Birmingham Commonwealth Games MCQs in hindi | राष्ट्रमंडल खेल का इतिहास एवं एमसीक्यूज
22 वां राष्ट्रमंडल खेल इंग्लैंड के बर्मिंघम में संपन्न हुआ. राष्ट्रमंडल खेल विश्व की प्रसिद्ध खेल स्पर्धाओं में से एक है. राष्ट्रमंडल अर्थात् काॅमनवेल्थ गेम्स ओलंपिक के बाद दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है. इसका आयोजन हर चौथे वर्ष में होता है. ऐसा माना जाता है कि इसके अंतर्गत वे देश शामिल हैं जो कभी न कभी ब्रिटिश एम्पायर में शामिल रहे हैं. इसकी शुरुआत 1930 हैमिल्टन, कनाडा में हुई थी. दूसरे राष्ट्रमंडल खेल में भारत हिस्सा लिया था, जिसमें एक कांस्य पदक जीत भारत 12 वें स्थान पर रहा था. भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में 203 स्वर्ण सहित कुल 564 पदक प्राप्त किये हैं. बर्मिंघम में 22 वां राष्ट्रमंडल खेल आयोजित किया गया. इसमें 72 काॅमनवेल्थ देशों के 5054 खिलाड़ियों ने भाग लिया.
विषय सूची
Also Read
- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
- Social Science Model question 3 class 10th in hindi
- खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती मनायी गयी लोहारबरवा में
- खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती लोहारबरवा बरवाअड्डा धनबाद में
• राष्ट्रमंडल खेल के भिन्न-भिन्न नाम
• राष्ट्रमंडल खेल में भारत को पहला पदक
• राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
• 21 वां राष्ट्रमंडल खेल में भारत के पदक
• 22 वां राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में भारत का प्रदर्शन
• भारत के स्वर्ण पदक विजेता की सूची
• भारत के रजत पदक विजेता की सूची
• भारत के कांस्य पदक विजेता की सूची
• भारत का बर्मिंघम में खेल आधारित पदक
• बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल का शुभारंभ
• बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल पदक तालिका
• 23 वां राष्ट्रमंडल खेल विक्टोरिया में
• बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित 30 MCQs
• राष्ट्रमंडल खेल के भिन्न-भिन्न नाम
राष्ट्रमंडल खेल या काॅमनवेल्थ गेम्स को कई नामों से जाना जाता है. 1930 से 1950 तक इसे ब्रिटिश एंपायर गेम यानी ब्रितानी साम्राज्य खेल कहा जाता था. 1954 से 1966 तक राष्ट्रमंडल खेल को ब्रितानी सम्राज्य औरराष्ट्रमंडल खेल कहां गया. 1974 में इस खेल का नाम ब्रितानी राष्ट्रमंडल खेल कहा गया. जबकि 1978 में इस खेल का नाम राष्ट्रमंडल खेल या काॅमनवेल्थ गेम्स पड़ा तब से आज तक यह खेल इसी नाम से जाना जाता है.
• राष्ट्रमंडल खेल में भारत को पहला पदक
भारत पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में 1934 में हुए दूसरे राष्ट्रमंडल खेल में शामिल हुआ. यह खेल इंग्लैंड में हुआ था. जिसमें भारत ने केवल एक पदक कुश्ती में प्राप्त किया था. जब पुरुष के 74 किलोग्राम भार वर्ग में राशिद अनवर ने कांस्य पदक जीता था. यह भारत द्वारा राष्ट्रमंडल खेल में जीता गया पहला पदक था. तब से लेकर आज तक भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में 203 गोल्ड सहित कुल 564 पदक जीत चुके हैं.
• राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
• पहला राष्ट्रमंडल खेल 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में हुआ था.
• भारत पहली बार दूसरे राष्ट्रमंडल खेल 1934 में शामिल हुआ, जो इंग्लैंड में हुआ था.
• भारत ने पहला राष्ट्रमंडल पदक कुश्ती में राशिद अनवर ने जीता था, जो कांस्य पदक था. इसे दूसरे कामनवेल्थ गेम के दौरान जीता.
