्व का ‘अभ्रक भंडार’ भी कहा जाता है।
• कोडरमा क्षेत्र से भारत के कुल अभ्रक का 50% भाग उत्पादन किया जाता है।
• भारत में झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश और राजस्थान प्रमुख अभ्रक उत्पादक राज्य हैं।

(iii) निम्नलिखित चट्टानों में से किस चट्टान के स्तरों में खनिजों का निक्षेपण और संचयन होता है?

(क) तलछटी चट्टानें
(ख) आग्नेय चट्टानें
(ग) कायांतरित चटानें
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (क) तलछटी चट्टानें

व्याख्या:-
• परत दर परत निर्माण होने वाले चट्टान को तलछटी, अवसादी या परतदार चट्टान के नाम से जाना जाता है।
• जहाँ तलछटी चट्टानों के स्तरों या परतों में खनीजों का निक्षेपण और जमाव होता है।
• वहीं आग्नेय और कायांतरित चट्टानों में खनिजों का जमाव दरारों, जोड़ों, भ्रंशों व विदरों में होता है।

(iv) मोनाजाइट रेत में निम्नलिखित में से कौन सा खनिज पाया जाता है?

(क) खनिज तेल
(ख) यूरेनियम
(ग) थोरियम
(घ) कोयला

उत्तर:- (ग) थोरियम

व्याख्या:-
• थोरियम रेडियोधर्मी खनिज है, इसके अणू या परमाणु को तोड़कर या उसके नाभि को जोड़कर परमाणु ऊर्जा प्राप्त किया जाता है। इस कारण थोरियम को परमाणु ऊर्जा खनिज के रूप में जाना जाता है। भारत के दक्षिण पश्चिम समुद्र तटीय क्षेत्र केरल राज्य के तट में समुद्री रेत में पाया जाता है।
• यूरेनियम भी एक परमाणु ऊर्जा खनिज है यह भारत में झारखंड के जादूगोड़ा और अरावली पर्वत श्रृंखला की खानों से निकाला जाता है।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

(i) निम्नलिखित में अंतर 30 शब्दों से अधिक न दें

(क) लोह और अलोह खनिज
(Jac board 2011)

उत्तर:-

लौह खनिज:-
(i) वैसे खनिज जिसमें लौह का अंश पाया जाता है उसे लौह खनिज कहा जाता है।
(ii) लोहा, मैंगनीज, निकल और क्रोमाइट आदि कुछ लौह खनिज के उदाहरण हैं।
(iii) ये रवेदार चट्टानों में मिलते हैं।

अलौह खनिज:-
(i) वैसे खनिज जिसमें लोहे के अंश नहीं पाये जाते उसे अलौह खनिज कहा जाता है।
(ii) तांबा, सोना, सीसा, जस्ता आदि कुछ अलौह खनिज के उदाहरण है।
(iii) ये सभी प्रकार की चट्टानों में मिलते हैं।

(ख) परंपरागत तथा गैर परंपरागत ऊर्जा साधन

उत्तर:- ऊर्जा के दो स्रोत हैं परंपरागत और गैर परंपरागत

परंपरागत ऊर्जा:-
• वैसे ऊर्जा के स्रोत जिसका उपयोग बहुत पहले से होता आ रहा है।
• जैसे लकड़ी, उपले, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा जल विद्युत ताप विद्युत।
• जल विद्युत को छोड़कर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत कभी भी समाप्त हो सकते हैं।
• जल विद्युत को छोड़कर ये उर्जा साधन प्रदूषण फैलाते हैं, क्योंकि इसके प्रयोग से धुआं और राख निकलता है।

गैर परंपरागत ऊर्जा:-
• वैसे ऊर्जा के स्रोत जिसका उपयोग हाल के वर्षों से शुरू हुआ है।
• जैसे सौर, पवन, ज्वारीय, भूतापीय, बायोगैस, इत्यादि।
• ये ऊर्जा साधन कभी न समाप्त होने वाले साधन है।
• ये प्राय: प्रदूषण मुक्त होते हैं।

(ii) खनिज क्या है

उत्तर:- सामान्यतः वे सभी पदार्थ जो खनन द्वारा प्राप्त किए जाते हैं खनिज कहलाते हैं। जैसे- कोयला, पेट्रोलियम, लौह अयस्क, तांबा, चुनापत्थर, अभ्रक इत्यादि। भू वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खनिज ऐसे अजैव पदार्थ हैं जो एक विशिष्ट रासायनिक संगठन रखता हो तथा उसके काणों के मिश्रण से शैल की रचना होती है। जिसके अंतर्गत कठोर हीरा से मुलायम चुना पत्थर तक शामिल है।

