खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

Forest and wild life resource se quiz ke questions

On: February 2, 2025 8:13 AM
Follow Us:
Forest and wild life resource se quiz ke questions, 10th Forest and wild life resource se quiz ke questions, 10 jac board forest and wild life resource, 10th class forest and wild life resource se objective Questions,
---Advertisement---

Forest and wild life resource se quiz ke questions

Forest and wild life resource se quiz ke questions है जो बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। यहां इंपोर्टेंट क्वेश्चन को रखा गया है।
Class:- 10th
Subject:- Geography
Chapter:- Forest and wild life resource (वन एवं वन्य जीव संसाधन)
Topic:- Quiz ke Questions

➤जैव विविधता – किसी प्राकृतिक प्रदेश में पायी जाने वाली जंगली तथा पालतु जीव जंतुओं एवं पादपों की प्रजातियों की बहुलता।
➤ जीवमण्डल – पादप और प्राणी समूह जो पृथ्वी पर पाये जाते हैं मिलकर जीवमण्डल का निर्माण करते हैं।
➤पारिस्थितिक तंत्र – किसी क्षेत्र के एक दूसरे पर आश्रित पेड़-पौधे और जीव-जन्तु मिलकर विशेष पर्यावरण में पारितंत्र का निर्माण करते हैं।
➤प्राणी जगत – किसी निश्चित काल अथवा प्रदेश का प्राणी जीवन प्राणीजगत कहलाता है।
➤आरक्षित वन – ये वन ऐसे स्थायी वन क्षेत्र हैं जिनका रख-रखाव इमारती लकड़ी, अन्य वन उत्पादों को प्राप्त करने और उनके बचाव के लिए किया जाता है।
➤संरक्षित वन – इन वनों में पशुओं को चराने व खेती करने की अनुमति सामान्य शर्तों के साथ दे दी जाती है।
➤ अवर्गीकृत वन – वे वन जो सरकार, व्यक्तियों के निजी और समुदायों के अधिकार में हैं।

वन्यजीवन संरचना में बाघ (टाईगर) एक महत्त्वपूर्ण जंगली जाति है। 1973 में अधिकारियों ने पाया कि देश में 20 वीं शताब्दी के आरंभ में बाघों की अनुमानित संख्या 55,000 से घटकर मात्र (1827) रह गई थी। बाघों की घटती संख्या के लिए उत्तरदायी कारण-
•बाघों को मारकर उनको व्यापार के लिए चोरी करना।
•आवासीय स्थलों का सिकुड़ना।
•भोजन के लिए आवश्यक जंगली उपजातियों की संख्या कम होना।
•जनसंख्या में वृद्धि से भी बाघों की संख्या प्रभावित हुई है।
•बाघों की खाल का व्यापार और उनकी हड्डियों का एशियाई देशों में परंपरागत औषधियों में प्रयोग के कारण यह जाति विलुप्त होने के कगार पर पहुँच गई हैं।

चूंकि भारत और नेपाल दुनिया की दो-तिहाई बाघों को आवास उपलब्ध करवाते हैं, अतः ये देश ही शिकार, चोरी और गैर-कानूनी व्यापार करने वालों के मुख्य निशाने पर हैं।

बाघ परियोजना विश्व की बेहतरीन वन्यजीवन परियोजनाओं में से एक है। देश में बाघों की संख्या में तेजी से गिरावट को देखकर बाघों के संरक्षण के लिए भारत ने विश्व वन्य जीव कोष की सहायता से 1 अप्रैल 1973 में बाघ परियोजना आरंभ की गई। जिसके तहत सर्वप्रथम उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित जिम कार्बेट अभयारण्य को बाघ परियोजना के रूप में घोषित किया गया।

शुरू में इस परियोजना से बहुत सफलता प्राप्त हुई, क्योंकि बाघों की संख्या बढ़कर 1985 में 4002 और 1989 में 4334 हो गई थी। बाघ गणना के अनुसार वर्तमान में लगभग 3200 बाघ हैं। बाघ संरक्षण मात्र एक संकटग्रस्त जाति को बचाने का प्रयास नहीं है, अपितु इसका उद्देश्य बहुत बड़े आकार के जैवजाति को भी बचाना है। बाघ परियोजना का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक, आर्थिक, सौंदर्य परक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिक मूल्यों के लिए भारत में बाघों की घटती हुई संख्या को बढ़ाना है।

क्विज के क्वेश्चन के लिए यहां Sart Quiz पर क्लिक करें

Quiz के क्वेश्चन

और क्विज बनाने के बाद Score जानने के Submit पर क्लिक करें।

 

Results

#1. इनमें से कौनसा संरक्षण तरीका समुदायों की सीधी भागीदारी नहीं करता?

