Class 10 Geography Chapter 3 mcq with answers

Class:- 10th.
Subject:- Geography
Chapter:- 03. Water Resources
जल संसाधन
Topic:- mcq 30 questions with answers
——————————–
जल एक अमूल्य संसाधन है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पृथ्वी का तीन चौथाई भाग जल से ढका हुआ है। फिर भी दुनिया के कई भागों में जल दुर्लभता जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। इस पोस्ट में आप Class 10 Geography Chapter 3 जल संसाधन से mcq 30 questions with answers देखने जा रहे हैं।
Also Read
- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
- Social Science Model question 3 class 10th in hindi
- खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती मनायी गयी लोहारबरवा में
- खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती लोहारबरवा बरवाअड्डा धनबाद में
आइए देखते हैं क्विज़ से पहले जल संसाधन पाठ का सारांश
जल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
• पृथ्वी पर तीन चौथाई भाग जल से ढका हुआ।
• इसके बावजूद कुल जल का 2.5 प्रतिशत भाग अलवणीय जल है।
• इस 2.5 प्रतिशत का 30% भौम जल के रूप में है, जिसका उपयोग मानव आसानी से कर सकता है।
• भारत विश्व के कुल वृष्टि का 4% हिसाब प्राप्त करता है।
• भारत का प्रतिवर्ष जल उपलब्धता के मामले में विश्व में इसका 133 वां स्थान है।
• भारत के कुल नवीकरण योग्य जल संसाधन का 1897 वर्ग किलोमीटर प्रति वर्ष अनुमानित है।
• एक अनुमान के तहत 2025 तक भारत का एक बड़ा हिस्सा विश्व के अन्य देशों और क्षेत्रों की तरह जल की नितांत कमी महसूस करेगा।
mcq 30 questions with answers?
जल दुर्लभता
किसी भी क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त जल स्रोत का ना होना जल दुर्लभता कहलाता है। जल दुर्लभता के निम्न कारण हैं-
1• कम वर्षा
2• पानी की बर्बादी
3• अत्यधिक सिंचाई
4• शहरीकरण एवं औद्योगिकरण
4• जल प्रदूषण
5• लोगों का उच्चारण स्थान इत्यादि
जल दुर्लभता कम करने के उपाय
1• बहुद्देशीय नदीघाटी परियोजना
2• वर्षा जल संग्रहण तकनीक अपनाना
3• विवेकपूर्ण जल का उपयोग
4• तरल औद्योगिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक निपटान इत्यादि
mcq 30 questions with answers?
बहुद्देशीय नदीघाटी परियोजनाओं के लाभ
• सिंचाई,
• बाढ़ नियंत्रण
• जल विद्युत का उत्पादन
• नौविहार
• मनोरंजन
• मत्स्य पालन
• घरेलू एवं औद्योगिक उपयोग में जल की आपूर्ति
• मृदा संरक्षण इत्यादि।
बहुद्देशीय नदीघाटी परियोजनाओं के हानि
• विस्थापन
• बड़ा भूभाग का जलमग्न होना
• जलीय जीवों के प्रजनन क्षमता में कमी
• तलछट यह जमाव
• भूकंप का कारण
• अत्यधिक सिंचाई से भूनिम्नीकरण
• जल जनित बीमारियां इत्यादि।
mcq 30 questions with answers?
