Secret of the universe in hindi ब्रह्मांड के रहस्य

Secret of the universe
ब्रह्मांड के रहस्य

? Secret of the universe on YouTube click here

सुक्ष्मतम अणुओं से लेकर विशालकाय आकाशगंगा तक के सभी स्वरूप को ब्रह्मांड  कहा जाता है। जब से मनुष्य ने सोचना शुरू किया तभी से उसने कुदरत को समझने की कोशिश की है। और हमारा ब्रह्मांड हमेशा से ही इसका एक बड़ा हिस्सा रहा है। जब से मानव सभ्यता का विकाश हुआ तब से ही मनुष्य ने हमारे सौरमंडल से बाहर सुदूर अंतरिक्ष में घूम रहे आकाशीय पिंडों के बारे में अनुमान लगाना शुरू कर दिया था। वे जरूर सोचते होंगे कि पृथ्वी और चांद के पार उन तारों की दुनिया में कुछ ना कुछ तो जरूर होगा।  इसी जिज्ञासा के चलते हमारे द्वारा आसमान में भेजे गए अंतरिक्ष यान ने चांद के पार से कई रहस्य हम तक पहुंचाया है। जिससे ब्रह्मांड के प्रति हमारी जिज्ञासा और भी बढ़ी है। तो चलिए Secret of the universe के बारे में जानते हैं।

? Origin of the universe
      ब्रह्मांड की उत्पत्ति

ब्रह्मांड की उत्पत्ति की व्याख्या का सर्वमान्य सिद्धांत बिग बैंग थ्योरी है। जिसे महा विस्फोट सिद्धांत के नाम से भी जाना जाता है। इस सिद्धांत का प्रतिपादन बेल्जियम के जॉर्ज लेमैत्रे ने 1927 में की थी। जो एक रोमन कैथोलिक पादरी के साथ-साथ वैज्ञानिक भी थे।
          इस सिद्धांत के अनुसार आज से लगभग 12 से 14 अरब वर्ष पूर्व संपूर्ण ब्रह्मांड एक प्रमाण्विक इकाई जैसा छोटा अति संघनित (comressed) था। उस समय समय और स्थान तथा कोई वस्तु का अस्तित्व नहीं था। लगभग 13.7 अरब वर्ष पूर्व उस परमाण्विक  ईकाई में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट से इतना अधिक ऊर्जा का उत्सर्जन हुआ कि जिससे पल भर में ब्रह्मांड का आकार एक गैलेक्सी जितनी बड़ी हो गई। और यह सब होने में 1 सेकेंड से भी कम का समय लगा और तब से आज तक ब्रह्मांड का आकार लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

? Galaxy
     आकाशगंगा

Galaxy Milky Way
Galaxy Milky Way

आकाशगंगा (Galaxy) तारों का एक विशाल समूह होता है। इसका आकार सर्पिल और दीर्घवृत्तीय होता है। कुछ गैलेक्सी अनियमित आकार के भी होते हैं। ब्रह्मांड में 100 अरब से अधिक गैलेक्सी है। और प्रत्येक गैलेक्सी में एक लाख मिलियन से अधिक तारे होते हैं। हमारा सौरमंडल मिल्की वे गैलेक्सी (Milky Way Galaxy) का एक भाग है।

? Nebula
     निहारिका


Omega nebula
Omega nebula

ब्रह्मांड में गैस और धूल कणों से बना अत्यंत प्रकाश माननीय पिंड को Nebula (निहारिका) कहा जाता है। हमारे आकाशगंगा (Milky Way) में ओरियन नेबुला स्थित है। इसके अलावा हमारे ब्रह्मांड में ओमेगा, कैट आई, हॉर्स, रेड रैक्टेंगल, क्रैब जैसे नेबुलाए मैजुद हैं।


