अप्रैल के मुख्य दिवस | important days in apri in hindi

अप्रैल के मुख्य दिवस | important days in apri in hindi

परीक्षा और जानकारी की दृष्टिकोण से अप्रैल माह के दिवस महत्वपूर्ण है। इस माह में कई ऐसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। जिसका हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। अप्रैल माह में आरबीआई की स्थापना हुई थी, अप्रैल माह में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी और अप्रैल में ही जलियांवाला बाग हत्याकांड भी हुआ था। इसी माह में विश्व मलेरिया दिवस, विश्व पशु चिकित्सा दिवस, विश्व पुस्तक दिवस, विश्व यकृत दिवस, सीआरपीएफ शौर्य दिवस, राष्ट्रीय समुद्री दिवस और अंबेडकर जयंती मनाई जाती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अप्रैल माह के मुख्य दिवस से कई प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। इस पोस्ट में अप्रैल के मुख्य दिवस (Important days in april) के बारे में जानेंगे। सा

?  इस पोस्ट के अंत में आप अप्रैल माह के दिवस से 35 MCQs भी देखेंगे।

अप्रैल के मुख्य दिवस

तिथि (Date)  —  National/International Days (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस)

01.  —  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना दिवस
             • उत्कल (ओडिसा) स्थापना दिवस
             • मूर्ख दिवस (अंतर्राष्ट्रीय)

02.  —  • विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस

04.  —  • अंतर्राष्ट्रीय खदान दिवस

05.  —  • राष्ट्रीय समुद्री दिवस

06.  —  • विकास और शांति हेतु अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस

07.  —  • विश्व स्वास्थ्य दिवस

09.  —  • सी आर पी एफ (CRPF) शौर्य दिवस

10.  —  • विश्व होम्योपैथिक दिवस

11.  —  • विश्व पार्किंसंस दिवस
             • राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस

12.  —  • विश्व मानव अंतरिक्ष यात्री दिवस

13.  —  • जालियांवाला बाग हत्याकांड दिवस
             • सियाचिन दिवस

14.  —  • अम्बेडकर जयंती

15.  —  • हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस
             • विश्व कला दिवस

17.  —  • विश्व हीमोफीलिया दिवस

18.  —  • रामानुजाचार्य जयंती
             • विश्व धरोहर दिवस

19.  —  • विश्व यकृत दिवस

21.  —  • राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस
             • विश्व रचनात्मक और नवाचार दिवस

22.  —  • पृथ्वी दिवस

23.  —  • विश्व पुस्तक दिवस
             • अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा दिवस

24.  —  • राष्ट्रीय पंचायती दिवस

25.  —  • विश्व मलेरिया दिवस

26.  —  • विश्व बौद्धिक संपदा दिवस

29.  —  • अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

28.  —  • काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

30.  —  • राष्ट्रीय आयुष्मान दिवस

अप्रैल के अंतिम शनिवार – • विश्व पशु चिकित्सा दिवस
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

अप्रैल के मुख्य दिवस

01 : अप्रैल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना दिवस

• Reserve Bank of India- RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) की स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के तहत 1 अप्रैल 1935 को हुई थी।
• इसी लिए हर वर्ष 1 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
• RBI का केन्द्रीय कार्यालय शुरुआत में कोलकाता में स्थापित किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुम्बई में स्थानांतरित किया गया।
• प्रारंभ में आरबीआई निजी स्वामित्व वाला था। परंतु 1949 में आरबीआई का राष्ट्रीयकरण के बाद इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व हो गया।
• RBI भारत में सभी बैंकों के क्रियाकलाप पर नजर रखता है एवं बैंक संबंधी नीतियों का निर्धारण करता है। जिसे सभी बैंकों को उसके नियमों को पालन करना पड़ता है। इस प्रकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों का प्रमुख है।
• पूरे भारत में रिजर्व बैंक के कुल 29 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जिनमें से अधिकांश राज्यों की राजधानियों में स्थित है।
• आरबीआई के प्रमुख कार्यों में बैंक नोटों के निगमन को नियंत्रित करना, मौद्रिक नीति तैयार करना उसका कार्यान्वयन और निगरानी करना, वित्तीय प्रणाली का विनियमन और पर्यवेक्षण करना, विदेशी मुद्रा का प्रबंधन करना, मुद्रा जारी करना उसका भी विनिमय करना और परिचालन योग्य न रहने पर उन्हें नष्ट करना, सरकार का बैंकर और बैंकों का बैंकर के रूप में कार्य करना, साख नियंत्रित करना, मुद्रा के लेनदेन को नियंत्रित करना इत्यादि है।
• भारतीय रिजर्व बैंक लगभग सभी प्रकार के नोट एवं सिक्के जारी करता है।
• भारतीय रिजर्व बैंक की प्रमुख भूमिका में गवर्नर होते हैं। वर्तमान में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास हैं।

उत्कल (ओडिसा) स्थापना दिवस

• 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा बिहार से अलग होकर एक स्वतंत्र प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया। इसलिए राज्य में 1 अप्रैल को लोगों के बीच एकता की भावना को बढ़ाने के लिए उत्कल/ओड़िसा का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
• 19 अगस्त, 1949 को ओडिसा की सभी रियासतों का ओडिसा राज्य में पूर्ण विलय कर लिया गया।
• वर्ष 2011 से पहले ओडिसा को उड़ीसा के नाम से जाना जाता था।
• पहले ओडिशा को उत्कल के नाम से भी जाना जाता था। जिसका उल्लेख राष्ट्रगान में भी मिलता है।
• विश्व विख्यात जगन्नाथ मंदिर ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर से सटे पुरी में स्थित है। जिसका निर्माण कलिंग राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव ने किया था। भगवान कृष्ण से जुड़ी इस नगर में विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाला जाता है।
• नरसिंह देव ने विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का निर्माण करवाया था। जो कोणार्क में स्थित है।
• ओडिसा तट पर भारत का सबसे बड़ी झील चिल्का झील स्थित है। यह भारत की खारे पानी (नमकीन) की सबसे बड़ी झील है।
• राउरकेला ओडिसा में स्थित एक बड़ी इस्पात कारखाना है जो जर्मनी की सहायता से स्थापित की गयी थी।
• ध्यातव्य है कि मौर्य शासन के समय उड़ीसा को कलिंग के नाम से जाना जाता था। जो मोर्य साम्राज्य का हिस्सा था और लंबे समय तक यह मौर्य साम्राज्य के अधीन रहा।

मूर्ख दिवस (अंतर्राष्ट्रीय)
(April Fool Day)

