10th jac board 2023 social science subjective

10th jac board 2023 social science subjective question answer

10th jac board annual exam 2023 में पुछे गये social science विषय से subjective प्रश्नों के उत्तर इस पोस्ट के जरीए देख सकेंगे। जो आगे के परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। मैट्रिक परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय में तीन खण्डों में प्रश्न पुछे गये हैं। खण्ड – A,  खण्ड – B और खण्ड – C के रूप में।

खण्ड – A में दो अंक के प्रश्न है जो अतिलघु उत्तरीय प्रश्न है।  खण्ड – B तीन अंकों का है जो लघुउत्तरीय प्रश्न है। और खण्ड – C पांच अंकों का है जो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है।

जैक बोर्ड वार्षिक माध्यमिक परीक्षा:- 2023
विषय:- सामाजिक विज्ञान (Social Science)
पूर्णांक:- 40 अंक
समय:- 1:30 घंटे
प्रश्नों की कुल संख्या:- 19
प्रश्न का प्रकार:- सब्जेक्टिव प्रश्न

सामान्य निर्देश

• परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
•  कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।
•  प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी पांच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
• प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए।
• प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किसी तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं।

     खण्ड – A   

(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)

(प्रश्न संख्या 1 से 7 तक प्रत्येक 2 अंकों का है। इनमें से किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए)

1. मारीआन और जर्मेनिया कौन थे?
उत्तर:- मारिआन फ्रांस का लोकप्रिय ईसाई नाम व राष्ट्र रूपक थी। जिसमें जन-राष्ट्र के विचार को रेखांकित किया। इसी तरह जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बनी।

2. सत्याग्रह के विचार का क्या मतलब है?
उत्तर:- सत्य को ही अपनी शक्ति बना कर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना ही सत्याग्रह के विचार का मतलब है। सत्याग्रह सत्य की शक्ति में विश्वास से है। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीकी और भारत में  अंग्रेजी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह का प्रयोग किया।

3. मानव के लिए संसाधन क्यों आवश्यक है?
उत्तर:- संसाधन जैसे वायु, जल, वन, भूमि, खनिज इत्यादि मानव विकास के आधार हैं। अत: मानव के लिए संसाधन आवश्यक है।

4. नदियों में बांध क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर:- नदियों पर बांध इस लिए बनाए जाते हैं कि इससे जल विद्युत, सिंचाई और पीने के लिए जल, बाढ़ नियंत्रण, मत्स्यपालन, पर्यटन इत्यादि की आवश्यकता पूरी की जाती है।

5. सरकार के प्रमुख अंग कौन-कौन हैं?
उत्तर:- सरकार के तीन प्रमुख अंग है, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका। विधायिका कानून बनाती है, कार्यपालिका कानून लागू करती है और न्यायपालिका ये देखती है कि कानून सही से लागू हुआ है या नहीं।

6. लोकतंत्र के लिए राजनीतिक दल क्यों आवश्यक है?
उत्तर:- लोकतंत्र में सरकार का निर्माण बहुमत से होता है। राजनीतिक दल जनता व सरकार के बीच कड़ी का कार्य करते हैं। विरोधी दल के रूप में ये सरकार की मनमानी पर रोक भी लगाते हैं।

7. वस्तु विनिमय प्रणाली में मुख्य कठिनाई क्या होती है?
उत्तर:- वस्तु विनिमय प्रणाली में मुख्य कठिनाई वस्तु के दोहरा संयोग का होना था।  इसमें एक वस्तु लेते हैं तो दूसरी वस्तु देते हैं। इस कारण वस्तु विनिमय प्रणाली में मांगों का दोहरा संयोग का होना बड़ी कठनाई है।

     खण्ड – B  

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

(प्रश्न संख्या 8 से 14 तक प्रत्येक 3 अंकों का है। इनमें से किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए)

8. उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता है?

