9th class history French revolution mcq with answer in hindi
फ्रांस की राज्यक्रांति इतिहास में राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल तथा आमूल परिवर्तन की कहानी है। इस परिवर्तन के दौरान फ्रांस में हिंसक उथल-पुथल हुए। निरंकुश शासक लूई ओज16वां को फांसी दे दी गई। हालांकि, फिर भी फ्रांस की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। लुई सोलहवां के बाद फ्रांस ने रोबेस्प्येर जैसे क्रूर शासक को भी देखा। अंततः नेपोलियन फ्रांस का सम्राट बना। आइए इस पोस्ट में 9th class history French revolution mcq with in hindi देखेंगे।
1• फ्रांस की क्रांति कब हुई थी?
(A) 1689
(B) 1789
(C) 1889
(D) 1947
उत्तर:- (B) 1789
व्याख्या:-
•1789 में फ्रांस में आजादी के लिए क्रांति हुई।
• इस समय फ्रांस पर लुई 16वां का शासन था।
• लुई 16वां निरंकुश और अत्याचारी शासक था।
2• लिब्रे क्या था?
(A) फ्रांस की मुद्रा
(B) फ्रांस का झंडा
(C) फ्रांस के राज महल का नाम
(D) फ्रांस के शासक का प्रधानमंत्री
उत्तर:- (A) फ्रांस की मुद्रा
व्याख्या:-
• फ्रांस की मुद्रा को लिब्रे कहा जाता है।
• 1794 में इसे समाप्त कर दिया गया।
3• फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस पर किसका शासन था?
(A) मुसोलिनो
(B) नेपोलियन
(C) लुई 16वां
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- लुइ 16वां
व्याख्या:-
•फ्रांसीसी क्रांति 1789 में हुई।
•लुई 16वां 1774 में राजगद्दी पर बैठा।
•लुई 16वां निरंकुश शासक था।
4• एस्टेट से क्या अभिप्राय था?
(A) अलग-अलग राज्य को एस्टेट कहा जाता था
(B) धार्मिक केंद्रों को स्टेट कहा जाता है
(C) सीधे राज्य को दिया जाने वाला कर
(D) फ्रांस का सामाजिक वर्ग का विभाजन
उत्तर:- (D) फ्रांस का सामाजिक वर्ग का विभाजन
व्याख्या:-
• फ्रांस का समाज तीन प्रकार के स्टेट में बंटा हुआ था –
• प्रथम एस्टेट में पादरी
• दूसरे एस्टेट में कुलीन वर्ग
• तीसरे एस्टेट में बड़े व्यवसाई, वकील, किसान, कारीगर, छोटे किसान, भूमिहीन मजदूर, नौकर, व्यापारी, अदालती कर्मचारी, इत्यादि।
5• द्वितीय एस्टेट में कौन लोग शामिल थे?
(A) पादरी
(B) कुलीन वर्ग
(C) व्यापारी
(D) किसान
उत्तर:- (B) कुलीन वर्ग
व्याख्या:-
• पादरी प्रथम एस्टेट
• कुलीन वर्ग द्वितीय एस्टेट
• व्यापारी तृतीय एस्टेट
• किसान तृतीय एस्टेट
6• तृतीय एस्टेट में इनमें से कौन सा वर्ग शामिल नहीं था?
(A) अदालती कर्मचारी
(B) बड़े व्यवसायी
(C) किसान
(D) कुलीन वर्ग
उत्तर:- (D) कुलीन वर्ग
व्याख्या:-
• अदालती कर्मचारी, बड़े व्यवसायी, किसान तृतीय एस्टेट के अंतर्गत शामिल थे।
• जबकि कुलीन वर्ग जो अमीर और संपन्न वर्ग के अंतर्गत जाने जाते हैं। द्वितीय एस्टेट के अंतर्गत शामिल किए गए थे।
7• पादरी किस एस्टेट के अंतर्गत शामिल था?