प्राचीन भारत की जल कृतियां
• हड़प्पा एवं सिंधु सभ्यता में वृहत स्नानागार
• चंद्रगुप्त मौर्य के समय बड़े स्तर पर बांध, झील और सिंचाई तंत्र का होना
• एक शताब्दी ईसा पूर्व में इलाहाबाद के नदी सिंह वेरा में गंगा नदी के बाढ़ के जल का संरक्षण के लिये तंत्र
• कलिंग (उड़ीसा), नागार्जुन कोंडा (आंध्र प्रदेश), बेलूर (कर्नाटक) और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में उत्कृष्ट सिंचाई तंत्र के सबूत।
• मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11वीं शताब्दी में बने बड़े कृत्रिम झील
• दिल्ली के पास 14 वीं शताब्दी में इल्तुतमिश द्वारा पानी सप्लाई के लिए बनाया गया हौज खास इत्यादि।
जल संरक्षण एवं संचय में आधुनिक काल में अपनाई जा रही प्राचीन परंपराएं
• मेघालय और तमिलनाडु में छत वर्षा जल संग्रहण प्रचलित
• पश्चिमी राजस्थान में छतों पर वर्षा जल संग्रहण प्रचलन में है
• राजस्थान में कई घरों में घरों के नीचे टांका या कुंड का प्रचलन है
• मध्य प्रदेश के पठारी भाग में हवेली प्रणाली प्रचलन में
• महाराष्ट्र में जल संचय के लिए फंड प्रणाली प्रचलन में है
• वहीं कर्नाटक में घेरे प्रणाली से परंपरागत तरीके से जल का संचय किया जाता है
• कर्नाटक के मैसूर जिले में छत वर्षा जल तकनीक अपनाई जा रही है।
• पूर्वोत्तर भारत में खासकर मेघालय में नदियों और झरनों के पानी को बांस के माध्यम से सिंचाई के लिए खेतों तक पानी ले जाया जाता है। जिसे बांस ड्रिप सिंचाई प्रणाली के नाम से जाना जाता है।
mcq 30 questions with answers?
कुछ और महत्वपूर्ण बातें
• मेघालय के गारो, वार एवं खासी क्षेत्रो में बांस ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रचलन में है।
• भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक ए• सिंह ने बांस ड्रिप सिंचाई प्रणाली से संबंधित “बंबू ड्रिप इरिगेशन सिस्टम” नामक पुस्तक लिखी है।
• भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली में स्थित है।
• बहते जल को रोकने, दिशा देने या बहाव कम करने के लिए खड़ी की गई बाधा को बांध करते हैं। जो आमतौर पर जलाशय, झील अथवा जल भरण बनाती है।
? इसी तरह के रोचक ज्ञानवर्धक पोस्ट के लिए आप इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबा सकते है. ताकि पोस्ट के साथ आपको सूचना मिल सके
Class 10 Geography Chapter 3 mcq with answers?
• Start quiz पर क्लिक कर quiz बनाइए
• 30 प्रश्नों के लिए 15 मिनट का समय रखा गया है
• start quiz click करते हैं आपको क्विज खुलने के बाद नीचे दाएं तरफ एक घड़ी दिखाई देगा
Results
#1. हीराकुंड बांध इनमें से कौन सी नदी पर बनाया गया है?
उत्तर:- महानदी
#2. पृथ्वी का संपूर्ण जलीय भाग इनमें से क्या कहलाता है-
उत्तर :- (B) जलमंडल
#3. यह परियोजनाएं मेरे लिए आधुनिक भारत के मंदिर और तीर्थ स्थान है यह किसने कहा?
उत्तर:- जवाहरलाल नेहरू
#4. सरदार सरोवर बांध इनमें कौन-सी नदी पर बनाया गया है?
उत्तर :- नर्मदा
#5. 14वीं शताब्दी में किसने दिल्ली में सिरी फोर्ट क्षेत्र में जल की सप्लाई के लिए हौज खास बनवाया?
उत्तर:- इल्तुतमिश
#6. विश्व में मिठे जल का लगभग 70% भाग कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:- उपरोक्त सभी
#7. कौन-से दो राज्यों के बीच कृष्णा-गोदावरी विवाद है?
उत्तर :- कर्नाटका तथा आंध्र प्रदेश
#8. पृथ्वी का कितना भाग पानी से घिरा हुआ है?
उत्तर:- तीन – चौथाई
#9. टांका में संग्रहित वर्षा जल को इनमें से किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- पालर पानी
#10. इंदिरा गांधी नहर परियोजना कौन से राज्य में है?
उत्तर:- राजस्थान
#11. “नर्मदा बचाओ आंदोलन “तथा “टिहरी बांध आंदोलन “जैसे सामाजिक आंदोलनों का कारण है?
