खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

Class 9th Geography chapter 2 mcq with answers

On: February 4, 2025 10:36 AM
Follow Us:
भारत के भौतिक स्वरूप से क्विज के प्रश्न, भारत का भौतिक स्वरूप notes, भारत का भौतिक स्वरूप mcq, class 9th Geography chapter 2 MCQ questions, Class 9 Geography chapter 2 MCQ with answer, Class 9 Geography chapter 2 objective questions, Class 9 Geography chapter 2 MCQ, MCQ questions for class 9th, MCQ chapter 2 geography class 9 with answer, Geography MCQ questions class 9 chapter 2, physical geography of India questions and answers, physical geography of India questions, physical division of India question answer, भारत का भौतिक स्वरूप quiz,
---Advertisement---

Class 9th Geography chapter 2 mcq with answers

Class:- 9th.
Subject:- Geography
Chapter:- 02.
Physical Geography in india
भारत का भौतिक स्वरूप
Topic:- Class 9th Geography mcq के 20 Question

निर्देश:- पहले इस चैप्टर का संक्षिप्त परिचय दिया गया है. उसके बाद सबसे अंत में आप इस चैप्टर से 25 इंपोर्टेंट  क्विज के क्वेश्चन देख पाएंगे. जो आपके जैक बोर्ड के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट रहने वाले हैं. 

Physical Geography in india
भारत का भौतिक स्वरूप

संक्षिप्त परिचय

भारत 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में विस्तृत एक विशाल देश है। यहां लगभग सभी स्थलाकृति स्वरूप जैसे सागर तट, प्रायद्वीपीय, पठार नदी, पर्वत, मरुस्थल और मैदानों का विस्तार पाया जाता है। पृथ्वी का ऊपरी परत भूगर्भीय प्लेटो से बना है। पृथ्वी पर 7 बड़े और 20 से अधिक छोटे भूगर्भीय प्लेट पाए जाते हैं। जो समय के साथ गति भी करते हैं।

भूगर्भीय प्लेटें

1• अभिसारी प्लेट:- जब दो भूगर्भीय प्लेटें नजदीक आती है या आपस में टकराती है।
2• अपसारी प्लेट:- जब दो प्लेटें एक दूसरे से दूर जाती है।
3• रूपांतरण प्लेट:– जब दो भूगर्भीय प्लेटें रगड़ के साथ अगल बगल में चलती है।

• पृथ्वी का सबसे ऊपरी परत जो नीचे स्थित तरल भाग मेंटल पर तैर रही है। जिसकी मोटाई धरातल से आंतरिक तरल भाग तक लगभग 50 से 100 किलोमीटर तक है। भूगर्भीय प्लेटें कहलाती है।

गोंडवाना भूमि:-

प्राचीन विशाल महाद्वीप पैंजिया का दक्षिणतम भाग जिसके उत्तर में अंगारा भूमि है, गोंडवाना भूमि के नाम से जाना जाता है। गोंडवाना भूभाग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका तथा दक्षिण अमेरिका के क्षेत्र शामिल थे।

Class 9th Geography chapter 2 mcq with answers ?

भारत का भौतिक स्वरूप

भारत को मुख्यतः छः भौतिक भागों में बांटा जाता है।
1• हिमालय पर्वत श्रृंखला
2• उत्तरी मैदान
3• प्रायद्वीपीय पठार
4• भारतीय मरुस्थल
5• तटीय मैदान और
6• द्वीप समूह

हिमालय के कुछ ऊंचे शिखर

• माउंट एवरेस्ट- 8848 मीटर
• कंचनजंगा- 8598 मीटर
• मकालू- 8481 मीटर
• धौलागिरी- 8172 मीटर
• नंगा पर्वत- 8126 मीटर
• अन्नपूर्णा- 8078 मीटर
• नंदा देवी -7817 मीटर
• कामेट- 7756 मीटर
• नामचा बरवा- 7756 मीटर
• गुरु मंधाता- 7728 मीटर

विश्व के तीन ऊंचे शिखर

• माउंट एवरेस्ट- 8848 मीटर (हिमालय पर्वतमाला में स्थित)
• गोडविन आस्टिन (K-2) -8611 मीटर (काराकोरम पर्वत में स्थित)
• कंचनजंगा -8598 मीटर (हिमालय पर्वतमाला में स्थित)

परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण

भूगर्भीय प्लेटों से संबंधित

• प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत का संबंध भूगर्भीय प्लेटों में गति से है।
• पृथ्वी पर 7 बड़े और 20 से अधिक छोटे भूगर्भीय प्लेटें पाई जाती है।
• इन प्लेटों में तीन प्रकार की गति पाई जाती है।
• अभिसारी प्लेटों एक-दूसरे के नजदीक आती है। अपसारी प्लेट एक दूसरे से दूर जाती हैं। जबकि रूपांतरण प्लेटें रगड़ के साथ चलती है।
• प्लेटो में गति का प्रमुख कारण भूगर्भ में उत्पन्न होने वाले संवहनीय धाराओं की उत्पत्ति है।
• अभिसारी और अपसारी प्लेटों के कारण निर्माण कार्य होता है। जबकि रूपांतरण प्लेट के कारण केवल भूकंप की क्रिया होती है।
• हिमालय जैसे वलित पर्वतों का निर्माण अभिसारी प्लेट क्रिया के कारण हुआ है।
• समुद्र में स्थित कटकों का निर्माण अपसारी क्रियाओं के कारण हुआ है।
• विश्व के अधिकतर ज्वालामुखी एवं भूकंप संभावित क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के किनारों पर ही स्थित है। पर कुछ प्लेट के अंदर भी भूकंप आते है।

Class 9th Geography chapter 2 mcq with answers ?

महाद्वीपीय विस्थापन

• प्राचीनतम विशाल महाद्वीप पेंजिया के नाम से जाना जाता था। जिसमें सारे स्थल भाग एक में सटे हुए थे।
• पैंजिया के सबसे ऊपर वाले भूभाग को अंगारा लैंड और दक्षिण वाले भू-भाग को गोंडवाना लैंड के नाम से जाना जाता था।
• भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका तथा दक्षिण अमेरिका के क्षेत्र गोंडवाना लैंड के हिस्सा थे।
• विशाल महाद्वीप पैंजिया के चारों तरफ स्थित सागर को पैंथालाशा के नाम से जाना जाता था।
• हिमालय पर्वत सबसे नवीन पर्वत है।
आज जहां हिमालय है वहां एक समय में टेथिस सागर स्थित था।

हिमालय पर्वत से संबंधित

• विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। जो नेपाल में अवस्थित है।
• विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K-2 है। पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में अवस्थित है। हालांकि यह भाग भारत का अभिन्न अंग है। इस कारण भारत की सबसे ऊंची चोटी K-2 को माना जाता है।
• गॉडविन ऑस्टिन अर्थात K-2 काराकोरम पर्वत पर स्थित ह।
• विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा है। यह भारत के सिक्किम राज्य में अवस्थित है।
• हिमालय में स्थित भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा है।
• हिमालय लगभग 2400 किलोमीटर की लंबाई में तथा 150 km. से 400 km. में विस्तृत है।

महान हिमालय

• उत्पत्ति के आधार पर हिमालय को तीन भागों में बांटा जाता है।
• महान हिमालय, लघु हिमालय और शिवालिक की श्रेणी के रूप में।
• महान हिमालय की उत्पत्ति सबसे पहले हुई है। इसलिए इस पर सबसे ऊंची चोटियां अवस्थित है।
• विश्व की कई ऊंची चोटियां इस महान हिमालय पर अवस्थित है।
• माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू, धौलागिरी, नंगा पर्वत, अन्नपूर्णा, नंदा देवी इत्यादि पहाड़ इसी पर्वत पर स्थित है।
• महान हिमालय की औसत ऊंचाई 6000 मीटर है।
• महान हिमालय पर सियाचिन, बाल्टरों, गंगोत्री, यमुनोत्री जैसे कई हिमानी स्थित है।
• महान हिमालय पर है ही बामडीला, नाथूला, लेचुलेखला, शिपकीला, नीतिला, काराकोरम जैसे कई दर्रे अवस्थित।

लघु हिमालय

• महान हिमालय के दक्षिण में स्थित श्रृंखला को लघु हिमालय, हिमाचल हिमालय या निम्न हिमालय के नाम से जाना जाता है।
• इसकी औसत ऊंचाई 3700 मीटर से 4500 मीटर के बीच है।
• इस हिमालय पर धौलाधार, महाभारत श्रृंखला और कश्मीर की घाटी, कांडला एवं कुल्लू की घाटियां अवस्थित है।
• यह क्षेत्र पहाड़ी नगरों के लिए प्रसिद्ध है।