उत्तर:- वन्यजीव पशु विहार का परिसीमन

#2. विभिन्न प्रकार के पौधे और प्राणियों को विभिन्न श्रेणियों में निर्धारण कौन सी एजेंसी करता है?

उत्तर:- अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन (IUCN)

#3. बीज बचाओ आंदोलन क्या था?

उत्तर:- टिहरी के किसानों द्वारा बिना रासायनिक खाद के फसलों का उत्पादन

#4. सुंदर वन राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है?

उत्तर :- पश्चिमी बंगाल

#5. चिपको आंदोलन का उद्देश्य क्या था?

उत्तर:- वन संरक्षण

#6. मानस बाघ रिजर्व कहां स्थित है?

उत्तर,:- असम

#7. निम्न में से कौन सी टिप्पणी प्राकृतिक वनस्पति जात और प्राणी जात के ह्रास का सही कारण नहीं है?

उत्तर:- पशु चारण और इंधन लकड़ी एकत्रित करना

#8. ओड़िशा और बिहार की जनजातियां शादी के दौरान किस वृक्ष की पूजा करती है?

उत्तर :- इमली और आम

#9. लुप्त जाति के उदाहरण हैं?

उत्तर:- एशियाई चीता

#10. वन एवं बंजर भूमि जो सरकार, व्यक्ति और समुदाय के स्वामित्व में होते हैं उन्हें कहते हैं –

उत्तर:- अवर्गीकृत वन

#11. राजस्थान के अलवर जिले के पांच गांव के लोगों ने 1200 हेक्टेयर वन भूमि “भैरो देव डाकव सोंचरी” घोषित कर दी। इसका क्या उद्देश्य है?

उत्तर :- शिकार पर रोक और बाहरी लोगों की घुसपैठ से वन्य जीवन को बचाना

#12. वे जातियां जिन्हें लुप्त होने का खतरा है, कहलाती है-

उत्तर:- संकटग्रस्त जातियां

#13. निम्नलिखित में से कौन स्थानिक जाति का उदाहरण है?

उत्तर:- निकोबारी कबूतर

#14. निम्नलिखित में से बाघ परियोजना (Project Tiger) की शुरुआत कब से हुई?

उत्तर:- 1973

#15. दक्षिण भारत में प्राकृतिक वनों की संख्या धीरे-धीरे समाप्त किस कारण हुई?

उत्तर:- सागवान का एकल रोपण

#16. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक स्थायी वन है?

उत्तर:- मध्यप्रदेश

#17. दुनिया का सबसे तेज स्तनधारी प्राणी चीता कितने किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ता है?

उत्तर:- 112 km.

#18. काला हिरण निम्न में से किस श्रेणी के जीवों का है?

उत्तर:- संकटग्रस्त जाति

#19. शांत घाटी के मुखली नर्सरी में आदिवासी युवतियों द्वारा किस प्रकार के पौधे लगाए जाते हैं?

उत्तर:- बांस के पौधे

#20. भारत के किस नेशनल पार्क में कुछ साल पूर्व अफ्रीका से चीता लाकर भारत में बसाया गया है?

उत्तर:- कुनो, मध्यप्रदेश

#21. हिमालय यव क्या है?

उत्तर:- एक औषधि पौधा

#22. मैंग्रोव क्षेत्र कितने प्रतिशत लुप्त हो चुका है?

उत्तर:- 40

#23. 1952 में भारत निम्न में से किस प्रजाति को लुप्त घोषित कर चुका है?

उत्तर:- एशियाई चीता

#24. टकसोल नामक रसायन किस पेड़ से प्राप्त होता है?

उत्तर:- हिमालय यव

#25. पर्यावरण विनाश के मुख्य कारक कौन कौन से हैं?

उत्तर:- इनमें से सभी

Previous
Finish

क्विज बनाने के बाद इसे भी देंखें

वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com

इसे भी जानें

? class 10th geography
? भारत में रूपये की कहानी
? Matric Science Practical Model Question
? Bhadrakali Temple
? tokyo olympics me india

इसे भी देखें

? class 10th geography
? class 10th Economics
? hundru water fall, ranchi
? what is univers हमारा ब्रह्माण्ड
? भारत के पुराने सिक्के

इसे भी देखें

? जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
? प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? वन्य संरक्षण में मनुष्य के रीति-रिवाजों का योगदान
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
? विश्व के new 7 wonder
? झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा वाटरफॉल हुंडरू

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment