Class 10 geography chapter 1 question answer in hindi

Class 10 geography chapter 1 question answer in hindi

Class:- 10th.
Subject:- Geography
Chapter:- 01.
Resources and Development
संसाधन एवं विकास
Topic:- Class 10 geography chapter 1 question answer in hindi

__________________________
New Short Syllabus

Subject:- Geography
Chapter:- 01.
Resources and Development
संसाधन एवं विकास

Syllabus में शामिल (इसे पढ़ना है) 

• संसाधन की परिभाषा
• संसाधनों के प्रकार में:- समाप्यता के आधार पर संसाधन और विकास के स्तर के आधार पर संसाधन
• मृदा का वर्गीकरण में:- जलोढ़ मृदा तथा लाल और पीली मृदा

● Syllabus से बाहर

• संसाधनों के प्रकार में:- उत्पत्ति के आधार पर संसाधन और स्वामित्व के आधार पर संसाधन
• संसाधनों का विकास
• संसाधनों का नियोजन
• भू संसाधन
• भू उपयोग
• भू निम्नीकरण और संरक्षण के उपाय
• मृदा संसाधन
• मृदा का वर्गीकरण में :- काली मिट्टी, लेटराइट मिट्टी, मरुस्थलीय मिट्टी तथा वन मिट्टी
• मृदा अपरदन और संरक्षण
____________________________
Class 10 geography question answer in hindi

? न्यू शॉर्ट सिलेबस पर आधारित प्रश्न-उत्तर
? jac board 2021 के लिए इंपॉर्टेंट

• बहुविकल्पीय प्रश्न MCQs

1. वे संसाधन जो एक समय अंतराल पर पुनः प्राप्त हो जाते हैं, अर्थात कभी न समाप्त होने वाले संसाधन को किस प्रकार का संसाधन कहा जाता है?

(A) नवीकरणीय संसाधन
(B) अनवीकरणीय संसाधन
(C) विकसित संसाधन
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (A) नवीकरणीय संसाधन

2. राजस्थान में पवन और सौर ऊर्जा संसाधनों की अपार संभावनाएं हैं, ये दोनों संसाधन किस प्रकार के संसाधन हैं?

(A) विकसित संसाधन
(B) जैव संसाधन
(C) व्यक्तिगत संसाधन
(D) संभावी संसाधन

उत्तर:- (D) संभावी संसाधन

3. संसाधनों का विकास और उपयोग इनमें से किस पर निर्भर करता है?

(A) मानवीय श्रम
(B) जलवायु
(C) प्रौद्योगिकी
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (C) प्रौद्योगिकी

4. इनमें से कौन से संसाधन पुनः चक्रिय है?

(A) लोहा
(B) कोयला
(C) पेट्रोलियम
(D) प्राकृतिक गैस

उत्तर:- (A) लोहा

5. जलोढ़ मृदा इन में से कहां पाई जाती है?

(A) महाराष्ट्र
(B) छत्तीसगढ़
(C) उत्तर प्रदेश
(D) झारखंड

उत्तर:- (C) उत्तर प्रदेश

6. झारखंड में सबसे अधिक मात्रा में में से कौन सी मिट्टी पाई जाती है?

(A) जलोढ़ मिट्टी
(B) काली मिट्टी
(C) लाल एवं पीली मिट्टी
(D) लेटराइट मिट्टी

उत्तर:- (C) लाल एवं पीली मिट्टी

7. धान/चावल के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन सी है?

(A) लाल एवं पीली मिट्टी
(B) जलोढ़ मिट्टी
(C) काली मिट्टी
(D) लेटराइट मिट्टी

उत्तर:- (B) जलोढ़ मिट्टी

8. उत्तर भारत के मैदान में कौन सी मिट्टी पाई जाती है?

(A) जलोढ़ मिट्टी
(B) काली मिट्टी
(C) लाल एवं पीली मिट्टी
(D) पर्वतीय मिट्टी

उत्तर:- (A) जलोढ़ मिट्टी

9. खादर के बारे में इनमें से सबसे उपयुक्त कथन कौन सा है?