(iii) आग्नेय तथा कायांतरित चट्टानों में खनिजों का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर:-

• आग्नेय तथा कायांतरित चट्टानों में खनिज दरारों, जोड़ो, भ्रंशों एवं विदरों में मिलते हैं।
• छोटे जमाव शिराओं के रूप में भी पाए जाते हैं।
• बृहत जमाव परत के रूप में पाए जाते हैं।
• इसका निर्माण भी अधिकतर उस समय होता है जब ये तरल अथवा गैसीय अवस्था में दरारों के सहारे भू पृष्ठ की ओर धकेले जाते हैं।
• ऊपर आते हुए ये ठंडे होकर जम जाते हैं।
• मुख्य धात्विक खनिज जैसे जस्ता, तांबा, जिंक और सीसा इत्यादि इसी तरह शिराओं व जमाओं के रूप में प्राप्त होते हैं।

(iv) हमें खनिजों के संरक्षण की क्यों आवश्यकता है?

उत्तर:- भूगर्भ में खनिजों की मात्रा सीमित और वितरण असमान रूप से है। ये खनिज संसाधन अनवीकरणीय साधन है। खनिजों की निर्माण की भूगर्भीक प्रक्रिया बहुत ही धीमी है। इन खनिज संसाधनों के निर्माण एवं सांद्रण में लाखों वर्ष लग जाते हैं। और हम इन खनिज संसाधनों का उपभोग बहुत शीघ्रता से कर रहे हैं। अतः भावी पीढ़ी के लिए हमें इन्हें सुरक्षित रखना चाहिए। खनिजों का उपयोग नियोजित तरीके से किया जाना चाहिए।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 120 शब्दों में दीजिए।

(i) भारत में कोयले के वितरण का वर्णन कीजिए।

उत्तर:- भारत में कोयला ऊर्जा का प्रमुख साधन है। यह भारत में दो प्रमुख भूगर्भिक युगों के शैल क्रम में पाया जाता है।

गोंडवाना कोयला:-
• गोंडवाना कोयला कार्बोनिफरस काल 200 लाख वर्ष पूर्व का है।
• भारत में गोंडवाना क्रम के कोयले का निक्षेप मुख्यत: दामोदर नदी घाटी क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड और पश्चिम बंगाल में स्थित धनबाद, बोकारो, रामगढ़ तथा रानीगंज में विस्तृत है।
• गोदावरी, महानदी, सोन, वर्धा नदी घाटियों में भी गोंडवाना क्रम के कोयले का निक्षेप पाया जाता है। जिसका विस्तार छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में है।
• भारत में कोयला के भंडार का 98% भाग गोंडवाना काल का कोयला है।

टर्शियरी कोयला:-
• टर्शियरी कोयले का निक्षेप लगभग 55 लाख वर्ष पुराना है।
• टर्शियरी कोयले का निक्षेप मुख्यत: उत्तर-पूर्व राज्यों मेघालय में चेरापूंजी, असम में माकूम और नजीरा, अरुणाचल प्रदेश में नामचिक और नामरूप एवं नागालैंड में पाया जाता है।
• टर्शियरी कोयला का एक जमाव तमिलनाडु के नेवेली क्षेत्र में भी पाया जाता है।

(ii) भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्जवल है। क्यों?
(Jac Board 2017)

उत्तर:- सौर ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन है जो कभी न समाप्त होने वाला स्रोत है। भारत उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में अवस्थित होने के कारण सौर ऊर्जा की उत्पादन क्षमता तथा उपयोगिता की अधिक संभावना है।
• यहां वर्ष-पर्यंत सूर्य से प्रकाश मिलता है। साथ ही सूर्यताप दिन की अधिकांश अवधि तक प्राप्त होता है।
• इस कारण भारत के अधिकांश भाग में उच्च तापमान पाया जाता है।
• साथ ही भारत के कई क्षेत्रों में कुछ महीनों को छोड़कर वर्ष भर आकाश साफ रहता है।
• उत्तर भारत को छोड़कर दक्षिण भारत में वर्ष भर उच्च तापमान पाया जाता है।
• वहीं राजस्थान के मरुस्थलीय भागों में कुछ महीनों को छोड़कर वर्षभर आकाश साफ रहता है। साथ ही मरूस्थल के कारण तापमान उच्च रहता है

भारत में बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ ऊर्जा आपूर्ति की मांग को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा एक अच्छा, सस्ता और वर्षभर उपलब्ध रहने वाला नवीकरणीय संसाधन है। अतः भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है।