• भारत ने अब तक 203 गोल्ड सहित 564 पदक जीत चुका है.
• भारत ने अबतक सबसे अधिक पदक निशानेबाजी में जीते हैं, जिसमें 63 गोल्ड सहित कुल 135 पदक शामिल.
• 1958 के राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता था.
• एक राष्ट्रमंडल खेल में सबसे अधिक गोल्ड जीतने का भारत का रिकार्ड 2010 में नई दिल्ली में खेले गए राष्ट्रमंडल गेम्स का है जब 38 गोल्ड मेडल जीते थे.
• 21 वां राष्ट्रमंडल खेल में भारत के पदक
21वां राष्ट्रमंडल खेल 2018 में आस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में हुआ था. जिसमें भारत ने 26 गोल्ड 20 सिलवर और 20 कांस्य सहित कुल 66 पदक प्राप्त कर भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा. जबकि आस्ट्रेलिया पहले और इंग्लैंड दुसरे स्थान पर था. निशानेबाजी में भारत में 16 पदक जीते थे. 22 वें राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में निशानेबाजी स्पर्धा को नहीं रखा गया. जिससे भारत को नुकसान पहुंचा. क्योंकि निशानेबाजी में भारत का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है. निशानेबाजी में भारत ने 63 गोल्ड सहित कुल 135 पदक चुका है.
• 22 वां राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में: भारत का प्रदर्शन
28 जुलाई 2022 से 8 अगस्त 2022 तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22 वें राष्ट्रमंडल खेलों (काॅमनवेल्थ गेम्स) का आयोजन किया गया. इस खेल प्रतियोगिता में भारत से 111 पुरूष और 104 महिला खिलाड़ी सहित कुल 215 खिलाड़ी 16 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश किये. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने 22 स्वर्ण 16 रजत 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा. वहीं आस्ट्रेलिया पहले इंग्लैंड दुसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर रहा.
इस बार निशानेबाजी खेल के शामिल नहीं होने और चोट के कारण नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में भारत को कुछ पदकों का नुकसान हुआ. फिर भी कुश्ती, भारोत्तोलन, एथेलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते. भारत ने सबसे अधिक 12 पदक रेसलिंग (कुश्ती) में जीते.
22वां कॉमन वेल्थ गेम (बर्मिंघम) में भारत के स्वर्ण पदक:- बर्मिंघम में भारत को 22 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए. जिसमें कुश्ती में सबसे अधिक 6 गोल्ड जीता.
पदक — विजेता का नाम — स्पर्धा
1. मीराबाई चानू (49kg) – भारोत्तोलन (Weightifting)
2. जेरेमी लालरिनुंगा (67kg) – भारोत्तोलन (Weightifting)
3. अचिंता शेउली (73kg) – भारोत्तोलन (Weightifting)
4. लवली चौबे, पिंकी, नयन मोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की (टीम स्पर्धा में) – लाॅन बाॅउल्स
5. जी सांथियान, हरमीत देसाई (टीम स्पर्धा में) – टेबल टेनिस
6. सुधीर – पैरा पावर लिफ्टिंग
7. बजरंग पुनिया (57kg) – कुश्ती
(Wrestling)
8. साक्षी मलिक (62kg) – कुश्ती
(Wrestling)
9. दीपक पूनिया (86kg) – कुश्ती
(Wrestling)
10. रवि कुमार दहिया (57kg) – कुश्ती
(Wrestling)
11. विनेश फोगाट (53kg) – कुश्ती
(Wrestling)
12. नवीन (74kg) – कुश्ती
(Wrestling)
13. भाविना पटेल – पैरा टेबल टेनिस
14. नीतू घंगास (48kg) – मुक्केबाजी (Boxing)
15. अमित पंघाल (51kg) – मुक्केबाजी (Boxing)
16. अल्डोस पाल – पुरुष ट्रिपल जंप
17. निकहत जरीन (50kg) – मुक्केबाजी (Boxing)
18. अचंता शरथ कमल और श्रीजा अकुला – मिक्स डबल (टेबल टेनिस)
19. पीवी सिंधु – बैडमिंटन (महिला एकल)
20. लक्ष्य सेन – बैडमिंटन (पुरूष एकल)
21. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी – पुरूष डबल (बैडमिंटन)
22. शरत कमल – पुरूष एकल (टेबल टेनिस)
••••••••••••••••••••••••••••••
22वां कॉमन वेल्थ गेम (बर्मिंघम) में भारत के रजत पदक:- भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल के दौरान कुल 16 रजत पदक जीते.