• हर वर्ष 1’अप्रैल को दुनिया भर में ‘मूर्ख दिवस‘ या ‘अप्रैल फूल डे‘ (April Fool Day) के रूप में मनाया जाता है।
• इस दिन हर कोई एक दूसरे को चुटकुले, झांसे, अफवाह के जरिए मजाक करते हैं। ये झांसे, अफवाह या मजाक क्षणिक होते हैं और उद्देश्य केवल मजाक करना होता है। जिसमें अप्रैल फूल बनाने वाले व्यक्ति, मजाक बनने पर मजाक बनने वाले व्यक्ति को अप्रैल फूल चिलाकर कहता है।
• अप्रैल फूल डे मुख्य रूप से यूरोपीय देशों में मनाया जाता है जिसका विस्तार अब विश्व के अन्य देशों में हुआ है।
• भारत में भी अप्रैल फूल (मूर्ख दिवस का प्रचलन) मनाया जाता है। हालांकि हिन्दू धर्म के अधिकांश लोगों द्वारा इस दिवस का वहिष्कार किया जाता है। यह मूर्ख दिवस हिन्दूओं के शक संवत और विक्रम संवत के विरूद्ध है।
• शक संवत और विक्रम संवत की शुरुआत क्रमशः मार्च (होली) और अप्रैल माह (चैत नवरात्रा) में होती है।
• ऐसा माना जाता है कि हिन्दुओं द्वारा मार्च-अप्रैल में नव वर्ष मनाने को युरोपीयन देशों ने नकारते हुए इसे मूर्ख दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि मूर्ख दिवस मनाने के पीछे और भी कई प्रचलित कहानियां हैं।

02 : अप्रैल

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस
(World Autism Awareness Day)

• हर वर्ष 2 अप्रैल को “विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस” मनाया जाता है।
• ऑटिज्म दिमाग संबंधी बीमारी होती है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आम लोगों को दिमाग संबंधी बिमारी से जागरूकता लाना है।
• संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2 अप्रैल 2007 को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस की घोषणा की थी।
• संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 अप्रैल 2007 को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस की घोषणा की थी।
• इस प्रकार की बीमारी के लक्षण जन्म या बाल्यकाल में ही नजर आने लगता है।
• इससे व्यक्ति की सामाजिक कुशलता और संप्रेषण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
• 2011 की जनगणना के अनुसार तकरीबन 6 लाख बच्चे बौद्धिक दिव्यांगता से पीड़ित है।
• हर वर्ष विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस एक थीम (विषय) पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम (विषय)- “Inclusion in the workplace: challenge and oppotunities in a Past Pandemic Work” (कार्यस्थल में समावेश: एक महामारी के बाद की दुनिया में चुनौती और अवसर)
• वर्ष 2022 का थीम- “Inclusive Education” (समावेशी शिक्षा)

04.  अप्रैल

अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस (International Day of Mine Awareness)

• संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 दिसंबर 2005 को यह घोषणा की है कि हर वर्ष 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
• तब से हर वर्ष खदान के प्रति जागरूकता के लिए हर वर्ष 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता और खदान कार्य सहायता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• आमतौर पर जमीन या पहाड़ पर खनिज पदार्थों की खोज कर खुदाई करके बनाया गया गढ़ा खदान कहलाता है। इसे आमतौर पर खान (Mine) भी कहा जाता है।
• इस दिवस का मुख्य उद्देश पीड़ितो की सहायता करना, लोगों को खनन प्रभावित वातावरण में सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक करना, बारूदी सुरंगों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय संधियों में सार्वभौमिक भागीदारी की वकालत करना, युद्ध के विस्फोटक अवशेष और उनके शिकार तथा सरकारों और गैर राज्य सशस्त्र समूहों द्वारा जमा किए गए बारूदी सुरंगों को सफलतापूर्वक नष्ट करना भी शामिल है।

05. अप्रैल

राष्ट्रीय समुद्री दिवस
(National Maritime Day)

• हर वर्ष भारत में 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• 5 अप्रैल 1919 में मुंबई से लंदन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय फ्लैग मर्चेंट पोत एस एस लॉयल्टी की पहली यात्रा की याद में भारत में पहली बार 1964 में राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया था। तब से हर साल 5 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है।
• इसका प्रमुख उद्देश्य भारत में जहाज उद्योग (शिपिंग इंडस्ट्री) को प्रोत्साहित करना है।
• भारतीय अर्थव्यवस्था में शिपिंग उद्योग का महत्वपूर्ण स्थान है।
• भारत समुद्री व्यापार के मामले में विश्व का सोलहवां बड़ा देश है। दिसंबर 2018 तक के आंकड़ों के अनुसार देश में 43 शिपिंग कंपनी है।
• इतिहासकारों के अनुसार भारत में समुद्री यात्रा की इतिहास की शुरुआत अति प्राचीन है। जब तीसरी सहस्त्र शताब्दी ई. पूर्व (2350 ई. पू. से 1750 ई. पू) में सिंधु सभ्यता के लोग मेसोपोटामिया के साथ समुद्री व्यापार किया करते थे। लोथल और धोलाविरा सिंधु सभ्यता का प्रसिद्ध बंदरगाह था।
• ध्यातव्य रहे हर साल सितंबर के अंतिम गुरुवार को विश्व समुद्र दिवस (World Maritime Day) भी मनाया जाता है।

06. अप्रैल

विकास और शांति हेतु अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस
(International Day of Sport for Development and Peace)

• हर वर्ष 6 अप्रैल को दुनिया भर में विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य सतत विकास को बढ़ावा देना और मानव अधिकारों के संरक्षण, भेदभाव को मिटान तथा शारीरिक गतिविधि की सकारात्मक भूमिका को पहचानने का अवसर प्रदान करना है।
• अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 23 अगस्त 2013 में लिए गए निर्णय से हुआ। उसके बाद 6 अप्रैल 2014 को पहला अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। तब से हर साल 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
• ध्यान रहे हर वर्ष 28 फरवरी को हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। 

07.  अप्रैल

विश्व स्वास्थ्य दिवस
(World Health Day)

• हर वर्ष दुनिया भर में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
• यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक इकाई विश्व स्वास्थ संगठन (World Health Organization-WHO) के तत्वधान में 193 सदस्य देशों में किया जाता है।
• विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक संस्था के रूप में की गई थी। इसी कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर वर्ष 7 अप्रैल को 1950 से विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
• विगत 50 वर्षों में मानसिक स्वास्थ, मातृत्व शिशु देखभाल, सड़क सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, रक्त चाप, डिप्रेशन, जलवायु परिवर्तन जैसे स्वास्थ्य और अन्य मुद्दों को संबंधित करने की दिशा में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
• हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस एक थीम पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम– “Building a fairer healthier world” (एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण)
• वर्ष 2022 का थीम है- “Our Planet Our Health” (हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य)

09.  अप्रैल

सी आर पी एफ (CRPF) शौर्य दिवस
(CRPF Valour Day)

