Class 9 Economics chapter 1 mcq with answers

Class 9 Economics chapter 1 mcq with answers

पालमपुर की कहानी में आप सभी का स्वागत है। अर्थशास्त्र का अध्ययन मानव विकास के लिए जरूरी है। कक्षा नवम् में अर्थशास्त्र विषय में पालमपुर की कहानी के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को समझाया गया है। पालमपुर एक विकसित गाँव की कहानी कहता है। जहां आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध है। इस पोस्ट में पालमपुर गांव की कहानी से 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को देखते हैं। जो 2021 के वार्षिक परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हो सकता है। अर्थशास्त्र में पालमपुर की कहानी के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को समझाया गया। पालमपुर एक विकसित गाँव की कहानी कहता है। Economics chapter 1 mcq

पालमपुर की कहानी का सारांश

पालमपुर की कहानी का सारांश के बाद 25 माॅडल प्रश्न देखेंगे उत्तर सहित:-

☆ पालमपुर गांव में जीविका/व्यवसाय

• इस गांव में कृषि महत्वपूर्ण क्रियाकलाप है। यहां 75% लोग कृषि क्रिया में लगे हुए हैं।
• इसके अलावा डेयरी, लघुस्तरीय विनिर्माण, दुकानदारी, परिवहन इत्यादि है। इन्हें गैर कृषि क्रियाकलाप कहते हैं।

☆ सिंचाई साधन का विवरण

• नलकूपों से भी सिंचाई
• सिंचाई के लिए बिजली का प्रयोग

☆शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा

• दो प्राथमिक विद्यालय
• एक उच्च विद्यालय
• एक राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
• एक निजि मेडिकल

☆ परिवहन के साधन

• ट्रैक्टर, जीप, ट्रक, मोटरसाइकिल, बैलगाड़ी, भैंसाबग्घी इत्यादि।

☆ सामाजिक संरचना

• 450 परिवार
• 80 परिवार में उच्च जाति
• 150 (33%) अनुसूचित जाति अर्थात् दलित वर्ग के लोग।
• उच्च जाति के परिवार के भवन पक्के बने हुए थे।
• जबकी दलित परिवारों के घर कच्चे एवं घांस-फुस्स से बने हुए थे।
• दलित वर्ग के लोगों घर गांव के बाहर अलग इलाके में है।

☆ उत्पादन का संगठन

• उत्पादन के चार संगठन है। भूमि, श्रम, पूंजी और मानव पूंजी


1. भूमि:-

भूमि उत्पादन की पहली इकाई है।

Economics chapter 1 mcq ?


2. श्रम:-

श्रम उत्पादन की दूसरी इकाई है। जो लोग उत्पादन के लिए काम करेंगे उन्हें श्रम कहा जाता है। कार्य के प्रकृति के आधार पर श्रम दो प्रकार के है।


A. शारीरिक श्रम:-

वैसे श्रम जिसमें शारीरिक कार्य क्षमता का अधिक उपयोग किया जाता है।


B. मानसिक श्रम:-

वैसे श्रम जो पढ़े-लिखे होते हैं तथा लिखा-पढ़ी या कंप्यूटर आॅपरेट जैसे कार्य कर सकते हैं।

3. पूंजी:-

उत्पादन के लिए कई प्रकार के सामग्री आदि खरीदने के लिए पूंजी की आवश्यकता होती है। कार्य के आधार पर पूंजी दो प्रकार हैं।


A. स्थाई पूंजी:-

वैसी पूंजी जिसका उपयोग कई वर्षों तक लिया जा सकता है। जैसे:- जेनरेटर ट्रैक्टर, टरबाइन, कंप्यूटर, किसान का हल, हार्वेस्टर, थ्रेसर, मशीन, औजार, भवन इत्यादि


B. कार्यशील पूंजी:-

वैसे पूंजी जिसका उपयोग एक बार ही किया जा सकता है तथा उपयोग के बाद वह नष्ट हो जाता है। उसी कार्यशील पूंजी कहते हैं। जैसे:- नगद मुद्रा, कच्चा माल, बुनकर द्वारा प्रयोग में लाई गई सुत, कुम्हारों द्वारा प्रयोग में लाई गई मिट्टी, खाद, बीज इत्यादि।