शिवालिक

• लघु हिमालय के समानांतर सबसे दक्षिण में शिवालिक श्रेणी स्थित है।
• इसका निर्माण सबसे बाद में हुआ है इस कारण इसकी ऊंचाई कम है।
• शिवालिक की औसत ऊंचाई 900 से 1100 मीटर के बीच है।
•‍ देहरादून, कोटली दून, एवं पाटलीदून जैसी प्रसिद्ध घाटियां इसी हिमालय में अवस्थित है।

हिमालय का प्रादेशिक वर्गीकरण

• हिमालय पर्वत श्रृंखला को क्षेत्रीय अर्थात प्रादेशिक आधार पर भी वर्गीकरण किया गया।
• इस आधार पर हिमालय को पंजाब हिमालय, कुमाऊं हिमालय, नेपाल हिमालय और असम हिमालय में बांटा गया है।
• पंजाब हिमालय का विस्तार सिंधु नदी से सतलुज नदी के बीच 560 किलोमीटर के क्षेत्र में है।
• कुमाऊं हिमालय का विस्तार सतलुज नदी से काली नदी के बीच लगभग 320 किलोमीटर के क्षेत्र में है।
• जबकि नेपाल हिमालय का विस्तार काली नदी से तीस्ता नदी के बीच लगभग 800 किलोमीटर के क्षेत्र में है।
• वही असम हिमालय का विस्तार तीस्ता नदी से देहांग नदियों के बीच लगभग 750 किलोमीटर के क्षेत्र में पाया जाता है।

Class 9th Geography chapter 2 mcq with answers ?

भारत का उत्तरी मैदान

• भारत के उत्तरी मैदान का निर्माण तीन प्रमुख नदी तंत्रों सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा उनकी सहायक नदियों से हुआ है।
• भारत के उत्तर मैदान का विस्तार 2400 किलोमीटर लंबा तथा 240 किलोमीटर से 320 किलोमीटर की चौड़ाई में विस्तृत है।
• उत्तर भारत का मैदान सबसे सघन जनसंख्या वाला क्षेत्र है। क्योंकि यह कृषि के दृष्टिकोण से सबसे उपजाऊ क्षेत्र में गीना जाता है।
• सामान्य रूप से उत्तरी मैदान को तीन भागों में बांटा जाता है। पंजाब का मैदान, गंगा के मैदान और ब्रह्मपुत्र के मैदान के रूप में।

• आकृति भिन्न्नता के आधार पर उत्तर के मैदान को चार भागों में बांटा गया है।
भाबर, तराई, बांगड़ और खादर के रूप में।
• नदियां पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक की ढ़ाल पर 8 से 14 किलो मीटर की चौड़ाई में गुटिकाओं का निक्षेप करती है। साथ ही जहां पर नदियां विलुप्त हो जाती है। उसे भाबर के नाम से जाना जाता है।

• भाबर के दक्षिण में जहां नदियां पुनः प्रकट हो जाती है उसे तराई के नाम से जाना जाता है।
• यह क्षेत्र अत्यधिक नमी एवं दलदली वाला होता है। भारत का दुधवा राष्ट्रीय उद्यान इसी क्षेत्र में स्थित है।
• भांगर या बांगर उत्तर के विशाल मैदान का वह क्षेत्र है। जो पुरानी जलोढ़ से बना है। यह खादर की अपेक्षा कम उपजाऊ है। यहां बाढ़ का पानी प्रतिवर्ष नहीं पहुंचता।
• उत्तर के मैदान में स्थित खादर व भूमि है। जहां प्रतिवर्ष बाढ़ का पानी पहुंचता है। जिस कारण से यह काफी उपजाऊ वाला भू-भाग होता है।

प्रायद्वीपीय पठार

• भारत के दक्षिण में त्रिभुजाकार प्रायद्वीपीय पठार की स्थिति है।
• यह पठार प्राचीन क्रिस्टलीय, आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से बना है।
• इस पठार के दो मुख्य भूभाग हैं। उत्तर में मध्य उच्च भाग तथा दक्षिण में दक्कन का पठार।
• झारखंड स्थित छोटा नागपुर का पठार मध्य उच्च भूमि के अंतर्गत शामिल है।
• जबकि दक्कन का पठार आग्नेय शैलों से बना है। यह पठार कपास के उत्पादन के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है।

