स्वास्थ्य एवं पोषण से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ के प्रश्न
स्वास्थ्य एवं पोषण का होना किसी भी मानव के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा भी गया है स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। स्वस्थ्य रखने के लिए शरीर को पोषक आहार की आवश्यकता पड़ती है। साथ ही यदि नियमित रूप से व्यायाम किया जाय तो शरीर स्वस्थ्य बना रहता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मुख्यत: छह प्रकार के पोषक आहारों की आवश्यकता पड़ती है।
• कार्बोहाइड्रेट
• वसा
• विटामिन
• प्रोटीन
• खनिज लवण और
• जल
Also Read
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
- Government Jobs in Jharkhand 2025 – JSSC, Police & Education Department (Detailed Guide)
- Complete Career & Government Jobs Guide for Jharkhand Students 2025
- Complete Jharkhand Career Guide for Students 2025
- Top Colleges & Universities in Jharkhand – Admissions, Courses & Career Prospects
● कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यह चावल, रोटी, आलू जैसे स्टार्च से भरे पोषक पदार्थों में पाए जाते हैं।
? शहीद निर्मल महतो पार्क हजारीबाग का वीडियो के लिए आ पर क्लिक कीजिए
● वसा शरीर को गर्मी प्रदान करता है, एवं चोट लगने से बचाता है। यह मुख्यतः तैलीय पदार्थों से प्राप्त होता है। घी वसा का प्रमुख स्रोत है। इसके अलावा कई प्रकार के जानवरों के मांस में वसा पाया जाता है।
● विटामिन शारीरिक वृद्धि, मानसिक विकास, कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता, प्रजनन क्षमता के विकास इत्यादि के लिए बहुत ही जरूरी है। विटामिन कई भागों में बांटा गया है।
• विटामिन A
• विटामिन B
• विटामिन C
• विटामिन D
• विटामिन E और
• विटामिन K
विटामिन मुख्यतः हरे शाक-सब्जियों, फलों, दूध, मांस, मछली, अंडा इत्यादि से प्राप्त होता है।
● प्रोटीन शारीरिक विकास एवं टूट-फूट को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रोटीन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह मुख्यतः दाल, अंडा, मछली, पनीर इत्यादि से प्राप्त होता है।
● खनिज लवण शरीर की वृद्धि एवं विकास के लिए बहुत जरूरी है। कैल्शियम, फास्फोरस, जस्ता ये सभी खनिज लवण कहलाते हैं। इसकी कमी से शरीर में कई प्रकार की बीमारियां आने लगती है। खनिज लवण पत्तेदार सब्जियों, साग, दुध, मांस, मछली,अण्डा इत्यादि से प्राप्त होता है।
● जल शरीर के लिए आवश्यक है। मानव शरीर का आधा से अधिक भाग जल से बना होता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए जल का नियमित सेवन आवश्यक है।
पोषक तत्वों के अभाव में शरीर में कई प्रकार की बीमारियां घर कर लेती है। उनमें से हृदय संबंधी बीमारी, आंख संबंधी बीमारी, त्वचा संबंधी बीमारी, दांत संबंधी बीमारी, पेट संबंधी बीमारी देखी जाती है।
स्वास्थ्य एवं पोषण से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ के प्रश्न
● यहां क्लिक कर पपीते के लाभकारी गुणों के बारे में जान सकते हैं। पपीता एक औषधि है, विडियो देखिये
● महत्वपूर्ण पोषक तत्व को सिलसिलेवार ढंग से जानने के लिए यहां पर क्लिक करें
स्वास्थ्य एवं पोषण से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ के प्रश्न
Results
#1. कैप्सूल(Capsule) का आवरण बना होता है?
उत्तर:- स्टार्च का
#2. इनमें से कौन सी शर्करा तत्काल ऊर्जा प्रदान करती है?
उत्तर:- ग्लूकोज
#3. इनमें से कौन सा भोजन का अनिवार्य अवयव है?
उत्तर:- कार्बोहाइड्रेट
#4. शहद में मुख्यतः इनमें से पाया जाता है?
उत्तर:- कार्बोहाइड्रेट
#5. निम्नलिखित में से सर्वाधिक ऊर्जा कौन प्रदान करता है?
उत्तर:- कार्बोहाइड्रेट
#6. लंबे समय तक कठोर शारीरिक कार्य करने के पश्चात मांसपेशियों में थकान अनुभव होने का इनमें से मुख्य कारण क्या है?
उत्तर:- ग्लूकोज का अवक्षय
#7. 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए इनमें से कौन सा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है?
उत्तर:- प्रोटीन
#8. छिली हुई सब्जियों को धोने से कौन सा विटामिन धूल कर निकल जाता है?
उत्तर:- विटामिन C
#9. कैंसर के उपचार के लिए प्रयुक्त रेडियो आइसोटोप इनमें से कौन है?
उत्तर:- Co-60
#10. ECG इनमें से क्या है?
उत्तर:- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ
#11. घात करो और छिप जाओ के नाम से विख्यात विषाणु इनमें से कौन है?
उत्तर:- RSV विषाणु
• यह विषाणु कंठ रोग से संबंधित है।
#12. रक्त में श्वेत रक्त कणिकाओं (WBC) की अत्यधिक मात्रा में उपस्थिति को रोग विज्ञान की भाषा में क्या कहा जाता है?
उत्तर:- ल्यूकेमिया
#13. मानव शरीर में रक्त का थक्का इनमें से किस विटामिन से बनता है?
उत्तर:- विटामिन K
#14. हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए इनमें से कौन सा खनिज आवश्यक है?
उत्तर:- पोटैशियम
#15. केंद्रीय औषधि शोध संस्थान (CDRI) इनमें से कहां स्थित है
उत्तर:- लखनऊ
#16. निम्नलिखित में से किस की कमी से दंत क्षय होता है?
उत्तर:- फ्लुओरीन
#17. केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर:- मैसूर
#18. सीमेंट और हड्डियों में इनमें से कौन सा तत्व पाया जाता है?
उत्तर:- कैल्सियम
#19. मानव शरीर में वसा इनमें से कहां जमा होती है?
उत्तर:- वसा उत्तक में
#20. विटामिन -C का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर:- एस्कॉर्बिक एसिड
#21. मानव शरीर में विटामिन -A इनमें से कहां संचित रहता है?
उत्तर:- यकृत
#22. ऊंट मरुस्थल में बिना पानी कुछ दिनों तक रह लेता है, ऐसा करने के पीछे क्या कारण होता है?
उत्तर:- अपने कूबड़ में जमा किए चिकनाई का प्रयोग करके
#23. इनमें से किस में प्रोटीन का सबसे अधिक स्रोत पाया जाता है?
उत्तर:- सोयाबीन
#24. एंजाइम मूल रूप से इनमें से क्या होता है?
उत्तर:- प्रोटीन
#25. इनमें से कौन सा विटामिन वसा में घुलनशील नहीं होता है?
☆ कंप्यूटर के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न के लिए यहां पर क्लिक करें
☆ विश्व के सात आश्चर्य का वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें
☆ पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं। रेल के डिब्बे के पीछे X क्यों होता है। जानने के लिए क्लिक कीजिए
☆ एशिया का सबसे अधिक गर्म जलकुंड कारी वीडियो देखना चाहते हैं तो यहां पर क्लिक कीजिए
☆ झारखंड का महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल मां भद्रकाली इटखोरी का आकर्षक वीडियो के लिए यहां पर क्लिक करें
स्वास्थ्य एवं पोषण से 25 महत्वपूर्ण क्विज़ के प्रश्न
धन्यवाद!
जय हिंद।