आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें जिसे आप जानकर हैरान हो जाएंगे

आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें जिसे आप जानकर हैरान हो जाएंगे

भारत आज 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस आजादी को पाने के लिए भारत ने की अपनी कुर्बानियां दी। कितने आजादी के दीवाने हंसते-हंसते फांसी के फंदों पर झुल गए। और ना जाने कितनी बहनों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। आइए जानते हैं इस पोस्ट में आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें जिसे आप जानकर हैरान हो जाएंगे।

आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें:-

1. 15 अगस्त 1947 के दिन महात्मा गांधी बंगाल के “नोआखली” में हिंदू मुस्लिम के बीच हो रहे दंगे को रोकने के लिए अनशन पर थे।

2. जिस दिन भारत आजाद हुआ अर्थात 15 अगस्त 1947 को “1 रूपया का मूल्य 1 डाॅलर” के बराबर था। जबकि आज लगभग “79 रुपए का मुल्य 1 डाॅलर” के बराबर है।

3. ब्रिटेन भारत को 1948 में आजाद करना चाहता था। लेकिन गांधीजी ने के आंदोलन से परेशान होकर अंग्रेजों ने एक साल पहले ही “15 अगस्त 1947” को आजाद कर दिया।

4. 15 अगस्त को केवल भारत की आजादी का दिन नहीं है, बल्कि तीन और देशों की आजादी का दिन है। ये देश है:

• दक्षिण कोरिया 15 अगस्त 1945 को जापान से स्वतंत्र हुआ।
• कांगो 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से स्वतंत्र हुआ था।
• वहीं बहरीन 15 अगस्त 1971 को ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ था।

5. आजादी के समय भारत की जनसंख्या लगभग 36 करोड थी। परंतु अब 2022 में भारत की जनसंख्या लगभग एक अरब 40 करोड़ होने का अनुमान है।

——-

इसे भी जानें

? डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
? रविवार की छुट्टी कब से प्रारंभ हुई
? khudiram bose
? झारखंड के नेशनल पार्क एवं वन्य जीव अभ्यारण
? history of Indian flag तिरंगा झंडा
——–

6. भारत भले ही “15 अगस्त 1947” को आजाद हुआ। लेकिन भारत का अपना कोई राष्ट्रगान नहीं था। हालांकी रविंद्रनाथ टैगोर ने जन-गण-मन की रचना बहुत ही पहले कर चुके थे। जिसे 24 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान ने स्वीकार किया।

7. 15 अगस्त 1947 तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। सीमा रेखा का निर्धारण 17 अगस्त 1947 को “रेडक्लिफ लाइन” के रूप में की गई थी।

8. भारत भले ही आजाद हो चुका था। परन्तु कुछ छोटे क्षेत्र जैसे गोवा, पांडिचेरी, दादर नगर हवेली जैसे क्षेत्र अब भी परतंत्र था।

• गोवा 19 दिसंबर 1961 को “पुर्तगाल” से आजाद होकर भारत में शामिल हुआ।
• पांडिचेरी 1 नवंबर 1954 को “फ्रांस” से आजाद होकर भारत में शामिल हुए। इसे अब पुदुचेरी के नाम से जाना जाता है।
• दादर नगर हवेली “पुर्तगाली साम्राज्य” का एक भाग था। जो 1954 में स्वतंत्र हुआ और 11 अगस्त 1961 को भारत में शामिल हुआ।

9. 15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरू ने “लॉर्ड माउंटबेटन” को “मंत्रिमंडल की सूची” सौंपी तथा “इंडिया गेट” के पास “प्रिंसेज गार्डन” में सभा को संबोधित किया।

10. दस्तावेज के अनुसार पाकिस्तान भी 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ है. अपनी अडियल नीति और गलफतों के कारण 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है.

——
इसे भी देखें (video)

? मां भद्रकाली इटखोरी का वीडियो
? भारत में एक करेंसी नोट छापने में कितना रुपया लगता है
? रेल के पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं
? हजारीबाग स्थित नरसिंह अस्थान के चमत्कार
? झारखंड का सबसे ऊंचा पहाड़ पारसनाथ की पहाड़ी का वीडियो
—–

वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————
प्रस्तुतीकरण
www.gyantaran.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

Leave a Comment