Class 10 economics chapter 1 objective questions in hindi

10 economics chapter 1 objective questions in hindi

10 economics chapter 1 के अन्तर्गत आप सभी 25 objective प्रश्नों को व्याख्या सहित देखने जा रहे हैं। जो आपके आगे के exam के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सकारात्मक बदलाव को विकास कहा जाता है. जैसे- कच्ची मकानों से पक्के मकानों का बनना, कच्ची सड़कों का पक्कीकरण होना, स्कूल-कॉलेजों, स्वास्थ्य-सेवाओं का विस्तार होना इत्यादि.10 economics chapter 1 ‘विकास’ से 25 objective प्रश्नों को देखने जा रहे हैं. जो आगे के जैक बोर्ड exam. के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं.

Class 10 economics chapter 1 objective questions in hindi

1. विश्व बैंक के वर्ष 2017 के आंकड़ों के अनुसार भारत में प्रति व्यक्ति आय कितनी अमेरिकी डॉलर थी?
A. 12050 अमेरिकी डालर B. 18200 अमेरिकी डालर C. 1820 अमेरिकी डालर D. 1256 अमेरिकी डालर

उत्तर:- C. 1820 अमेरिकी डालर

व्याख्या:-
• विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2017 के अनुसार भारत की प्रति व्यक्ति आय 1820 अमेरिकी डॉलर (US $) प्रति वर्ष थी.
• 12056 या उससे अधिक प्रतिव्यक्ति अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष वाले देश विकसित देश की श्रेणी में थे.
• जबकि 995 अमेरिकी डॉलर (US $) प्रति व्यक्ति आय या उससे कम को निम्न आय वर्ग के देश में रखे गए थे.

2. निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से मानव विकास के लिहाज से किस देश की स्थिति भारत से बेहतर है?
A. श्रीलंका B. पाकिस्तान  C. बांग्लादेश D. नेपाल

उत्तर :- A. श्रीलंका

व्याख्या
• मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार श्रीलंका की रैंकिंग 76 और भारत की रैंकिंग 130 है.
• पाकिस्तान की रैंकिंग 150, नेपाल की रैंकिंग 149 और बांग्लादेश की रैंकिंग 136 है.

3. देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान होता है?
A. मानव क्रिया B. आर्थिक क्रिया C. सामाजिक विकास D. उपरोक्त सभी

उत्तर:- B. आर्थिक क्रिया

4. मानव विकास सूचकांक का संक्षिप्त नाम क्या है?
A. HDF B. HDI C. HFC D. UNO

उत्तर:- B. HDI

व्याख्या:-
• मानव विकास सूचकांक का संक्षिप्त रूप HDI (Human Development Index) होता है.
• मानव विकास सूचकांक विकास मापने का एक मापदंड है.
• यूएनडीपी प्रतिवर्ष मानव विकास सूचकांक जारी करता है.

5. आर्थिक विकास मापने की साधारण विधि इनमें से कौन सी है?
A. जीवन स्तर B. औसत आय C. यातायात के साधन D. शैक्षिक स्तर

उत्तर:- (B) औसत आय

व्याख्या:-
• मानव की आर्थिक विकास मापने का साधारण तरीका औसत आय हैं.
• विश्व बैंक भी विश्व में एक देश से दूसरे देश के बीच विकास मापने के लिए औसत आय का ही प्रयोग करता है.

6.1000 जीवित बच्चों में 1 वर्ष से कम आयु में मरने वाले बच्चों का अनुपात क्या कहलाता है?
A. जन्म दर B. मृत्यु दर D. शिशु मृत्यु दर D. उपरोक्त सभी

उत्तर:- (C) शिशु मृत्यु दर

व्याख्या:-
• शिशु मृत्यु दर किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से 1 वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों के अनुपात को शिशु मृत्यु दर कहते हैं.

7. इनमें से शरीर का पोषण स्तर ज्ञात करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
A. शरीर द्रव्यमान सूचकांक B. मानव विकास सूचकांक C. मृत्यु दर D. प्रति व्यक्ति आय

उत्तर:- (A) शरीर द्रव्यमान सूचकांक

 व्याख्या

• BMI शरीर द्रव्यमान सूचकांक के माध्यम से शरीर का पोषण स्तर ज्ञात किया जाता है.
• इसे ज्ञात करने के लिए शरीर के कुल वजन को शरीर की कुल लंबाई के स्क्वायर से भाग दे देते हैं और जो अंक प्राप्त होता है. उसे बीएमआई कहा जाता है.

8. मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत में जन्म के समय संभावित आयु क्या थी?