• हर वर्ष 9 अप्रैल को सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force- CRPF, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) का शौर्य दिवस मनाया जाता है।
• 9 अप्रैल 1965 को सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी गुजरात के “रण आफ कच्छ” में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी बिग्रेड द्वारा हमले को नाकाम कर दिया गया था।
• इस हमले में 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा गया तथा चार जिंदा पकड़े गए थे।
• इस सैन्य कार्रवाई में सीआरपीएफ के 6 रन बांकुरे भी शहीद हुए थे।
•  सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी टुकड़ी के इस तरह के एक पूर्ण पैदल सेना बिग्रेड से नहीं लड़ी थी।
• बल के बहादुर जवानों की शौर्य गाथा को श्रद्धांजलि स्वरूप में हर वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• ध्यान रहे 27 जुलाई को हर वर्ष सीआरपीएफ का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी

10.  अप्रैल

विश्व होम्योपैथी दिवस
(World Homeopathy Day)

• होम्योपैथी के जनक माने जाने वाले डाॅ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन के जन्म दिवस पर हर वर्ष विश्व होम्योपैथी दिवस” (World Homeopathy Day) मनाया जाता है।
• उनका जन्म 10 अप्रैल 1755 को जर्मनी में हुआ था।
• होम्योपैथी एक चिकित्सा की पद्धति है जो औषधियों और उनके अनुप्रयोग पर आधारित है।
• विश्व होम्योपैथी दिवस को मनाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य चिकित्सा की होम्योपैथिक पद्धति के बारे में लोगों को अवगत कराना है।
• होम्योपैथी शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के दो शब्द होमोइस और पैथोस से हुई है। जिसमें होमोइस का अर्थ समान और पैथोस का अर्थ दुख/रोग होता है। इस प्रकार यह समरूपता दवा सिद्धान्त पर आधारित है।
• होम्योपैथी जहां किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता वहीं इसके दवाओं की कीमत भी चिकित्सा की अन्य पद्धति की दवाओं के तुलना में कम है।
• दुनिया के तकरीबन 100 देशों में आज होम्योपैथिक चिकित्सा से इलाज किया जा रहा है।
भारत में 1973 में होम्योपैथी को चिकित्सा पद्धति के रूप में मान्यता दी।
• भारत सरकार ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए AYUSH मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, होम्योपैथी) नाम से एक अलग पोर्टफोलिओ बनाया है।
• विश्व होम्योपैथिक दिवस हर वर्ष एक थीम पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम- “Homeopathy- Roadmap for Integrative Medicine” (होम्योपैथी- एकीकृत चिकित्सा के लिए रोडमैप)
• वर्ष 2022 का भारत में थीम- People’s Choice For Wellness” (कल्याण के लिए लोगों की पसंद)

11.  अप्रैल

विश्व पार्किंसंस दिवस
(World Parkinson’s Day)

• हर साल 11 अप्रैल को दुनिया भर में पार्किंसंन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से “विश्व पार्किंसंन दिवस” मनाया जाता है।
• यह दिवस लंदन के डॉ. जेम्स पार्किंसंन के जन्मदिन को दर्शाता है। इनका जन्म 11 अप्रैल 1755 ईस्वी को हुआ था।
• जेम्स पार्किंसन ने पहली बार 6 लोगों में पार्किंसंन रोग की पहचान की और व्यवस्थित रूप से दुनिया के समक्ष वर्णन प्रस्तुत किया था।
• वर्ष 1997 में 11 अप्रैल को विश्व स्वास्थ संगठन और यूरोपीय पार्किंसन रोग संघ (EDPA) द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पार्किंसन दिवस मनाने का संकल्प किया गया। तब से हर वर्ष 11 अप्रैल को विश्व पार्किंसन दिवस मनाया जाता है।
• पार्किंसन एक बीमारी है जिसके कारण चलने-फिरने की गति धीमी पड़ जाती है, मांसपेशियां सख्त हो जाती है और शरीर में कंपन की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
• दुनिया भर में इस बीमारी से लाखों लोग पीड़ित है। हालांकि इसके इलाज के लिए कई दवाइयां उपलब्ध हैं, जिन्हें डॉक्टर की सहायता से लिया जा सकता है।
• विश्व पार्किंसन दिवस हर वर्ष एक थीम पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम- Mental Health in Parkinson’s and Parkinson’s Care and Support UK” (पार्किंसंस में मानसिक स्वास्थ्य और पार्किंसंस केयर एंड सपोर्ट यूके)
वर्ष  2022 का थीम- “Integrated Health Care” (एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल)

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस
(National Safe Motherhood Day)

• हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।
•  इस दिवस को मनाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य मातृत्व मृत्यु दर को कम करना है, ताकि गर्भावस्था, प्रसव और प्रसव बाद महिलाओं को अधिकतम स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित किया जा सके। जिससे प्रसव के दौरान या बाद में जच्चा-बच्चा (मां- नवजात बच्चा) की होने वाली मृत्यु को रोका जा सके।
• सुरक्षित मातृत्व के लिए भारत सरकार ने 2003 में 11 अप्रैल को कस्तूरबा गांधी के जन्मदिन पर गैर-लाभकारी एवं गैर सरकारी ‘व्हाइट रिबन एलायंस इंडिया‘ (White Ribbon Alliance India- WRAI) की पहल पर राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाने की घोषणा की थी।
• 1800 समूहों का यह संगठन दुनियाभर में मातृ एवं नवजात मृत्यु को कम करने का प्रयास कर रहा है। इसका गठन 1999 में हुआ था।
• एक आंकड़े के अनुसार भारत में हर वर्ष जन्म देने देते समय तकरीबन 45 हजार महिलाएं प्रसव के दौरान अपनी जान गंवा देती है। यह प्रसव के दौरान दुनिया भर में होने वाली मौतों का लगभग 12% है।
• राष्ट्रीय नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) के आंकड़ों के अनुसार भारत में एक लाख पर जीवित जन्मों में मातृ मृत्यु दर का अनुपात वर्ष 2014 -16 में 130 थी, जो घटकर 2016-18 में 113 और 2017-19 में 103 पर आ गया है।
• राष्ट्रीय नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) के एक और आंकड़ों के अनुसार भारत में शिशु मृत्यु दर 2015 में प्रति 1000 पर 37 से घटकर 2019 में प्रति 1000 जीवित बच्चों पर 30 पर आ गई है।

12.  अप्रैल

अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष यात्री दिवस
(International Day of Human Space Flight)

• हर साल 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है।
• यह दिवस विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
• रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन 12 अप्रैल 1961 को अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले व्यक्ति बने थे। उन्होंने पृथ्वी की परिक्रमा भी कई थी।
• इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में 12 अप्रैल को “अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष यात्री दिवस” मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
• इसका उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने में अंतरिक्ष के योगदान को पुनः पुष्टि करना है।
• जैसा कि ज्ञात हो रूस में 12 अप्रैल को ‘कॉस्मोनॉटिक्स दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
• जबकि 2001 से ही अमेरिका में 12 अप्रैल को ‘विश्व अंतरिक्ष पार्टी’ (World Space Party) के रूप में मना रहा है।