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ
उत्तर:- (A) प्रथम
व्याख्या:-
• चर्च का कामकाज देखने वाले को पादरी कहा जाता था।
• इस प्रकार पादरी प्रथम एस्टेट के अंतर्गत शामिल था।
8• फ्रांसीसी समाज में कितने प्रतिशत जनसंख्या किसानों की थी?
(A) 45%
(B) 60%
(C) 75%
(D) 90%
उत्तर:- (D) 90%
व्याख्या:-
• फ्रांसीसी समाज में लगभग 90% लोग किसान थे।
• हालांकि 60% भूभाग पर कुलीन, पादरी और तृतीय एस्टेट के अमीर लोगों का अधिकार था।
9• इनमें से किसे “राज्य को दिया जाने वाला कर” देने से छूट था?
(A) पादरी
(B) बड़े व्यवसाई
(C) वकील
(D) छोटे किसान
उत्तर:- (A) पादरी
व्याख्या:-
• प्रथम एस्टेट के अंतर्गत पादरी और दूसरे स्टेट में शामिल कुलीन वर्ग के लोगों को कर से छूट मिली हुई थी।
• जबकि तृतीय एस्टेट के अंतर्गत शामिल सभी को “कर” देना पड़ रहा था।
10• इनमें से कौन प्रत्यक्ष कर था?
(A) टाइद (Tithe)
(B) टाइल (Taille)
(C) लिब्रे
(D) एस्टेट
उत्तर:- (B) टाइल (Taille)
व्याख्या:-
• राज्य द्वारा सीधे तौर पर लिया जाने वाला कर को टाइल (Taille) कहा जाता था.
• टाइद(Tithe) एक प्रकार का धार्मिक कर था
• लिब्रे फ्रांस की मुद्रा का नाम था
• एस्टेट फ्रांस की सामाजिक वर्ग का बटवारा था
11• इनमें से कौन चर्च द्वारा लिया जाने वाला धार्मिक कर था?
(A) टाइद
(B) टाइल
(C) लिब्रे
(D) एस्टेट
उत्तर:- (A) टाइद
व्याख्या:-
• चर्च द्वारा लिया जाने वाला कर को टाइट (Tithe) कर कहा जाता है।
12• 1789 ई• में जब फ्रांस में क्रांति हुई थी उस समय फ्रांस की जनसंख्या कितनी थी?
(A) 90 लाख
(B) 1.5 करोड़
(C) 2.3 करोड़
(D) 2.8 करोड़
उत्तर:- (D) 2.8 करोड़
व्याख्या:-
• वर्ष 1715 में फ्रांस की जनसंख्या जहां 2.3 करोड़ थी।
• वहीं 1789 तक बढ़ कर 2.8 करोड़ हो गई थी।
13• टू ट्रीटाइजेज ऑफ गवर्नमेंट के रचनाकार कौन है?
(A) रूसो
(B) माॅन्तेस्क्यू
(C) लॉक
(D) वाल्टेयर
उत्तर:- (C) लॉक
व्याख्या:-
• जाॅन लॉक ने “टू ट्रीटाइजेज ऑफ गवर्नमेंट” में राज्य के दैवी और निरंकुश अधिकारों के सिद्धांतों का खंडन किया।
14• द स्पिरिट ऑफ द लॉज के लेखक कौन हैं?
(A) रूसो
(B) जॉन लॉक
(C) माॅन्तेस्क्यू
(D) लॉक
उत्तर:- (C) माॅन्तेस्क्यू
व्याख्या:-
• माॅन्तेस्क्यू ने “द स्पिरिट ऑफ द लॉज” में सरकार के अंदर विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता विभाजन की बात कही थी।
15• एस्टेट जेनरल के आह्वान पर तृतीय एस्टेट नेशनल असेंबली का गठन कब किया गया?
