खोरठा साहित्यकार एवं गीतकार विनय तिवारी को जर्मनी कील यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर डॉ नेत्रा. पी. पोडियाल के हाँथों मिला झारखंड प्रहरी सम्मान सम्मान
बोकारो – झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार,लोककलाकार कवि,फ़िल्मलेखक निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी को भूतपूर्व सरपंच सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि पर सामाजिक- सांस्कृतिक जागरूकता हेतु आयोजित प्रहरी मेला की रजत जयंती के उपलक्ष्य में झारखंडी कलाकारों- साहित्यकारों को समर्पित झारखंड प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रहरी मेला की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह सम्मान इनको जर्मनी केल यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर डॉ नेत्रा . पी. पोडियाल जी के हाँथो प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि श्री मती नियोति कुमारी,( प्रखंख प्रमुख कसमार ) विशिष्ट अतिथि भजन लाल महतो ( थाना प्रभारी कसमार ) पूर्व विद्यायक गोमिया डॉ लंबोदर महतो। मशहूर पत्रकार एवं लेखक दीपक सवाल , प्रहरी मेला कंमिटी के संयोजक अशोक कुमार सिंह,पंकज कुमार जयसवाल, राजेश कुमार राय, व्यवस्थापक रामसेवक जयसवाल, अध्यक्ष घनश्याम महतो उपस्थित थे।
इस दौरान लगभग 300 साहित्यकारों व कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम (कलाकारों साहित्यकारों के महाकुंभ) को सफल बनाने के लिए राज्य के कोने-कोने से पहुंचे खोरठा, नागपुरी, संथाली, कुड़मालि, कुड़ुख़ समेत अन्य झारखंडी भाषाओं के साहित्यकारों, गीतकारों, लोकगायकों, कबियो, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, शिक्षाविदों, लोक चित्रकारों, लेखकों, भाषा आंदोलनकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, यू-ट्यूबर कलाकारों को भी कंमिटी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान इनके खोरठा गीत,संगीत, सिनेमा एवं साहित्य के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। विनय तिवारी पिछले लगभग तीन दशकों से अपनी मायकोरवा भाषा खोरठा में हजारों गीत लिख कर खोरठा गीत संगीत को समृद्ध करने में अहम योगदान दिए है। विनय तिवारी झारखण्ड प्रदेश की लोकप्रिय जनभाषा खोरठा के आधुनिक गीत-संगीत-साहित्य-सिनेमा के अत्यंत ख्यातिलब्ध जन प्रिय व्यक्तित्व का नाम है।
विनय तिवारी अपने गीतों से अपनी मातृभाषा खोरठा, जो झारखण्ड के सबसे बड़ी आबादी की सामान्य बोलचाल भाषा है, को नई ऊंचाई तक पहुँचाने का अद्वितीय कार्य किया है। उपेक्षित और अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत भाषा खोरठा में विनय जी अनगिनत जनप्रिय गीत रचना देकर खोरठा को गुमनामी से निकालकर एक पहचान दिलाई। आज अपने राज्य व देश ही नहीं अपितु विश्व पटल पर खोरठा की एक अलग छवि बनी है तो इसमें बड़ा योगदान गीतकार विनय तिवारी का है।विनय तिवारी लंबे समय से खोरठा गीत-संगीत-साहित्य एवं सिनेमा के संरक्षण-संवर्द्धन, विकास एवं प्रचार प्रसार में लगे है। विगत ढाई दशकों से खोरठा भाषा को प्रतिष्ठा दिलाने के लिए निरंतर बहुविध संघर्षरत हैं और खोरठा भाषा आंदोलन में इनका योगदान अतुल्य है।
विनय जी अब तक हजारों गीत खोरठा एवं नागपुरी में लिख चुके हैं। जिन गीतों को झारखंड के तमाम प्रसिद्ध लोक गायक सहित बॉलीवुड के कुमार सानू, उदित नारायण, सपना अवस्थी, अनूप जलोटा सरीखे लब्धप्रतिष्ठित कलाकारों ने अपने स्वर दिये हैं, जो अत्यंत लोकप्रिय हैं।
विनय जी छोटी-बड़ी अनेक संस्थाओं के अतिरिक्त कई बार झारखंड सरकार से भी सम्मानित हो चुके हैं एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी सम्मानित किये गए हैं। विभिन्न स्तर के खोरठा सिलेबस में इनकी रचनाओं को पढ़ाया भी जाता है। इनके लिखे गीत एवं कविताओं पर शोध हो चुका है एवं अभी भी जारी है। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर इनकी वार्ता एवं गीत प्रसारित होते रहते है। विनय तिवारी झारखंड के पहला व्यक्ति है जो विलुप्त प्रायः भाषा बिरहोर एवं खोरठा के संरक्षण – संवर्द्धन के लिए भित्तिचित्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के संगीत नाटक एकेडमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा पहली बार ‘मिट टू आर्टिस्ट’ प्रोग्राम के तहत झारखंडी भाषा खोरठा के सुप्रसिद्ध लोककलाकार-गीतकार विनय तिवारी के घर ,रोवाम गाँव पहुँचकर साक्षात्कार कीं।