4. मानव पूंजी :-

मानव पूंजी या मानव संसाधन उत्पादन की चौथी और महत्वपूर्ण इकाई है। यह उत्पादन के अन्य तीन इकाईयों भूमि, श्रम और पूंजी से श्रेष्ठ है। क्योंकि मानव संसाधन के पास विवेक और बुद्धि है। यह विवेक और बुद्धि के बल पर भूमि, श्रम और पूंजी पर नियंत्रण स्थापित करता है।

Economics chapter 1 mcq ?

☆ पालमपुर में कृषि क्रियाकलाप

• पालमपुर गांव में 75% लोग कृषि कार्यों में लगे हुए हैं।
• पालमपुर गांव में 1960 तक जितने भी बंजर या अन्य कृषि योग्य भूमि थे उसे बढ़ा लिया गया है, अब कृषि भूमि विस्तार का कोई भी गुंजाइश नहीं है।

☆ पालमपुर गांव में कृषि उत्पादन बढ़ाने के उपाय

• पालमपुर गांव में उत्पादन बढ़ाने के 2 उपाय किए गए हैं।


A. बहुविध फसल प्रणाली:-

एक वर्ष में किसी भूमि पर एक से अधिक फसल उत्पन्न करने की विधि को “बहुविध फसल प्रणाली” कहते हैं।पालमपुर गांव में ज्वार-बाजरा और गेहूं के बाद तीसरी फसल के रूप में लोग आलू की कृषि करने लगे।


B. आधुनिक कृषि विधि:-

पालमपुर गांव में उत्पादन बढ़ाने के लिए एक दूसरी तकनीक भी अपनाई गई जिसे आधुनिक कृषि विधि कहते हैं। यह वह विधि है जिसमें HYV बीज, रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक तथा विकसित सिंचाई तंत्र अपनाकर अधिक उपज प्राप्त किया जाता है।
• पालमपुर गांव में आधुनिक कृषि विधियों के प्रयोग से भूमि की उर्वरक शक्ति कम हो गई है।

Economics chapter 1 mcq ?

■आधुनिक कृषि प्रणाली की विशेषता

• HYV बीज (High Yielding Verity Seeds) का प्रयोग
• रासायनिक उर्वरक जैसे:- यूरिया, DAP, फॉस्फेट इत्यादि का प्रयोग
• कीटनाशकों का प्रयोग
• आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे:- ट्रैक्टर, थ्रेसर, हार्वेस्टर इत्यादि का प्रयोग
• सिंचाई के लिए बिजली का प्रयोग
• पूंजी की अधिक आवश्यकता
• फसल की अधिक उत्पादकता
• फसल की उत्पादकता का उद्देश्य केवल भरण-पोषण ही नहीं बल्कि बेचना (वाणिज्यिक)

परंपरागत कृषि प्रणाली विशेषता

• परंपरागत बीज (जो पिछले वर्ष के उत्पाद से रख दिया गया)
• प्राकृतिक उर्वरक जैसे:-गोबर
• का प्रयोग नगण्य या नहीं
• पुराने कृषि औजार जैसे:- लकड़ी का हल इत्यादि।
• सिंचाई मुख्यतः वर्षा पर आधारित या कुओं के द्वारा रहट से सिंचाई
• पूंजी की कम आवश्यकता
• फसल की कम उत्पादकता
• फसल उत्पादन का मुख्य उद्देश्य भरण-पोषण

☆ पालमपुर गांव में कृषकों में भूमि का बंटवारा

• रामपुर गांव में परिवारों की कुल संख्या 450 है।
• 150 परिवार भूमिहीन हैं।
• 240 परिवार ऐसे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है।
• 60 परिवार ऐसे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि है।

