Class 9 Geography Chapter 1 Question Answer in hindi

Class 9 Geography Chapter 1 Question Answer in hindi

Class:- 9th.
Subject:- Geography
Chapter:- 01
Size and Location
भारत आकार और स्थिति
Topic:- Class 9 Geography Chapter 1 Question Answer in hindi

अभ्यास के प्रश्न

1. निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:-

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान
(ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) त्रिपुरा

उत्तर:-(ख) उड़ीसा

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन- सा है?
(क) 97°25’पू॰
(ख) 77°6’पू॰
(ग) 68°7’पू॰
(घ) 82°32’पू॰

उत्तर:- (क) 97°25ʼ पू॰

(iii) उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएं किस देश को छूती है?
(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
(घ) म्यांमार

उत्तर:-(ग) नेपाल

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि करावत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएंगे?
(क) पांडिचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) नेपाल

उत्तर:-(ख) लक्षद्वीप

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के वासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए वह कौन- सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल

उत्तर:- (ख) ताजिकिस्तान

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह का नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?

उत्तर:- अरब सागर में लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह है। दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव दो द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं।

(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?

उत्तर:- क्षेत्रफल में भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है। भारत से 6 बड़े देश है। रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं।

(iii) हमारे उत्तरी-पश्चिमी, उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर:- उत्तरी-पश्चिमी पड़ोसी देश -पाकिस्तान और अफगानिस्तान
उत्तरी पड़ोसी देश- चीन, नेपाल और भूटान
उत्तरी-पूर्वी पड़ोसी देश – म्यांमार तथा बांग्लादेश

(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।

उत्तर:- भारत के 8 राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है। ये राज्य है:- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है।

3. सूर्योदय अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है। जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है, स्पष्ट कीजिए?

उत्तर:- भारत एक विशाल देश है। यह पश्चिम से पूर्व लगभग 30 देशांतर रेखाओं तक विस्तृत है। अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे पूर्व में तथा गुजरात सबसे पश्चिम में स्थित है। पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। इस कारण सबसे पहले सूर्योदय अरूणाचल प्रदेश में होता है। पृथ्वी को एक देशांतर घूमने में लगभग 4 मिनट का समय लगता है। इस प्रकार पृथ्वी भारत के पूर्व में स्थित अरूणाचल प्रदेश से पश्चिम में स्थित गुजरात तक 30 देशांतर घूमने में 30×4 = 120 मिनट अर्थात 2 घंटे का समय लगता है।

व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत में एक मानस समय अपनाया गया है। जो देश के बीचों-बीच 82°30′ देशांतर रेखा है। इसी रेखा को भारत का मानक समय रेखा भी कहा जाता है। अतः अरुणाचल प्रदेश और गुजरात में 2 घंटे का अंतर होने के बावजूद दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय को दर्शाती है।

4. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?

उत्तर:- अगर हम विश्व के मानचित्र को देखें तो ज्ञात होता है, कि भारत हिंद महासागर के एकदम बीचों-बीच अर्थात केंद्रीय स्थिति में अवस्थित है। भारतीय उपमहाद्वीप तीन ओर से समुद्र से घिरा है। हिंद महासागर में केंद्रीय स्थिति होने से भारत को कई तरीके से लाभ होते हैं। ये लाभ निम्नलिखित है-

(i) व्यापारिक संबंध:- हिंद महासागर में केंद्रीय स्थिति होने के कारण भारत का पश्चिम में स्थित कई यूरोपीय देशों, अरब के देशों तथा अफ्रीकी देशों एवं पूर्व में स्थित देशों में म्यांमार, जापान, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया इत्यादि देशों से प्राचीन काल से ही घनिष्ट व्यापारिक संबंध रहे हैं। व्यापार का प्रमुख साधन समुद्री मार्ग ही रहा है। क्योंकि प्राचीन समय में हवाई मार्ग का विकास नहीं हुआ था।

(ii) भारतीय संस्कृति का विस्तार:- भारत के लोग प्राचीन समय से ही श्रीलंका, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया इत्यादि देशों में समुद्री मार्ग से आते-जाते रहते थे। इस कारण भारतीय लोग इन देशों में बस गए। जिससे भारतीय संस्कृति का विस्तार इन देशों में हुआ।

(iii) आर्थिक लाभ:- भारत केन्द्रीय स्थिति और लंबी तट रेखा के कारण हिंद महासागर से गुजरने वाली जहाज यहाँ की किसी न किसी बंदरगाह से होकर गुजरते हैं। जिससे तट शुल्क के रूप में काफी मात्रा में भारत को धन की प्राप्ति होती है।

(iv) प्राकृतिक सुरक्षा:- भारत तीन ओर हिंद महासागर से घिरा है। इस कारण समुद्री भाग भारत को प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करता है। आज तक भारत पर एक भी आक्रमण इस समुद्री भाग से नहीं हुआ है। भारत पर जितने भी आक्रमण हुए हैं वे सभी स्थल भागों से ही हुए।
इन सबके अतिरिक्त हिंद महासागर मानसूनी जलवायु प्रदान करने तथा मत्स्यन के रूप में भारत को लाभ पहुंचाता है।