उत्तर:- 1848 की उदारवादियों की क्रांति का मतलब था कि वे स्वतंत्र राष्ट्र-राज्य की स्थापना करना चाहते थे, जहां क्रांति की स्वतंत्रता और सभी लोगों के लिए समान कानून और स्वतंत्रता हो। उदारवादियों के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विचार एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के विचारों पर आधारित थे, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि राष्ट्रों के लिए कानूनों को राज्य करने के लिए एक संविधान लागू किया जाएगा। आर्थिक समानता और गुलामी और जंम के आधार पर विशेषाधिकारों को समाप्त उदारवादियों द्वारा समर्थित विचार थे।

9. पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा?

उत्तर:- पहले विश्व युद्ध के समय भारत में औद्योगिक उत्पादन बढ़ा इसके निम्न कारण थे।

(i) प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन इस प्रकार से उलझा कि वह भारत में वस्तुओं का निर्यात नहीं कर सका। जिस कारण भारत में उद्योगों को पनपने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

(ii) इंग्लैंड के सब कारखाने निर्यात की वस्तुओं को बनाने के बजाय सैनिक सामग्री बनाने में लग गई। जिससे भारतीय उद्योगों को रातों-रात विशाल देसी बाजार मिल गया।

(iii) एक विशाल देसी बाजार मिलने के अलावा भारतीय उद्योगों को जब सरकार द्वारा भी अनेक चीजें जैसे फौज के लिए वर्दियां, बूट, टैंक, घोड़ों के लिए अनेक प्रकार का सामान बनाने आदि के लिए आर्डर मिल गए तो उन में नई जान आ गई।

10. भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना कौन है और किस नदी पर है? इससे किस क्षेत्र को आर्थिक विकास में मदद मिली है?

उत्तर:- भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना भाखड़ा-नांगल है। भाखड़ा-नांगल परियोजना सिंधु की सहायक सतलुज नदी पर स्थित है। इस बांध का निर्माण कार्य 1948 में शुरू हुआ। इस नदीघाटी परियोजना से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश को आर्थिक विकास में मदद मिली है। इसे निम्न रूप से देखा जा सकता है।
1. भाखड़ा – नांगल परियोजना से 1300 से अधिक मेगावाट जल विद्युत का उत्पादन होता है।
2. इस परियोजना से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि क्षेत्रों में सिंचाई की जाती है जो कृषि के लिए लाभकारी है।
3. भाखड़ा- नांगल परियोजना से पंजाब के क्षेत्र में आने बाढ़ से राहत मिली है।
4. इंदिरा गांधी नहर से राजस्थान के उत्तर – पूर्वी सुखे क्षेत्र में जल पहुंचाया गया है जिस कारण राजस्थान के इस क्षेत्र में कृषि कार्य करना आसान हुआ है।
5. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, आदि क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति में सहायक हुआ है।

11. कृषि की परिभाषा दीजिए। भारत में कृषि के लिए कौनसी भौगोलिक सुविधाएं प्राप्त हैं?

उत्तर:- फसल उगाने के लिए मिट्टी की जुताई, इसके बाद उस जुते हुए भूमि पर फसल उगाना और पशुपालन एवं मत्सयन जैसे क्रियाकलाप कृषि क्रियाकलाप कही जाती है। भारत में कृषि के लिए निम्न भौगोलिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

I. जलवायु:- भारत एक उष्ण कटिबंधीय प्रदेश में स्थित है। यहाँ एक वर्ष में भारत के विभिन्न भागों में 0° से 40° तक तापमान पाये जाते हैं, वहीं विभिन्न भागों में 10 CM  से 300 CM तक वर्षा होती है। जो विभिन्न प्रकार के कृषि के लिए आवश्यक है।

II. मृदा:- उत्तर भारत का मैदान चावल, गेहूं, गन्ना, मक्का इत्यादि फसल के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं प्रायद्वीपीय भारत में स्थित काली मिट्टी कपास, गेहूं, ज्वार-बाजरा, मुंगफली, प्याज इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण है।

III. पहाड़ी ढ़लान:- भारत का बडा़ हिस्सा पहाड़ी है जिसके ढलान चाय, कहवा, रबर इत्यादि के लिए उपयोगी है।

12. समवर्ती सूची से क्या तात्पर्य है? इसमें कौन-कौन से विषय सम्मिलित हैं?