(A) यह नवीन जलोढ़ मिट्टी है
(B) बांगर की अपेक्षा इसमें नमी धारण करने की क्षमता अधिक होती है
(C) इसमें चूने का निक्षेप नहीं पाया जाता
(D) उपयुक्त सभी

उत्तर:- (D) उपयुक्त सभी

10. इनमें से कौन सा फसल का युग्म जलोढ़ मिट्टी में प्रमुखता से उपजाया जाता है?

(A) गेहूं और कपास
(B) कपास और चना
(C) धान और गन्ना
(D) कपास और मक्का

उत्तर:- (C) धान और गन्ना

11. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है?

(क)  नवीकरण योग्य
(ख) प्रवाह
(ग) जैव
(घ) अनवीकरण योग्य

उत्तर:- (घ) अनवीकरण योग्य

12. ज्वारीय उर्जा निम्न में से किस प्रकार का संसाधन है?
{Jac board Annual Exam. 2019 }

(क) पुन: पूर्ति योग्य
(ख) अजैव
(ग) मानवकृत
(घ) अचक्रीय

उत्तर:- (क) पुन: पूर्ति योग्य

13. निम्नलिखित में से किस प्रांत में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है?
{Jac board Annual Exam. 2015, 2018}

(क)  पंजाब
(ख) हरियाणा
(ग) उत्तर प्रदेश के मैदान
(घ) उत्तराखंड

उत्तर:- (घ) उत्तराखंड

Class 10 geography question answer in hindi

• Very Short Questions

1. संसाधन का दो उदाहरण बताएं?
उत्तर:- जल और वन

2. राजस्थान में दो संभावित संसाधन का नाम बताएं?
उत्तर:- पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा

3. कोयला किस प्रकार के संसाधन का उदाहरण है?
उत्तर:- अनवीकरणीय संसाधन

4. दो पुनः चक्रीय संसाधन का नाम बताएं?
उत्तर:- लोहा और तांबा

5. जल, वन, वायु किस प्रकार का संसाधन है?
उत्तर:- नवीकरणीय संसाधन

6. दो विकसित संसाधनों के नाम लिखें?
उत्तर:- पेट्रोलियम और खनिज

7. जलोढ़ मिट्टी के विस्तार वाले 2 राज्यों का नाम बतायें?
उत्तर:- उत्तर प्रदेश और बिहार

8. पश्चिम बंगाल और पंजाब में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर:- जलोढ़ मिट्टी

9. पूर्वी तटीय डेल्टाओं में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर:- जलोढ़ मिट्टी

10. झारखंड के अधिकाश: भूभाग पर किस प्रकार का मिट्टी का विस्तार है?
उत्तर:- लाल एवं पीली मिट्टी

11. गन्ना, चावल और गेहूं के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन सी है?
उत्तर:- जलोढ़ मिट्टी

12. आयु के आधार पर जलोढ़ मिट्टी के प्रकार को लिखें?
उत्तर:- पुरानी जलोढ़ (बांगड़) और नई जलोढ़ (खादर)

13. कंकड़ और चूने के ग्रंथि जलोढ़ के किस मिट्टी में पाई जाती है?
उत्तर:- बांगर

14. उत्तर भारत के मैदान में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर:- जलोढ़ मिट्टी

15. बांगर और खादर में सबसे अधिक उपजाऊ मिट्टी कौन सी है?
उत्तर:- खादर मिट्टी

Class 10 geography question answer in hindi

• Short Questions

1. संसाधन किसे कहते हैं?

उत्तर:- पर्यावरण में उपलब्ध वे वस्तुएं जो हमारी आवश्यकताओं को पूरी करता है तथा जिसको बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से संभव और सांस्कृतिक रूप से मान्य है, उसे संसाधन कहते हैं. जैसे जल, वन, पशु-पक्षी, कुर्सी, टेबल इत्यादि.

2. नवीकरण योग्य संसाधन क्या है?

