Resources and type of resources संसाधन तथा संसाधनों के प्रकार

Geography
Class:-10th.
Chapter:- 1

 

संसाधन एवं संसाधनों के प्रकार
Resources and types of resources in hindi

Class:-9th. Click here

संसाधन क्या है:-
What is resource

संसाधन और संसाधन के प्रकार को जानना मनुष्य के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि मनुष्य के विकास के लिए संसाधनों का उपयोग जरूरी है। पर्यावरण में उपलब्ध वे समस्त वस्तुएं जिनसे मानव की आवश्यकताएं पूरी होती है, तथा जिसे बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है संसाधन कहे जाते हैं। जैसे:- खनिज, सूर्यताप, पवन ऊर्जा, जल, पशु-पक्षी यहां तक कि मानव खुद संसाधन है।

संसाधनों के प्रकार:-
Type of resources

Type of resources
Type of resources


संसाधन क्या हैै इसके प्रकार video देखने के लिए click here

संसाधनों को कई आधारों पर वर्गीकरण किया जाता है। ये आधार निम्नलिखित है।
• उत्पत्ति के आधार पर
• समाप्यता के आधार पर
• स्वामित्व के आधार पर
• विकास के स्तर के आधार पर

? उत्पत्ति के आधार पर वर्गीकरण

• जैव संसाधन
• अजैव संसाधन

जैव संसाधन:-

वे संसाधन जिनमें जीवन की क्रिया संपादित होती है, अर्थात सजीव वस्तुओं से बनी संसाधन! जैसे:- पशु-पक्षी, वन, मछलियां, मनुष्य इत्यादि। ये संसाधन नवीकरणीय संसाधन भी हैं।

 

Bio resources
Bio resources

अजैव संसाधन:-

वे संसाधन जिनमें जीवन की क्रिया संपादित नहीं होती है, अर्थात निर्जीव वस्तुओं से बनी संसाधन। जैसे खनिज, चट्टानें, भूमि, पवन, जल इत्यादि। इसे पुनः दो भागों में बांटा जा सकता है।
• समाप्य:- खनिज, कोयला, पट्रोलिंयम, प्राकृतिक गैस और मानव निर्मित वस्तुएं इत्यादि।
• असमाप्य:- भूमि, जल, पवन, सूर्यताप इत्यादि।

अजैव संसाधन
अजैव संसाधन

• Class 10th. Social Science का क्वेश्चन बैंक 2009 से 2019 के प्रश्न जानने के लिए क्लिक कीजिए

? समाप्यता के आधार पर वर्गीकरण

• नवीकरण योग्य संसाधन
• अनवीकरण योग्य संसाधन

नवीकरण योग्य/पुनः पुर्तियोग्य संसाधन:-

वे संसाधन जो कभी न समाप्त होने वाले हो या एक समय अंतराल पर पुनः जिसकी पूर्ति हो जाती है उसे नवीकरण योग्य/पुनः पुर्तियोग्य संसाधन करते हैं। जैसे:- वन, जल, वायु, मत्स्य, सूर्यताप, भूमि, मनुष्य इत्यादि।

नवीकरण योग्य संसाधनों को पुनः दो वर्गों में बांटा जा सकता है।
• सतत् या प्रवाह :- जल, पवन, भूमि, सूर्यताप इत्यादि।
• जैव:- वन, मत्स्य, मनुष्य इत्यादि।
         

Renewable resources
Renewable resources

अनवीकरण योग्य संसाधन:-

वे संसाधन जो एक न एक दिन समाप्त हो जाएंगे अर्थात जिसकी मात्रा सीमित है तथा जिसको बनने में लाखों करोड़ों वर्ष लगते हैं, उसे अनवीकरण योग्य संसाधन कहते हैं। जैसे:- खनिज, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस इत्यादि।
           अनवीकरणीय संसाधन को पुनः दो भागों में बांटा जा सकता है।
• चक्रीय संसाधन:- लोहा, तांबा, टिन इत्यादि।
• अचक्रीय संसाधन:- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस इत्यादि।

Non renewable resources
Non renewable resources

? Class 10th. सामाजिक विज्ञान का अर्थ एवं महत्व

? स्वामित्व के आधार पर वर्गीकरण

• व्यक्तिगत संसाधन
• सामुदायिक संसाधन
• राष्ट्रीय संसाधन
• अंतर्राष्ट्रीय संसाधन

व्यक्तिगत संसाधन:-

वे संसाधन जो किसी खास व्यक्ति का होता है। जैसे:- ईमानदारी, भूमि, कुआं, व्यक्तिगत तालाब इत्यादि।