13. अप्रैल

जालियांवाला बाग हत्याकांड दिवस
(Jalianwala bagh hatiya kand)

• प्रत्येक वर्ष 13 अप्रैल को जालियांवाला बाग हत्याकांड दिवस मनाया जाता है।
•  यह दिवस अमृतसर के जलियांवाला बाग में इकट्ठे हुए निर्दोष भीड़ पर अंग्रेज अफसर जनरल डायर के सैनिकों द्वारा मारे गए लोगों के याद में मनाया जाता है।
• जैसा की ज्ञात है कि जालियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को घटित हुआ था। इस हत्याकांड की कहानी रॉलेक्ट एक्ट से शुरू होती है।
• 8 मार्च 1919 को भारत में क्रांतिकारी गतिविधियों के दमन के लिए रॉलेक्ट एक्ट लाया गया था। जिसे काला कानून भी कहा गया।
• इस कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। पंजाब के लोकप्रिय नेता सत्यपाल एवं सैफुद्दीन किचलू को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।
• इस गिरफ्तारी के विरोध में 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन शाम 4 बजे अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक विशाल सभा का आयोजन हुआ था।
• अंग्रेज अफसर जनरल मायक ओ डायल सभा स्थल पर पहुंचकर अपने सैनिकों को अंधाधुंध फायरिंग करने को कहा जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों की संख्या में घायल हुए। वैसे सरकारी रिपोर्ट में 379 व्यक्ति मारे जाने तथा 12 सौ घायल की खबर थी जो वास्तविकता से काफी दूर था।
• 1940 में शहीद उधम सिंह ने जनरल डायर को लंदन में गोली मारकर जालियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था।

सियाचिन दिवस
(Siachen Day)

• हर साल 13 अप्रैल को भारत में ‘सियाचिन दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है।
• आज ही के दिन 13 अप्रैल 1984 को लद्दाख सियाचिन में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना पर विजय हासिल की थी।
• विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना ने अर्धसैनिक बलों की मदद से ‘ऑपरेशन मेघदूत‘ के जरिए पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर तिरंगा फहराया था।
• सेना के इस जज्बे, हिम्मत और जोश को नमन करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
• सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा, घातक और महंगा युद्ध क्षेत्र है। यह ग्लेशियर 76 km. के क्षेत्र में फैला है।
• सियाचिन ग्लेशियर को अपने कब्जे में रखने के लिए भारत ने विपरित जलवायविक परिस्थितियों के कारण 1984 के बाद से अबतक 8 सौ से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गवांई है।

14. अप्रैल

अम्बेडकर जयंती
(Ambedkar Jayanti)

• भारतीय संविधान के शिल्पकारों में से एक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को तत्कालीन मध्य प्रांत वर्तमान मध्यप्रदेश के महू (महू छावनी) में महार जाति के एक गरीब परिवार में हुआ था।
• महार जाति को अछूत माना जाता था। जिस कारण उन्हें गंभीर सामाजिक आर्थिक भेदभाव का सामना करना पड़ा।
• डॉ अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन अछुतऔर अन्य सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। यही कारण था कि उन्होंने जाति व्यवस्था को सामाजिक और आर्थिक शोषण का आधार मानते हुए मनुस्मृति की कटु आलोचना की थी, और उनकी प्रतियों को जलाया था।
• वे एक भारतीय विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ व समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं।
• भारतीय संविधान निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
• 1947 में वे भारत के पहले विधि मंत्री बने।
• उन्होंने मजदूरों के संबंध में कई प्रावधान को लागु कराने में महत्वपूर्ण कार्य किया।
• एनिहिलेशन ऑफ कास्ट, द अनटचेबल, बुद्ध और कार्ल मार्क्स, हू वर दी शुद्रा, कास्ट इन इंडिया, बुद्ध एंड हिज धम्म, दी प्राब्लम ऑफ रूपी पुस्तकों की रचना की है।
• 1923 में डाॅ. अंबेडकर ने बहिष्कृत हितकारणी सभा की स्थापना,1936 में उन्होंने इंडिपेंडेट लेबर पार्टी की स्थापना और 1942 में शेड्यूल फेडरेशन की स्थापना की।
• हिंदू धर्म में मौजूद भेदभाव और छुआछूत से व्यथित होकर अक्टूबर 1956 में उन्होंने हिंदू धर्म को त्याग कर महाराष्ट्र के नागपुर में बौद्ध धर्म को ग्रहण किया।
• डाॅ अंबेडकर ने 1956 में ही दलित शोषित वर्ग को जगाने के लिए दलित बौद्ध आंदोलन नामक एक सामाजिक आंदोलन चलाया यह आंदोलन बाद में नवयान बौद्ध धर्म के नाम से जाना गया। जिसे बौद्ध धर्म की पुनः व्याख्या माना जाता है।
• 6 दिसंबर 1956 को उनका महापरिनिर्वाण (मृत्यु) हो गया। मुंबई स्थित उनके विश्राम स्थल (समाधि स्थल) को चैत्यभूमी के नाम से जाना जाता है।

15. अप्रैल

हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस

• हर वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
•  आज ही के दिन 15 अप्रैल 1948 को 30 पहाड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया था।
•  25 जनवरी 1950 को हिमाचल प्रदेश को ‘ग’ श्रेणी का राज्य  बनाया गया।
•  तत्पश्चात 1 नवंबर 1956 को हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया।
• 1960 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया।
• 18 दिसंबर 1970 को संसद में हिमाचल प्रदेश अधिनियम पारित किया गया।
• जिसके बाद 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में भारत का 18वां राज्य बना।
• हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के 68, राज्य सभा की 3 और लोकसभा की 4 सीटें हैं।
• हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है।
• हिमाचल शब्द संस्कृत के दो शब्द हिमा (वर्फ) और आंचल (गोद) से बना है, अर्थात बर्फ का आंचल या वर्फ की गोद।
• प्राकृतिक सुंदरता के लिए हिमाचल प्रदेश प्रसिद्ध है। यहां  खूबसूरत पहाड़ी स्टेशन यहां विद्यमान है जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। जैसे- बिलासपुर, मंडी, चंबा, कुल्लू, मनाली, डलहौजी, कांगड़ा, पालमपुर, धर्मशाला इत्यादि।

विश्व कला दिवस
(World Art Day)