1. संकेत सरगर (55kg) – भारोत्तोलन (Weighting)
2. बिंदियारानी देवी (55kg) – भारोत्तोलन (Weighting)
3. सुशीला देवी (48kg) – जुडो
4. विकास ठाकुर (96kg) – भारोत्तोलन (Weighting)
5. भारतीय मिक्सड टीम – बैडमिंटन
6. तूलिका मान (78kg) – जुडो
7. मुरली श्रीशंकर – पुरूष लांग जम्प (ऊंची कूद)
8. अंशु मलिक (57kg) – कुश्ती (Wrestling)
9. प्रियंका गोस्वामी – 10,000 मी. वूमेंस रेस वाक (एथलेटिक्स)
10. अविनाश साबले – मेंस 3000 मी. स्टीपलचेज (एथलेटिक्स)
11. भारतीय पुरूष टीम – लाॅन बाउल्स
12. अब्दुला अबूबकर – मेंस ट्रिपल जंप (एथलेटिक्स)
13. शरत कमल /जी साथियान – मेंस डबल्स (टेबल टेनिस)
14. भारतीय महिला टीम – वूमेंस टी-20 (क्रिकेट)
15. सागर अहलावत – 92+ सुपर हेवीवेट , मुक्केबाजी (Boxing)
16. भारतीय पुरूष हाॅकी टीम – हाॅकी
••••••••••••••••••••••••••••
22वां कॉमन वेल्थ गेम (बर्मिंघम) में भारत के कांस्य पदक:- भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल के दौरान कुल 23 कांस्य पदक जीते.
1. गुरुराज पुजारी (61 kg) – भारोत्तोलन (Weighting)
2. विजय कु. यादव (60kg) – जुडो
3. हरजिंदर कौर (71kg) – भारोत्तोलन (Weighting)
4. लवप्रीत सिंह (109kg) – भारोत्तोलन (Weighting)
5. सौरव घोषाल – मेंस एकल, स्कवैश
6. गुरदीप सिंह (109 kg) – भारोत्तोलन (Weighting)
7. तेजस्विन शंकर – मेंस हाई जंप (एथलेटिक्स)
8. दिव्या काकरान (68kg) – कुश्ती (Wrestling)
9. मोहित ग्रेवाल (125 kg) – कुश्ती (Wrestling)
10. जैस्मीन लम्बोरिया (60kg) – मुक्केबाजी (Boxing)
11. पूजा गहलोत (50kg) – कुश्ती (Wrestling)
12. पूजा सिहाग (76kg) – कुश्ती (Wrestling)
13. दीपक नेहरा (97kg) – कुश्ती (Wrestling)
14. मोहम्मद हुसामुद्दीन (57kg) – मुक्केबाजी (Boxing)
15. रोहित टोकस (67kg) – मुक्केबाजी (Boxing)
16. सोनलबेन पटेल – महिला एकल क्लासेस (पैरा टेबल टेनिस)
17. महिला हाॅकी टीम – हाॅकी
18. संदीप कुमार – मेंस 10,000 मी. रेस वाॅक (एथलेटिक्स)
19. अन्नू कुमार – वूमन जैवलिन थ्रो (एथलेटिक्स)
20. दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल – मिक्स्ड डबल्स (स्क्वैश)
21. किदांबी श्रीकांत – मेंस सिंगल्स, बैडमिंटन
22. त्रिशा जाॅली/ पुलेला गायत्री गोपीचन्द – महिला युगल, बैडमिंटन
23. साथियान गणानाशेखरन – मेंस सिंगल्स, टेबल टेनिस
•••••••••••••••••••
• भारत का बर्मिंघम में खेल आधारित पदक:- भारत ने 16 खेल स्पर्धा में भाग लिया था लेकिन 13 स्पर्धा में उसे पदक मिले. सबसे अधिक पदक कुश्ती ((Wrestling) में 12 पदक मिले. जिसमें सबसे अधिक 6 स्वर्ण पदक शमिल है.