अतः कह सकते हैं कि हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से कई तरह के लाभ प्राप्त हुए हैं।

मानचित्र कौशल

1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए।

भारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर, भारत आकार और स्थिति के क्वेश्चन आंसर, भारत आकार और स्थिति क्वेश्चन आंसर, भारत आकार और स्थिति चैप्टर वन, भारत आकार और स्थित कक्षा 9, class 9 geography chapter 1 question answer in hindi, class 9 geography chapter 1 extra questions and answers, class 9th geography chapter 1 question answer in hindi, class 9th geography chapter 1 extra questions, class 9th geography chapter 1 important questions, ncert geography class 9 chapter 1 question answer, extra questions for class 9 social science geography chapter 1, important questions for class 9 social science geography chapter 1, 9th geography chapter 1 question answer, 9th class chapter 1 question answer in hindi, India size and location question answer, India size and location important questions, India size and location question bank, India size and location extra question answer,
भारत आकर और स्थित

(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।

उत्तर:- अरब सागर में लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है।

(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?

भारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर, भारत आकार और स्थिति के क्वेश्चन आंसर, भारत आकार और स्थिति क्वेश्चन आंसर, भारत आकार और स्थिति चैप्टर वन, भारत आकार और स्थित कक्षा 9, class 9 geography chapter 1 question answer in hindi, class 9 geography chapter 1 extra questions and answers, class 9th geography chapter 1 question answer in hindi, class 9th geography chapter 1 extra questions, class 9th geography chapter 1 important questions, ncert geography class 9 chapter 1 question answer, extra questions for class 9 social science geography chapter 1, important questions for class 9 social science geography chapter 1, 9th geography chapter 1 question answer, 9th class chapter 1 question answer in hindi, India size and location question answer, India size and location important questions, India size and location question bank, India size and location extra question answer,
भारतीय उपमहाद्वीप

उत्तर:- भारतीय उपमहाद्वीप में कुल 5 देश शामिल हैं. भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश देशों से मिलकर बनता है।

(iii) कर्क रेखा कौन- कौन से राज्यों से गुजरती है?

India size and location, भारत आकार और स्थित, class 9th india size and location, class 9 geography chapter 1 notes, class 9 geography chapter 1, 9th class geography chapter 1 notes in hindi, Class 9 geography chapter 1 question answer,
वे राज्य जिनसे कर्क रेखा गुजरती है

उत्तर:- भारत में कर्क रेखा 8 राज्यों से होकर गुजरती है। ये राज्य हैं- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से गुजरती है।

(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।

उत्तर:- भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी सिर्फ बिंदु कन्याकुमारी है।

(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।

उत्तर:- भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश 37°6ʼ उत्तर है।

(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश।

उत्तर:- भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश 8°4ʼ उत्तर है।

(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।

उत्तर:- भारत का सबसे पूर्वी देशांतर 97°25ʼ पूर्वी तथा पश्चिमी देशांतर 68°7ʼ पूर्व है।

(viii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य।

उत्तर:- सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है।

(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।

उत्तर:- भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि को पाक जलसंधि कहते हैं।

(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र।

भारत आकार और स्थिति प्रश्न उत्तर, भारत आकार और स्थिति के क्वेश्चन आंसर, भारत आकार और स्थिति क्वेश्चन आंसर, भारत आकार और स्थिति चैप्टर वन, भारत आकार और स्थित कक्षा 9, class 9 geography chapter 1 question answer in hindi, class 9 geography chapter 1 extra questions and answers, class 9th geography chapter 1 question answer in hindi, class 9th geography chapter 1 extra questions, class 9th geography chapter 1 important questions, ncert geography class 9 chapter 1 question answer, extra questions for class 9 social science geography chapter 1, important questions for class 9 social science geography chapter 1, 9th geography chapter 1 question answer, 9th class chapter 1 question answer in hindi, India size and location question answer, India size and location important questions, India size and location question bank, India size and location extra question answer,
भारत के केन्द्रशासित प्रदेश

उत्तर:- 26 जनवरी 2020 से भारत के 8 केंद्र शासित क्षेत्र है. जो इस प्रकार हैं:-
1• चंडीगढ़, 2• दिल्ली, 3• लक्षद्वीप, 4• पांडिचेरी, 5• अंडमान और निकोबार दीप समूह, 6• दमन एवं दीव और दादर एवं नगर हवेली, 7• जम्मू और कश्मीर 8• लद्दाख।

——————————-
Class 9 Geography Chapter 1 Question Answer in hindi

Class 9th. से संबंधित

इसे भी जानें
? geography chapter 1 भारत आकार और स्थिति क्वेश्चन 
? geography chapter 1 भारत आकार और स्थिति क्विज के क्वेश्चन
? geography chapter 1 भारत आकार एवं स्थिति ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन
? Economics chapter 1 पालमपुर गांव की कहानी
? class 10 geography chapter 3
? खुदीराम बोस जीवन परिचय
? भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ विक्रम साराभाई
? चांद पर मानव का पहला कदम देखिए विडियो
? हमारे सूरज के आगे क्या है देखिए विडियो
—————————–

1 thought on “Class 9 Geography Chapter 1 Question Answer in hindi”

Leave a Comment