• हर वर्ष 15 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व कला दिवस (World Art Day) मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को कला और संस्कृति के प्रति जागरूक करना है।
• इस अवसर पर विश्व भर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मेलनों, प्रदर्शनों तथा कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।
• विश्व कला दिवस को पहली बार 2012 में मनाया गया था, जब इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट ने 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।
• इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट (IAA) यूनेस्को (UNESCO) के साथ आधिकारिक साझेदारी में काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन है।
• ज्ञातव्य रहे कि 15 अप्रैल इटली मूल के विश्व विख्यात चित्रकार लियोनार्दो दा विंची की जयंती है। उनके जन्म दिवस को सम्मान स्वरूप विश्व कला दिवस (World Art Day) में मनाया जाता है।
• उनका जन्म आज ही के दिन 15 अप्रैल 1452 ईस्वी को इटली में हुआ था।
• वे एक महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुकार, संगीतज्ञ, कुशल इंजीनियर तथा वैज्ञानिक थे।
• उन्होंने रहस्यमयी मुस्कान वाली विश्व प्रसिद्ध पेंटिग “मोनालिसा” को बनाया था।
• उनकी एक और विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग “द लास्ट सपर” है।
• दा विंची को विश्व शांति, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सहिष्णुता, भाईचारे और बहुसांस्कृतिकवाद का प्रतीक माना जाता है।
• हर वर्ष विश्व कला दिवस एक थीम पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम- “You Are not Alone” (तुम अकेले नही हो)
• वर्ष 2022 का थीम- —–

17. अप्रैल

विश्व हीमोफिलिया दिवस
( World Hemophilia Day)

• प्रत्येक वर्ष विश्व फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया के पहल पर 17 अप्रैल को विश्व हिमोफिलिया दिवस मनाया जाता है।
• इस दिवस की शुरुआत 1989 में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया के द्वारा की गई थी।
• इस दिवस को मनाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य हीमोफिलिया तथा अन्य अनुवांशिक खून बहने वाले विकारों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है।
• हीमोफिलिया रक्तस्राव से संबंधित एक अनुवांशिक बीमारी है, जिसमें खास तौर पर हमारे शरीर का रक्त प्रभावित होता है।
• अनुवांशिक का मतलब वे शारीरिक गुण या दोष जो माता-पिता से बच्चों में गुणसूत्र के जरिए पहुंचा है।
• हीमोफिलिया की खोज 10 वीं शताब्दी में हुई थी। यह बिमारी मुख्य रूप से पुरुषों में पाई जाती है। एक आंकड़े के अनुसार 10 हजार पुरुषों में से एक में यह बीमारी देखी जाती।
• हीमोफिलिया से पीड़ित व्यक्ति को जब भी अंदरूनी या बाहरी चोट लगती है उसका रक्त बहना रुकता नहीं अर्थात रक्त लगातार बहता रहता है और रक्त जमता नहीं, यानी रक्त का थक्का बनने की समस्या होती है। इस स्थिति को हीमोफिलिया की बीमारी कहते है।
• 1937 में हीमोफिलिया आनुवांशिक बिमारी को दो प्रकार हीमोफिलिया- ए हीमोफिलिया- बी में विभाजित किया गया।
• हीमोफिलिया- ए से ग्रसित व्यक्ति में रक्त के थक्के बनने के लिए आवश्यक फैक्टर- 8 की कमी होती है। जबकि हीमोफिलिया- बी में रक्त में थक्का बनने वाले फैक्टर- 9 की कमी होती है। कुल हीमोफिलिया पीड़ित व्यक्तियों में हीमोफिलिया – बी से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या 20% होती है।
• विश्व हीमोफिलिया दिवस एक थीम पर आधारित होती हैं हर वर्ष एक थीम निर्धारित किया जाता है।
• वर्ष 2021 की थीम था- “Adapting to change: sustaining care in a new world” (बदलाव के लिए अनुकूलन: एक नई दुनिया में देखभाल को बनाए रखना)
• वर्ष 2022 की थीम है – “Access for All: Partnership. Policy” (सभी के लिए पहुंच: साझेदारी)

18. अप्रैल

विश्व विरासत (धरोहर) दिवस
(World Heritage Day)

• प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को ‘विश्व विरासत दिवस‘ अथवा ‘विश्व धरोहर दिवस’ (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने का प्रमुख दुनिया भर में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति विश्व समुदाय में जागरूकता लाना है।
• इस दिवस की शुरुआत 18 अप्रैल 1978 में विश्व स्मारक दिवस के रूप में हुई थी। उस समय 12 स्थलों को विश्व स्मारक स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।
• इसके बाद 18 अप्रैल 1983 को ट्यूनीशिया में स्मारक और स्थल का अंतरराष्ट्रीय परिषद (International Council of Monuments and sites) ने सबसे पहले विश्व धरोहर दिवस मनाया।
•  तत्पश्चात नंबर 1983 में यूनेस्को ने ‘विश्व स्मारक दिवस‘ को ‘विश्व विरासत दिवस‘ के तौर पर मनाने की घोषणा की। तब से हर वर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस अथवा विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• हर वर्ष विश्व विरासत दिवस अलग-अलग थीम पर आधारित होती है।
• वर्ष-2021 का थीम- “जटिल अतीत: विविध भविष्य” (Complex Pasts: Diverse Future)
• वर्ष- 2022 का थीम- “विरासत और जलवायु(Heritage and Climate)
• वर्ष- 2021 के आंकड़ों के अनुसार भारत में 40 विश्व धरोहर स्थल है।

19. अप्रैल

विश्व यकृत दिवस
(World Liver Day)

• प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है।
• यह दिवस यकृत (Liver- जिगर) से जुड़ी बीमारियों जैसे- हेपिटाइटिस, पीलिया, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर आदि के बारे में दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य मनाया जाता है।
• यकृत के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
• विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार भारत में मृत्यु का दसवां सबसे बड़ा कारण लीवर की बीमारी है।
• यकृत मस्तिष्क को छोड़कर शरीर का सबसे बड़ा जटिल और दूसरा बड़ा अंग है। यह मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि भी है। लीवर पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
• लीवर यानी यकृत जटिल कार्यों जैसे संक्रमण और रोगों से लड़ना, रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करना, शरीर से टॉक्सिन (विषाक्त) पदार्थों को निकालना, कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करना, रक्त के थक्के के निर्माण में सहायक, पीत निकलना, विटामिन B12 का संचयन आदि का कार्य करता है।
• यकृत को ठीक रखने के लिए लहसुन, अंगूर, गाजर, हरे पत्तेदार सब्जी, सेव, अखरोट, नींबू, मोटे अनाज, हल्दी, जैतून का तेल इत्यादि को आहार में शामिल करना चाहिए एवं नियमित व्यायाम आवश्यक है साथ ही धूम्रपान, अल्कोहल, ड्रग्स इत्यादि जैसे मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
• भारत में यकृत रोगों से बचाव के लिए 28 जुलाई 2018 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम’ शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2030 तक सतत विकास लक्ष्य 3.3 प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
• हर वर्ष विश्व यकृत दिवस एक थीम पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम:- “Keep Your Liver Healthy and Disease- free” (अपने लिवर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखें)
• वर्ष 2022 का थीम:- —-