उत्तर:- वे संसाधन जिन्हें भौतिक, रसायनिक  या आंतरिक क्रियाओं द्वारा नवीकृत अथवा पुन: उत्पन्न किया जा सकता है. उसे नवीकरण योग्य अथवा पुनः पूर्ति योग्य संसाधन करते हैं. जैसे:- जल, पेड़-पौधे, सौर ऊर्जा, पवन इत्यादि.

3. अनवीकरण योग्य संसाधन क्या है?

उत्तर:- वैसे संसाधन जिसका विकास एक लंबे भूवैज्ञानिक अंतराल में होता है. अर्थात जिसे बनने में लाखों वर्ष लग जाते हैं. और जिसकी मात्रा सीमित है. वैसे संसाधन को अनवीकरण योग्य संसाधन कहते हैं. जैसे खनिज, जीवाश्म ईंधन इत्यादि.

4. संभावी संसाधन क्या है उदाहरण देकर बताएं?

उत्तर:- वैसे संसाधन जो किसी प्रदेश में पाये जाते हैं, परंतु इनका उपयोग बड़े स्तर पर नहीं किया गया है. भविष्य में इसके उपयोग की अपार संभावनाएं उससे संभावित संसाधन है. जैसे पश्चिम भारत में विशेष का राजस्थान गुजरात में पवन और सौर ऊर्जा की अपार संभावना है. परंतु उनका उस अनुपात में विकास नहीं किया गया है.

5. विकसित संसाधन किसे कहते हैं?

उत्तर:- वे संसाधन जिनका सर्वेक्षण हो चुका है और उनके उपयोग और गुणवत्ता तथा मात्रा निर्धारित की जा चुकी है. विकसित संसाधन कहे जाते हैं. जैसे – कोयला, पेट्रोलियम, खनिज इत्यादि.

6. संचित कोष क्या है?

उत्तर:- पर्यावरण में उपलब्ध वे संसाधन जो भविष्य में मानव की आवश्यकताएं पूर्ति कर सकते हैं. परंतु फिलहाल सही तकनीक के अभाव में उपयोग नहीं हो पा रहा है. उसे संचित कोष या भंडार के रूप में जाना जाता है. जैसे:- महासागरों या बांधों में स्थित जल वन इत्यादि.

7. पुन: चक्रीय संसाधन किसे कहते हैं?

उत्तर:- वैसे अनवीकरणीय संसाधन जिसके टुटने-फुटने या खराब होने के बाद पुनः संशोधित कर नये संसाधन के रूप में बदलकर उपयोग में लाया जाता है. उसे पुनः चक्रीय संसाधन करते हैं. जैसे:- धातु (लोहा, तांबा, टीन, सीसा, सोना, चांदी इत्यादि.

8. जलोढ़ मिट्टी का विस्तार किन राज्यों में है?

उत्तर:- जलोढ़ मिट्टी का विस्तार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और गुजरात के संकरी पट्टी तथा  पूर्वी तटीय मैदानी भाग में है.

9.  उत्तर भारत के मैदान का निर्माण कैसे हुआ है?

उत्तर:- उत्तर भारत के मैदान का निर्माण गंगा नदी तंत्र, सिंधु नदी तंत्र और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्रों के द्वारा लाए गए मिट्टी से हुआ है. इस कारण उत्तर भारत के मैदान को सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र के मैदान के नाम से जाना जाता है.

10. जलोढ़ मिट्टी की तीन विशेषता लिखें?

उत्तर:-
i. जलोढ़ मिट्टी उपजाऊ मिट्टी है.
ii. जलोढ़ मिट्टी में धान, गेहूं, गन्ना और मक्के की फसल प्रमुखता से उगाई जाती है.
iii. भारत में जलोढ़ मिट्टी वाले क्षेत्र में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है.

Class 10 geography question answer in hindi

• Long Questions

1. बांगर और खादर के बीच चार अंतर स्पष्ट करें.