खेल — स्वर्ण पदक — रजत पदक — कांस्य पदक = कुल पदक
कुश्ती — 6 — 1 — 5 = 12
भारोत्तोलन — 3 — 3 — 4 = 10
एथलेटिक्स — 1 — 4 — 3 = 8
मुक्केबाजी — 3 — 1 — 3 = 7
बैडमिंटन — 3 — 1 — 2 = 6
टेबल टेनिस — 3 — 1 — 1 = 5
जूडो – 0 — 2 — 1 = 3
लाॅन बाॅउल्स — 1 — 1 — 0 = 2
सक्वैश — 0 — 0 — 2 = 2
हाॅकी – 0 — 1 — 1 = 2
पैरा टेबल टेनिस — 1 — 0 — 1 = 2
पैरा पावरलिफ्टिंग — 1 — 0 — 0 = 1
क्रिकेट — 0 — 1 — 0 = 1
_________________________
कुल:- 22 — 16 — 23 = 61
• बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल का शुभारंभ:- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल का शुभारंभ “पेरी द बुल” है. पेरी एक बैल है. क्योंकि बर्मिंघम का अर्थ भी जानवर से संबंधित है.
• झारखंड के खिलाडियों का योगदान:- राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. झारखंड से आठ खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल के विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया और सबने पदक प्राप्त की.
लाॅन बाउल्स (महिला):- लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की ने गोल्ड जीता.
लाॅन बाउल्स (पुरूष):- दिनेश, चंदन, सुनील बहादुर ने रजत पदक जीता.
हाॅकी (महिला):- निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता ने कांस्य पदक जीता.
• बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल पदक तालिका:-
बर्मिंघम में संपन्न हुए 22 वें राष्ट्रमंडल खेल में पदक तालिका में आस्ट्रेलिया पहले, इंग्लैंड दुसरे, कनाडा तीसरे एवं भारत चौथे स्थान पर रहा. इस खेल में 72 देशों ने भाग लिया था लेकिन 43 देशों ने पदक तालिका में जगह बना सके.
पदक तालिका
रैंक — देश — स्वर्ण — रजत — कांस्य = कुल पदक
1. आस्ट्रेलिया — 67 — 57 — 54 = 178
2. इंग्लैंड — 56 — 65 — 53 = 175
3. कनाडा — 26 — 32 — 34 = 92
4. भारत — 22 — 16 — 23 = 61
5. न्यूजीलैंड — 20 — 12 — 17 = 49
6. स्काॅटलैंड — 13 — 11 — 27 = 51
7. नाइजीरिया — 12 — 9 — 14 = 35
8. वेल्स — 8 — 6 — 14 = 28
9. द. अफ्रीका — 7 — 9 — 11 = 27
10. उत्तरी आयरलैंड — 7 — 7 — 4 = 18
• 23 वां राष्ट्रमंडल खेल विक्टोरिया में
23 वां राष्ट्रमंडल खेल पुन: आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 2026 में होगा. बर्मिंघम में समापन्न समारोह के दौरान क्वींस बैटन को 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाले देश ऑस्ट्रेलिया को सौंप दी गयी.
• बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित 30 MCQs
MCQs बनाने के लिए START QUIZ पर click करें. और क्विज बनाने के बाद FINISH पर टच कर अपना स्कोर देखें.
?????????