21. अप्रैल

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस
(National Civil Services Day)

• प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को भारत में ‘सिविल सेवा दिवस’ (Civil Services Day) मनाया जाता है।
• यह दिवस सिविल सेवकों को स्वंय को सुनाई को नागरिकों के लिए पुनर्समर्पित करने तथा लोकसेवा और कार्य में उत्कृष्टता के लिए अपनी वचनबद्धता को दूर करने हेतु अवसर के रूप में मनाया जाता है।
• पहली बार सिविल सेवा दिवस वर्ष 2006 में दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। तब से हर वर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है।
• यह दिवस 1947 में उस दिन को याद के लिए चुना गया था। जब स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने दिल्ली के ‘मेडकाफ हाउस‘ में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के परिवीक्षाधीन (Probhatiners) लोगों को संबोधित किया था। इसी संबोधन में उन्होंने सार्वजनिक कर्मचारियों को “स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया” भी कहा था।
• इस दिवस के दिन प्रधानमंत्री “लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार” से सिविल सेवकों को सम्मानित करते हैं।
• इस पुरस्कार समारोह में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस सहित देश के बड़े अधिकारी शामिल होते हैं।
• ज्ञात हो कि सिविल सेवा शब्द ब्रिटिश इंडिया के समय का है। जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी नागरिकों को प्रशासनिक सेवा में शामिल करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती थी।
• रविन्द्र नाथ टैगोर के बड़े भाई ‘सत्येंद्र नाथ टैगोर‘ पहले ऐसे भारतीय थे। जो 1864 में इंडियन सिविल सर्विस के लिए चुने गए थे।

विश्व रचनात्मक और नवाचार दिवस
(World Creativity and Innovation Day)

• प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस’(World Creativity and Innovation Day- WCID) मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समस्या-समाधान में रचनात्मकता और नवाचार (Creativity and Innovation) को बढ़ावा देने के साथ-साथ दुनिया भर में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
• 15 से 21 अप्रैल तक विश्व रचनात्मकता और नवाचार सप्ताह भी मनाया जाता है।
• विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस (WCID) की शुरुआत 25 मई 2001 को कनाडा के टोरंटो से हुई थी। जिसके संस्थापक कनाडाई निवासी ‘मार्सी सेगल’ (Marcy Segal) थे।
• सेगल ने 1977 में अमेरिका के बफेलो इंटरनेशनल सेंटर फाॅर स्टडीज इन क्रिएटिविटि में रचनात्मकता का अध्ययन किया था।
• उनके विचार “कनाडा इन क्रिएटिव क्राइसिस” शीर्षक से नेशनल पोस्ट में छपी थी।
• सेगल के इस पोस्ट ने विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया।
• संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 अप्रैल 2017 को 21 अप्रैल के दिन को विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस मनाने का संकल्प लिया।
• इसके बाद 21 अप्रैल 2018 को पहला विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस मनाया गया।
• तब से हर वर्ष 21 अप्रैल को विश्व रचनात्मकता नवाचार दिवस मनाया जाता है।
• तब से हर वर्ष 21 अप्रैल को रचनात्मकता और नवाचार दिवस मनाया जाता है।
• हर वर्ष विश्व रचनात्मकता नवाचार दिवस एक थीम पर आधारित होता है।
• वर्ष 2022 का थीम- “Collaboration” (सहयोग)

22.  अप्रैल

पृथ्वी दिवस
(Earth Day)

• प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को दुनियाभर में ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है। इसे ‘अंतरराष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस’ (International Mother Earth Day) के रूप में भी जाना जाता है।
• इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों और पृथ्वी में परिवर्तनकारी बदलाव लाने के लिए विश्व में सबसे व्यापक पर्यावरण आंदोलन का निर्माण करना है।
• वर्ष 1969 में अमेरिका के कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी में कई लोग हताहत हुए थे। इस घटना में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया।
•  पृथ्वी दिवस पहली बार अमेरिका में 1970 में मनाया गया था। जिसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेटर ‘गेलार्ड नेल्सन’ के आह्वान के बाद हुई थी। जिसमें 2 करोड लोग पर्यावरणीय समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे थे।
• हर साल 193 से अधिक देशों में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसके तहत वृक्षारोपण, पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम, कार्यशाला सम्मेलन इत्यादि का आयोजन किया जाता है।
• पृथ्वी दिवस एक थीम (विषय) पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का विषय- “Restore Our Earth” (हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करना)
• वर्ष 2022 का विषय- “Invest inour Planet” (हमारे ग्रह में निवेश)

23. अप्रैल

विश्व पुस्तक दिवस
(World Book Day)

• प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को दुनियाभर में यूनेस्को द्वारा ‘विश्व पुस्तक दिवस’ (World Book Day) मनाया जाता है।
• यह दिवस विश्व पुस्तक दिवस के साथ-साथ विश्व कॉपीराइट दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
• विश्व पुस्तक दिवस का मुख्य उद्देश्य पढ़ना, प्रकाशन और प्रकाशनाधिकार को पूरी दुनिया में लोगों के बीच बढ़ावा देना है।
• पहली बार 23 अप्रैल 1927 में विश्व पुस्तक दिवस और किताबों के बीच संबंध स्थापित हुआ था। जब स्पेन के विभिन्न किताब बिक्रेताओं ने प्रसिद्ध लेखक ‘मीगुएल डी सरवेंट’ को श्रद्धांजलि देने के लिए किया था।
• 1995 से युनेस्को (UNESCO) ने 23 अप्रैल को ‘विश्व पुस्तक दिवस’ मनाने का फैसला किया था। क्योंकि ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार विलियम शेक्सपियर के जन्म दिवस और पुण्य तिथि मीगुएल डी सरवेंटस पुण्यतिथि और हल्डोर लाक्सनेस, मेजीया वाल्लीजो का जन्म दिवस भी है।
•‍ हर वर्ष विश्व पुस्तक दिवस एक थीम पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम- “To Share a Story” (एक कहानी साझा करें)
• वर्ष 2022 का थीम- “Are You Reader” (आर यू रीडर)

अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा दिवस
(International English Language Day)

