विमेंस प्रीमियर लीग | डब्ल्यू पी एल (WPL) का इतिहास

विमेंस प्रीमियर लीग | डब्ल्यू पी एल (WPL) का इतिहास

विमेंस प्रीमियर लीग भारत में पहली बार मार्च 2023 में आयोजित हुआ. 23 दिनों तक चलने वाले इस घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में पांच टीमों ने भाग लिया. पुरुषों के लिए वर्ष 2008 में पहली बार आईपीएल अर्थात इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने के बाद से ही महिलाओं के लिए एक आईपीएल के जैसा ही क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की बात की मांग कर रहे थे. जिसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लोगों की मांग को पूरा करते हुए मार्च 2023 में महिलाओं के लिए डब्ल्यूबीएल (WPL) कराने का फैसला किया.

        विषय वस्तु    

☆ WPL की शुरुआत की कहानी
☆ WPL का फूल फार्म
☆ प्रथम WPL में टीम की संख्या एवं प्रसारण अधिकार
☆ प्रथम WPL में टीमों के कप्तान एवं कोच
☆ प्रथम WPL का पहला मैच
☆ प्रथम WPL की निलामी
☆ प्रथम WPL मैच का प्रसारण अधिकार
☆ प्रथम WPL की कुछ रोचक जानकारी

☆  WPL की शुरुआत की कहानी

4 मार्च 2023 का ऐतिहासिक पल आया जब पहला विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुम्बई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में हुआ. रंगारंग उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और कृति सेनन ने ठुमके लगाये. मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लो ने अपने गानों से सब कुछ झुमाया. उद्घाटन समारोह के बाद रात 8:00 बजे मुंबई इंडियन और गुजरात जेंट्स के बीच पहला मैच खेला गया.

• फरवरी 2022 में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला T-20 चैलेंज की जगह महिला प्रीमियर लीग की स्थापना की घोषणा की.
• प्रारंभ में इसे महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) के नाम से जाना गया. 25 जनवरी 2023 को बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर इसे महिला प्रीमियर लीग (WPL) नाम दिया.
• 28 जनवरी 2023 को BCCI ने 2027 तक लीग प्रायोजन अधिकारों के लिए बोली आमंत्रित किये. जिसमें टाटा समूह ने बोली जीती. इस कारण इसे TATA WPL के नाम से भी जाना जाता है.

☆  WPL का फूल फार्म

• WPL का फूल फार्म है- Women’s Premier League (विमेंन प्रीमियर लीग)
• IPL का फूल फार्म- Indian Premier league (इंडियन प्रीमियर लीग- IPL)

☆ प्रथम WPL में टीम की संख्या एवं प्रसारण अधिकार

पहले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में पांच टीमें भाग ले रही है. साथ में टीम के मालिकों के नाम देख सकते हैं.
1. दिल्ली कैपिटल्स (DC) — JSW & GMR ग्रुप
2. मुंबई इंडियंस (MI) — इंडियाविन स्पोर्ट्स
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) — डिएगो
4. गुजरात जॉइंट (GG) — अडानी ग्रुप
5. यूपी वारियर्स (UPW) — कैप्री ग्लोबल

☆  प्रथम WPL में टीमों के कप्तान एवं कोच

क्र. सं. —   टीम    —     कप्तान   —   कोच
1. दिल्ली कैपिटल्स – मेग लेनिंग  (आस्ट्रेलिया) – जोनाथन नील बैथी (इंग्लैंड)
2. मुंबई इंडियंस:- हरमनप्रीत कौर (भारत)– शार्लोट मैरी एडवर्ड (इंग्लैंड)
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:- स्मृति मंधाना (भारत) – बेन साॅयर (आस्ट्रेलिया)
4. गुजरात जॉइंट:- बेथ मूनी  (आस्ट्रेलिया) राचेल हेन्स (आस्ट्रेलिया)
5. यूपी वारियर्स:- एलिसा हीली (आस्ट्रेलिया) – जाॅन लुईस (इंग्लैंड)

☆  प्रथम WPL का पहला मैच

• मुम्बई इंडियन और गुजरात जायंट्स के बीच पहला wpl  का मैच हुआ. जिसमें मुम्बई इंडियन ने 143 रन से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई इंडियन ने शानदार 207 रन बनाया जवाब में गुजरात जायंट्स 64 रन पर ही ऑल आउट हो गयी.
• मुम्बई इंडियन की कप्तान और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने WPL का पहला अर्धशतक बनाया. उन्होंने 30 गेंद में 65 रन की पारी खेली.
• गुजरात जायंट्स के तनुजा कंवर ने WPL  का पहला विकेट लिया.

☆  प्रथम WPL की निलामी

• पहली नीलामी 13 फरवरी को हुई. लगभग 1500 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.
• 12 करोड़ अधिकतम खर्च करने थे एक टीम को.
• इसमें 15 से 18 खिलाड़ियों को खरीदना था. जिसमें अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.
भारत की क्रिकेटर स्मृति मंधाना पहली सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी है. RCB ने 3.4 करोड़ में खरीदा है. मंधाना को RCB ने कप्तान बनाया.
• आतंकवादी घटनाओं के कारण पाकिस्तान को WPL से बाहर रखा गया.

☆  प्रथम WPL मैच का प्रसारण अधिकार

• जनवरी 2023 में “वायकॉम 18ने बताया कि डबल्यूपीएल की टीवी और डिजिटल प्रसारण का वैश्विक मीडिया अधिकार उसने प्राप्त कर लिया है.
• यह अनुबंध उसे 5 वर्षों तक के लिए मिला है.
• भारत में लीग का पहला सीजन स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनल पर प्रसारित हो रहा है.
• जिओ सिनेमा ऐप पर भी यह प्रसारण हो रहा है.
• विश्व के विभिन्न भागों में प्रसारण अधिकार विभिन्न कंपनियों को दिए गए हैं.

☆ प्रथम WPL की कुछ रोचक जानकारी

• मैच 23 दिनों तक चलेगा.
• पांचों टीमें आपस में दो-दो बार खेलेगी. इस तरह लीग स्टेज में सभी टीमें आठ-आठ मैच खेलेगी.
• प्रतियोगिता में फाइनल सहित कुल 22 मैच होंगे.
• अधिकतर एक दिन में एक मैच होंगे. मैच संध्या 7:30 बजे शुरू होगा.
• 5, 18, 20 और 21 मार्च को दो मैच होंगे. पहला मैच 3:30 बजे और दुसरा मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
• ये सभी मैच मुम्बई के डी. वाई. पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में होंगे.
• 20 लीग मैच के बाद टाप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी.
• वहीं दुसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच होगा.
• फाइनल 26 मार्च 2023 को ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुम्बई में होगा.
• पहले सीजन के लिए महिलाओं के लिए टिकट मुफ्त है.
• लीग का शुभंकर एक आसमानी रंग की क्रिकेट वर्दी पहनी “बाघिन है.
•••••••••••••••

स्रोत:-
• विकिपीडिया
• प्रभात खबर

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें dangimp10@gmail.com
••••••••••••••

इसे भी जानें

IPL का इतिहास
 भारत में कागज के नोटों का इतिहास और वर्तमान
झारखंड के आदिवासी की पहचान डॉ रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय
दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट
आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त
जम्मू कश्मीर का इतिहास और वर्तमान नया मानचित्र के साथ
मशहूर गायक किशोर कुमार
हिंदी के उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद
विश्व की प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी
class 10 geography chapter 4 quiz

class 10 geography chapter 4 qui

ज्योतिबा फुले का जीवन परिचय

पारसनाथ की पहाड़ी झारखंड की सबसे ऊंची चोटी
 विश्व आदिवासी दिवस
नरेंद्र मोदी, आटोबायोग्राफी
झारखंड के नेशनल पार्क
पठार क्या है, प्रकार एवं वितरण
 विश्व के प्रमुख मैदान
 देशांतर रेखा क्या है यह कैसे खींची जाती है पुरी जानकारी
पलाल फूल के प्रकार और औषधीय प्रयोग
 विश्व के जलधारा का संपूर्ण वर्णन चित्रों सहित
 भारतीय संविधान से महत्वपूर्ण 50 mcqs
राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय
आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक
 रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय
 झारखंड आंदोलन के प्रेणता शहीद निर्मल महतो
 कंप्यूटर 50 objective questions
 डाॅ. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
 तमासिन जलप्रपात कैसे पहुंचे
 स्वास्थ्य से 25 प्रश्नोत्तरी

Computer 30 mcqs
Birmingham Commonwealth Games mcqs
July 2022 mcqs
Science top 50 gk
भारतीय चित्रकला से 25 इंपोरटेंट mcqs
भारतीय संविधान से 50 इंपोरटेंट प्रश्न
Computer gk 50 question
स्वास्थ्य एवं पोषण से 25 mcq
8th class khortha jac board 1st Terminal exam.
8th khortha jac board 2nd terminal exam.
खोरठा पत्रिका का इतिहास
सोंधी माटी कविता और कविता संग्रह से mcqs
 सोंध माटी कहानी वर्णन, mcqs 70 प्रश्नोत्तर सहित
 खोरठा भासाक मानक रूप
 भासा और बोली में अंतर खोरठा में
 खोरठा भाषा की विशेषता
 खोरठा साहित्यकार महेंद्र प्रबुद्ध की जीवनी
 खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि की जीवनी
खोरठा गीतकार विनय तिवारी की हिंदी में जीवनी
 खोरठा भाषा के क्षेत्रीय रूप (हिन्दी और खोरठा में)
 खोरठा स्वर और व्यंजन
 खोरठा D.el.ed. सिलेबस
 खोरठा भाषा के लेखक परिचय
 खोरठा लेखकों का निकनेम (उपनाम)
 खोरठा भाषा की लिपि
 खोरठा की प्रसिद्ध रचनाएं एवं रचनाकार 
10th खोरठा सिलेबस
 9th खोरठा सिलेबस
 खोरठा कविता रूसल बदरी और नावा जुइग आ गेलइ
 पर्वत क्या है, प्रकार एवं वितरण
 विश्व के प्रमुख घास के मैदान
अक्षांश रेखा क्या है यह कैसे खींची जाती है पुरी जानकारी
विश्व के जलधारा का संपूर्ण वर्णन चित्रों सहित
 विज्ञान से महत्वपूर्ण 50 mcqs
विश्व जनसंख्या दिवस कब और क्यों मनाया जाता है
प्रोजेक्ट टाइगर क्या है
आजादी से जुडे 10 रोचक बातें
भारतीय तिरंगे झण्डे का इतिहास
उसरी जल प्रपात कैसे पहुंचे
भारत के सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन
frist ATM मशीन का आविष्कार किसने किया
class 9th
class 10th

गिरिडीह जिला कब और कैसे बना
 झारखंड जनगणना 2011 इंपोर्टेंटMCQ इन हिंदी
 झारखंड टॉप 50 gk
 Nobel prize winner 2020
 भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल
 भारत में कागजी नोट का इतिहास
 भारत के महान वैज्ञानिक
 कुंभ मेले का इतिहास
 DC या SP पावर में कौन सबसे बड़ा ह
इसे भी देखें
भारत के प्राचीन सिक्के
रेल के पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं
हजारीबाग स्थित शहीद निर्मल महतो पार्क
झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ
विश्व के सात नए आश्चर्य
जीडीपी कैसे निकाला जाता है

खोरठा d.el.ed
बांध क्या है जानें विश्व के सबसे 10 बडे बांध
विश्व की जलधाराएं

class 10 geography
class 10 geography संसाधन नियोजन
class 10th Economics
विश्व के सात आश्चर्य का विडियो
खोरठा गीतकार विनय तिवारी का जीवन परिचय
तमासिन जलप्रपात, चतरा
चतरा के पर्यटक स्थल
__________________________________

विमेंस प्रीमियर लीग | डब्ल्यू पी एल (WPL) का इतिहास
प्रस्तुति
www.gyantarang.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी

Leave a Comment