(A) 1789
(B) 1791
(C) 1792
(D) 1804
उत्तर:- (A) 1789
व्याख्या:-
• 1789 में आह्वान पर तृतीय एस्टेट नेशनल असेंबली का गठन 20 जून 1789 को किया गया।
• इसका नेतृत्व मिराब्यो और आबे सिए ने किया था।
• इसी दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों का विद्रोह हुआ
• 14 जुलाई को बास्तीलपर क्रांतिकारियों ने हमला किया और कैदियों को जेल से मुक्त कर दिया। तब से 14 जुलाई को फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
16• सम्राट के शक्तियों पर अंकुश लगाने और सभी मनुष्य को मूलभूत अधिकार प्राप्त करने के लिए फ्रांस में संविधान कब बना?
(A) 1789
(B) 1791
(C) 1792
(D) 1804
उत्तर:- (B) 1791
व्याख्या:-
• 1789 में एस्टेट जनरल के आह्वान पर तृतीय एस्टेट नेशनल असेंबली का गठन किया गया।
• इस असेंबली का नेतृत्व मेरा मिराब्यो और आबे सिए ने किया था।
• जिसका का प्रमुख लक्ष्य था संविधान तैयार करना जो 1791 में पुरा हुआ।
17• फ्रांस गणराज्य कब बना?
(A) 1789
(B) 1793
(C) 1791
(D) 1792
उत्तर:- (D) 1792
व्याख्या:-
• 1789 में हुए क्रांति का इतना प्रभाव पड़ा कि 1791 में फ्रांस में संविधान बना
• 1792 में फ्रांस गणराज्य घोषित हुआ
• 1793 में को लुई 16वां फांसी दे दी गई
18• नेपोलियन फ्रांस का सम्राट कब बना?
(A) 1792
(B) 1793
(C) 1804
(D) 1815
उत्तर:- (C) 1804
व्याख्या:-
• 1792 में जब फ्रांस का गणराज्य घोषित हुआ और 1793 में लुई 16वां को फांसी दिया गया।
• तत्पश्चात क्रूर शासक रोबेस्प्येर को भी 1793 में गिलोटिन पर चढ़ा दिया गया।
• उसके बाद फ्रांस पर बाहरी राज्यों के हस्तक्षेप के कारण फ्रांस को युद्ध में शामिल होना पड़ा।
• अंततः सत्ता नेपोलियन के हाथों में आई उन्होंने 1804 में स्वंय को फ्रांस का सम्राट घोषित किया।
• नेपोलियन को आधुनिक फ्रांस का निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।
19• वाटर लू की लड़ाई कब हुई थी?
(A) 1804
(B) 1809
(C) 1815
(D) 1821
उत्तर:- (C) 1815
व्याख्या:-
•18 जून 1815 को फ्रांस के सम्राट नेपोलियन की सेना का सामना ब्रिटेन, रूस, प्रशा, ऑस्ट्रिया और हंगरी की संयुक्त सेना से हुई।
• अंततः नेपोलियन की हार हुई।
20• द सोशल कॉन्ट्रैक्ट नामक पुस्तक किसने लिखी?
(A) रूसो
(B) मानते स्कीम
(C) वल्टेयर
(D) लॉक
उत्तर:- (A) रूसो
व्याख्या:-
• इस पुस्तक में रूसो ने सभी के लिए मत देने के लिए अधिकार के बारे में लिखा है।
• इस पुस्तक में उन्होंने लोकतांत्रिक सिद्धांत की व्याख्या की थी।
21• ‘तीसरा एस्टेट क्या है’ नाम से प्रचार पुस्तिका (पैम्पलेट) किसने लिखी?