उत्तर:- 72 उत्तर:- 6 उत्तर:- 43 देश उत्तर:- 564 पदक उत्तर:- 1958 उत्तर:- निशानेबाजी उत्तर:- कांस्य पदक उत्तर:- लक्ष्य सेन उत्तर:- 61 पदक उत्तर:- कुश्ती उत्तर:- 2010, नई दिल्ली उत्तर:- आस्ट्रेलिया उत्तर:- निकहत जरीन – शरत कमल Ans. 22 वां उत्तर:- मुरली श्रीशंकर उत्तर:- लवली चौबे उत्तर:- एल्डोस पाल Ans. 67 kg उत्तर:- कुश्ती उत्तर:- हेमिल्टन, कनाडा उत्तर:- संकेत सरगर, भारोत्तोलन उत्तर:- तेजस्विन शंकर उत्तर:- आस्ट्रेलिया उत्तर:- एम्मा मैककाॅन Ans. राष्ट्रमंडल खेल उत्तर:- राशिद अनवर उत्तर:- आस्ट्रेलिया उत्तर:- चौथा उत्तर:- 16 उत्तर:- 22 पदक उत्तर:- आस्ट्रेलिया उत्तर:- मीराबाई चानू उत्तर:- दुसरे उत्तर:- दुसरी उत्तर:- 12 उत्तर:- पीवी सिंधु – मनप्रीत सिंह उत्तर:- पेरी द बुल उत्तर:- विक्टोरिया, आस्ट्रेलिया उत्तर:- पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तर:- मुक्केबाजी
Results
#1. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में कितने देशों ने भाग लिया?
#2. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में सबसे अधिक स्वर्ण पदक कुश्ती में जीते हैं, कितने पदक है?
#3. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में कितने देशों ने पदक तालिका में जगह बनाई?
#4. भारत अबतक राष्ट्रमंडल खेलों में कितने पदक जीत चुका है?
#5. भारत किस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था?
#6. भारत ने अबतक राष्ट्रमंडल खेल के अंदर किस स्पर्धा में सबसे अधिक पदक जीते हैं?
#7. भारतीय महिला हॉकी टीम बर्मिंघम में कौन सा पदक प्राप्त किया?
#8. बर्मिंघम में बैडमिंटन के पुरुष एकल में किस खिलाड़ी ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता?
#9. बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
#10. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने सबसे अधिक किस स्पर्धा में पदक जीते हैं?
#11. भारत के द्वारा अबतक किस राष्ट्रमंडल खेल में सबसे अधिक गोल्ड मेडल जीते हैं?
#12. भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बर्मिंघम में किस देश के हाथों फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा?
#13. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में समापन समारोह में ध्वजवाहक कौन थे?
#14. बर्मिंघम में कौन-सा राष्ट्रमंडल सम्पन्न हुआ?
#15. राष्ट्रमंडल खेल इतिहास में लंबी कूद में भारत को किस खिलाड़ी ने पहली बार बर्मिंघम में पदक दिलाया है?
#16. राष्ट्रमंडल खेल इतिहास में लॉन बॉउल्स में पहली बार भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता, इस टीम में झारखंड की इनमें से कौन खिलाड़ी शामिल थे?
#17. राष्ट्रमंडल खेल इतिहास में भारत के किस खिलाड़ी ने बर्मिंघम में ट्रिपल जंप में पहला स्वर्ण पदक जीत इतिहास किया?
#18. जेरेमी लालरिनुंगा ने कितने किलो ग्राम भार वर्ग में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता.
#19. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने किस स्पर्धा में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीते?
#20. पहला राष्ट्रमंडल खेल कहां हुआ था?
#21. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में भारत के किस खिलाड़ी ने पहला पदक जीता?
#22. राष्ट्रमंडल खेल इतिहास में भारत के किस खिलाड़ी ने बर्मिंघम में ऊंची कूद में भारत के लिए पहला पदक जीता?
#23. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में पदक तालिका में पहले स्थान पर कौन सा देश रहा?
#24. राष्ट्रमंडल खेल में किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक पदक जीत इतिहास रचा?
#25. हाल ही में इंग्लैंड के बर्मिंघम में कौन-सा खेल सम्पन्न हुआ?
#26. भारत के किस खिलाड़ी ने काॅमनवेल्थ गेम्स में पहला पदक जीता था?