• प्रत्येक प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र में ‘अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा दिवस’ (International English Language Day)मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को अंग्रेजी भाषा के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के प्रति लोगों को जागरूकता पैदा करना है।
• अंग्रेजी भाषा दिवस को पहली बार संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग द्वारा वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से प्रत्येक के लिए भाषा दिवस स्थापित करने की पहल के तौर पर चिन्हित किया गया था।
• जैसा की ज्ञात है संयुक्त राष्ट्र में 6 अधिकारिक भाषा है जिसे अलग-अलग तिथियों को संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस के रूप में मनाता है। जैसे- अरबी 18 दिसंबर, चीनी 20 अप्रैल, अंग्रेजी 23 अप्रैल, स्पेनिश 23 अप्रैल, फ्रेंच 20 मार्च और रूसी 6 जून को।
• वर्तमान समय में विश्व भर में 2 अरब लोग अंग्रेजी बोलते हैं तथा यह लगभग 75 देशों की आधिकारिक भाषा भी है।
• 23 अप्रैल को अंग्रेजी दिवस के रूप में चुने जाने का प्रमुख कारण अंग्रेजी के विख्यात कवि, नाटककार विलियम शेक्सपियर के जन्म एवं पुण्य तिथि का होना है 
• विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) का जन्म 23 अप्रैल 1564 को तथा मृत्यु 23 अप्रैल 1616 को हुआ था।

•  विलियम शेक्सपियर अंग्रेजी भाषा के विश्व विख्यात लेखक के रूप में जाने जाते हैं।
• उन्होंने कई प्रसिद्ध नाटक और कविताओं की रचना की है। कुछ प्रसिद्ध रचनाएं हैं- हेलमेट, रोमियो एंड जूलियट, जूलियस सीजर, आथेलो, किंग लियर, मैकबेथ, एंटोनी एंड क्लिओपाट्रा कोरिओलेनस, द टेम्पेस्ट इत्यादि।

24.  अप्रैल

राष्ट्रीय पंचायती दिवस
(National Panchayti Raj Day)

• प्रत्येक वर्ष देशभर में 24 अप्रैल को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस” (National Panchayti Raj Day) मनाया जाता है।
• इस अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को पुरस्कृत करती है।
• भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था। तब से हर वर्ष 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
• ज्ञातव्य हो कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 40 में पंचायतों का उल्लेख किया गया है। साथ ही अनुच्छेद 246 में राज्य विधान मंडलों को स्थानीय स्वशासन से संबंधित किसी भी विषय के संबंध में कानून बनाने का अधिकार दिया गया है।
• देश में पंचायती राज के विकास के लिए 1957 में बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में पहली बार समिति का गठन किया था।
• इसके बाद 1992 में 73वें संविधान संशोधन के जरिए भारत में पंचायती राज संस्थानों को संवैधानिक स्थिति प्रदान की गई। तत्पश्चात 24 अप्रैल 1993 को पंचायती राज अधिनियम को संवैधानिक दर्जा दिया गया।
• इसी लिए 24 अप्रैल के दिन को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में चुना गया।
• भारत में पंचायत चुनाव में कुल उपलब्ध सीट में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित है। यदि झारखंड की बात करें तो यहां कुल सीट की 50% सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

25. अप्रैल

विश्व मलेरिया दिवस
(World Malaria Day)

• प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दुनिया भर में ‘विश्व मलेरिया दिवस’ (World Malaria Day) मनाया जाता है।
• विश्व मलेरिया दिवस मनाने की शुरुआत मई 2007 में विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र के दौरान की गई थी।
• तत्पश्चात 25 अप्रैल 2008 को पहली बार विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया।
• 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाए जाने का विचार अफ्रीकी देशों में मलेरिया दिवस मनाए जाने से प्रेरित है। जहां वर्ष 2001 से मलेरिया दिवस मनाया जाता रहा है।
• इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य घातक जानलेवा बीमारी मलेरिया पर नियंत्रण एवं इसके प्रति दुनिया भर में लोगों को जागरूक करना है।
• मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के लार के माध्यम से प्लाज्मोडियम परजीवी के जरिए मनुष्य में फैलने वाला एक जानलेवा बीमारी है।
• मलेरिया ठंड और कंप-कंपी के साथ बुखार, उल्टी, सिरदर्द लेकर आती है। इसके संक्रमण के लक्षण 10 से 15 दिनों में दिखाई पड़ते हैं।
• विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नवीनतम विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में 22 करोड़ 70 लाख मामलों की तुलना में 2020 में मलेरिया के 24 करोड़ 10 लाख मामले थे। 2020 में मलेरिया से होने वाली मौतों की अनुमानित संख्या 6 लाख 27 हजार थी। जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 69 हजार मौतों की वृद्धि हुई।
• विश्व मलेरिया दिवस हर वर्ष एक थीम (विषय) पर आधारित होती है।
• वर्ष 2021 की थीम- “Reaching the zero Malaria target” (जीरो मलेरिया लक्ष्य की ओर बढ़ना)
• 2022 की थीम- “Harness innovation to reduce tha Malaria disease burden and save live” (मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें)

26. अप्रैल

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस
(World Intellectual Property Day)


• प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को दुनिया भर में ‘विश्व बौद्धिक संपदा संगठन’ (World Intellectual Property Organization)  द्वारा विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) के रूप में मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकारों, पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन की भूमिका के बारे में लोगों में जागरूकता लाना है।
• विश्व बौद्धिक संपदा संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। यह संस्था संतुलित और सुलभ अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रणाली विकसित करने के लिए समर्पित है। जो रचनात्मकता को पुरस्कृत करती है नवाचार को प्रोत्साहित करती है साथ ही सार्वजनिक हितों की रक्षा करते हुए आर्थिक विकास में योगदान करती है।
• 26 अप्रैल के दिन का चुनाव विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के रूप में इसलिए किया गया कि इसी तिथि को 1970 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का संचालन शुरू हुआ था।
• विश्व बौद्धिक संपदा संगठन संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी में से एक है।  जिसकी स्थापना 14 जुलाई 1967 में हुई थी। आज इसके 193 सदस्य देश हैं।
• बौद्धिक संपदा संगठन का मुख्यालय जिनेवा स्विट्जरलैंड में है।
• हर वर्ष विश्व बौद्धिक संपदा दिवस एक विषय (थीम) पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम है- “Intellectual Property and small Businesses: Taking big ides to market” (बौद्धिक संपदा और छोटे व्यवसाय: बड़े विचारों को बाजार में ले जाना)
• वर्ष 2022 का थीम- “IP and Youth: Innovating for a better future” (बौद्धिक संपदा और युवा: बेहतर भविष्य के लिए नवाचार)

28. अप्रैल

काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
(World Day of Safty and Health at Work)

• प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को “काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस” (World Day of Safty and Health at Work) के रूप में दुनियाभर में जाना जाता है। इसे ‘श्रमिक स्मृति दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और बीमारियों के जोखिम को रोकना और दुनिया भर में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल को बढ़ावा देना है। यह दिवस उन लोगों को याद करने का भी है, जिनकी मृत्यु काम से संबंधित चोट या बीमारी से हुई है।
• अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) 28 अप्रैल 2003 को कार्यस्थल पर सुरक्षा स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए चुना। इसके बाद से हर वर्ष 28 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है।
• काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस हर वर्ष एक थीम पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम- “Anticipate, prepare and respond to crises and invest now in resilient OHS systems” (संकटों का अनुमान लगाएं, तैयार करें और प्रतिक्रिया दें और लचीला ओएचएस सिस्टम में अभी निवेश करें)
• वर्ष 2022 का थीम- Act together to build a positive safety and health culture” (सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति के निर्माण के लिए मिलकर काम करें’)