समाजसेवी कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज तिवारी, डॉ अजय तिवारी, झामुमो नेता के. के. तिवारी, समाजसेवी राजीव तिवारी,उत्तम तिवारी, गौतम तिवारी,प्रियतम कुमार पप्पू, चंदन कुमार चाँद, राहुल तिवारी, अंजन कुमार, गौरब तिवारी, युवा नेता रूपेश तिवारी,सौरभ तिवारी, राज रंजन , ईशान तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी इत्यादि लोगों नेँ हार्दिक बधाई दी।





इसे भी जानें
भारत में कागज के नोटों का इतिहास और वर्तमान
झारखंड के आदिवासी की पहचान डॉ रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय
दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट
आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त
जम्मू कश्मीर का इतिहास और वर्तमान नया मानचित्र के साथ
मशहूर गायक किशोर कुमार
हिंदी के उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद
विश्व की प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी
class 10 geography chapter 4 quiz
class 10 geography chapter 4 qui
पारसनाथ की पहाड़ी झारखंड की सबसे ऊंची चोटी
विश्व आदिवासी दिवस
नरेंद्र मोदी, आटोबायोग्राफी
झारखंड के नेशनल पार्क
पठार क्या है, प्रकार एवं वितरण
विश्व के प्रमुख मैदान
देशांतर रेखा क्या है यह कैसे खींची जाती है पुरी जानकारी
पलाल फूल के प्रकार और औषधीय प्रयोग
विश्व के जलधारा का संपूर्ण वर्णन चित्रों सहित
भारतीय संविधान से महत्वपूर्ण 50 mcqs
राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय
आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक
रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय
झारखंड आंदोलन के प्रेणता शहीद निर्मल महतो
कंप्यूटर 50 objective questions
डाॅ. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
तमासिन जलप्रपात कैसे पहुंचे
स्वास्थ्य से 25 प्रश्नोत्तरी
Computer 30 mcqs
Birmingham Commonwealth Games mcqs
July 2022 mcqs
Science top 50 gk
भारतीय चित्रकला से 25 इंपोरटेंट mcqs
भारतीय संविधान से 50 इंपोरटेंट प्रश्न
Computer gk 50 question
स्वास्थ्य एवं पोषण से 25 mcq
8th class khortha jac board 1st Terminal exam.
8th khortha jac board 2nd terminal exam.
खोरठा पत्रिका का इतिहास
सोंधी माटी कविता और कविता संग्रह से mcqs
सोंध माटी कहानी वर्णन, mcqs 70 प्रश्नोत्तर सहित
खोरठा भासाक मानक रूप
भासा और बोली में अंतर खोरठा में
खोरठा भाषा की विशेषता
खोरठा साहित्यकार महेंद्र प्रबुद्ध की जीवनी
खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि की जीवनी
खोरठा गीतकार विनय तिवारी की हिंदी में जीवनी
खोरठा भाषा के क्षेत्रीय रूप (हिन्दी और खोरठा में)
खोरठा स्वर और व्यंजन
खोरठा D.el.ed. सिलेबस
खोरठा भाषा के लेखक परिचय
खोरठा लेखकों का निकनेम (उपनाम)
खोरठा भाषा की लिपि
खोरठा की प्रसिद्ध रचनाएं एवं रचनाकार
10th खोरठा सिलेबस
9th खोरठा सिलेबस
खोरठा कविता रूसल बदरी और नावा जुइग आ गेलइ
पर्वत क्या है, प्रकार एवं वितरण
विश्व के प्रमुख घास के मैदान
अक्षांश रेखा क्या है यह कैसे खींची जाती है पुरी जानकारी
विश्व के जलधारा का संपूर्ण वर्णन चित्रों सहित
विज्ञान से महत्वपूर्ण 50 mcqs
विश्व जनसंख्या दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
प्रोजेक्ट टाइगर क्या है
आजादी से जुडे 10 रोचक बातें
भारतीय तिरंगे झण्डे का इतिहास
उसरी जल प्रपात कैसे पहुंचे
भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन
frist ATM मशीन का आविष्कार किसने किया
इसे भी देखें
भारत के प्राचीन सिक्के
रेल के पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं
हजारीबाग स्थित शहीद निर्मल महतो पार्क
झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ
विश्व के सात नए आश्चर्य
जीडीपी कैसे निकाला जाता है