उत्तर:-

बांगर

i. बांगड़ पुरानी जलोढ़ मृदा है.
ii. हर वर्ष यहां बाढ़ का पानी नहीं पहुंचता.
iii. इसमें खादर की अपेक्षा मिट्टी के कण मोटे होते हैं.
iv. यह खादर की अपेक्षा कम उपजाऊ मिट्टी हैं.

खादर

i. यह नवीन जलोढ़ मृदा है.
ii. यहां हर वर्ष बाढ़ का पानी पहुंचता है.
iii. इसमें मिट्टी के महीन कण पाए जाते हैं.
iv. यह खादर की अपेक्षा अधिक उपजाऊ मिट्टी है.

2. प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग कैसे हुआ है?
{Jac board Annual Exam. 2009, 2012, 2014, 2016}

उत्तर:- संसाधनों का उपभोग सांस्कृतिक विरासत जैसे- मनुष्य के ज्ञान, कौशल, प्रौद्योगिकी आदि पर निर्भर करता है. प्रौद्योगिकी विकास के कारण आर्थिक विकास संभव हुआ है. जिससे संसाधनों का उपभोग बड़ा है. यदि कोई क्षेत्र संसाधनों में धनी है लेकिन वहां प्रौद्योगिकी विकास नहीं हुआ है, तो इन उपलब्ध संसाधनों का उपभोग संभव नहीं है. प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण ही विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थों को भूगर्भ से निकालना संभव हो पाया है.

आदिम अवस्था में मनुष्य वनस्पति एवं पशुओं पर निर्भर था. धीरे-धीरे मनुष्य ने उन्नति की और उसने नवीन तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के बल पर प्रकृति के रहस्यों को पता लगाया और कल की प्राकृतिक संपदा को आज के संसाधनों में बदला. मनुष्य द्वारा संसाधनों का प्रयोग उसके प्रौद्योगिकी के स्तर पर निर्भर करता है. कोयला तथा पेट्रोलियम का प्रयोग आर्थिक स्तर पर तब तक नहीं हो पाया, जब तक भाप का इंजन और अंतर्दहन इंजन का आविष्कार नहीं हो गया.

अत: प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण ही संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है.

3. पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है. इस प्रकार की मिट्टी की तीन प्रमुख विशेषताएं क्या है? 

उत्तर:- पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं में जलोढ़ प्रकार की मिट्टी पाई जाती है. जलोढ़ मिट्टी के तीन प्रमुख विशेषताएं निम्न हैं.
i. जलोढ़ मिट्टी को उपजाऊ मिट्टी.
ii. जलोढ़ मिट्टी में धान, गेहूं, गन्ना और मक्के की फसल प्रमुखता से उगाई जाती है.
iii. भारत में जलोढ़ मिट्टी वाले क्षेत्र में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है.

4. समाप्यता के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण करें?
{Jac board Annual Exam. 2009}

उत्तर:- समाप्यता के आधार पर संसाधनों को दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है.
(i) नवीकरण योग्य संसाधन
(ii) अनवीकरणीय योग्य संसाधन

(i) नवीकरण योग्य (पुन: पूर्ति योग्य) संसाधन :-
इसके अंतर्गत व संसाधन आते हैं जिन्हें भौतिक, रासायनिक या यांत्रिक प्रक्रियाओं द्वारा नवीकृत या पुनः उत्पन्न किया जा सकता है. अथवा एक समय अंतराल पर हमें पुनः प्राप्त हो जाता है. उसे नवीकरण योग्य या पुनः पूर्ति योग्य संसाधन कहते हैं. जैसे:- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल, वन, वन्य प्राणी, मृदा, मानव इत्यादि. इन संसाधनों को सतत् (प्रवाह) और जैव के रूप में भी विभाजित किया जा सकता है.
(A) सतत् (प्रवाह) :- पवन, सौर, जल इत्यादि.
(B) जैव :- वनस्पति, पशु पक्षी, मानव इत्यादि.