उत्तर:- विधायी खंड को तीन भागों में बांटा गया है। संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची में। समवर्ती सूची के अंतर्गत 52 विषय शामिल किए गए हैं। जिस विषय पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही कानून बना सकते हैं। हालांकि एक ही विषय पर दोनों सरकारों द्वारा बनाए गए कानून में गतिरोध उत्पन्न होने पर केंद्र सरकार के कानून को मान्यता प्रदान की गई है।

               शुरुआत में इसमें 47 विषय शामिल थे। 1976 में 42 वें संविधान संशोधन के जरिए राज्य सूची के पांच विषयों को समवर्ती सूची में स्थानांतरित कर दिया गया। ये पांच विषय थे- शिक्षा, वन्यजीवों एवं पक्षियों का संरक्षण, वन, नापतोल और न्याय प्रशासन। इसके अलावा विवाह, जनसंख्या नियंत्रण, समाचार पत्र, श्रम कल्याण, कारखानें इत्यादि विषय समवर्ती सूची में शामिल हैं।

13. लोकतंत्र सामाजिक विविधताओं में किस प्रकार सामंजस्य लाता है?

उत्तर:- दुनिया भर में कोई ऐसा देश नहीं है जहां धर्म, जाति, भाषा और आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव ना हो। परंतु यह केवल लोकतंत्र में ही संभव है कि हर प्रकार की विविधताओं और विभिन्नताओं में आपसी सामंजस्य पैदा किया जाता है। इसे निम्न रूप से देखा जा सकता है-

(i) यह लोकतंत्र की यही विशेषता है कि विभिन्न भाषा बोलने वाले लोगों को भी अपनी भाषा विकसित करने का मौका दिया जाता है। हर भाषा के लोग अपने निजी स्कूल खोल सकते हैं और अपनी-अपनी भाषा को प्रोत्साहन दे सकते हैं।

(ii) लोकतंत्र में ही यह संभव है कि यहां हर आर्थिक तबके के लोगों को बराबर का वोट का अधिकार है। उसमें अमीरी-गरीबी का कोई अंतर नहीं रखा जाता।

(iii) यह लोकतंत्र में ही संभव है कि पुरुष के साथ-साथ महिलाओं को भी बराबर का वोट देने का अधिकार है और महिलाओं को अपने व्यवसाय चुनने का भी पूर्ण अधिकार दिया गया।

(iv) लोकतंत्र ही यह संभव बनाता है कि किसी भी जाति के लोग या किसी भी धर्म के लोग बसों, रेलगाड़ियों, हवाई जहाजों में आदमी एक साथ सफर कर सकते हैं। होटलों में या किसी भी स्थान पर रुकने में जाति और धर्म का कोई पाबंदी नहीं रहता।

14. विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट कीजिए?

उत्तर:- एक देश से दुसरे देश के बीच समानों का लेन देन विदेशी व्यापार और पूंजी का निवेश विदेशी निवेश कहलाता है।

विदेशी व्यापार:- दूसरे देशों से वस्तुओं को खरीदना और बेचना विदेशी व्यापार कहलाता है। यह उत्पादकों को घरेलू बाजारों के बाहर जाने का अवसर प्रदान करता है। जैसे- ओ एन जी सी भारतीय तेल कंपनी है जो दुसरे देश से कच्चा तेल खरीद कर भारत में पेट्रो उत्पाद बेचती है। इसी तरह बहुत सारे भारतीय उत्पाद विदेशों में और विदेशी उत्पाद भारत में बेचे जाते हैं। ये सब विदेशी व्यापार कहे जाते हैं।

