Monthly Test Economics 2021 Class 9 | अर्थशास्त्र क्लास 9

Monthly Test Economics 2021 Class 9 | अर्थशास्त्र क्लास 9

Monthly Test Economics 2021 Class 9 में आप jcert ranchi द्वारा प्रत्येक माह ली जा रही मुल्यांकन को देखने जा रहे है। jcert द्वारा हर माह दो विषयों की एग्जाम ली जा रही है। इसी के तहत नवंबर माह में क्लास 9 हेतु अर्थशास्त्र विषय से परीक्षा ली गई। यहां उन सभी प्रश्नों के उत्तर दिये जा रहे हैं। ये प्रश्न और उत्तर आगे के परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इस लिए इन प्रश्नों को उत्तर सहित नोट कर लें।

झारखण्ड शैक्षणिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद्, रांची, झारखण्ड (JCERT)

Class:- 9th
Subject:- Economics
Topic:- Test Questions
मासिक जााँच परीक्षा , Set 1

Monthly Test Economics 2021 Class 9

सामान्य निर्देश

● प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। जसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिये गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के
लिए 1 अंक निर्धारित है।
● प्रश्न संख्या 11 से 14 तक अलतिघुउत्तरीय प्रश्न हैं जिसमें से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर देने हैं। (शब्द सीमा
20-30) प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है।
● प्रश्न संख्या 15 से 18 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है जिनमें से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर देना है। (शब्द सीमा 35
से 50) प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
● प्रश्न संख्या 19 से 20 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं जिसमें से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में
दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

Monthly Test Economics 2021 Class 9

A. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

1. निम्नलिखित में से कौन एक गैर कृषि क्रिया है
A. खेत की जुताई करना 
B. सिंचाई करना
C. फसल की देखभाल करना
D. खाद एवं बीज की बिक्री करना

उत्तर:- D. खाद एवं बीज की बिक्री करना

2. बहुविध फसल प्रणाली किसे कहते हैं?
A.  1 वर्ष में किसी भी भूमि पर एक फसल पैदा करना
B. 1 वर्ष में किसी भी भूमि पर कोई भी फसल पैदा नहीं करना
C. 1 वर्ष में किसी भी भूमि पर एक से ज्यादा फसल पैदा करना
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- C. 1 वर्ष में किसी भी भूमि पर एक से ज्यादा फसल पैदा करना

3. अपनी आजीविका के लिए कान्हा ने एक डेयरी की दुकान खोली है कान्हा की यह क्रिया किस प्रकार की क्रिया है?
A. कृषि क्रिया
B. गैर कृषि क्रिया
C. अनार्आर्थिक क्रिया
D. उपयुक्त सभी

उत्तर:- B. गैर कृषि क्रिया

4. निम्न में से कौन कार्यशील पूंजी का उदाहरण है?
A. औजार
B. भवन
C. नकद पैसा तथा कच्चा माल
D. मशीन

उत्तर:- C. नकद पैसा तथा कच्चा माल

5. हरित क्रांति का संबंध है –
A. खाद्यान्न के उत्पादन से
B. तिलहन के उत्पादन से
C. दूध के उत्पादन से
D. मत्स्य के उत्पादन से

उत्तर:- A. खाद्यान्न के उत्पादन से

6. किस प्रकार की जनसंख्या अर्थव्यवस्था की परिसंपत्ति है?
A. शिक्षित एवं स्वस्थ जनसंख्या
B. शिक्षित एवं अस्वस्थ जनसंख्या
C. अशिक्षित एवं स्वस्थ जनसंख्या
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- A. शिक्षित एवं स्वस्थ जनसंख्या

7. प्राथमिक शिक्षा में नामांकन के लिए कौन से कार्यक्रम चलाए गए?
A. सेतु पाठ्यक्रम
B. स्कूल लौटो शिविर
C. Aऔर B दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- C. Aऔर B दोनों

8. नीचे दिए गए कथनों में से कौन सा कथन बेरोजगारी की सही तरीके से परिभाषित करता है?
A. जब प्रचलित मजदूरी की दर से कम मजदूरी पर लोग काम करते हैं
B. जब प्रचलित मजदूरी की दर पर काम करने के इच्छुक व्यक्ति को रोजगार नहीं मिलता है
C. जब व्यक्ति को अपनी रुचि के मुताबिक काम नहीं मिलता है
D. जब डिग्री धारक व्यक्ति को काम नहीं मिलता है