क्रियाकलाप

नीचे दी गई वर्ग पहेली में प्रयुक्त खनिजों का नाम भरें
नोट:- पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में दें

Mineral and energy resources class 10 explaintion in hindi, वर्ग पहेली,
वर्ग पहेली

क्षैतिज
1. एक लौह खनिज (9)
2. सीमेंट उद्योग में प्रयुक्त कच्चा माल (9)
3. चुंबकीय गुणों वाला सर्वश्रेष्ठ लोहा (10)
4. उत्कृष्ट कोटि का कठोर कोयला (10)
5. इस अयस्क से अल्मुनियम प्राप्त किया जाता है (7)
6. इस खरीद के लिए खेतरी खदानें प्रसिद्ध है (6)
7. वाष्पीकरण से निर्मित (6)

ऊर्ध्वाधर
1. पलेसर निक्षेपों से प्राप्त होता है।
2. बैलाडीला में खनन किया जाने वाला लौह अयस्क
3. विद्युत उद्योग में अपरिहार्य
4. उत्तर-पूर्वी भारत में मिलने वाले कोयले की भूगर्भिक आयु
5. शिराओं तथा शिरानिक्षेपों में निर्मित

उत्तर:-

क्षैतिज
1. एक लौह खनिज
MANGANESE
2. सीमेंट उद्योग में प्रयुक्त कच्चा माल
LIMESTONE
3. चुंबकीय गुणों वाला सर्वश्रेष्ठ लोहा
MAGNETITE
4. उत्कृष्ट कोटि का कठोर कोयला
ANTHRACITE
5. इस अयस्क से अल्मुनियम प्राप्त किया जाता है
BAUXITE
6. इस खरीद के लिए खेतरी खदानें प्रसिद्ध है
COPPER
7. वाष्पीकरण से निर्मित
GYPSUM

Mineral and energy resources class 10 explaintion in hindi, वर्ग पहेली का उत्तर,
वर्ग पहेली का उत्तर

ऊर्ध्वाधर
1. पलेसर निक्षेपों से प्राप्त होता है।
COAL
2. बैलाडीला में खनन किया जाने वाला लौह अयस्क
HEMATITE
3. विद्युत उद्योग में अपरिहार्य
MICA
4. उत्तर-पूर्वी भारत में मिलने वाले कोयले की भूगर्भिक आयु
TERTIARY
5. शिराओं तथा शिरानिक्षेपों में निर्मित
TIN

Mineral and energy resources  से संबंधित कुछ मानचित्र

• भारत में परंपरागत ऊर्जा स्त्रोत

Mineral and energy resources class 10 explaintion in hindi, भारत के परंपरागत ऊर्जा स्त्रोत,
भारत के परंपरागत ऊर्जा स्रोत का मानचित्र

• भारत के ऊर्जा संयंत्र

Mineral and energy resources class 10 explaintion in hindi, भारत के ऊर्जा संयंत्र,
भारत के प्रमुख ऊर्जा संयंत्र

• भारत के प्रमुख खनिज

Mineral and energy resources class 10 explaintion in hindi, भारत के प्रमुख खनिज संसाधन, map of mineral and energy resources,
Mineral and energy resources in India

••••••••
? इसी तरह के जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————

? यदि आपका कोई सुझाव हो तो हमें इस ईमेल पर भेजें

dangimp10@gmail.com

———–

इसे भी जानें

class 10th से संबंधित जानकारी यहाँ पर देख सकते हैं

Jac board class 10th

? सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन बैंक 2009 से 2020 तक के प्रश्न
?10th Science Practcal Model question answer

Class 10th Economics

? chapter 4 वैश्विकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था

Class 10th Geography

? chapter 4 कृषि से question answer
? chapter 2 forest and wildlife notes
? sst mcq test

Class 10 History

? chapter 4 औद्योगीकरण का युग से प्रश्न उत्तर
? chapter 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना Quiz mcqs

Class 10 Civics

? Chapter 1 सत्ता की साझेदारी से quiz
? Chapter 2 संघवाद से quiz
? Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता quiz

others

? हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय
? जम्मू कश्मीर का इतिहास
? भारत के कागज नोटों का इतिहास और वर्तमान

Video देखें

? Geography जैव विविधता महत्व
? जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
? प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? वन्य संरक्षण में मनुष्य के रीति-रिवाजों का योगदान
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? विश्व के new 7 wonder
? हमारा ब्रह्मांड कितना बड़ा है
——

Mineral and energy resources

Gk
Gk Quiz test
Current affairs
Intresting facts
Jharkhand gk etc
के लिए गूगल पर सर्च करें
www.gyantarang.com
——————————

Mineral and energy resources

—————————–

Leave a Comment