जैव विविधता क्या है यह मानव के लिए क्यों महत्वपूर्ण है

जैव विविधता क्या है यह मानव के लिए क्यों महत्वपूर्ण है

Class:- 10th.
Subject:- Geography
Chapter:- 02. Forest and wild life resources
( वन एवं वन्य जीवन संसाधन)
Topic:- जैव विविधता क्या है यह मानव के लिए क्यों महत्वपूर्ण है

वन एवं वन्य जीवन संसाधन Forest and wild life resources

परिचय:-

हम जिस पृथ्वी पर रहते हैं उस पर हमारे साथ-साथ अनेकों जीव जंतुओं भी निवास करते हैं। जैसे सूक्ष्म-जीवाणुओं से लेकर जोंक तक छोटे-छोटे पौधों से लेकर बड़े वटवृक्ष तक, चूहे, गिलहरी से लेकर हाथी और हिप्पोपोटामस तक छोटे-छोटे मछलियों से लेकर बड़े-बड़े ब्लू व्हेल तक सभी पृथ्वी पर एक साथ रहते हैं। यह पूरा आवासीय स्थल जिस पर हम रहते हैं। वह अत्यधिक जैव- विविधताओं से भरा है।

जैव विविधता (Biodiversity):-

किसी प्राकृतिक प्रदेश में पायी जाने वाली जंगली तथा पालतू जीव-जंतुओं एवं पादपों की प्रजातियों की बहुलता को जैव विविधता कहते हैं।

जैव विविधता क्या है इन कुछ उदाहरणों से समझते हैं:-

गर्मी के दिनों में आप सभी आम बहुत खाए होंगे। आइए आम के उदाहरण से समझते हैं जैव विविधता क्या है:-

जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है, what is biodiversity class 10 geography
Type of Mango, biodiversity

एक पेड़ है जिसकी जाति आम है। और आम के कई प्रजातियां पाई जाती है जैसे दशहरी, अल्फासों, मालदा,लंगड़ा,चौसा इत्यादि। उसी प्रकार मछली में देखिए मछली एक प्रकार का जाति है या जीव है। इसमें कितने प्रजातियां है झींगा, कतला, रेहु, सार्क, व्हेल इत्यादि। इसी प्रकार हरेक पेड़-पौधे तथा जीव-जंतुओं की प्रजातियां पाई जाती है।

जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के क्यों महत्वपूर्ण है, what is biodiversity,
Type of fish, biodiversity

जिस क्षेत्र में जितनी ही अधिक जीव तथा जीवों के प्रजातियां पाई जाएंगी, वहां जैव विविधता उतना ही बेहतर स्थिति में होगा।

यह मानव के लिए क्यों आवश्यक है:

जैव विविधता हरेक जीवों के जीवन के लिए आवश्यक है। यह आवासीय स्थल जिस पर हम रहते हैं अत्यधिक जैव विविधता से भरा है। इसी क्षेत्र में मानव और दूसरे जीवधारी एक पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं। जिसका हम मात्र एक हिस्सा है। और अपने अस्तित्व के लिए इन्हीं जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों पर आश्रित है, क्योंकि हवा के लिए ऑक्सीजन, भोजन के लिए अन्न, पीने के लिए जल, रहने के लिए आवास, इत्यादि हम इन्हीं पेड़-पौधे और जीव-जंतुओं से प्राप्त करते हैं। इसलिए जैव विविधता अन्य जीवों के लिए ही नहीं बल्कि मानव के लिए भी महत्वपूर्ण है।

जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है, what is biodiversity,
Food Chain, biodiversity

पारिस्थितिक या पारितंत्र (Ecosystem):-

यह वह तंत्र है जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जिसमें वे निवास करते हैं यह सभी ऊर्जा एवं पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा संबंध होते हैं एक छोटा तालाब या कुआं से लेकर पूरा पृथ्वी पारितंत्र हो सकता है।

इसे भी जाने:-

पर्यावरण:-
किसी भी सजीव प्राणी के चारों और पाए जाने वाले लोग, स्थान, वस्तुऐ एवं प्रकृति को पर्यावरण कहते हैं।

——————————–

हमारे बेबसाइट

www.gyantarang.com

पर आप सभी रोचक ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Class:-10th.

Subject:- economics

Topic:- Development question answer

•••••••

Class:- 10th.

Subject:- geography

Topic:-भारत  के मिट्टियों के बारे में जाने

•••••••••

भारत के ऐतिहासिक स्थल

Next.

Post भारत में वन्य जीव एवं उसका वर्गीकरण

1 thought on “जैव विविधता क्या है यह मानव के लिए क्यों महत्वपूर्ण है”

Leave a Comment