29. अप्रैल

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
(International Dance Day)

• प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को दुनिया भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस’(International Dance Day) के रूप में मनाया जाता है।
• इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य के नृत्य के जरिए कई प्रकार के लाभों को बढ़ावा देना, तनाव को दूर करने वाले नृत्यों की पहचान करना, खुशी को व्यक्त करना इत्यादि।
• अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई थी।
• युनेस्को ने ‘अंतरराष्ट्रीय थिएटर इंस्टिट्यूट‘ (ITI) की अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समिति ने 29 अप्रैल को नित्य दिवस के रूप में स्थापित किया।
• 29 अप्रैल को महान रिफॉर्मर जीन जार्ज नावेरे के जन्म की स्मृति में यह दिवस “अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
• उनका जन्म 29 अप्रैल 1727 को फ्रांस में हुआ था। वे एक फ्रांसीसी नर्तक और बेले मास्टर थे। उन्हें आमतौर पर बैले डी एक्शन का निर्माता माना जाता है। इसी कारण उनके जन्मदिवस को ‘अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस‘ के रूप में मनाया जाता है।
• प्राचीन धर्म ग्रंथों में नृत्य का वर्णन मिलता है। देवताओं के राजा इंद्र के समय कई प्रसिद्ध नृत्यांगनाएं रहा करती थी। प्राचीन कथा के अनुसार महान ऋषि विश्वामित्र की तपस्या को मेनका नामक अप्सरा (स्वर्ग की प्रसिद्ध नृत्यांगना) ने भंग किया था।
• भारत के कुछ प्रमुख नृत्य कथकली, मोहनीअट्टम, ओडिसी, कथक, भारतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, छऊ, इत्यादि है।

30.  अप्रैल

राष्ट्रीय आयुष्मान दिवस
(National Ayushman Day)

• प्रत्येक वर्ष 30 अप्रैल को भारत में “राष्ट्रीय आयुष्मान दिवस” (National Ayushman Day) मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटाबेस के आधार पर देश में हर क्षेत्र में सस्ती चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देना तथा गरीबों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना है।
• आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत अप्रैल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया था।
• आयुष्मान भारत योजना का प्रमुख घटक ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (PMJAY) का शुभारंभ 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची से की थी।
• आयुष्मान भारत योजना दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य योजना है। जो 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों को स्वास्थ योजना के दायरे में लाती है। यह योजना गरीब परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाता है
• आयुष्मान भारत योजना अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिन पहले और 15 दिनों के बाद को कवर करती है। इसमें दवाओं तथा जांच का खर्च शामिल है।
• दिसंबर 2020 तक यह योजना भारत के जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे नए केंद्र शासित प्रदेशों में भी शुरू हो चुका है।

अप्रैल माह के कुछ अन्य दिवस

विश्व पशु चिकित्सा दिवस
(World Veterinary Day)

• प्रत्येक साल अप्रैल माह के आखिरी शनिवार को ‘विश्व पशु चिकित्सा दिवस’ ( World Veterinary Day) मनाया जाता है।
• इस दिवस को मनाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य पशु स्वास्थ्य देखभाल और पशु क्रूरता को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में लोगों में जागरूकता लाना है।
• पहली बार वर्ष 2001 में विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया था।
• इस दिवस को मनाने का इतिहास 1863 से जुड़ा है। जब 1863 में जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में ‘जाॅन गमगी‘ के नेतृत्व में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक कांग्रेस की बैठक हुई थी। इस बैठक में यूरोप में पशु व्यापार के लिए महामारी से संबंधित रोग और नियमों पर चर्चा किया गया था।
• 1959 में स्पेन के मैड्रिड में ‘विश्व पशु चिकित्सा संघ’(World Veterinary Association) की स्थापना की गई थी। • तत्पश्चात 2001 से दुनिया भर में अप्रैल माह के आखिर शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।
• आज विश्व में 70 देश विश्व पशु चिकित्सा संघ के सदस्य देश हैं।
• विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर वर्ष एक थीम पर आधारित होता है।
• वर्ष 2021 का थीम – (Veterinarian Response to the COVID-19 Crisis)(कोविड-19 संकट के लिए पशु चिकित्सक की प्रतिक्रिया)
• वर्ष 2022 का थीम- “Strengthening Veterinary Resilience” (पशु चिकित्सा लचीलापन को मजबूत बनाना)
________________________________________

अप्रैल माह के दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण MCQs (Objective Questions) उत्तर सहित

MCQs के लिए START QUIZ पर क्लिक करें। और quiz बनाने के बाद Finish पर टस कर स्कोर पायें।

????????

QUIZ START

•••••••••••••

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

अप्रैल के मुख्य दिवस

इसे भी जानें

? सोंध माटी कहानी वर्णन, mcqs 70 प्रश्नोत्तर सहित
? खोरठा भासाक मानक रूप
? भासा और बोली में अंतर खोरठा में
? खोरठा भाषा की विशेषता
? खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि की जीवनी
? राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर दिवस 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है
? 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस इतिहास और वर्तमान
विश्व पर्यटन दिवस इतिहास और वर्तमान
? विश्व नारियल दिवस के बारे में जाने
? भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस
? विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है
? विश्व आयोडीन अल्पता दिवस
? विश्व पोलियो दिवस
? अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस
? राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
? सुशासन दिवस
? पठार क्या है, प्रकार एवं वितरण
? विश्व के प्रमुख मैदान
? मुनगा (सहजन) के लाभकारी गुण
? सरहुल कब और क्यों मनाया जाता है।
? बांध क्या होता है। भारत और विश्व के बड़े बांध
? हमारा ब्रह्मांड कितना बडा है।
? देशांतर रेखा क्या है यह कैसे खींची जाती है पुरी जानकारी
? विश्व के जलधारा का संपूर्ण वर्णन चित्रों सहित
? भारतीय संविधान से महत्वपूर्ण 50 mcqs
? राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय
? आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक
? झारखण्ड के प्रखण्ड
? पलाश फूल और इसके औषधीय गुण
? स्वास्थ्य से MCQs
? डाॅ. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
? Class 10 history

इसे भी देखें

? चांद की धरती पर मानव की पहली कदम का विडियो
? रेल पटरी पर पत्थर क्यो होता है
? भारतीय रूपये का इतिहास का विडियो
? पेंड पर पेंड उगने की कहानी
? class 10th
•••••••••••••••••••••••••••••

अप्रैल के मुख्य दिवस

प्रस्तुती
www.gyantarang.com

संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

अप्रैल के मुख्य दिवस

Leave a Comment