(A) मिराब्यो
(B) आबे सिए
(C) माॅन्तेस्कयू
(D) रूसो
उत्तर:- (B) आबे सिए
व्याख्या:-
• ‘तीसरा स्टेट क्या है’ नाम से आबे सिए ने एक प्रचार पुस्तिका (पैम्पलेट) छपाई।
• इस पैम्पलेट से लोग तीसरे एस्टेट के हकीकत जान सके, जिससे विद्रोह को और हवा मिली।
• आबे सिए मूलतः एक पादरी था लेकिन सच्चाई और मानवता के नाते उसने तीसरे एस्टेट के लोगों का समर्थन किया है।
22• इनमें से सक्रिय नागरिक से संबंधित सही कथन का चुनाव करें
(A) 18 वर्ष से उपर सभी आयु वर्ग के लोग
(B) 25 वर्ष से ऊपर सभी पुरुष
(C) 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे पुरुष जिन्हें मत देने का अधिकार प्राप्त था
(D) फ्रांस में जन्म लेने वाले सभी लोगों को
उत्तर:- (C) 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे पुरुष जिन्हें मत देने का अधिकार प्राप्त था
व्याख्या:-
• 25 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे पुरुष ही सक्रिय नागरिक कहे जाते थे जिन्हें वोट देने का अधिकार था।
• वोट देने का अधिकार 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे पुरुषों को ही था, जो कम से कम 3 दिन की मजदूरी के बराबर “कर” चुकाते थे।
• इस प्रकार फ्रांस में सक्रिय नागरिकों की संख्या 40 लाख ही थी, जबकि कुल जनसंख्या 2.8 करोड़ थी।
23• जैकोबिन क्लब क्या था?
(A) अमिर सामंतों का जुआ खेलने का अड्डा
(B) पादरियों के सामूहिक चर्चा स्थल
(C) 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का आश्रम
(D) छोटे दुकानदार और कारीगरों का क्लब
उत्तर:- (D) छोटे दुकानदार और कारीगरों का क्लब
व्याख्या:-
• जैकोबिन क्लब के सदस्य मुख्यतः समाज के गरीब वर्ग से थे।
• इनमें छोटे दुकानदार और कारीगर जैसे जूता बनाने वाला, पेस्ट्री बनाने वाला, घड़ीसाज, सफाई करने वाला, नौकर, बिहारी, मजदूर इत्यादि शामिल थे।
24• लुई 16वां के पतन के बाद छोटे दुकानदारों और कारीगरों के नेता कौन थे?
(A) वॉल्टियर
(B) रूसो
(C) मैक्समिलियन रोबेस्प्येर
(D) जाॅन लाॅक
उत्तर:- (C) मैक्समिलियन रोबेस्प्येर
व्याख्या:-
• लुई सोलहवां के पतन के बाद भी फ्रांस की स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ था।
• वोट देने का अधिकार मुख्यत: अमीरों को ही था। इसी के बाद जैकोबिन क्लब भी बना।
• जिसके सदस्य छोटे दुकानदार तथा कारीगर थे और इसी के नेतृत्व करता मैक्समिलियन रोबेस्प्येर था।
25• आतंक का राज किसने स्थापित किया?
(A) लुई सोलहवां ने
(B) रोबेस्प्येर ने
(C) आबे सिए ने
(D) माॅन्तेस्क्यू ने
उत्तर:- (B) रोबेस्प्येर ने
व्याख्या:-
• 1793 से 1794 के बीच के कार्यकाल को फ्रांस में ‘आतंक का राज्य’ के नाम से जाना जाता है।
• रोबेस्प्येर ने नियंत्रण और दण्ड की नीति अपनाई।
• रोबेस्प्येर ने कुलीन, पादरी और अन्य राजनीतिक दलों के लोग जो उनकी कार्यशैली से असहमति रखते थे, उन सब को गिरफ्तार कर जेल में डलवा दिया। तथा क्रांतिकारी न्यायालय द्वारा उन पर मुकदमा चलाया गया।
• जो दोषी पाए जाते उन्हें गिलोटिन पर चढ़ाकर सिर कलम कर दिया जाता।
26• गिलोटिन क्या था?