सामुदायिक संसाधन:-

वैसे संसाधन जिस पर पूरे समुदाय अर्थात समाज का अधिकार होता है, वैसे संसाधन को सामुदायिक संसाधन करते हैं। जैसे:- तालाब, खेल का मैदान, विद्यालय, शमशान भूमि इत्यादि।

सामुदायिक संसाधन
सामुदायिक संसाधन

राष्ट्रीय संसाधन:-

वैसे संसाधन जिस पर पूरे देश का अधिकार होता है उसे राष्ट्रीय संसाधन करते हैं। जैसे:- नदी, खनिज, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस इत्यादि।

National resources
National resources

अंतर्राष्ट्रीय संसाधन:-

वैसे संसाधन जिस पर पूरे विश्व समुदाय का अधिकार होता है उसे अंतर्राष्ट्रीय संसाधन कहते हैं। जैसे महासागर, महासागरीय जलमार्ग इत्यादि।

 अंतर्राष्ट्रीय संसाधन
अंतर्राष्ट्रीय संसाधन

 

? विकास के स्तर के आधार पर वर्गीकरण

• संभावी संसाधन
• विकसित संसाधन
• भण्डार संसाधन
• संचित कोष

संभावी संसाधन:-

वैसे संसाधन जो किसी प्रदेश में विद्यमान रहते हैं पर उनका उपयोग नहीं किया जा सका है उसे संभावी संसाधन कहते हैं। जैसे:- राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडू में पवन ऊर्जा तथा उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में जल विद्युत ऊर्जा की अपार संभावना है पर उस अनुपात में इसका उपयोग नहीं किया जा सका है।

संभावी संसाधन
संभावी संसाधन

विकसित संसाधन:-

यह वह संसाधन है जिसका सर्वेक्षण किया जा चुका है, तथा जिसको बनाने के लिए प्रौद्योगिकी उपलब्ध है, उसे विकसित संसाधन कहते हैं। जैसे कोयला, खनिज, पैट्रोलियम, प्राकृतिक गैस इत्यादि।

भण्डार संसाधन:-

पर्यावरण में उपलब्ध वे वस्तुएं जो मनुष्य की आवश्यकताओं को पूरी कर सकता है परंतु उचित तकनीकी ज्ञान के अभाव के कारण अभी मनुष्य के पहुंच से बाहर है उसे भण्डार के अन्तर्गत रखा गया है। जैसे:- जल, दो ज्वलनशील गैसों हाइड्रोजन और आक्सीजन के योगिक से बना है। यदि इन गैसों को अलग करने की आसान विधि विकसित कर लिया जाय तो यह भविष्य के इंधन साबित हो सकते हैं। हालांकि ऐसी तकनीक फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

? विश्व के सात नए आश्चर्य का वीडियो के लिए यहां पर क्लिक कीजिए

 

संचित कोष:-

ये संसाधन भंडार का ही एक भाग हैं। जिसे उपलब्ध तकनीकी ज्ञान की मदद से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। परंतु इसका उपयोग अभी उस अनुपात में नहीं हुआ है जितना होना चाहिए। इसका उपयोग भविष्य की आवश्यकताओं के लिए किया जा सकता है। जैसे:- नदियों पर बने बड़े-बड़े बांधों में संचित जल, वन संपदा इत्यादि।

संचित कोष
संचित कोष

Resources and types of resources से संबंधित चैपटर से आपके लिए कुछ प्रश्न?

1• चक्रीय और अचक्रीय संसाधनों के दो-दो उदाहरण बताएं?

2• नेशनल हाईवे-2 किस प्रकार का संसाधन है?

3• नवीकरणीय संसाधनों का वर्णन करें यह हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

4• उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण करें?

Resources and type of resources कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा, तथा इसे शेयर भी कीजिएगा। साथ ही हमारे वेबसाइट पर बने रहने के लिए बेल आइकन दबाएं ताकि आगे मेरे द्वारा पोस्ट की जाने वाली पोस्ट की जानकारी आपको मिल सके।

? कुछ और महत्वपूर्ण टापिक: नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

हमारे प्रतीक चिह्न देखने के लिए क्लिक करें

Lok Sabha election 2019 click here

यूट्यूब पर क्लिक करें और देखें; सिक्के की कहानी

बौद्ध गया अब यूट्यूब पर क्लिक करें

रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं! यूट्यूब पर

 

हंसिए हसाइए और मस्त रहिए,

जय हिन्द

1 thought on “Resources and type of resources संसाधन तथा संसाधनों के प्रकार”

Leave a Comment