विदेशी निवेश:- अधिक लाभ कमाने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विभिन्न देशों में लगाये गये पूंजी को विदेशी निवेश कहते हैं। जैसे- अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। ये कंपनी भारत जैसे देशों में कंप्यूटर से संबंधित उत्पाद के लिए फैक्ट्री लगाती है या कर्मचारियों को रखती जिसमें पैसे खर्च होते हैं। इसी पूंजी निवेश को विदेशी निवेश कहते हैं।

      खण्ड – C  

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

(प्रश्न संख्या 15 से 19 तक प्रत्येक 5 अंकों का है। इनमें से किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए)

15. महामंदी के कारणों की व्याख्या कीजिए?

उत्तर:- आर्थिक महामंदी की शुरुआत 1929 से हुई और यह संकट तीस के दशक के मध्य तक बना रहा। इस अवधि में दुनिया के अधिकतर भागों में उत्पादन, रोजगार एवं आय और व्यापार में कमी आई। इस महामंदी के कई कारण थे :-

(i) पहला कारण था कृषि क्षेत्र में अति उत्पादन की समस्या। कृषि उत्पादों की कीमतें कम हो जाने से जब किसानों की आय कम होने लगी तो आमदनी बढ़ाने के लिए किसान उत्पादन बढ़ाने लगे ताकि कम कीमत पर ही सही ज्यादा माल पैदा करके वे अपना स्तर बनाए रखें। परिणाम स्वरुप बाजार में कृषि उत्पादों की संख्या बढ़ गई और कीमतें नीचे चली गई। खरीददारों के अभाव में कृषि उपज पड़ी-पड़ी खराब होने लगी।

(ii) 1920 ई° के दशक में मध्य में बहुत सारे देशों ने अमेरिका से कर्ज लिया और अपनी निवेश संबंधी जरूरतों को पूरा किया। जब हालात अच्छे थे तो कर्ज  जुटाना आसान था। लेकिन संकट का संकेत मिलते ही अमेरिकी उद्यमियों के होश उड़ गए। 1928 ई॰ से पहले छह माह तक विदेशों में अमेरिका का ॠण एक अरब डाॅलर था। साल भर बाद यह कर्जा घटकर केवल एक चौथाई रह गया था। जो देश अमेरिकी कर्ज पर ज्यादा आत्मनिर्भर थे। उनके सामने गहरा संकट आ खड़ा हो गया।

16. भारत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार की सड़कों का विस्तृत विवरण दें?

उत्तर:- भारत में विभिन्न प्रकार की सड़के पाई जाती है। इन सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, जिले की सड़कें, गांव की सड़कें और सीमांत की सड़कों के रूप में जाना जाता है।

• राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways):- राष्ट्रीय राजमार्ग राष्ट्रीय महत्व की सड़कें होती हैं, ये सड़कें एक राज्य से दूसरे राज्य से मिली हुई होती है। इस राजमार्ग का निर्माण एवं रखरखाव भारत सरकार के अधीन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के अंतर्गत होता है।

• राज्य राजमार्ग (State Highways):- राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती है। इन सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव का दायित्व राज्य सरकारों की होती है। जिसके तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) कार्य करता है।

• जिले की सड़कें:- ये सड़कें जिला मुख्यालय से प्रखंड एवं कस्बों को जोड़ती है। इन सड़कों के रखरखाव का दायित्व जिला परिषद की होती है।

• अन्य सड़कें:- इस प्रकार की सड़कें मोहल्ले एवं गांवों को प्रखंड मुख्यालय या शहरों को जोड़ती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के तहत इन सड़कों के विकास को विशेष प्रोत्साहन मिल रहा है।

• सीमांत सड़कें:- इस प्रकार की सड़कें देश के सीमावर्ती भागों में होती है। जिसका निर्माण एवं रखरखाव सीमा सड़क संगठन के अंतर्गत होता है। इन सड़कों के विकास से दुर्गम क्षेत्रों में अधिगम्य बढ़ी है तथा भारत के सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने में मदद मिली है। अतः सीमांत सड़कों का महत्व सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

17. लोकतंत्र की सफलता की किन्ही चार आवश्यक शर्तों का वर्णन कीजिए?