? Solar System
      सौर मण्डल


Soler system
Solar system

सूर्य और वे खगोलीय पिंड जो एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं, उसे सौरमंडल कहते हैं। अर्थात सूर्य और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले ग्रह तथा उपग्रह और अन्य आकाशीय पिंड सम्मिलित रूप से सौरमंडल (Solar System कहे जाते हैं। सौर मंडल में आठ ग्रह उनके ज्ञात 184 उपग्रह, तीन बौने ग्रह और अरबों छोटे-छोटे पिंड अवस्थित है। इन पिण्डों में क्षुद्रग्रह ग्रह, उल्का पिंड, धुमकेतू शामिल है।
            कुछ उल्लेखनीय अपवादों को छोड़ दिया जाए तो मानव को सौरमंडल का अस्तित्व जानने में कई हजार वर्ष लग गए। लोग सोचते थे कि पृथ्वी ब्रह्मांड के केंद्र में है, और सूर्य पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। परंतु सन् 1543 ई• में कॉपरनिकस ने बताया कि सूर्य ब्रह्मांड के केंद्र में है और सारे ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। इसके बाद लोगों की धारणाएं ही बदल गई बदल गई।

Solar System
Solar System

? Sun (सूर्य)


Sun
Sun

• पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी 14 करोड़ 95 लाख 98 हजार 900 किलोमीटर है।
• सूर्य का व्यास 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है।
सूर्य पृथ्वी से 109 गुना बड़ा है
• सूर्य में ऊर्जा का मुख्य स्रोत हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का नाभिकीय संलयन है। इसी नाभिकीय सिद्धांत पर हाइड्रोजन बम का निर्माण किया जाता है।
• सूर्य अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम की ओर 27 दिनों में एक चक्कर लगाता है।
सूर्य भी पृथ्वी की भांति आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा 22 से 25 करोड़ वर्ष में पूरा करता है। इसे निहारिका वर्ष भी कहा जाता है।
• सूर्य का रासायनिक संगठन में हाइड्रोजन 71% हिलियम 26.5% तथा अन्य तत्व 2.5% का योगदान है।
सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकंड का समय लगता है।
• सूर्य के क्रोड़ का तापमान लगभग 15 करोड़ डिग्री सेल्सियस है।
सूर्य के सतह का तापमान लगभग 6000°c है।


? Planet (ग्रह)

Planets
Planets

सूर्य या किसी अन्य तारों के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंडों को ग्रह (Planet) कहते हैं। अंतरराष्ट्रीय खगोल संघ के अनुसार हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह तथा तीन बौने ग्रह है।
• ग्रह:- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण
• बौने ग्रह:- सीरीस, प्लूटो और एरीस

? Mercury (बुद्ध)



Mercury
Mercury

• बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है, यह सूर्य से सबसे निकट स्थित है।
यह सूर्य की एक परिक्रमा 88 दिनों में करता है।
• इसका व्यास 4880 km. है।
• बुध ग्रह का घनत्व पृथ्वी से थोड़ा ही कम 5.5 है।
• यहां दिन अत्यधिक गर्म और रातें बर्फीली होती है।
• इसका गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के 3/8 भाग है।
इसका कोई उपग्रह नहीं है।

? Venus (शुक्र)


Venus
Venus

• शुक्र ग्रह सूर्य के क्रम में दूसरा तथा सौरमंडल का छठा सबसे बड़ा ग्रह है।
• इसका व्यास 12103.6 किलोमीटर है।
यह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।
• यह सूर्य की परिक्रमा की परिक्रमा 225 दिन में पूरा करता है।
• इसका घनत्व लगभग 5.27 है।
• शुक्र आकार और बनावट में पृथ्वी के समान है। इसलिए शुक्र को पृथ्वी की बहन या भगिनी भी कहा जाता है।
• इसे संध्या का तारा (Evening star) और सुबह का तारा (Morning star) के रूप में भी जाना जाता है।
• यह सूर्य और चंद्रमा के बाद आकाश में सबसे अधिक चमकीला दिखाई पड़ता है।
• शुक्र को सौंदर्य का देवता भी कहा जाता है।
• शुक्र के वायुमंडल में 90 से 95% कार्बन डाइऑक्साइड मौजूद है।
• शुक्र के चारों ओर सल्फ्यूरिक एसिड के जमे हुए बादल हैं। जिस कारण यह ग्रह बहुत ही अधिक गर्म हो जाता है।
शुक्र का कोई भी उपग्रह नहीं है।


?Earth (पृथ्वी)

