भारत का प्रधानमंत्री | prime minister of india in hindi

भारत का प्रधानमंत्री | prime minister of india in hindi

भारत का प्रधानमंत्री एक शक्तिशाली राजनेता होता है.  भारत में प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के मंत्री परिषद का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है. वह भारत सरकार के कार्यपालिका का प्रमुख होता है और सरकार के कार्यों को लेकर संसद के प्रति जवाबदेह भी होता है. अनुच्छेद 74 के अनुसार प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का प्रधान होता है. यह राष्ट्रपति के कृत्यों का संचालन करता है. जब भारत 1947 में आजाद हुआ तो पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बनाए गए. तब से अब तक भारत में 14 व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. नरेंद्र मोदी भारत के 14 वें प्रधानमंत्री के रूप में 2014 से अब तक कार्य कर रहे हैं.

     विषय वस्तु

प्रधानमंत्री की नियुक्ति
प्रधानमंत्री की शपथ
☆ प्रधानमंत्री के लिए न्यूनतम आयु सीमा
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
प्रधानमंत्री से संबंधित रोचक तथ्य
प्रधानमंत्री से संबंधित 10 ऑब्जेक्टिव प्रश्न

☆ प्रधानमंत्री की नियुक्ति

प्रधानमंत्री का पद भारतीय संघ के शासन प्रमुख का पद है. संविधान के अनुच्छेद 75 (1) के अनुसार प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति करेगा. सामान्यतः राष्ट्रपति संसदीय प्रणाली के अनुसार लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है. यदि बहुमत स्पष्ट न हो तो ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति अपने विवेक का प्रयोग करते हुए सबसे बड़े दल के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त कर सकता है. प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद एक माह के भीतर प्रधानमंत्री को लोक सभा में विश्वास मत हासिल करना होता है.

☆ प्रधानमंत्री की शपथ

प्रधानमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ राष्ट्रपति दिलवाता है. जहां प्रधानमंत्री भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा-निष्ठा की प्रतिज्ञा लेता है. वहीं दूसरी तरफ भारत की संप्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त करता है.

☆ प्रधानमंत्री के लिए न्यूनतम आयु सीमा

भारत का प्रधानमंत्री लोक सभा या राज्य सभा के सदस्य होता है. या लोक सभा या राज्य सभा की योग्यता रखता है. लोक सभा के लिए न्यूनतम आयु 25 की है. जबकि राज्यसभा के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष है. इस तरह प्रधानमंत्री बनने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष हुई.  अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है.

☆ प्रधानमंत्री की पदावधि

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत कार्य करता है,  लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि प्रधानमंत्री को जब चाहा तभी बर्खास्त कर दिया जाए. राष्ट्रपति ऐसा तभी कर सकता है जब प्रधानमंत्री लोकसभा में अपना बहुमत खो देता है. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः 5 वर्ष होता है. उसके पहले यदि प्रधानमंत्री चाहे तो अपना त्यागपत्र देकर अपना पद छोड़ सकता है. यदि प्रधानमंत्री का निधन हो जाए तो पूरी मंत्रिपरिषद बर्खास्त हो जाती है.

☆ भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची

क्र.सं. — प्रधानमंत्री — अवधि
1. पंडित जवाहरलाल नेहरू – 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 

2. लाल बहादुर शास्त्री – 9 जून 1964 से  11 जनवरी 1966 

••••••••••••••
गुलजारी लाल नंदा  27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक और 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 तक देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे.
•••••••••••••••

3. इंदिरा गांधी – 24 जनवरी 1966 वे 24 मार्च 1977 तक और फिर 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं.

4. मोरारजी देसाई – 24 मार्च, 1977 से 28 जुलाई, 1979

5. चौधरी चरण सिंह – 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980

•••••••••••••••••••
इंदिरा गांधी ने 14 जनवरी, 1980 को प्रधानमंत्री पद की दुसरी बार शपथ ली। उन्‍होंने 31 अक्‍टूबर 1984 को अपनी मृत्‍यु तक इस पद का दायित्‍व निभाया.
•••••••••••••••••••••

6. राजीव गांधी –  31 अक्‍टूबर 1984 से 1 दिसम्‍बर 1989 

7. विश्‍वनाथ प्रताप सिंह – 1  दिसम्‍बर  1989  से  10 नवम्‍बर, 1990 

8. चन्‍द्रशेखर – 10 नवम्‍बर, 1990  से 21 जून 1991

9. पी. वी. नरसिम्‍ह राव – 21 जून 1991 से 16 मई 1996 

10. अटल बिहारी वाजपेयी -16 मई, 1996 से 1 जून, 1996 तक रहे. और मात्र 13 दिन बाद ही इस्तीफा देना पड़ा था क्योंकि बहुमत नहीं जुटा सके. हालांकि इसके बाद वे चुनाव के बाद बहुमत में आये और 19 मार्च 1998 से 22 मई, 2004 तक प्रधानमंत्री रहे.