उत्तर:- लोकतंत्र लोगों के द्वारा किया जाने वाला शासन है। जिसमें आमजन खुद मतदान के जरिए शासन के लिए लोगों को चुनते हैं। लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक शर्तें निम्न है।

1. जनता में शिक्षा तथा जागरूकता:- जनता में शिक्षा तथा जागरूकता के जरिए लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है शिक्षित व्यक्ति ही अपने अधिकार और कर्तव्यों के बारे में समझ सकते हैं।

2. आर्थिक तथा राजनीतिक समानता:- आर्थिक तथा राजनीतिक समानता लोकतंत्र का आधार माना जाता है। जब लोग आर्थिक स्तर पर समान होंगे तो उच्च और नीच का भेद नहीं रहेगा। इससे राजनीति में भी समान अवसर मिल सकेगा।

3. सामाजिक एकता और एकजुटता:- समाज में एकता और एकजुटता किसी भी लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण होता है। जब राष्ट्र हित की बात हो या जब समाज की हित की बात हो तो लोग धर्म और जाति-पाती की दीवारों को तोड़कर एक हो जाते हैं तब लोकतंत्र मजबूत होता है।

4. प्रेस की स्वतंत्रता:- लोकतंत्र की सफलता के लिए बोलने की आजादी का होना आवश्यक होता है।  इसमें प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। समाचार पत्र, टेलीविजन, रेडियो या मीडिया के जरिए लोग सरकार के पक्ष या विपक्ष में अपनी बात रख सकते हैं। जिससे सरकार निरंकुश नहीं हो पाती।

5. स्वस्थ तथा जागरूक राजनीतिक दल:- किसी भी लोकतंत्र के लिए स्वच्छ एवं जागरूक राजनीतिक दल बहुत जरूरी है क्योंकि यही राजनीतिक दल सरकार पर अंकुश लगाते हैं और उसे निरंकुश होने से रोकते हैं।

इसके अतिरिक्त नागरिक स्वतंत्रता, नागरिकों का उच्च नैतिक स्तर, बुद्धिमान और सतर्क नेतृत्व इत्यादि।

18. बहुराष्ट्रीय कंपनियां किस प्रकार दूसरे देशों में उत्पाद या अपने उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती है?

उत्तर:- बहुराष्ट्रीय कंपनियां दूसरे देशों में निम्न प्रकार से उत्पाद या उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती है।

(i) बहुराष्ट्रीय कंपनियां उत्पादन वहां प्रारंभ करती है जहां बाजार नजदीक होता है, सस्ते एवं कुशल श्रमिक उपलब्ध होते हैं, उद्योगों के लिए कच्चे माल उपलब्ध होते हैं। साथ ही सरकार की नीतियां उदारीकरण के पक्ष में होती है।

(ii) बहुराष्ट्रीय कंपनियां दूसरे देशों के कुछ स्थानीय कंपनियों के साथ संयुक्त रूप से अर्थात् मिलकर उत्पादन प्रारंभ करती है। इससे उन्हें वहां के देसी बाजार में पहचान मिलती है।

(iii) बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्थानीय कंपनियों को खरीद कर अपने उत्पादन का विस्तार करती है। इससे उन्हें आधारभूत ढांचा भी प्राप्त हो जाता है।

(iv) वे अपने उत्पादित सामानों की आपूर्ति के लिए स्थानीय कंपनियों का उपयोग करती हैं। साथ ही ये वस्तुएं अपने ब्रांड के नाम से उपभोक्ताओं को बेच देती है। वे अपने नाम के साथ स्थानीय कंपनियों का भी नाम रखती है। ताकि उन्हें बाजार में पहचान मिल सके।

( v) वे स्थानीय कंपनियों के साथ निकट प्रतिस्पर्धा भी करती है।

इस प्रकार दूसरे देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियां उत्पादन या उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती है।

19. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर कोयला निक्षेप के तीन प्रमुख क्षेत्रों को दर्शाए?