Earth
Earth

• ज्ञात स्रोतों के आधार पर सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहां जीवन है।
• पृथ्वी बुध और शुक्र के बाद सूर्य से क्रम में तीसरा ग्रह है।
• यह व्यास के आधार पर सौरमंडल का पांचवा का पांचवा बड़ा ग्रह है।
• पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।
पृथ्वी का घनत्व 5.52 है जो सौरमंडल के सभी ग्रहों में से अधिक है।
• पृथ्वी का विषुवतीय व्यास 12756 km.जबकि ध्रुवीय व्यास 12714 km. है।
पृथ्वी का औसत त्रिज्या  6371 km. है।
विषुवतीय त्रिज्या 6378.1km. और ध्रुवीय त्रिज्या 6356.8km. है।
• पृथ्वी की परिधि 40075.017 किलोमीटर है।
पृथ्वी 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट और 46 सेकेंड में सूर्य का एक चक्कर लगाती है। पृथ्वी के इस परिभ्रमण गति के कारण वर्ष बदलते हैं हैं।
• पृथ्वी की परिभ्रमण गति 1,07,160 km. प्रति घंटे की है। पृथ्वी इस गति से सूर्य के चारों ओर एक चक्कर एक वर्ष में लगाती है।
• पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर लगाती है। इसे घूर्णन गति कहते हैं।
• पृथ्वी के इस घूर्णन गति के कारण दिन और रात होते हैं।
• पृथ्वी की घूर्णन गति 1674.4 km. / घंटा है।
पृथ्वी सूर्य से लगभग 15 करोड़ किलोमीटर दूरी स्थित है।
• सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पहुंचने में 8 मिनट 16• 6 सेकंड का समय लगता है।
• पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चंद्रमा है।
• चंद्रमा पृथ्वी से 3,84,365 किलोमीटर दूर स्थित है।
• चंद्रमा से पृथ्वी तक प्रकाश पहुंचने में लगभग 1.3 सेकण्ड का समय लगता है।
पृथ्वी के अक्ष का कक्ष तलीय झुकाव 23.5 डिग्री का है। इस झुकाव के कारण पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन होता है।
• पृथ्वी के अक्ष का कक्ष तलीय कोण 66.5 डिग्री का है।


? Mars (मंगल)


Mars
Mars

• मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से चौथे स्थान पर अवस्थित है।
• इसके 2 उपग्रह जिन्हें फोबोस और डिमोस के नाम से जाना जाता है।
आयरन ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण यह लाल दिखाई पड़ता है।
• मंगल ग्रह के भी दो ध्रुव हैं। तथा यहां भी पृथ्वी की भांति ऋतु परिवर्तन होता है।
• मंगल का विषुवतीय व्यास 6761 किलोमीटर है।
• यह सूर्य का एक चक्कर 686.9 दिन में लगाता है।
इस ग्रह घनत्व 3.95 है।
• मंगल ग्रह पर निक्स ओलंपिया नामक पर्वत है जो माउंट एवरेस्ट से 3 गुना ऊंचा है।
• मंगल के 2 उपग्रह है फोबोस और डिमोस।


Mars mission
Mars mission

? Jupiter (बृहस्पति)

Jupiter
Jupiter

बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा और भारी  ग्रह है।
• यह सूर्य से पांचवें स्थान पर है।
• इसका व्यास लगभग 1,42,000 किलोमीटर है।
• बृहस्पति पृथ्वी के व्यास से लगभग 11.2 गुना बड़ा है।
• बृहस्पति ग्रह का औसत घनत्व 1.33 है।
• बृहस्पति के वायुमंडल में मुख्य रूप से मीथेन, अमोनिया एवं हाइड्रोजन गैसें पाई जाती है।
• यह सूर्य की एक परिक्रमा 11.86 वर्ष में पूरा करता है।
यह सौरमंडल का सबसे अधिक उपग्रह वाला ग्रह भी है।
गैनीमिड वृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह है।
यह सौरमंडल का भी सबसे बड़ा उपग्रह है। गेनीमेड बुध ग्रह से भी बड़ा है।
• इस ग्रह पर एक विशाल गढ़ा है। जिसमें से आग की लपटें निकलती रहती है। जिससे यह विशाल लाल धब्बे जैसा दिखाई देता है।
• बृहस्पति के उपग्रहों की संख्या 79 है।

