Class 9 Geography chapter 1 mcq with answers
Class:- 9th
Subject:- Geography
Chapter:-01
India: Size and Location
भारत- आकार और स्थिति
Topic:- Class 9 Geography mcq with answers
India: Size and Location
भारत- आकार और स्थिति
भारत दुनियां की प्राचीनतम संस्कृति में से एक है। आजादी के बाद भारत ने सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में चहुमुखी उन्नति की है। कृषि, उद्योग, प्रौद्योगिकी, संचार आदि क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत का विश्व इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रायद्वीपीय भारत विश्व की प्राचीनतम भौगोलिक स्थलाकृतियों में से एक है। इस पोस्ट में भारत आकार और स्थिति चैप्टर से 25 mcq questions with answers देखने जा रहे हैं।
भारत की स्थिति
भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। इसका अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक है। जबकि इसका देशांतरीय विस्तार 68 डिग्री 7 मिनट पूर्वी देशांतर से 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशांतर (68°7′ पूर्वी देशभर देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर) तक है। कर्क रेखा भारत के लगभग बीचो-बीच भाग से गुजरी है।
Also Read
- आराध्या की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई
- पुणे-गोवा अल्ट्रा साइक्लिंग रेस 2025 में वाराणसी के प्रियरंजन ने हासिल किया दूसरा स्थान
- Popular Competitive Exams for Jharkhand Students – JSSC, PSC, Teacher Exams, Banking & Railways (Detailed Guide 2025)
- How to Crack State Level Exams in Jharkhand – Step by Step Guide 2025
- How to Choose the Right College / University in Jharkhand – Step by Step Guide
——
इसे समझें
भौगोलिक शब्दार्थ
8° = 8 डिग्री
4’= 4 मिनट
30″= 30 सेकेण्ड पढ़ा जायेगा।
जैसे:-
8°4′ = इसे भौगोलिक दृष्टिकोण से 8 डिग्री 4 मिनट पढ़ा जाता है।
——-
भारत का आकार
भारत विश्व का सबसे बड़ा देश है। भारत का संपूर्ण क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। इसे संक्षिप्त रूप से 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर भी कह सकते हैं। यह विश्व की कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। भारत का स्थलीय सीमा रेखा की कुल लंबाई 15,200 किलोमीटर है। जबकि कुल समुद्री सीमा रेखा की लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। भारत की कुल सीमा रेखा की लंबाई 22,700 किलोमीटर है। भारत की घड़ी साढ़े 82 डिग्री पूर्वी देशांतर (82°30′) पर सेट की गई।
भारत तथा विश्व
भारत हिंद महासागर के लगभग बीचो बीच में स्थित है। क्षेत्रफल में भारत से 6 बड़े और राष्ट्र हैं। क्षेत्रफल में भारत से बड़े देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और रूस है। रूस सबसे बड़ा देश है। जिसका क्षेत्रफल 170.9 लाख वर्ग किलोमीटर है। प्राचीन समय से ही भारत का संबंध विश्व के कई देशों से रहा है। भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका प्रमुख हैं।
क्या आप जानते हैं?
सन् 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे, प्रांत और रियासत। वायसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधि कारी प्रांतों पर शासन करते थे और रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतृकता के आधार पर अंग्रेज़ी शासकों की प्रभुसत्ता मानकर स्वायत्तता से किया जाता था।
क्या आप जानते हैं?
स्कूल भुवन एक पोर्टल है जो देश के प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण और सतत विकास में उनकी भूमिका के बारे में छात्रों के बीच जागरुकता लाने के लिए मानचित्र आधारित शिक्षा प्रदान करता है। यह एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर भुवन-एनआरएससी/इसरो की एक पहल है। आप माध्यमिक स्तर से संबंधित भारत के विभिन्न मानचित्रों को देख सकते हैं।
? इसी तरह के पोस्ट के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं अगला पोस्ट जैसे ही होगा, तो मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी
Class 9 Geography chapter 1 mcq with answers
? क्विज में शामिल होने के लिए START QUIZ पर क्लिक कीजिए.
? Quiz पूरा बनाने के बाद सबसे नीचे Finish पर क्लिक कीजिए और अपना स्कोर देखिए.