(A) कैदियों को कैद करके रखने वाले जेल
(B) खेल के मैदान
(C) सिर धड़ से अलग करने वाली मशीन
(D) गांव में बैठने वाले पंचायत स्थल
उत्तर:- (C) सिर धड़ से अलग करने वाली मशीन
व्याख्या:-
• गिलोटिन दो खंभों के बीच लटकते आरी वाली मशीन था।
• जिस पर रखकर अपराधी का सिर धड़ से अलग कर दिया जाता था।
• इस मशीन का नाम इसके अविष्कारक डॉ गिलोटिन के नाम पर पड़ा था।
27• मैक्सिमिलियन रोबेस्प्येर को गिलोटिन पर कब चढ़ाया गया था।
(A) 1794
(B) 1791
(C) 1793
(D) 1804
उत्तर:- (A) 1794
व्याख्या:-
• रोबेस्प्येर ने अपनी नीतियों को सख्ती से लागू किया था, जिस कारण उसके समर्थक भी त्राहि-त्राहि करने लगे थे।
• अंतः जुलाई 1794 को न्यायालय द्वारा उसे दोषी ठहराया गया।
28• फ्रांस में महिलाओं को मत देने का अधिकार कब हासिल हुआ?
(A) 1791
(B) 1793
(C) 1804
(D) 1946
उत्तर:- (D) 1946
व्याख्या:-
• महिलाओं के लंबे संघर्ष के बाद 1946 में फ्रांस में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।
29• कन्वेंशन ने फ्रांसीसी उपनिवेशों में सभी दासों की मुक्ति का कानून कब पारित किया?
(A) 1789
(B) 1791
(C) 1793
(D) 1794
उत्तर:- (D) 1794
व्याख्या:-
• जैकोबिन शासन के क्रांतिकारी सामाजिक सुधारों में दास प्रथा का उन्मूलन एक था।
• 1794 में दास प्रथा से संबंधित कानून पारित किया गया
30• किसने 1793 में कहा था ‘पुरुष बनने की इच्छा रखने वाली महिलाएं निर्लज्ज है”?
(A) ओलम्प द गूज
(B) शोमेत
(C) रूसो
(D) माॅन्तेस्क्यू
उत्तर:- (B) शोमेत
व्याख्या:-
• शोमेत जैकोबिन समर्थित राजनीतिज्ञ था।
• उन्होंने महिला क्लबों को बंद करने को उचित ठहराया था।
• उन्होंने पुरुषों से कहा था “पुरुष बनो शिकार, कृषि, राजनीति, कर्तव्य इन सबों पर तुम्हारा साम्राज्य है।
• उन्होंने महिलाओं से कहा था कि स्त्री बनो गृहस्थी के काम, मातृत्व के सुखद दायित्व यही है तुम्हारा कार्य।
•••••••••••••••
इसे भी जानें
• अगली पोस्ट होने की notifications अपने मोबाइल पर चाहते हैं. तो इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. ताकि जैसे ही यहां बेबसाइट पर पोस्ट होगा. वैसे ही आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी.
•••••••••••••••••••
• GK Quiz
• Computer quiz
• interesting facts
• jharkhand gk
• geography facts
और भी जानकारी के लिए google पर सर्च करें
www.gyantarang.com
••••••••••••••••••••
इसे भी जानें
9th Jac Board question Bank
? Social science 2020 के क्वेश्चन और आंसर
? Social science 2019 के क्वेश्चन और आंसर
? Science 2019 के क्वेश्चन और आंसर
? Hindi 2019 के क्वेश्चन और आंसर
? 9th Social Science new short Syllabus
Class 9th Geography
? chapter 3 भारत का भौतिक स्वरूप से क्वेश्चन आंसर
Class 9th Economics
? chapter 3 निर्धनता एक चुनौती से mcq quiz के क्वेश्चन
Civics
? Chapter 1 लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों
Others
? डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय
? राष्ट्रकवि दिनकर का जीवन परिचय
? झारखंड जनगणना 2011 के आंकड़े
? class 10th biodiversity जैवविविधता क्या है
? रेल पटरी पर पत्थर क्यों होता है
————————
? सुझाव और जानकारी देना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————-
प्रस्तुतकर्ता
www.gyantarang.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी
English
Nice
Nice
Very helpful thanks
Nice
Nice ??
This is good
Thank you
Nice
Sir thanks
Social science
Thank you ☺️☺️☺️
Soo interested questions
Thank you ?
These all questions are very important for revision of this chapter ☺️
Thanx
Es ques….. Ka liya
Aap aasa he ques…. Bhej te rehna