? Saturn (शनि)

Saturn
Saturn

• शनि सूर्य के क्रम में छठा तथा बृहस्पति के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
• शनि का व्यास 1,20,000 किलोमीटर है।
• शनि व्यास के अनुसार पृथ्वी से लगभग 9.5 गुना बड़ा है।
• यह सूर्य की परिक्रमा 25.5 वर्ष में पूरा करता है।
• बृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है। जो सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है। यह बुध ग्रह से भी बड़ा है।
शनि का औसत घनत्व 0.69 है। जो सभी ग्रहों से कम है
• शनि की एक वलय प्रणाली है, जो सतत मुख्य रूप से 9 छल्लों तथा असतत चाप द्वारा बना है।
इसके 62 उपग्रह है

Saturn
Saturn

?Urenus (अरूण)

Urenus
Urenus

• अरुण सूर्य के क्रम में सातवें नंबर पर स्थित है।
• इसका औसत घनत्व 1.70 है
• इस ग्रह की खोज 1781 ई• में सर विलियम हर्षल ने की थी।
• यह 84 वर्ष में सूर्य की एक परिक्रमा पूरा करता है।
• शनि के जैसा ही इस ग्रह के भी चारों ओर वलय पाए जाते हैं।
• अरुण अपने अक्ष पर पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है। जबकि अन्य सभी ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर घूमते हैं।
• इसे लेटा हुआ ग्रह कहा जाता है।
• अरुण के 27 उपग्रह है।

? Neptune (वरूण)

Neptune
Neptune

• वरुण सूर्य से क्रम में आठवें स्थान पर तथा व्यास के आधार पर सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है।
• वरुण पृथ्वी से 17 गुना बड़ा है।
• वरुण ग्रह की खोज 1846 ई• में जान गेले ने की थी।
• यह 164.79 वर्ष में सूर्य का एक चक्कर लगाता है।
• इसका औसत घनत्व 1.60 है।
• मिथेन गैस के कारण यह ग्रह हरे रंग का दिखाई पड़ता है।
वरुण के उपग्रहों की संख्या 13 है।

Satellite (उपग्रह)

सौरमंडल के उपग्रह
सौरमंडल के उपग्रह

ब्रह्मांड में मौजूद वे छोटे आकाशीय पिंड जो किसी ग्रह के चारों ओर चक्कर लगाते हैं,  उन्हें उपग्रह कहते हैं। इनका अपना प्रकाश नहीं होता बल्कि ये तारों से प्रकाश ग्रहण करते हैं।
• सौरमंडल में कुल ज्ञात मान्यता प्राप्त उपग्रहों ग्रहों की संख्या 184 है।
• बुध:-   कोई नहीं
• शुक्र:-  कोई नहीं
• पृथ्वी:-         01
• मंगल:-        02
• वृहस्पति:-   79
• शनि:-         62
• अरूण:-      27
• वरूण:-      13
———————————

उपग्रहों की कुल सं• 184

? Moon (चन्द्रमा)

Moon
Moon

• चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है।
• चंद्रमा का व्यास 3476 किलोमीटर है।
• चंद्रमा का आकार पृथ्वी के आकार का लगभग 1/4 भाग है।
• पृथ्वी से चांद की सबसे कम दूरी 3,64,000 km. का है। इस अवस्था को पेरीजी ( Perigee) कहा जाता है।
• पृथ्वी से चांद की सबसे अधिक दूरी 4,05,503 km.  है। चंद्रमा के इस अवस्था को एपोजी (Apogee) कहा जाता है।
पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दूरी 3,84,400 km. है।
• चंद्रमा पर पृथ्वी का 1/6 गुरूत्वाकर्षण बल है।
• चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में 1.3 सेकंड का समय लगता है।
• चंद्रमा को पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में 27 दिन 7 घंटे घंटे घंटे 43 मिनट और 11.47 सेकंड का समय लगता है।
चंद्रमा को अपने अक्ष पर एक बार घूमने में ठीक उतना ही समय लगता है जितना समय पृथ्वी के चारों ओर घूमने में लगता है। इस कारण हमें सदैव चंद्रमा का एक ही सतह दिखाई देता है।
चंद्रमा सौरमंडल का पांचवां सबसे बड़ा उपग्रह है।
• यह बृहस्पति के उपग्रह Lo के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे अधिक घनत्व वाला उपग्रह है।
• चंद्रमा पर लिबनिटस नामक पर्वत स्थित है।
• चंद्रमा को जीवाश्म ग्रह भी कहा जाता है।