उत्तर:- B. जब प्रचलित मजदूरी की दर पर काम करने के इच्छुक व्यक्ति को रोजगार नहीं मिलता है

9. जनसंख्या की गुणवत्ता को बढ़ाने वाले कारक हैं?
A. साक्षरता दर
B. लोगों का स्वास्थ्य
C. कौशल निर्माण
D. इनमें से सभी

उत्तर:- D. इनमें से सभी

10. इनमें से कौन आर्थिक क्रियाकलाप है?
A.  मां द्वारा भोजन बनाना है
B. गांव के लोगों द्वारा नालियों की सफाई करना
C. एक किसान द्वारा कृषि का कार्य करना
D. एक व्यक्ति द्वारा पेपर पढ़ना

उत्तर:- C. एक किसान द्वारा कृषि का कार्य करना

Monthly Test Economics 2021 Class 9

B. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 20-30 शब्दों में लिखिए।

1. कार्यशील पूंजी की व्याख्या उदाहरण सहित करें?

उत्तर:- वैसी पूंजी जिसको एक बार प्रयोग किया जाता है और समाप्त हो जाता है उसे कार्यशील पूंजी कहते हैं। जैसे:- नकद पैसा, खाद, बीज आदि।

2. बहुविध फसल प्रणाली से आपका क्या तात्पर्य है?

उत्तर:- एक वर्ष में किसी भूमि पर एक से अधिक फसल पैदा करने की विधि को बहूविध फसल प्रणाली कहते हैं। गेंहू, ज्वार-बाजरा, गन्ना और आलू आदि कई फसल होने लगी।

3. बेरोजगारी शब्द से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- प्रचलित मजदूरी की दर पर काम करने के इच्छुक व्यक्ति को जब रोजगार नहीं मिल पाता है तो उसे बेरोजगारी करते हैं।

4. शिशु मृत्यु दर से आपका क्या अभिप्राय है?

उत्तर:- शिशु मृत्यु दर से अभिप्राय एक वर्ष से कम आयु के शिशुओं की मृत्यु से हैं। वर्ष 1951 में शिशु मृत्यु दर 147 था जो घटकर के 2016 में 34 पर आ गया है।

Monthly Test Economics 2021 Class 9

(C) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 35-50 शब्दों में लिखिए।

1. उत्पादन के विभिन्न घटक कौन से हैं?

उत्तर:- किसी भी प्रकार के उत्पादन के लिए चार चीजों की आवश्यकता होती है।
i. भूमि उत्पादन की पहली ईकाई है। ii. श्रम दूसरी आवश्यक घटक है ये दो प्रकार के है मानसिक श्रम और शारीरिक श्रम iii. पूंजी तीसरी जरूरी घटक है ये भी दो प्रकार है स्थाई पूंजी और कार्यशील पूंजी iv. मानव पूंजी चौथी और महत्वपूर्ण घटक है।

2. एक ही खेत में उपज बढाने के विभिन्न ढंग कौन-कौन से हैं?

उत्तर:- एक ही खेत में उत्पादन बढ़ाने के दो उपाय किए गए है। पहला उपाय बहूविध फसल प्रणाली और दूसरा आधुनिक कृषि विधि। एक वर्ष में किसी भूमि पर एक से अधिक फसल पैदा करने की विधि को बहूविध फसल प्रणाली कहते हैं। वहीं कृषि में HYV बीजों, आधुनिक कृषि यंत्रों, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों आदि के प्रयोग से अधिक उपज प्राप्त करना आधुनिक कृषि विधि कहा जाता है।

3. क्या शिक्षा की भांति स्वास्थ्य भी मानव पूंजी निर्माण को प्रभावित करता है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- हां, शिक्षा की भांति स्वास्थ्य भी मानव पूंजी के निर्माण को प्रभावित करता है। यदि व्यक्ति शिक्षित और प्रशिक्षित है पर वह स्वस्थ नहीं रहता, तो ऐसे में वह किसी भी प्रकार के कार्य करने में असमर्थ होगा। इस परिस्थिति में मानव पूंजी का निर्माण नहीं होगा। इसलिए शिक्षा की तरह ही मानव पूंजी निर्माण में स्वास्थ्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

4. द्वितीयक क्षेत्रक के कार्यकलापों का उदाहरण सहित वर्णन करें।
उत्तर:- वैसे क्रियाकलाप जो प्राथमिक क्षेत्रकों के उत्पादों को प्राप्त कर फिर से निर्माण कार्य करता है उसे द्वितीयक क्षेत्रक की क्रियाकलाप कहा जाता है। क्योंकि इसके अंतर्गत निर्माण कार्य होता है इसीलिए इसे विनिर्माण क्षेत्रक भी कहा जाता है। जैसे गेहूं से आटा बनाना, लोह खनिज से लोहा इस्पात तैयार करना। इस्पात से मोटर गाड़ी बनाना आदि।

Monthly Test Economics 2021 Class 9

(D) निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 80-100 शब्दों में लिखिए।

1. पालमपुर गांव में बिजली के प्रसार से किसानों को क्या लाभ हो रहा है?