11. एच. डी. देवेगौडा – 01 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 

12. इन्‍द्र कुमार गुजराल – 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998 

••••••••••••••••••••••
अटल बिहारी वाजपेयी – 19 मार्च 1998 से 22 मई, 2004 तक दुसरी बार गठबंधन से प्रधानमंत्री बने.
••••••••••••••••••••

13. डॉ मनमोहन सिंह – 22 मई, 2004 से 26 मई 2014 तक दो कार्यकालों तक

14. नरेंद्र मोदी – 26 मई 2014 से 30 मई, 2019 तक पुन: 30 मई, 2019 से अब तक.

☆ प्रधानमंत्री से संबंधित रोचक तथ्य

इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.
• आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है.
• प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी की मृत्यु उनके कार्यकाल के दौरान हुई थी.
• गुलजारीलाल नंदा पहले और एकमात्र कार्यवाहक प्रधानमंत्री थे. जो जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाए गए थे.
• चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी बाजपेयी ऐसे प्रधानमंत्री थे जो लोकसभा में विश्वास मत प्राप्त करने के पहले ही त्यागपत्र दे दिये थे.
• जबकि विश्वनाथ प्रताप सिंह और एच डी देवगौड़ा दो ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लोकसभा में विश्वास मत प्राप्त करने में असफल रहने के कारण त्यागपत्र दिए थे.
• विश्वनाथ प्रताप सिंह पहले से प्रधानमंत्री थे जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव द्वारा पद छोड़ना पड़ा.
• जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी बाजपेयी और डॉ मनमोहन सिंह के बाद नरेंद्र मोदी पांचवें ऐसे प्रधानमंत्री हैं ,जो लगातार दूसरी बार इस पद पर आसीन हुए.
• सर्वप्रथम लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विरुद्ध लाया गया.
• राजीव गांधी सबसे कम उम्र (40 वर्ष) में तथा मोरारजी देसाई सबसे अधिक उम्र (81 वर्ष) में प्रधानमंत्री नियुक्त हुए.
• चौधरी चरण सिंह भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में एक बार भी संसद का सामना नहीं किया. अर्थात जो संसद के किसी अधिवेशन में शामिल नहीं हुए.
• चौधरी चरण सिंह एक मात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में कभी भी विदेश यात्रा पर नहीं गये.
• लाल बहादुर शास्त्री पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनकी मृत्यु भारत के बाहर उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुई थी.
• भारत में एक कार्यकाल में सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री हैं अटल बिहारी बाजपेयी.
• श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की पहली ऐसी प्रधानमंत्री चीन की कार्यकाल के दौरान हत्या की गई.
• इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भारत के ऐसे 2 प्रधानमंत्री हैं जिनकी मृत्यु हत्या करने के बाद हुई है.
• दक्षिण भारत से आने वाले पहले प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव थे.
• इंद्र कुमार गुजराल भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे जो पूर्व सोवियत संघ में भारत के राजदूत रह चुके थे.
• चौधरी चरण सिंह पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे.
• जबकि अटल बिहारी बाजपेयी पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया.
• डॉ मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्हें भारत में उदारीकरण के जनक के रूप में जाना जाता है.
• नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे जो सीधे प्रधानमंत्री बने.

☆ प्रधानमंत्री से संबंधित 10 ऑब्जेक्टिव प्रश्न

1. इनमें से किस प्रधानमंत्री का जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है.
A. राजीव गांधी
B. मनमोहन सिंह
C. नरेंद्र मोदी
D. इंद्र कुमार गुजराल

उत्तर:- C. नरेंद्र मोदी

2. भारत में उदारीकरण की शुरुआत किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में शुरू हुआ?
A. मनमोहन सिंह
B. पी वी नरसिम्ह राव
C. अटल बिहारी वाजपेयी
D. चन्द्रशेखर

उत्तर:- B. पी वी नरसिम्ह राव

3. इनमें से कौन ऐसे प्रधानमंत्री है जिनकी मृत्यु भारत के बाहर हुई है?
A. इन्द्र कुमार गुजराल
B. चन्द्रशेखर
C. लाल बहादुर शास्त्री
D. इंदिरा गांधी

उत्तर:- C. लाल बहादुर शास्त्री

4. सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले व्यक्ति?
A. इंदिरा गांधी
B. राजीव गांधी
C. नरेंद्र मोदी
D. लाल बहादुर शास्त्री

उत्तर:- B. राजीव गांधी

5. इनमें से पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन थे?
A. इन्द्र कुमार गुजराल
B. चौधरी चरण सिंह
C. मोरारजी देसाई
D. नरेंद्र मोदी