? Astroid (क्षुद्रग्रह)

Astroid
Astroid

• मंगल और बृहस्पति के बीच में पाए जाने वाले छोटे-छोटे आकाशीय पिंड को शुद्र ग्रह कहते हैं।
सबसे बड़ा छुद्र ग्रह सेरेस है।
4 वेस्टा एकमात्र क्षुद्रग्रह है जिसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है।
• सेरेस, 4 वेस्टा, 3 जूनो, 2 पल्लस इत्यादि क्षुद्रग्रह के उदाहरण है।

? Meteor (उल्का)

Meteor
Meteor

• क्षुद्र ग्रह जैसे कई आकाशीय पिंड जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं। और रात में अक्सर हमें टूटते हुए तारे जैसे प्रतीत होते हैं। उन्हें उल्का के नाम से जाना जाता है।
•  वे उल्काऐं है पृथ्वी के वायुमंडल में घर्षण से बिना पूरी तरह जले पृथ्वी तक पहुंच जाते हैं।उन्हें उल्कापिंड कहते हैं।
• उल्का पिण्ड मुख्यतः लोहा और निकेल जैसे भारी पदार्थों से बनी होती है।

? Comets (धूमकेतु या पुच्छल तारा)

Comet
Comet

• धूमकेतु धूल, गैस, बर्फ, इत्यादि पदार्थों से निर्मित आकाशीय पिण्ड है।
• यह सूर्य की परिक्रमा करते हैं।
• सूर्य के निकट आने पर वाष्पीकरण के कारण इसके सिर (head) का निर्माण होता है।
• इसकी पूंछ (Tails) सदैव सूर्य से दूर होती है।
• धूमकेतु का सिर 10000 से 20000 किलोमीटर तक होता है। जबकि इसकी पूंछ लाखों किलोमीटर लंबी होती है।
• इसका कक्ष अत्यधिक दीर्घ वृत्ताकार होता है, जिस कारण बहुत अधिक दिनों बाद यह दिखाई देता है।
हेली, हेल बोम्ब, फोर्ब्स, शूमेकर-लेवी-9, 19 P बोरेली, 81 P वाइल्ड आदि धूमकेतु के उदाहरण हैं।
हेली पुच्छल तारा 76 वर्ष बाद 1986 में दिखाई दिया था। यह पुन: वर्ष 2062 में दिखाई पड़ेगा।
• लंबे पथ वाले धूमकेतु को सूर्य की एक परिक्रमा करने में हजारों वर्ष लग जाते हैं।
1997 में हेल बोम्स नामक एक अन्य पूच्छल तारा दिखाई दिया जो हेली से काफी बड़ा था

