राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित 20-20 क्विज

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित 20-20 क्विज

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। भारत रत्न पुरस्कार भारत की सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। जबकि इसके अलावा भारत में खेलों में अर्जुन पुरस्कार, फिल्मों में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, साहित्य में सरस्वती सम्मान, वीरता में परमवीर चक्र जैसे पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुई। पहली बार सर्वपल्ली राधाकृष्णन को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जबकि उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। सैनिकों द्वारा अदम्य साहस के लिए परमवीर चक्र प्रदान किया जाता है।

भारत में 1913 में पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनी थी। जिसे बनाने का श्रेय दादासाहेब फाल्के को जाता है। इसी वजह से फिल्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता है। संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट तानसेन सम्मान जबकि विज्ञान के क्षेत्र में विक्रम साराभाई पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

इसी प्रकार विश्व स्तर पर भी कई पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। नोबेल पुरस्कार विश्व की प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1901 से डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में प्रदान किया जाता है। चिकित्सा विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, शांति साहित्य और अर्थशास्त्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। भारत में अब तक गिने चुने लोगों को ही नोबेल पुरस्कार मिल पाया है। पहली बार 1913 में रविंद्र नाथ टैगोर को साहित्य के क्षेत्र में गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।

इसके अलावा साहित्य के क्षेत्र में बुकर सम्मान, फिल्म में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऑस्कर अवार्ड प्रदान किया जाता है। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया के नोबेल पुरस्कार मानी जाती है। इस पुरस्कार की स्थापना 1957 में एवं शुरुआत 1958 से की गई थी। जिसे फिलिपिंस की सरकार द्वारा दिया जाता है। बिनोवा भावे रेमन मैग्सेसे प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे। वर्ष 2019 में भारत के एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में यह पुरस्कार मिला है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पुरस्कार एवं सम्मान से संबंधित कई प्रश्न पूछे जाते हैं। इस कड़ी में हमने आपके लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न बनाए हैं। जिसकी व्याख्या भी की गई है। जो आपके सफलता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है। तो चलिए देखते हैं ये 20 प्रश्न कौन-कौन से हैं और उसके उत्तर क्या है।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

भारत में सिक्के का प्रचलन कब से शुरू हुआ और पुराने सिक्के कैसे कैसे थे वीडियो के लिए क्लिक कीजिए

भारत में पहली बार एटीएम का प्रयोग कब हुआ और कैसे जानने के लिए क्लिक कीजिए

Results

#1. ज्ञानपीठ पुरस्कार इनमें से किससे संबंधित है?

ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1965 ई• में की गई। ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले को वर्तमान में ₹11 हजार तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

#2. अर्जुन पुरस्कार किससे संबंधित है?

• अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

• इस पुरस्कार का शुभारंभ 1961 में हुआ।

• पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रूपये, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

 

#3. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार का संबंध किस देश से है?

• रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया की प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

• इस पुरस्कार की स्थापना 1957 में की गयी।

• इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय विनोवा भावे थे।

• वर्ष 2019 में पत्रकारिता में एनडीटीवी के रवीश कुमार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

#4. नॉर्मन बोरलॉग पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

• नॉर्मल बेरलाॅग पुरस्कार कृषि क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।

• नाॅर्मन अर्नेस्ट बोरलाॅग को हरित क्रांति का जनक माना जाता है।

 

#5. ग्रैमी पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है?

• ग्रैमी अवार्ड संगीत क्षेत्र में प्रदान किया जाता है

• अमेरिका की कंपनी रिकॉर्डिंग एकेडमी द्वारा प्रदान किया जाता है।

#6. पुलित्जर पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है?

• पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाता है।

• संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 1917 में पूर्व पुलित्जर पुरस्कार की शुरुआत की गई।

#7. धनवंतरी पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

• धनवंतरी पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में दिया जाता है।

• आयुष मंत्रालय द्वारा हर वर्ष यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

#8. नोबेल पुरस्कार कब प्रारंभ किए गए?

#9. ऑस्कर पुरस्कार प्रदान किया जाता है?

• ऑस्कर पुरस्कार फिल्म के क्षेत्र में दिया जाता है।

• ऑस्कर पुरस्कार हेतु पहला समारोह 1921 में आयोजित किया गया था।

• फिल्म के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह विश्व की सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

#10. द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं-

• द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षकों को दिया जाता है।

#11. भारत रत्न पुरस्कार कब प्रारंभ किया गया?

• रत्न पुरस्कार 1954 से प्रदान किया जा रहा है।

• यह भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

• प्रथम पुरस्कार पाने वाले सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।

#12. तानसेन सम्मान किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?

तानसेन सम्मान मध्य प्रदेश द्वारा दिया जाता है। जो संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

#13. भारत के सीवी रमन को नोबेल पुरस्कार किस वर्ष प्रदान किया गया?

• सी वी रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

• सी वी रमन को भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में रमन प्रभाव की खोज के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।

#14. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

• दादा साहेब फाल्के पुरस्कार फिल्म के क्षेत्र में दिया जाता है।

• भारत में फिल्म विकास के क्षेत्र में दादा साहेब फाल्के का अतुलनीय योगदान है।

 

#15. अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?

• इस क्षेत्र में नीरजा भनोट पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

#16. धर्म की उन्नति के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास हेतु कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?

• टेम्पलटन पुरस्कार दिया जाता है।

#17. विक्रम साराभाई पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

• साराभाई पुरस्कार अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

• भारत में विक्रम साराभाई ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

#18. राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार दिया जाता है श्रेष्ठतर योगदान के लिए-

• यह पुरस्कार स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।

#19. बुकर सामान इनमें से किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?

• बुकर समाज साहित्य के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।

#20. जीवन में विज्ञान के उपयोग को लोकप्रिय बनाने का प्रयत्न करने वाले लोगों को यूनेस्को द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?

• इस क्षेत्र में कलिंग पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

• उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के द्वारा 1952 में यूनेस्को को इस पुरस्कार हेतु एक बड़ी धनराशि प्रदान की गई थी

•उस समय वह भारत के कलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक थे।

• इसी से यह पुरस्कार प्रारंभ हुआ।

Finish

Leave a Comment