उत्तर:- B. चौधरी चरण सिंह

6. इनमें से किस प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री काल में कभी भी विदेश यात्रा नहीं की?
A. चौधरी चरण सिंह
B. लाल बहादुर शास्त्री
C. मोरारजी देसाई
D. इन्द्र कुमार गुजराल

उत्तर:- A. चौधरी चरण सिंह

7. इनमें से कौन ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनकी मृत्यु प्रधानमंत्री काल में नहीं हुई?
A. पं. जवाहरलाल नेहरू
B. लाल बहादुर शास्त्री
C. इंदिरा गांधी
D. राजीव गांधी

उत्तर:- D. राजीव गांधी

8. प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
A. 25 वर्ष
B. 21 वर्ष
C. 30 वर्ष
D. 35 वर्ष

उत्तर:- A. 25 वर्ष

9. संविधान के किस अनुच्छेद में यह वर्णन है कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा?
A. 75 (1)
B. 74
C. 51
D. 56

उत्तर:- A. 75 (1)

10. पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पुरा किया?
A. मोरारजी देसाई
B. चौधरी चरण सिंह
C. अटल बिहारी वाजपेयी
D. विश्वनाथ प्रताप सिंह

उत्तर:- C. अटल बिहारी वाजपेयी
_____________________________

 वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————

• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें dangimp10@gmail.com

___________________

इसे भी जानें

पठार क्या है, प्रकार एवं वितरण
 विश्व के प्रमुख मैदान
 देशांतर रेखा क्या है यह कैसे खींची जाती है पुरी जानकारी
पलाल फूल के प्रकार और औषधीय प्रयोग
 विश्व के जलधारा का संपूर्ण वर्णन चित्रों सहित
 भारतीय संविधान से महत्वपूर्ण 50 mcqs
राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय
आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक
 रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय
 झारखंड आंदोलन के प्रेणता शहीद निर्मल महतो
 कंप्यूटर 50 objective questions
 डाॅ. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
 तमासिन जलप्रपात कैसे पहुंचे
 स्वास्थ्य से 25 प्रश्नोत्तरी
झारखण्ड के नेशनल पार्क और अभयारण्य
चिपको आंदोलन क्या है, what is chipko movement
ग्रहण क्या है सूर्य और चन्द्र ग्रहण कैसे लगता है
Class 9th civics
Class 10th Economics

Computer 30 mcqs
Birmingham Commonwealth Games mcqs
July 2022 mcqs
Science top 50 gk
भारतीय चित्रकला से 25 इंपोरटेंट mcqs
भारतीय संविधान से 50 इंपोरटेंट प्रश्न
Computer gk 50 question
स्वास्थ्य एवं पोषण से 25 mcq
8th class khortha jac board 1st Terminal exam.
8th khortha jac board 2nd terminal exam.
खोरठा पत्रिका का इतिहास
सोंधी माटी कविता और कविता संग्रह से mcqs
 सोंध माटी कहानी वर्णन, mcqs 70 प्रश्नोत्तर सहित
 खोरठा भासाक मानक रूप
 भासा और बोली में अंतर खोरठा में
 खोरठा भाषा की विशेषता
 खोरठा साहित्यकार महेंद्र प्रबुद्ध की जीवनी
 खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि की जीवनी
खोरठा गीतकार विनय तिवारी की हिंदी में जीवनी
 खोरठा भाषा के क्षेत्रीय रूप (हिन्दी और खोरठा में)
 खोरठा स्वर और व्यंजन
 खोरठा D.el.ed. सिलेबस
 खोरठा भाषा के लेखक परिचय
 खोरठा लेखकों का निकनेम (उपनाम)
 खोरठा भाषा की लिपि
 खोरठा की प्रसिद्ध रचनाएं एवं रचनाकार 
10th खोरठा सिलेबस
 9th खोरठा सिलेबस
 खोरठा कविता रूसल बदरी और नावा जुइग आ गेल

तमासिन जलप्रपात,  चतरा
झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पहाड़ी
झारखंड के नेशनल पार्क और अभयारण्य
 झारखंड स्थापना आंदोलन का इतिहास
 उसरी वाटरफॉल, गिरिडीह झारखंड कैसे पहुंचे
 गिरिडीह जिला कब और कैसे बना
 झारखंड जनगणना 2011 इंपोर्टेंटMCQ इन हिंदी
 झारखंड टॉप 50 gk
 Nobel prize winner 2020
 भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल
 भारत में कागजी नोट का इतिहास
 भारत के महान वैज्ञानिक
 कुंभ मेले का इतिहास
 DC या SP पावर में कौन सबसे बड़ा ह

इसे भी देखें

खोरठा गीतकार विनय तिवारी का जीवन परिचय
तमगसीन जलप्रपात का विडियो
हमारे ब्रह्मण्ड का विडियो
पपीते के लाभ
भारतीय रूपये का इतिहास
class 10th


प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
शोध एवं आलेख
महेंद्र प्रसाद दांगी

Leave a Comment