? Score देखने के बाद इसे स्क्रीनशॉट लेकर ग्रुप पर पोस्ट किजिए
? START QUIZ पर क्लिक कीजिए
?????
Results
#1. भारत का स्थलीय सीमा रेखा की कुल लंबाई कितनी है?
उत्तर:- 15,200 km.
#2. इनमें से कौन सा राज्य है जो ना तो समुद्री सीमा से लगता है और ना अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा से
उत्तर:- छत्तीसगढ़
#3. भारत के कितने राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है?
उत्तर:- 8 राज्य
#4. इनमें से कौन सा राज्य अंतरराष्ट्रीय सीमा को छूता है?
उत्तर:- त्रिपुरा
#5. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमा किस देश को छूती है?
उत्तर :- नेपाल
#6. भारत की कुल सीमा रेखा की लंबाई कितनी है?
उत्तर:- 22,700 km.
#7. सबसे लंबा तटरेखा वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर:- गुजरात
#8. अगस्त 2019 में संसद में इनमें से किस राज्य की मान्यता समाप्त कर उसे केंद्र शासित के रूप में दर्जा दिया गया है?
उत्तर:- जम्मू कश्मीर
#9. कर्क रेखा इनमें से किस राज्य से नहीं गुजरती है?
उत्तर :- उड़ीसा
#10. भारत का अक्षांशीय विस्तार क्या है?
उत्तर:- 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक
#11. स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच कितना किलोमीटर दूरी कम हो गया?
उत्तर:- 7000 km.
#12. इनमें से कौन सा देश भारत के दक्षिण में स्थित है?
उत्तर:- श्रीलंका
#13. मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है आप बताइए वह कौन सा देश है?
उत्तर :- ताजिकिस्तान
#14. भारत के साथ सबसे लंबी सीमा रेखा किस देश की है?
उत्तर:- बांग्लादेश
#15. भारत का मानक देशांतर कौन सा रेखा है? जिस पर भारत की घड़ी सेट की गई?
उत्तर:- 82°30′
#16. भारत की उत्तर से दक्षिण की कुल लंबाई कितना किलोमीटर का है?
उत्तर:- 3214 km.
#17. स्वेज नहर आम लोगों के लिए कब खोला गया?
उत्तर:- 1869 ई•
#18. ग्रीष्मावकाश में आप यदि करवती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएंगे?
उत्तर :- लक्षद्वीप
#19. भारत कितने अक्षांश और देशांतर तक फैला हुआ है?
उत्तर:- 30 अक्षांश और देशांतर
#20. क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
उत्तर:- राजस्थान
#21. भारत किस महासागर के बीचो-बीच स्थित है?
उत्तर:- हिंद महासागर
#22. इनमें से कौन दो राज्य हैं जिनकी राजधानी चंडीगढ़ है?
उत्तर:- हरियाणा और पंजाब
#23. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
उत्तर :- 97° 25′ पु•
#24. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
उत्तर:- 2.4 %
#25. क्षेत्रफल में विश्व का सबसे बड़ा देश इनमें से कौन सा है?
उत्तर:- रूस
Class 9 Geography chapter 1 mcq with answers के बाद कुछ और भी जानें
? class 9th geography chapter 1
?class 9th Economics chapter 1 पालमपुर की कहानी
? class 9th Economics chapter 2
?class 9th JAC BOARD 2020 sst question answer
? class 9th. Jac board 2019 sst question
? class 9th jac board hindi question answer
? class 9th jac board science+math question answer
? class 9th economics chapter 2
? Indian old coin
? उपन्यास सम्राट प्रेमचंद का जीवन परिचय
? डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
? विश्व जनसंख्या दिवस
? विश्व का प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी
Video
? 10, 20, 100, 200, 500 और 2000 के एक नोट छापने में कितना खर्च आता है.
? Class 10th सतत् पोषणी विकास क्या है
? class 10 संसाधन नियोजन क्या है
————
प्रस्तुतकर्ता
महेंद्र प्रसाद दांगी
शिक्षक
धन्यवाद्!





















Mera naam Suraj Hai Main 9th B main hoon main roll number hai 41