A. 75.5 वर्ष B. 68.8 वर्ष C. 66.7 वर्ष D. 72.8 वर्ष

उत्तर:- (B) 68.8 वर्ष

 व्याख्या
• मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार जन्म के समय संभावित आयु भारत में 68.8 वर्ष था.
• जबकि श्रीलंका का 75.5 वर्ष, म्यामार का 66.7 वर्ष और  बांग्लादेश का 72.8 वर्ष था.

9. यदि एक व्यक्ति का वजन 55 किलोग्राम है और उसकी ऊंचाई 1.6 मीटर अर्थात 160 सेंटीमीटर है तो उसका बीएमआई क्या होगा?

A. 25.5 B. 34.37 C. 21.48 D. 3.43

उत्तर:- (C) 21.48

 व्याख्या
• बीएमआई अर्थात शरीर द्रव्यमान सूचकांक निकालने के लिए शरीर का कुल वजन (किलोग्राम  में) को शरीर की कुल ऊंचाई (मीटर स्क्वायर में) भाग दे कर निकालते हैं.
• इसलिए 55 ÷ 1.6 मीटर स्क्वायर अर्थात 160 सेंटीमीटर स्क्वाायर
• अर्थात 55÷ 1.6 ×1.6
• 55÷2.56
• इस लिए BMI= 21.48
• अब इस प्राप्त बीएमआई को उम्र के अनुसार तालिका से मिलान करेंगे कि हमारा पोषण स्तर कैसा है.
• वर्ग दशम अर्थशास्त्र विषय के सबसे अंत में लड़कियों और लड़कों का उम्र संबंधी बीएमआई तालिका दी गई है.

10. BMI ( बी एम आइ) का विस्तार रूप क्या है?
A. Body management index B. Body maintainance index C. Body mass index D. Body maintainance instructions

उत्तर:- (C) Body mass index

 व्याख्या
• BMI का विस्तार रूप Body mass index (शरीर द्रव्यमान सूचकांक) है.

11. यदि किसी एक व्यक्ति के पास यातायात साधन के रूप में साइकिल है तो यातायात साधन के रूप में उसका विकास का अगला लक्ष्य क्या होगा?
A. मोटरसाइकिल B. साधारण कार C. महंगी कार D. हेलीकॉप्टर

उत्तर:- (A) मोटर साइकिल

 व्याख्या
• उस व्यक्ति के पास यातायात साधन के रूप में यदि साइकिल है तो वह व्यक्ति चाहेगा कि किसी प्रकार से मोटरसाइकिल ले लें.
• यातायात साधन के रूप में मोटरसाइकिल लेना उस व्यक्ति के लिए विकास का पहला लक्ष्य है.
• क्योंकि हरेक व्यक्ति के लिए विकास का लक्ष्य भिन्न होता है.

12. सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है?
A. प्रति व्यक्ति आय B. औसत साक्षरता स्तर C. लोगों की स्वास्थ्य स्थिति D. उपरोक्त सभी

उत्तर:- (D) उपरोक्त सभी

व्याख्या
• यूएनडीपी उपरोक्त सभी तरीके से किसी भी देश को विकास मापने के रूप में उपयोग करता है .
• बकि विश्व बैंक केवल प्रति व्यक्ति औसत आय के आधार पर किसी भी देश के विकास को मापता है.

13. इनमें से साक्षरता को कौन सही परिभाषित करता है?
A. सात वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के वे लोग जो अपनी किसी एक भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है B. मैट्रिक परीक्षा में पास व्यकि की जनसंख्या C. एक वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के वे लोग जो अपनी किसी एक भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- A. सात वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के वे लोग जो अपनी किसी एक भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है

14. मान लीजिए कि एक देश में 4 परिवार हैं. इन परिवारों की प्रति व्यक्ति आय 5000 रु• है. अगर 3 परिवारों की आय क्रमश: 4000, 7000, और 3000 रूपये है, तो चौथे परिवार की आय क्या है?
A. 7500 रू• B. 3000 रू• C. 2000 रू• D. 6000 रू•

उत्तर:- (D) 6000 रू•

व्याख्या:-
• माना कि चौथे परिवार की प्रति व्यक्ति आय = X रूपये है.
तो
प्रति व्यक्ति आय= सभी परिवारों की कुल आय ÷ परिवारों की  कुल संख्या
5000 = 4000 7000 3000 X ÷ 4
5000 = 14000 X ÷ 4
अब
5000 ÷ 1 =  14000 X ÷ 4
अब क्रास गुणा करने पर
14000 X = 5000×4
14000 X = 20000
इसलिए
X = 20000  – 14000
X = 6000

इस प्रकार 6000 रूपये चौथे परिवार की आय है.