☆ पालमपुर गांव में श्रम की व्यवस्था और अनिवार्य पूंजी

• पालमपुर गांव में 150 भूमिहीन परिवारों के लोग श्रमिक के रूप में काम करते हैं।
• साथ ही दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले लोग भी अपने खेतों में काम पुरी कर दुसरे के खेतों में श्रमिक के तौर पर काम करते हैं।
• खेतों के लिए अनिवार्य पूंजी की व्यवस्था बड़े किसानों या गांव के साहूकारों तथा कृषि ऋणों से होती थी।
• कृषि उत्पाद की बिक्री मंझोले और बड़े किसान ही करते थे क्योंकि उनका उत्पादन अधिक होता था।

☆ गैर कृषि क्रियाकलाप

• डेयरी:- रायगंज में दूध संग्रहण एवं शीतलन केंद्र खोला गया था।
• दुकानदारी
• परिवहन
• लघु स्तरीय विनिर्माण इत्यादि।

☆ पालमपुर गांव के कुछ प्रमुख पात्र

डाला:- पालमपुर में दैनिक मजदूरी पर काम करने वाला एक भूमिहीन श्रमिक
रामकली:- छोटी किसान एवं श्रमिक है।
सविता:- एक लघु कृषक है।
गोविंद:- एक मंझोले किसान है।
तेजपाल:- एक बड़ा किसान है जो लघु किसानों को ऋण देता है।
मिश्रीलाल:- एक किसान है जिसने गन्ना पेरने वाला मशीन खरीदी है।
करीम:- गांव में ही कंप्यूटर केंद्र खोलने वाला एक व्यक्ति है।
किशोर:- एक खेतिहर श्रमिक है।

Economics chapter 1 mcq ?


इसे भी जानें

——–
? class 9 geography chapter 1
? class 9 science jac board question bank
? class 9 jac board Question Bank
? डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
? भारतीय तिरंगा का इतिहास
? 10 class economics mcq


 

 

Class 9th. Economics Model Questions पालमपुर की कहानी

1• पालमपुर गांव में मुख्य क्रियाकलाप क्या था?

(A)  डेयरी
(B)  कृषि
(C)  लघु स्तरीय विनिर्माण
(D)  परिवहन

उत्तर:- (B) कृषि

2• पालमपुर गांव में कितने लोग कृषि कार्यों में लगे हुए थे?

(A)  50%
(B)  60%
(C)  70%
(D)  75%

उत्तर:- (D) 75%

3• पालमपुर गांव में परिवारों की कुल संख्या कितनी थी?

(A)  450
(B)  350
(C)  250
(D)  150

उत्तर:- (A) 450

4• पालमपुर गांव में उच्च जाति के लोगों के परिवारों की संख्या कितनी थी?

(A)  450
(B)  200
(C)  150
(D)  80

उत्तर:- (D) 80

5. पालमपुर गांव में परिवहन के कौन-कौन से साधन उपलब्ध थे?

(A)  बैलगाड़ी
(B)  भैंसाबग्गी
(C)  ट्रक
(D)  उपयुक्त सभी

उत्तर:- (D) उपयुक्त सभी

6• पालमपुर गांव में इनमें से किनके घर मिट्टी और फूस के बने हुए थे?

(A)  उच्च जाति के भूस्वामी के घर
(B)  बड़े व्यवसायियों के घर
(C)  2 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले के घर
(D)  अनुसूचित जाति (दलित) के घर

उत्तर:- (D) अनुसूचित जाति (दलित) के घर

7• पालमपुर गांव में हाईस्कूल की संख्या कितनी थी?

(A)  एक
(B)  दो
(C)  तीन
(D)  एक भी नहीं

उत्तर:- (A) एक

8• पालमपुर गांव में इनमें से क्या नहीं था?

(A)  प्राथमिक विद्यालय
(B)  राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
(C)  रेलवे स्टेशन
(D)  निजी औषधालय

उत्तर:- (C) रेलवे स्टेशन

9• पालमपुर गांव की कहानी में करीम कौन था?

(A)  एक भूमिहीन श्रमिक
(B)  एक बड़ा किसान
(C)  एक कंप्यूटर का शिक्षक
(D)  एक डॉक्टर

उत्तर:- (C) एक कंप्यूटर का शिक्षक

10• उत्पादन की कितनी इकाइयां होती है?