#27. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में सबसे अधिक स्वर्ण पदक किस देश ने जीते हैं?
#28. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में भारत को पदक तालिका में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
#29. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने कितने स्पर्धाओं में भाग लिया?
#30. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
#31. भारतीय क्रिकेट टीम को बर्मिंघम में किस देश के हाथों फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा?
#32. बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेल में भारत के किस खिलाड़ी ने पहला स्वर्ण पदक जीता?
#33. भारत किस राष्ट्रमंडल खेल में पहला पदक जीता था?
#34. भारत किस काॅमनवेल्थ गेम्स में पहली बार शामिल हुआ था?
#35. भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में सबसे अधिक पदक कुश्ती में जीते है पदक की संख्या कितनी है?
#36. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक कौन थे?
#37. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में शुभारंभ क्या था?
#38. 23 वां राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कहाँ होगा?
#39. सुधीर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, वे किस स्पर्धा के खिलाड़ी है?
#40. निकहत जरीन ने बर्मिंघम में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है, यह किस खेल की खिलाड़ी हैं?
Birmingham Commonwealth Games MCQs in hindi
वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————
Birmingham Commonwealth Games MCQs in hindi
इसे भी जानें
तमासिन जलप्रपात, चतरा
झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पहाड़ी
झारखंड के नेशनल पार्क और अभयारण्य
झारखंड स्थापना आंदोलन का इतिहास
उसरी वाटरफॉल, गिरिडीह झारखंड कैसे पहुंचे
गिरिडीह जिला कब और कैसे बना
झारखंड जनगणना 2011 इंपोर्टेंटMCQ इन हिंदी
झारखंड टॉप 50 gk
Nobel prize winner 2020
भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल
भारत में कागजी नोट का इतिहास
भारत के महान वैज्ञानिक
कुंभ मेले का इतिहास
DC या SP पावर में कौन सबसे बड़ा है
सोंधी माटी कविता और कविता संग्रह से mcqs
सोंध माटी कहानी वर्णन, mcqs 70 प्रश्नोत्तर सहित
खोरठा भासाक मानक रूप
भासा और बोली में अंतर खोरठा में
खोरठा भाषा की विशेषता
खोरठा साहित्यकार महेंद्र प्रबुद्ध की जीवन
खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि की जीवनी
खोरठा गीतकार विनय तिवारी की जीवनी
खोरठा भाषा के क्षेत्रीय रूप (हिन्दी और खोरठा में)
खोरठा स्वर और व्यंजन
खोरठा D.el.ed. सिलेबस
खोरठा भाषा के लेखक परिचय
खोरठा लेखकों का निकनेम (उपनाम)
खोरठा भाषा की लिपि
खोरठा की प्रसिद्ध रचनाएं एवं रचनाकार
डॉ रामदयाल मुंडा का जीवन परिचय
IPL 2020 का खिताब जीता MI ने जानें Record
डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा
अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस
विश्व प्रसिद्ध चित्रकार पाब्लो पिकासो का जीवन परिचय
कित्तूर की रानी चेन्नम्मा
रविवार की छुट्टी कब से प्रारंभ हुई
एटीएम का आविष्कार किसने किया
class 10th geography Question Answer
Birmingham Commonwealth Games MCQs in hindi
इसे भी देखें
जैन तीर्थ स्थल पारसनाथ पहाड़ी
हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म का संगम स्थली इटखोरी भद्रकाली
चतरा के बेस्ट पिकनिक स्पॉट
खंडोली, गिरिडीह बेस्ट पर्यटक स्थल
तमासिन जलप्रपात, चतरा
bhadrakali
उसरी वॉटरफॉल, गिरिडीह
विश्व के सात आश्चर्य
भारत के प्राचीन सिक्के
—————————————–
Birmingham Commonwealth Games MCQs in hindi
प्रस्तुतीकरण
www.gyantaran.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी
Birmingham Commonwealth Games MCQs in hindi



















