महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस क्विज़ प्रतियोगिता से 20 प्रश्न
भारत में कई ऐसे दिवस हैं जो देश के इतिहास के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। कई ऐसी दिवस है जिन दिवस पर महापुरुषों के जन्म हुए हैं। उनके जन्म को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने से उन महापुरुषों के अच्छे कार्यों को जानने, समझने का मौका मिलता है। उनके विचारों को अनुसरण कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। बाल दिवस, युवा दिवस, शहीद दिवस, शिक्षक दिवस, खेल दिवस इसके कुछ उदाहरण है।
☆ राष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसे दिवस मनाए जाते हैं जो प्रकृति से संबंधित होता है। जल या भूमि से संबंधित होता है संसाधनों से संबंधित होता है। राष्ट्रीय पक्षी दिवस, राष्ट्रीय गुलाब दिवस, इसी का एक उदाहरण है। इन दिवसों को मना कर इनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागृत किया जाता है। लोगों को प्रकृति के महत्व को समझाया जा सकता है। पेड़-पौधे है तो हम है, जल है तो जीवन है। इस बात को हम इन दिवसों के माध्यमों से लोगों को समझा सकते हैं।
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
☆ राष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसे दिवस भी मनाए जाते हैं जो किसी सामाजिक जागरूकता से संबंधित होता है। अंधविश्वास को दूर कर सामाजिक विकास की ओर ले जाने वाला होता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस आदि कुछ ऐसे उदाहरण हैं।
☆ देश में राष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसे दिवस मनाया जाता है! जो किसी खास चीजों को इंगित करता है। हिंदी दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, मलेरिया दिवस, सेना दिवस, राष्ट्रीय विधि दिवस कुछ ऐसे उदाहरण है। इन दिवसों को मनाकर हम उनके प्रति सम्मान को व्यक्त करते हैं।
☆ इसी प्रकार कई ऐसे दिवस है जो देश के मजदूरों, किसानों को समर्पित है। 1 मई को मजदूर दिवस, 23 दिसंबर को किसान दिवस को मनाया जाना इसी तथ्य को बताता है।
☆ देश स्तर पर तीन ऐसे दिवस है जिसे भारत का प्रमुख राष्ट्रीय दिवस की संज्ञा दी गई है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। जबकि 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ था। इस कारण 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। वहीं 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है।
• यूट्यूब पर देखिए चतरा के बेहतरीन पर्यटक स्थल क्लिक करें
• कंप्यूटर से संबंधित 50 अति महत्वपूर्ण प्रश्न के लिए यहाँ क्लिक करें
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस क्विज़ प्रतियोगिता से 20 प्रश्न
Results#1. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?व्याख्या:- • भारत में सामाजिक जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। #2. राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?व्याख्या:-
• 25 जनवरी 2011 से प्रत्येक 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। #3. राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?व्याख्या:- • 24 जनवरी को इंदिरा गांधी के नारी शक्ति के रूप में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। #4. भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?व्याख्या:- • प्रत्येक 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। #5. इनमें से लोक सेवा दिवस किस दिन को मनाया जाता है?व्याख्या:-
• 21 अप्रैल को भारतीय लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। #6. प्रवासी भारतीय दिवस इनमें से कब मनाया जाता है?व्याख्या:-
• प्रतिवर्ष 9 जनवरी को भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। #7. सुशासन दिवस कब मनाया जाता है?व्याख्या:-
• सुशासन दिवस प्रत्येक 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। #8. इनमें से कौन सा एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं है?व्याख्या:-
• राष्ट्रीय अवकाश या दिवस के रूप में भारत में तीन दिन मनाया जाता है। #9. इनमें से किस तिथि को शहीद दिवस मनाया जाता है?व्याख्या:-
• मुख्यतः 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस तिथि को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। #10. पुलिस स्मृति दिवस किस दिन को मनाया जाता है?व्याख्या:-
• पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। #11. राष्ट्रीय पक्षी दिवस कब मनाया जाता है?व्याख्या:- • भारत के महान पंक्षी वैज्ञानिक सलीम अली के जन्म दिवस को राष्ट्रीय पंक्षी दिवस के रूप मे मनाया जाता है। #12. राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह मुख्यतः किस से संबंधित है?व्याख्या:-
• राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। #13. इनमें से किस तिथि को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है?व्याख्या:-
• कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। #14. इनमें से किस तिथि को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है?व्याख्या:-
• भारत में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। #15. भारत में नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?व्याख्या:-
• हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना के वीरों को याद करने हेतु नौसेना दिवस मनाया जाता है। #16. भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है?व्याख्या:-
• भारत में 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। #17. राष्ट्रीय प्रतिरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?• राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिरक्षा दिवस 16 मार्च को मनाया जाता है। #18. इनमें से मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?व्याख्या:-
• राष्ट्रीय डेंगू दिवस प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है। • इस अवसर पर डेंगू को प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता है। #19. राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?व्याख्या:-
• 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। • सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। • उन्हीं के जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। • ध्यान देने वाली बात यह है कि विश्व महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।
#20. आतंकवाद विरोधी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?व्याख्या:-
• 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। • इस तिथि को भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। इसे भी याद करें:- • राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। |
Esse hamari jankari bhi hogi aur time pass bahut hi achitrha se ho jaygi.thanks