(ii) अनवीकरणीय योग्य संसाधन:-
इन संसाधनों का विकास अथवा निर्माण एक लंबे भूवैज्ञानिक अंतराल (लाखों, करोड़ों साल) में होता है. खनिज और जीवाश्म ईंधन इसी प्रकार के संसाधन हैं. इनमें से कुछ ऐसे संसाधन हैं, जो पुनः चक्रीय हैं. जैसे- धातुएं (लोहा, तांबा, एल्युमिनियम आदि) और  कुछ संसाधन जैसे जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस) अचक्रीय हैं. ये संसाधन एक बार प्रयोग के साथ ही समाप्त हो जाते हैं.

5. विकास के स्तर के आधार पर संसाधनों को लिखें?

उत्तर:- विकास के स्तर के आधार पर चार प्रकार के संसाधनों में बांटा गया है.

(i) संभावी संसाधन

वैसे संसाधन जो किसी प्रदेश में पाये जाते हैं, परंतु इनका उपयोग बड़े स्तर पर नहीं किया गया है. भविष्य में इसके उपयोग की अपार संभावनाएं उससे संभावित संसाधन है. जैसे पश्चिम भारत में विशेष का राजस्थान गुजरात में पवन और सौर ऊर्जा की अपार संभावना है. परंतु उनका उस अनुपात में विकास नहीं किया गया है.

(ii) विकसित संसाधन

वे संसाधन जिनका सर्वेक्षण हो चुका है और उनके उपयोग और गुणवत्ता तथा मात्रा निर्धारित की जा चुकी है. विकसित संसाधन कहे जाते हैं. जैसे – कोयला, पेट्रोलियम, खनिज इत्यादि.

(iii) भंडार या संचित कोष

पर्यावरण में उपलब्ध वे संसाधन जो भविष्य में मानव की आवश्यकताएं पूर्ति कर सकते हैं. परंतु फिलहाल सही तकनीक के अभाव में उपयोग नहीं हो पा रहा है. उसे भंडार या संचित कोष के रूप में जाना जाता है. जैसे:- महासागरों या बांधों में स्थित जल वन इत्यादि. जल दो गैसों, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के योगिक से बना है, और हाइड्रोजन ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है.

• मानचित्र से पूछे जाने वाले प्रश्न

1. जलोढ़ मिट्टी के क्षेत्र को दर्शाए

Class 10 geography chapter 1 question answer in hindi, जलोढ़ मिट्टी,
भारत में जलोढ़ मिट्टी

2. लाल एवं पीली मिट्टी के क्षेत्र को प्रदर्शित करें

Class 10 geography chapter 1 question answer in hindi, भारत लाल एवं पीली मृदा,
भारत में लाल एवं पीली मिट्टी

3. लाल एवं पीली मिट्टी के झारखंड के क्षेत्र को दर्शाए

Class 10 geography chapter 1 question answer in hindi, झारखंड में लाल और पीली मिट्टी का क्षेत्र,
झारखंड में लाल और पीली मिट्टी का क्षेत्र

Class 10 geography question answer in hindi
••••••••••••••

• अगली पोस्ट का notifications अपने मोबाइल पर चाहते हैं. तो इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. ताकि जैसे ही यहां बेबसाइट पर पोस्ट होगा. वैसे ही आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी.
•••••••••••••••••••

इसे भी जानें

• और भी क्वेश्चन आंसर जानने के लिए गूगल पर सर्च कीजिए ज्ञान तरंग या gyan tarang

इसे भी देखें

? Learnytic app कैसे register करें

? Geography जैव विविधता महत्व
? जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
? प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? वन्य संरक्षण में मनुष्य के रीति-रिवाजों का योगदान
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? विश्व के new 7 wonder
? भारत के कागज की नोट की कहानी
——

• GK Quiz
• Computer quiz
• interesting facts
• jharkhand gk
• geography facts
और भी जानकारी के लिए google पर सर्च करें
www.gyantarang.com

——————————–

? कोई शिकायत या सुझाव हो तो हमें इस ईमेल पर भेजें
dangimp10@gmail.com

Class 10 geography question answer in hindi

2 thoughts on “Class 10 geography chapter 1 question answer in hindi”

Leave a Comment