पूर्वी घाट

• प्रायद्वीपीय पठार सटा पूर्वी भाग में पूर्वी घाट की पहाड़ियां स्थित है।
• जिसकी औसत ऊंचाई 600 मीटर है।
• पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी महेंद्रगिरी है जिसकी ऊंचाई 1500 मीटर है।

पश्चिमी घाट

• दक्कन के पठार के पश्चिम में पश्चिमी घाट की पहाड़ी स्थित है।
• इसे सह्याद्री के नाम से भी जाना जाता है।
• यह 900 से 1600 मीटर ऊंचा है।
• पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटी अनाईमुडी है। जिसकी ऊंचाई 2695 मीटर है।
• डोडाबेटा नीलगिरी की पहाड़ी में स्थित दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। जिसकी ऊंचाई 2637 मीटर है।

Class 9th Geography chapter 2 mcq with answers ?

भारतीय मरुस्थल

• अरावली पहाड़ी के पश्चिम किनारे पर भारतीय मरुस्थल है।
• जिसे थार मरुस्थल के नाम से जाना जाता है।
• यह एक तरंगित मैदान है जो बालु की टीलों से ढका है।
• लूनी इस मरुस्थल में बहने वाली सबसे लंबी नदी है।
• मरुस्थलीय क्षेत्रों में बरकान, छत्रकशिला, यारडांग जैसे कई स्थलाकृतियां देखने को मिलती है।

तटीय मैदान

• प्रदीपीय पठार के दोनों किनारों पर संकीर्ण तटीय पट्टी में मैदान का विस्तार है।
• पूर्व तटीय क्षेत्रों में मैदान चौड़ी है जबकि पश्चिम तटीय क्षेत्रों में मैदान संकीर्ण है।
• पूर्व तटीय क्षेत्र में उत्तर की ओर स्थित मैदान को उत्तरी सरकार के नाम से जानते है।
• जबकि दक्षिण की ओर स्थित मैदान को कोरोमंडल तट के नाम से जाना जाता है।
• वहीं पश्चिम तटीय भाग में स्थित गुजरात के पास वाले मैदान को काठियावाड़ तट के नाम से जाना जाता है।
• जबकि महाराष्ट्र-गोवा में कोकंण तट, कर्नाटक में कन्नड़ तट तथा केरल में मालाबार तट के नाम से जाना जाता है।

द्वीप समूह

• भारत में दो द्वीप समूह भी स्थित हैं।
• पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी में अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित है।
• जबकि पश्चिम की ओर अरब सागर में लक्षद्वीप समूह है।
• 1973 से पहले लक्षद्वीप को लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था।
• इस द्वीप का कुल क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है।
• लक्षद्वीप समूह में स्थित बिजली बिल में एक पक्षी अभ्यारण है।
• अंडमान निकोबार द्वी समूह में स्थित बैरेन द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी का पाया जाता है।

Class 9th Geography chapter 2 mcq with answers ?

MCQ संबंधित कुछ निर्देश

? इस क्विज में कुल 25 प्रश्न उत्तर सहित दिया गया है
? क्विज में शामिल होने के लिए START QUIZ पर क्लिक कीजिए
? व्हिच कंप्लीट होने के बाद होने के बाद अपना स्कोर जानने के लिए FINISH पर टच कीजिए

? अब यहां START QUIZ में क्लिक करें
?????

 

Results

#1. बरखान का आकार कैसा होता है?

उत्तर:- अर्धचंद्राकार

#2. किस क्षेत्र को खनिजों का भंडार कहा जाता है?

उत्तर:- छोटानागपुर का पठार

#3. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो :-

उत्तर :- प्रायद्वीप

#4. भारत के उत्तरी सीमा पर कौन-सा पर्वत का विस्तार मिलता है?

उत्तर:- हिमालय पर्वत श्रृंखला

#5. कंचनजंगा भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर:- सिक्किम

#6. भारत की एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी किस द्वीप पर स्थित है?

उत्तर :- बैरन द्वीप

#7. भूगर्भीय प्लेटों में कितने प्रकार की गति होती हैं?

उत्तर:- तीन प्रकार की गति

#8. सतलुज और काली नदी के बीच स्थित हिमालय के भाग को क्या कहते हैं?

उत्तर:- कुमाऊँ हिमालय

#9. गहन कृषि किस प्रकार की मृदा पर की जाती है?

उत्तर:- खादर

#10. सिन्धु एवं तिस्ता नदी के बीच जमा कंकड़ों की तंग पट्टी जो शिवालिक की ढलान के समानांतर पाई जाती हैं उसे क्या कहा जाता है?