उत्तर:- बहुउद्देशीय परियोजनाएं
#12. इनमें से किस राज्य में बाढ़ के मैदान में लोग अपने खेतों की सिंचाई के लिए बाढ़ जल वाहिका बनाते हैं?
उत्तर:- पश्चिम बंगाल
#13. पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में नदी के धारा का रास्ता बदलकर खेतों तक सिंचाई की तकनीक इनमें से किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर:- कुल या गुल
#14. निम्नलिखित में से कौन-सी आपदा बहुउद्देशीय नदीघाटी परियोजनाओं के कारण आ सकती है?
उत्तर :- (B) भूकंप
#15. दामोदर घाटी परियोजना किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर:- झारखंड और पश्चिम बंगाल
#16. इनमें से किस नदी पर नागार्जुन सागर बांध का निर्माण किया गया है?
उत्तर :- कृष्णा नदी पर
#17. भौम जल स्तर के गिरने का इनमें से कारण है?
उत्तर:- उपरोक्त सभी
#18. इनमें से कौन-सी परियोजना बिहार में स्थापित की गई है?
उत्तर:- कोसी परियोजना
#19. निम्नलिखित में से कौन सा अलवणीय जल का स्रोत नहीं है?
उत्तर:- सागर
#20. पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर जल का आवरण है?
उत्तर:- 70.8%
#21. इनमें से कौन भारत की पहली जल विद्युत परियोजना है?
उत्तर:- शिवसमुद्रम
#22. विश्व में जल के कुल आयतन का कितने प्रतिशत भाग मीठा जल है?
उत्तर:- 2.5%
#23. प्राचीन समय में उत्कृष्ट सिंचाई तंत्र होने के सबूत कहां मिले हैं?
उत्तर:- उपर्युक्त सभी
#24. निम्न में से कौन सा कथन बहुद्देशीय नदीघाटी परियोजनाओं के बारे में दिया गया तर्क नहीं है?
उत्तर :- बहुद्देशीय नदीघाटी परियोजनाओं से ही केवल भारत में बिजली पैदा की जाती है
#25. परंपरागत तरीके से जल संचयन की हवेली प्रणाली कौन से राज्य से संबंधित है?
उत्तर:- मध्यप्रदेश
#26. विश्व में जल के कुल आयतन का कितने प्रतिशत भाग महासागरों में पाया जाता है?
उत्तर:- 97.5 %
#27. निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में वृहद स्तर पर बांध, झील और सिंचाई तंत्रों का निर्माण करवाया गया?
उत्तर:- चंद्रगुप्त मौर्य
#28. निम्नलिखित में से जल प्रदूषित होने का सही कारण क्या है?
उत्तर:- उपरोक्त सभी
#29. राजस्थान के बीकानेर फलोदी और बाड़मेर में पीने का पानी संग्रहित करने के लिए लोग इनमें से कौन से तरीके अपनाते हैं?
उत्तर:- टांका
#30. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
उत्तर:- आंध्र प्रदेश में महानदी पर सरदार सरोवर परियोजना
mcq 30 questions with answers के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आप यहां देख सकते हैं।
? class 10 Geography chapter 2 mcq quiz
? class 10 history chapter 1 mcq Quiz के Question
? class 10 Geography chapter 2 Question Answer अभ्यास के प्रश्न
? class 10 Economics chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र क्वेश्चन आंसर अभ्यास के प्रश्नों का हल
? class 10 सतत् पोषणीय विकास का विडियो
? class 10 विकास से आप क्या समझते हैं video
? class 10 जैव विविधता क्या है वीडियो देखिए
? class 10 GDP से आप क्या समझते हैं इसकी गणना कैसे की जाती है पूरा वीडियो से समझिये
? class 9th Geography chapter 1 भारत का आकार एवं स्थिति
? class 9th. Economics chapter 1 पालमपुर की कहानी
? भारत के प्राचीन नोट और उसका इतिहास
? हमारा ब्रह्मांड कितना बड़ा है इसका जन्म कब हुआ देखिए वीडियो
? दुनिया में सात नए आश्चर्य कौन-कौन से हैं
Geography mcq with answers
धन्यवाद!


