उत्तर:- पालमपुर गांव में बिजली के प्रसार से किसानों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त हुए।
i. बिजली के आने से किसान खेतों की सिंचाई नलकूप से बिजली मोटर के जरिए करने लगे।
ii.  बिजली चालित कृषि औजारों जैसे:- हार्वेस्टर, थ्रेसर का प्रयोग से किसानों के समय में बचत हुई।
iii. बिजली के कारण किसानों को अपने उत्पाद को कोल्ड स्टोरेज में रखने की सुविधा उपलब्ध हुई।
iv. बिजली प्रसार से घरों में पानी, लाइट, आयरन आदि के प्रयोग से किसानों का जीवन खुशहाल हुआ।

2. प्रच्छन्न और मौसमी बेरोजगारी में क्या अंतर है?

उत्तर:-
प्रच्छन्न बेरोजगारी:- यह बेरोजगारी की वह स्थिति है। जिसमें श्रमिक या व्यक्ति की सीमांत उत्पाद शुन्य होता है। इसके अंतर्गत व्यक्ति नियोजित प्रतीत होते हैं। अर्थात जहां आवश्यकता से अधिक लोग लगे होते हैं। ऐसी स्थिति को प्रच्छन्न बेरोजगारी कहते हैं। सामान्यतः ऐसी स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत कृषि क्षेत्रों में देखने को मिलती है। जहां लोग आवश्यकता से अधिक लगे होते हैं।

मौसमी बेरोजगारी:- यह बेरोजगारी की वह स्थिति है जिसमें श्रमिक या व्यक्ति को वर्ष के कुछ महीने काम नहीं मिलते हैं। जिन महिनों में काम मिलता है उसके लिए उन्हें पैसे दी जाती है। ऐसी स्थिति को मौसमी बेरोजगारी कहते हैं। इस प्रकार की बेरोजगारी भी अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में देखने को मिलती है।

3. प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों में किस तरह की विभिन्न आर्थिक क्रियाओं संचालित की जाती है?

उत्तर:- सभी प्रकार के आर्थिक क्रियाओं को तीन भागों में बांटा गया है। प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रक की क्रियाकलाप के रूप में।

(i) प्राथमिक क्षेत्रक के क्रियाकलाप:- सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ी क्रियाकलापों को प्राथमिक क्षेत्रक के क्रियाकलाप कहते हैं। जैसे- कृषि, मत्स्य पालन, पशु पालन, खनन क्रिया इत्यादि।
(ii) द्वितीयक क्षेत्रक के क्रियाकलाप:- वैसे क्रियाकलाप जिसे प्राथमिक उत्पादों को प्राप्त कर फिर से निर्माण का कार्य किया जाता है वैसे क्रियाकलाप को द्वितीय क्षेत्रक के क्रियाकलाप कहा जाता है। जैसे- गेहूं से आटा बनाना, गन्ना से गुड़ बनाना आदि।
(iii) तृतीय क्षेत्रक के क्रियाकलाप:- तृतीय क्षेत्रक के अंतर्गत वे क्रियाकलाप आते हैं। जो प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र को मदद करते हैं। जैसे- परिवहन, संचार, बैंकिंग, होटल इत्यादि।


Monthly Test Economics 2021 Class 9

? और भी जानकारी के लिए Google पर gyantarang.com लिखकर सर्च किजिए
••••••••••

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी देखें

? jac Social Science question bank
? geography Chapter 1 mcqs
? Matric Science Practical Model Question
? Bhadrakali Temple
? tokyo olympics में भारत

इसे भी देखें

? class 10th geography
? class 10th Economics
? hundru water fall, ranchi
? what is univers हमारा ब्रह्माण्ड
? भारत के पुराने सिक्के
______________________________________

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

Monthly Test Economics 2021 Class 9

Leave a Comment