नीतीश कुमार का जीवन परिचय biograph of nitish kumar in hindi

नीतीश कुमार का जीवन परिचय biograph of nitish kumar in hindi

सुशासन बाबू के नाम से मशहूर जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार आज शाम 4:30 बजे सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुना गया है। उन्होंने रविवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश कुमार वर्ष 2005 से ही बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। वर्ष 2014 लोकसभा में खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तब जनता दल (यू ) के ही जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि राजनीतिक संकट के कारण पुनः 2015 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाल ली।

प्रारंभिक जीवन परिचय

नीतीश कुमार का जन्म बिहार के नालंदा जिले के हरनौत कल्यान बिगहा में 1 मार्च 1951 ई• को एक कुर्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे, साथ ही वे आयुर्वेद के अच्छे चिकित्सक भी गए थे। 1952 में हुए पहले आम चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। नीतीश कुमार ने 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से विद्युत इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। 1973 में उनका विवाह मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ। उनकी पत्नी पटना में एक स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्य करती थी। अब उनकी पत्नी नहीं है उनका निधन 2007 में हो गया। उनका एक पुत्र है जिसका नाम निशांत है। निशांत ने भी इंजनीयरिंग की डिग्री हासिल की है। उन्होंने BIT मेसरा से इंजीनियरिंग में स्नातक प्राप्त किया है। कम लोग ही जानते हैं कि नीतीश कुमार का उपनाम मुन्ना है।

राजनीतिक सफर

सुशासन बाबू और विकास पुरुष के नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार बिहार अभियांत्रिकी महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। वर्तमान में इस महाविद्यालय को राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान पटना के नाम से जाना जाता है। 1974 एवं 1977 में जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति में वे शामिल हुए थे। यहीं से उन्होंने राजनीतिक की बारीकियां सीखीं।

• 1985 में वे पहली बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए हैं।
• 1987 में उन्हें युवा लोकदल के अध्यक्ष बनाया गया।
• 1989 में उन्हें बिहार में जनता दल का सचिव चुना गया।
• 1989 में हुए लोकसभा के लिए पहली बार चुने।
• 1990 में पहली बार में केंद्रीय मंत्रिमंडल में कृषि राज्य मंत्री बनाए गए।
• 1991 में उन्हें जनता दल का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया साथ ही उन्हें जनता दल का उपनेता भी चुना गया।
• उन्होंने 1989 और 2000 में बाढ़ लोकसभा से चुनाव जीता।
• इसी दौरान 1998-99 तक वे केंद्रीय रेल एवं भूतल परिवहन मंत्री के तौर पर कार्य किया। हालांकि अगस्त 1999 में गैसाल में हुए रेल दुर्घटना के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

• वर्ष 2000 में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। परंतु बहुमत का आंकड़ा न मिलने के कारण उन्हें महज 7 दिनों में ही इस्तीफा देना पड़ा।
• 2000 में ही में केंद्रीय कृषि मंत्री बनाए गए।
• मई 2001 से 2004 तक उन्होंने बाजपेयी सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री के तौर पर कार्य किया।
• नवंबर 2005 में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल की सरकार को उन्होंने उखाड़ फेंका और पहली बार बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनाए गए।
• वर्ष 2010 में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर नीतीश कुमार भारी बहुमत से गठबंधन को जीत दिलाने में सफल रहे।

• वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और जनता दल (यूनाइटेड) के 68 वर्षीय जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया।
• हालांकि एक साल के अंदर ही पार्टी को संकट से बचाने के लिए उन्होंने पुन: 2015 में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

उपलब्धियां

• गरीबी दर में गिरावट:- 2004 -05 में 54.4% से गरीबी दर घटकर 33.74% पर आ गई।
• शहरीकरण में वृद्धि:- 2001 में जहां शहरीकरण 10.48% थी वहीं 2011 में बढ़कर 11.3% हो गई
• मासिक आय में बढ़ोतरी:- 2005 में मासिक आय 470/- माह से बढ़कर 1127 रुपए प्रतिमाह हो गया
• प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि:- 2005 में 8773 रू• प्रति व्यक्ति आय से बढ़कर 2019 में 45541 रू• प्रति व्यक्ति आय हो गया।
•  शराबबंदी का लाभ:- बिहार में शराबबंदी लागू करने से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी।
• स्कूली लड़कियों के लिए साइकिल व्यवस्था:- विद्यालय में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए साइकिल मुहैया कराने से स्कूल में जाने वाली लड़कियों के प्रतिशत में भारी वृद्धि हुई।
• फास्टट्रैक न्यायालयों की स्थापना
• मनरेगा के तहत ई- शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत
• सूचना के अधिकार का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण
• एक लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति

सम्मान एवं पुरस्कार

मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार को कई सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए। जो निम्न प्रकार से देखा जा सकता है-

• CNN-IBN इंडियन पर्सन ऑफ द ईयर का 2008 और 2010 का पुरस्कार दिया गया।
• ‘पोलियो उन्मूलन चैंपियनशिप पुरस्कार’ उन्हें 2009 में रोटरी इंटरनेशनल के द्वारा दिया गया था।
• वर्ष 2009 में उन्हें इकोनॉमिक्स टाइम्स द्वारा ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।
• वर्ष 2009 में ही एनडीटीवी इंडिया ऑफ द ईयर का पुरस्कार उन्हें दिया गया।
• 1910 में पुन: एनडीटीवी इंडिया ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
• XLRI जमशेदपुर द्वारा सर जहांगीर गांधी मेडल पुरस्कार वर्ष 2011 में प्रदान किया गया।
• वर्ष 2012 में फॉरेन पॉलिसी मैगजीन के टॉप 100 वैश्विक चिंतक व्यक्तियों में 77 वें स्थान पर शामिल किया गया।
• वर्ष 2013 में उन्हें ‘जेपी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
•  श्वेतांबर तेरापंथ महासभा (जैन संस्था) द्वारा बिहार में शराबबंदी लागू करने के लिए वर्ष 2017 में उन्हें “अणुव्रत सम्मान” प्रदान किया गया।

नीतीश कुमार की चुनौतियां

• बिहार में साक्षरता दर देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। यहां की साक्षरता दर 61% है। वहीं बिहार की लगभग आधी महिलाएं (महिला साक्षरता 51%) निरक्षर है। नीतीश कुमार के लिए यह बड़ी चुनौती है।
• बढ़ते भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना एक बड़ी चुनौती होगा।
• बिहार में अभी भी लगभग 35% लोग गरीबी रेखा से नीचे के हैं। जबकि भारत में गरीबी दर लगभग 22% है। इसे ऊपर लाना नीतीश कुमार के लिए बड़ी चुनौती होगा।
• बिहार के लिए पलायन एक बहुत बड़ी समस्या है इसे कम करना नीतीश कुमार के लिए बड़ी चुनौती होगा।
• खेल प्रतिस्पर्धाओं में बिहार पिछड़ा हुआ है। इसे आगे लाने के लिए सुनियोजित योजना बनानी होगी।
• बिजली, स्वास्थ्य, परिवहन जैसे साधनों में और सुधार की दरकार है।
•••••••••••

यदि आप हमें सुझाव या जानकारी देना चाहते हैं तो हमारे ईमेल
dangimp10@gmail.com
पर अपना संदेश भेजिए इसके लिए हम आपका सदा आभारी रहेंगे.
•••••••••••

इसे भी जानें

? झारखंड राज्य गठन का संपूर्ण कहानी
? झारखंड के नेशनल पार्क
? विश्व पोलियो दिवस
? आवाज के जादूगर कुमार सानू का जीवन परिचय
? विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक सुब्रमण्यम चंद्रशेखर
? class 10th economics question answer
? विश्व के सात आश्चर्य
? चांद पर पहला मानव कदम
? बोधगया का वीडियो
? class 10 geography video
——————-

Presentation
www.gyantarang.com

Writer
Mahendra Prasad Dangi
•••••••••••

Post Date:- 16-11-2020

Leave a Comment