उत्तर:- भाभर पट्टी

#11. उत्तरी मैदान में किस तरह की मिट्टी पाई जाती है?

उत्तर:- जलोढ़ मिट्टी

#12. संसार का सबसे बड़ा नदीय द्वीप है –

उत्तर:-:माजोली द्वीप

#13. जब प्लेटें एक दूसरे के पास आती है तब किस प्रकार की परिसीमा का निर्माण करती है?

उत्तर:-अभिसारी परिसीमा

#14. इनमें से किस प्रकार की भूगर्भीय प्लेटों में गति के कारण भूकंप की क्रिया होती है?

उत्तर:- अभिसारी और रूपांतर भूगर्भीय प्लेट

#15. पूर्वी घाट का सबसे ऊंचा शिखर कौन है?

उत्तर:- महेंद्रगिरी

#16. दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी इनमें से कौन सी है?

उत्तर:- अनाईमुडी

#17. लकादीव, मीनिकाय तथा एमीनदीव को 1973 से किस नाम से जाना जाता है?

  • उत्तर :- लक्षद्वीप

#18. ग्रेट बैरियर रीफ कहाँ पाई जाती है?

उत्तर:- आस्ट्रेलिया

#19. चिल्का झील भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर:- उड़ीसा

#20. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम :-

उत्तर :- पूर्वांचल

#21. हिमालय की सबसे उत्तर की ओर की श्रृंखला है –

उत्तर:- महान हिमालय

#22. लूनी नदी कहां बहती है?

उत्तर:- थार मरुस्थल में

#23. झारखंड इनमें से किस पठार में स्थित है?

उत्तर:- छोटानागपुर पठार

#24. विश्व की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर:- माउंट एवरेस्ट

#25. भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर:- के 2

#26. पिटली द्वीप जहाँ मनुष्य नहीं रहते और वह किस लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर:- पक्षी विहार

#27. दक्कन का पठार किस आकार का भूभाग है?

उत्तर:- त्रिभुजाकार

#28. भारतीय उपमहाद्वीप का कौन सा सबसे पुराना भूखण्ड था, जो गोंडवाना भूमि का हिस्सा था?

उत्तर:- प्रायद्वीपीय पठार

#29. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी –

उत्तर :- कन्नड़

#30. भारत के तमिलनाडु तट पर स्थित मैदान को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- कोरोमंडल तट

#31. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर:- चिल्का झील

#32. हिमालय में स्थित भारत की सबसे ऊंची चोटी इनमें से कौन सी है?

उत्तर:- कंचनजंगा

#33. हिमालय से निकलने वाली नदियां, जहां विलुप्त हो जाती हैं उसे क्या कहते हैं?

उत्तर:- भाबर

#34. प्राचीनतम विशाल महाद्वीप को किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर:- पैंजिया

#35. बारामूला दर्रा स्थित है –

उत्तर:-:पीरपंजाल श्रेणी में

#36. कुल्लू घाटी किस राज्य में है?

उत्तर:- हिमालय प्रदेश

#37. इनमें से कौन पूर्वांचाल की पहाड़ियाँ है ?

उत्तर:- उपर्युक्त सभी।

#38. प्रायद्वीपीय पठार का काली मिट्टी का क्षेत्र किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर:- दक्कन ट्रैप

#39. भारत के कितने प्रतिशत भाग पर मैदान पाया जाता है?

उत्तर:-:43%

#40. प्राचीन समय में हिमालय के स्थान पर कौन सा सागर अवस्थित था?

उत्तर:- टेथिस सागर

Previous
Finish

Class 9th Geography chapter 2 mcq with answers

? इसी तरह पोस्ट और जानकारी के जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाइए. ताकि पोस्ट के साथ आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल सकेगी 

इसे भी जानें

9th class

? geography chapter 1 question answer
? geography chapter 1 mcq
? geography chapter 1 notes
? economics chapter 1 mcq
? economics chapter 1 नोट्स important question
? economics chapter 1 पालमपुर की कहानी से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? Social Science jac board question 2019
? Social Science jac board question 2020
? Hindi jac board question 2019
? Science jac board question 2019

? class 10 geography भारत में मिट्टी के प्रकार
? मुंशी प्रेमचंद
? खुदीराम बोस
? झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ
? Class 10th GDP की गणना कैसे करते हैं, video

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Class 9th Geography chapter 2 mcq with answers”

Leave a Comment