15. विश्व बैंक विकास मापने के लिए किस मापदण्ड का प्रयोग करता है?
A. औसत आय B. स्वास्थ्य C. शिक्षा D. उपरोक्त सभी

उत्तर:- A. औसत आय

व्याख्या:-
• विश्व बैंक विकास मापने के लिए औसत आय का प्रयोग करता है, जबकि यूएनडीपी विकास मापने के लिए औसत आय के साथ-साथ स्वास्थ और शिक्षा जैसे मापदंडों का भी प्रयोग करता है।

16. आधुनिक तकनीक से लैस देश को क्या कहा जाता है?
A. विकासशील B. विकसित C. अल्पविकसित D. उपरोक्त सभी

उत्तर:- (B) विकसित

 व्याख्या
• मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ, संचार, भोजन  आदि सभी चीजें जहां सुगमता से प्राप्त होती है। उसे विकसित देश कहते हैं।
• अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, फ्रांस, इटली, जर्मनी आदि देश विकसित देश कहे जाते हैं।
• भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील आदि देश विकासशील देश कहे जाते हैं।
• वहीं कांगो, जाइरे जैसे कई देश खाश कर कई अफ्रीकी देश अल्पविकसित देश में शामिल किये जाते हैं।

17. मानव विकास का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. सामाजिक विकास B. जीवन स्तर में सुधार C. आय में वृद्धि D.इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- B. जीवन स्तर में सुधार

18. देश की आंतरिक तथा बाह्य आय के योग फल को क्या कहा जाता है?
A. प्रति व्यक्ति आय B. सकल घरेलू उत्पाद C. राष्ट्रीय आय D. उपरोक्त सभी

उत्तर:- C. राष्ट्रीय आय

19. विश्व के कौन से क्षेत्र में कच्चे तेल के सबसे अधिक भंडार स्थित हैं?
A. संयुक्त राज्य अमेरिका B. मध्य पूर्व के देश C. भारत D. पूर्व एशिया

उत्तर:- B. मध्य पूर्व के देश

20. भारत के इनमें से किस राज्य में 90% लोग राशन की दुकानों (जन वितरण) का प्रयोग करते हैं?
A. प• बंगाल  B. तमिलनाडु C. हरियाण D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- B. तमिलनाडु

व्याख्या:-
• तमिलनाडु में ग्रामीण क्षेत्रों के 90% लोग राशन की दुकानों का प्रयोग करते हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में केवल 35% ग्रामीण निवासी इसका उपयोग करते हैं।

21. मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत का मानव विकास रैंकिंग क्या है?
A. 76 B. 130  C. 148  D. 149

उत्तर:- B. 130

व्याख्या:-
• मानव विकास रिपोर्ट 2018, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने जारी किया है।
• 189 देशों के आंकड़ों के आधार पर भारत का मानव विकास सूचकांक में रैंकिंग 130 है।

22. मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत में सकल राष्ट्रीय आय प्रति व्यक्ति अमेरिकी डॉलर में कितना था?
A. 6353 B. 5331 C. 5567 D. 2471

उत्तर:- A. 6353

व्याख्या:-
• 6353 U$ भारत
• 5331 U$ पाकिस्तान
• 5567 U$ म्यांमार
• 2471 U$ नेपाल

23. मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत के पड़ोसी देशों में किस देश का सकल राष्ट्रीय भारत से अधिक था?
A. नेपाल B. पाकिस्तान C. श्रीलंका D. म्यांमार



उत्तर :- C. श्रीलंका

व्याख्या
• पड़ौसी देशों में श्रीलंका का सबसे अधिक सकल राष्ट्रीय आय (11326 अमेरिकी डालर) है।
• वहीं भारत  6353 अमेरिकी डॉलर के साथ पड़ौसी देशों में दुसरे स्थान पर है।

24. मानव विकास रिपोर्ट 2018 के अनुसार विद्यालयी औसत आयु भारत में कितनी है?
A. 10.9 B. 6.4 C. 4.9 D. 5.2

उत्तर:- B. 6.4

व्याख्या
• पड़ोसी देशों में श्रीलंका की विद्यालयी औसत आयु सबसे अधिक 10.9 है।

25. मानव विकास रिपोर्ट कौन जारी करता है?
A. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम B. विश्व बैंक C. विश्व स्वास्थ संगठन D. यूनेस्को

उत्तर:- A. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम

व्याख्या
• संयुक्त राष्ट्र संघ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) संयुक्त राष्ट्र संघ की एक शाखा है।

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

? class 10 matric special exam questions answer
? class 10 geography mcq
? class 9th geography question answer
? SP बडा या DC जाने इस पोस्ट में
? तमासिन जलप्रपात के बारे में जानिये
? current affairs questions answer

इसे भी देखें

? दुनिया के सात आश्चर्य का विडियो
? history of Indian coin
? important of social science
? class 10 economics BMI कैसे निकालें
? class 10 geography
—————————————————

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

Class 10 economics chapter 1 objective questions in hindi

3 thoughts on “Class 10 economics chapter 1 objective questions in hindi”

Leave a Comment