(A)  दो
(B)  चार
(C)  पांच
(D)  दस

उत्तर:- (B) चार

11• इनमें से उत्पादन का संगठन (इकाई) में कौन नहीं आता?

(A)  भूमि
(B)  पूंजी
(C)  श्रम
(D)  डेयरी

उत्तर:- (D) डेयरी

व्याख्या:-
• उत्पादन का संगठन /इकाई /तत्व:-
किसी भी प्रकार के उत्पादन के लिए चार चीजों की आवश्यकता होती है।
• भूमि
• श्रम
• पूंजी
• मानव पूंजी
( इनमें मानव पूंजी श्रेष्ठ है क्योंकि मानव अपने दिमाग के बल पर भूमि, श्रम और पूंजी पर नियंत्रण स्थापित करता है।)

12• इनमें से कौन स्थाई पूंजी नहीं है?

(A)  बीज
(B)  मशीन
(C)  जेनेरेटर
(D)  औजार

उत्तर:- (A) बीज

13• इनमें से कौन स्थाई पूंजी है?

(A)  बीज
(B)  नकद रूपये
(C)  कंप्यूटर
(D)  उर्वरक /खाद

उत्तर:- (C) कंप्यूटर

व्याख्या:-
• वैसी पूंजी जो कई सालों तक काम देता रहे उसे स्थाई पूंजी कहते हैं। जैसे:- औजार, किसान का हल, जनरेटर, टरबाइन, कंप्यूटर, ट्रेक्टर इत्यादि।

14• इनमें से कौन अस्थाई/कार्यशील पूंजी है?

(A)  नकद रूपया
(B)  जेनेरेटर
(C)  टरबाइन
(D)  थ्रेसर

उत्तर:- (A) नकद रूपया

15• इनमें से कौन अस्थाई/कार्यशील पूंजी नहीं है?

(A)  कच्चा माल
(B)  कुम्हार द्वारा प्रयोग में लाई जा रही मिट्टी
(C)  ट्रैक्टर
(D)  कीटनाशक

उत्तर:- (C) ट्रैक्टर

व्याख्या:-
• अस्थायी/कार्यशील पूंजी:- वैसे पूंजी जिसे एक बार लगाते हैं और समाप्त हो जाता है। उसे कार्यशील या अस्थाई पूंजी कहते हैं। जैसे:- कच्चा माल, नगद मुद्रा, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कुम्हार द्वारा प्रयोग में लाई जा रही मिट्टी इत्यादि।

16• पालमपुर गांव में भूमि स्थिर क्यों है?

(A)  1960 के बाद अब कोई बंजर भूमि नहीं बची
(B)  खेती करने वालों की संख्या कम हो गई है
(C)  परिवहन के क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि हुई
(D)  पशुपालन के क्षेत्र में वृद्धि हुई

उत्तर:- (A) 1960 के बाद अब कोई बंजर भूमि नहीं बची

17• बहुविध फसल प्रणाली क्या है?

(A)  एक वर्ष में एक से अधिक फसल उगाना
(B)  एक वर्ष में एक फसल उगाना
(C)  6 माह में एक फसल उगाना
(D)  6 माह में तीन फसल उगाना

उत्तर:- (A) एक वर्ष में एक से अधिक फसल उगाना

19• आधुनिक कृषि विधि क्या है?

(A)  एक वर्ष में एक से अधिक फसल उगाना
(B)  HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि के प्रयोग से अधिक उपज प्राप्त करना
(C)  6 माह में तीन फसल उगाना फसल उगाना
(D)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (B) HYV बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि के प्रयोग से अधिक उपज प्राप्त करना

20• पालमपुर गांव में उत्पादन बढ़ाने के लिए इनमें से क्या उपाय किया गया?