? Important fact of Solar System
     सौरमंडल के महत्वपूर्ण तथ्य

Soler system
Solar system

• सूर्य की आयु :- 4.568 अरब वर्ष
• बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल आंतरिक ग्रह कहलाते हैं।
• जबकि बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण वाह्य ग्रह कहलाते हैं।
• सूर्य के सबसे निकट बुध जबकि वरुण सबसे दूर स्थित है।
• पृथ्वी के सबसे निकट शुक्र ग्रह स्थित है। इसके पश्चात क्रमश: मंगल, बुध, बृहस्पति का स्थान आता है।
बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसके बाद शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल और बुध का स्थान आता है।
• पृथ्वी और शुक्र आकार में लगभग बराबर है, इस कारण इन्हें जुड़वा ग्रह (Twin Planet) भी कहते हैं।
बुध और शुक्र के कोई उपग्रह नहीं है।
शुक्र और अरुण को छोड़कर अन्य सभी ग्रहों की घूर्णन की दिशा पश्चिम से पूर्व(Anti clock wise) है।
शुक्र सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है। इसे भोर का तारा और संध्या का तारा के नाम से भी जाना जाता है।
मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है।
• शनि ग्रह 3 चमकदार व सकेंद्रीय वलयों से घिरा हुआ है।
• सबसे अधिक चमकीला तारा साइरस (Dog Star) है।
सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह  गैनिमीड (Ganymede) है, जो बृहस्पति का उपग्रह है। गेनीमिड व्यास में बुध  ग्रह से भी बड़ा है।
सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह डिमोस है, जो मंगल का उपग्रह है।
• टाइटन शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है।
• यह सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है।
• सबसे अधिक भारी ग्रह बृहस्पति है।
नीला ग्रह पृथ्वी को कहते हैं।
• सौंदर्य का देवता शुक्र को कहते हैं।
हरा ग्रह वरुण को कहा जाता है।
•  विशाल लाल धब्बे वाला ग्रह बृहस्पति को कहा जाता है।
• सौरमंडल का सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह डॉग सेरस है।
• निकटतम तारा:- प्रॉक्सिमा सेंचुरी {Proxima Centauri} जो 4.2 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
• निकटतम गैलेक्सी एंड्रोमेडा गैलेक्सी है जो 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर है।
• पृथ्वी से सूर्य लगभग 8 मिनट प्रकाश वर्ष दूर है।
सौरमंडल में बृहस्पति, शनि, अरुण, और वरुण ऐसे चार ग्रह हैं। जिन्हें गैस दानव के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इन ग्रहों पर मिट्टी पत्थर की अपेक्षा अधिकतर गैसें हैं, और इनका आकर विशाल है।

सौरमंडल की खोज कॉपरनिकस ने की थी।
सौरमंडल में उपग्रहों की कुल संख्या 184 है।
• बृहस्पति ग्रह के सबसे अधिक, 79 उपग्रह हैं।
सौरमंडल में सबसे अधिक घनत्व वाला ग्रह पृथ्वी है।

? प्रकाश वर्ष
    Light Year

प्रकाश वर्ष वह खगोलीय मात्रक है, जिससे ब्रह्मांड में तारों और ग्रहों तथा अन्य आकाशीय पिंडों के बीच की दूरी को मापने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
• एक वर्ष में प्रकाश द्वारा निर्वात में तय की गई दूरी को एक प्रकाश वर्ष कहते हैं।
• एक प्रकाश वर्ष:- 9.46×10^12 km. या 9.46×10^15 मीटर
प्रकाश निर्वात में 1 सेकंड में लगभग 3 लाख किलोमीटर दूरी तय करती है। इस प्रकार 1 वर्ष में प्रकाश लगभग 94 खरब किलोमीटर दूरी तय करती है। 
• सौरमंडल का सबसे निकटतम तारा प्रॉक्सिमा सेंचुरी है। जो 2.422 प्रकाश वर्ष दूर है।
• सौरमंडल से सबसे निकटतम गैलेक्सी एंड्रोमेडा गैलेक्सी है। जो 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर है

? Secret of the universe के बाद अब हमारी कुछ और महत्वपूर्ण प्रस्तुति आप नीचे क्लिक कर देख सकते हैं।

Global warming click here

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का योगदान

ब्रह्माण्ड के रहस्य अब यूट्यूब पर देखने के लिए क्लिक करें

भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी रांची क्लिक करें यूट्यूब पर देखें

एशिया का सबसे अधिक गर्म जलकुंड बरकट्ठा हजारीबाग यूट्यूब पर देखिए

बौद्ध गया YouTube पर click करें और देखें भगवान बुद्ध की तपोभूमि

मां भद्रकाली इटखोरी चतरा यूट्यूब पर देखने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पहाड़ी क्लिक करें 2.59 lakh views आप भी देखिए।

खंडोली गिरिडीह यूट्यूब पर देखिए 4.15 lakh views के साथ click here

शहीद निर्मल महतो पार्क हजारीबाग क्लिक करें यार यूट्यूब पर देखें

भारतीय संविधान में महिलाओं के लिए प्रावधान क्लिक करें और देखें


धन्यवाद!

जयहिंद


Leave a Comment