10th जैक बोर्ड 2023, 10th jac board sst question paper, 10th social science question paper 2023, jac board 2023 social science question paper, 10th jac board exam 2023 sst, social science subjective question 2023 jac board, सोशल साइंस 10th, 10th क्लास सोशल साइंस, सोशल साइंस 10th क्लास 2023, 10th jac board 2023 social science subjective question answer ‌in hindi,
भारत का मानचित्र

उत्तर:- यहाँ तीन से अधिक जगह प्रदर्शित किये जा रहे हैं। इस प्रश्न के अनुसार आपको कोई तीन जगह प्रदर्शित करना है।

10th जैक बोर्ड 2023, 10th jac board sst question paper, 10th social science question paper 2023, jac board 2023 social science question paper, 10th jac board exam 2023 sst, social science subjective question 2023 jac board, सोशल साइंस 10th, 10th क्लास सोशल साइंस, सोशल साइंस 10th क्लास 2023, 10th jac board 2023 social science subjective question answer ‌in hindi, भारत में कोयला, भारत के मानचित्र पर कोयला, कोल रिजन इन इंडिया, bharat ke manchitra par koyla, coal region in india
भारत में कोयला क्षेत्र

pdf file यहां क्लिक कर डाउनलोड करें

——————————–

वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com

इसे भी जानें

2023 exam 40 अंक सब्जेक्टिव क्वेश्चन ??

सब्जेक्टिव Model Set 1
सब्जेक्टिव Model Set 2 
सब्जेक्टिव Model Set 3
सब्जेक्टिव Model Set 5

Objective Questions (mcqs) model set 1
?  Objective Questions (mcqs) model set 2
Objective Questions (mcqs) model set 3
Objective Questions (mcqs) model set 4
Objective Questions (mcqs) model set 5

Other

class 10 geography 7th chapter
class 10 geography 3rd chapter mcq
10 economics 2nd chapter mcq
class 10 economics 2nd chapter questions answer
class 10 history
class 10 civics 3rd chapter mcqs
जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक
class 11 geography
class 9th geography mcq
जैव विविधता class 10
संसाधन के प्रकार class 10
हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन का जीवन परिचय
खोरठा 9th सिलेबस
खोरठा भाषा के लेखकों का परिचय
खोरठा भाषा के स्वर और व्यंजन वर्ण
विश्व के सात आश्चर्यजनक स्थल
ज्वालामुखी क्या है जानें इसके प्रकार के बारे में
पर्वत क्या होता है जानें प्रकार
DC बडा होता है या SP जानें
पपीता के लाभ क्या क्या हैं

इसे भी देखें

class 10 geography
class 10 geography
class 10th Economics
सिक्के की कहानी
खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि जीवन परिचय
हुंडरू जलप्रपात ओरमांझी, रांची
शहीद निर्मल महतो पार्क, हजारीबाग

—————————————————

—————————————
प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

• 11th & 12th. Geography and History 
• Class 9th. & 10th का सामाजिक विज्ञान से संबंधित अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर,
• 8th. 9th.10th. 11th. 12th. जैक बोर्ड खोरठा
• प्रतियोगिता परीक्षा के लिए khortha
• MCQs, objective questions, Model Question Paper etc. • Gk  • MCQs
• खोरठा भाषा व्याकरण, साहित्य इत्यादि
• झारखण्ड Gk • रोचक जानकारी इत्यादि
के लिए Google पर जाकर सर्च किजिए www.gyantarang.com
• YouTube पर भी आ सकते हैं gyantarang knowledge पर

Leave a Comment