(A)  चकबंदी व्यवस्था अपनाई गई
(B)  बहुविध फसल प्रणाली अपनाई गई
(C)  जोतों का सीमांकन किया गया
(D)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- (B) बहुविध फसल प्रणाली अपनाई गई

व्याख्या:-
• पालमपुर गांव में उत्पादन बढ़ाने के लिए 2 उपाय किए गए
1. बहुविध फसल प्रणाली:- एक वर्ष में एक ही भूमि पर एक से अधिक फसल उत्पादन करना।
2. आधुनिक कृषि विधि:- HYV बीज, रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक तथा सिंचाई तंत्रों का उपयोग करके अधिक उत्पादकता प्राप्त की जाती हैं।

21•  पालमपुर गांव में श्रम की व्यवस्था कहाँ से होती है?

(A)  बड़े किसानों
(B)  मझोले और बड़े किसानों से
(C)  छोटे किसान और भूमिहीनों से
(D)  दूसरे स्थानों से श्रमिकों को बुलाकर

उत्तर:- (C) छोटे किसान और भूमिहीनों से

22• सविता को ऋण किनसे मिला?

(A)  डाला से
(B)  तेजपाल सिंह से
(C)  किशोर से
(D)  मिश्रीलाल से

उत्तर:- (B) तेजपाल सिंह से

व्याख्या:-
• डाला:- एक भूमिहीन श्रमिक है
• तेजपाल सिंह:- एक बड़ा किसान है
• किशोर:- खेतीहर मजदुर है
• मिश्रीलाल:- एक व्यवसायिक किसान है

23• सविता को तेजपाल सिंह से किन शर्तों पर ऋण मिला?

(A)  50% की दर पर
(B)  40% की दर से
(C)  24% की दर से
(D)  15% की दर से

उत्तर:- (C) 24% की दर से से

24• पालमपुर गांव में डाला इनमें से से कौन है?

(A)  एक बड़ा किसान
(B)  एक मझोला किसान
(C)  एक डॉक्टर
(D)  भूमिहीन श्रमिक

उत्तर:- (D) भूमिहीन श्रमिक

25• पालमपुर गांव में इनमें से कौन गैर कृषि क्रियाकलाप के अंतर्गत सम्मिलित नहीं था?

(A)  परिवहन
(B)  डेयरी
(C)  फिल्म की शूटिंग
(D)  लघु स्तरीय विनिर्माण

उत्तर:- (C) फिल्म की शूटिंग

व्याख्या:-
• पालमपुर गांव में कृषि मुख्य क्रियाकलाप था। इसके अलावा डेयरी, परिवहन, दुकानदारी, लघु स्तरीय विनिर्माण जैसे कार्य गैर कृषि क्रियाकलाप के अंतर्गत आते थे।

Economics chapter 1 mcq ?

इसी प्रकार के जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं जिससे पोस्ट के साथ इसकी सूचना आपको आपके Mobile पर मिल सके

 

⭐ Class 9th. Economics-25 Model Questions (नवम वर्ग अर्थशास्त्र टॉप -25 क्वेश्चन) के बाद हमारी कुछ और प्रस्तुति आगे देखिए।

? यूट्यूब चैनल van hi jeevan hai पर हमारे रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आगे क्लिक कीजिए।

• चतरा के टॉप पर्यटक स्थल स्थल

• खोरठा नाटक रिमोट वाला जमाई

• मैट्रिक क्वेश्चन बैंक जैक

• पेड़ पौधों की अजब-दुनिया

• गुलाब-जामुन घर बैठे बनाइए

? वेबसाइट www.gyantarang.com पर देखिए रोचक, ज्ञानवर्धक और GK

• 9th. Class  भूगोल चैप्टर भारत आकार और स्थिति से 25 टॉप क्वेश्चन

• विश्व के नए सात आश्चर्य

• भारत के महत्वपूर्ण व्यक्तियों का शपथ ग्रहण और त्यागपत्र और त्यागपत्र

• भारतीय संविधान से 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

• भारतीय इतिहास के स्रोत जाने के लिए यहां पर क्लिक करें

⭐ Class 9th. Economics Model Questions आपको कैसे लगी कमेंट में हमें जरूर बताइएगा। हमारे साथ जुड़े रहिए और भी भी रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए!
जय हिंद!

1 thought on “Class 9 Economics chapter 1 mcq with answers”

Leave a Comment