भारत में राष्ट्रवाद से क्विज के क्वेश्चन bharat men Rastvad se quiz
Class:- 10th
Subject:- History
chapter:- 02. भारत में राष्ट्रवाद
Topic:- Quiz ke Questions
भारत में राष्ट्रवाद से क्विज के क्वेश्चन bharat men Rastvad se quiz का क्वेश्चन देखेंगे जो आपके जैक बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है।
महत्वपूर्ण शब्दावली
पिकेटिंग :- प्रदर्शन या विरोध का ऐसा स्वरूप जिसमें लोग किसी दुकान, फैक्ट्री या दफ्तर के भीतर जाने का रास्ता रोक लेते हैं।
बेगार :- मजदूरों को बिना वेतन दिए उनसे श्रम करवाना अर्थात बिना किसी पारिश्रमिक के काम करवाना।
गिरमिटिया मजदूर :- औपनिवेशिक शासन के दौरान बहुत सारे लोगों को काम करने के लिए फिजी, गयाना, वेस्टइंडीज आदि स्थानों पर ले जाया गया था जिन्हें बाद में गिरमिटिया कहा जाने लगा। उन्हें एक अनुबंध के तरह ले जाया जाता था। बाद में इसी अनुबंध को ये मजदूर गिरमिट कहने लगे जिससे आगे चलकर इन मजदूरों को गिरमिटियाँ जाने लगा।
तर्कवाद :- वह विचारधारा जो तर्क और विज्ञान में विश्वास करती है और उसका समर्थन करती है।
उदारवाद :- इसका अर्थ है दृष्टिकोण और सोचने की स्वतंत्रता प्राप्त होना।
मानववाद :- इसका अर्थ है मनुष्य और उन्नति करने की मानव की क्षमता में विश्वास रखना तथा उसका विकास करना।
व्यक्तिवाद :- यह विचारधारा इस बात का समर्थन करती है समाज नहीं अपितु व्यक्ति सर्वोच्च है और राज्य तथा समाज दोनों का अस्तित्व व्यक्ति के कल्याण के लिए होना चाहिए।
आंशिक आधुनिकीकरण :- इसका अर्थ है कुछ क्षेत्रों में प्रगतिशील दृष्टिकोण और कार्यों के मार्ग में बाधाएँ खड़ी करना व आधुनिकता के प्रचार-प्रसार को रोकना
रौलेट सत्याग्रह:- प्रथम विश्व युद्ध के बाद भारत में अग्रेजी सरकार ने रौलेट नाम का एक्ट पारित किया जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति हथियार नहीं रख सकता है तथा सरकार किसी को भी बिना पूछे जेल में डाल सकती है। इसके विरोध में सत्याग्रह आरंभ किया गया।
सत्याग्रह :- इसका अर्थ है सत्य से आग्रह अर्थात हठ करना। इसे एक नए हथियार के रूप में गाँधी जी द्वारा अपनाया गया। सर्वप्रथम गाँधी जी ने इसका प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध सफल प्रयोग किया था।
असहयोग :- गाँधी जी के अनुसार हमारे सहयोग से ही सरकार को शक्ति प्राप्त होती है इसलिए हमें सरकार के साथ सहयोग करना छोड़ देना चाहिए। इस नीति को असहयोग कहा गया।
खिलाफत :- इसका शाब्दिक अर्थ है आफत के खिलाफ। उस काल में भारतीय के लिए अंग्रेज आफत से कम न थे। इसका एक दूसरा भी अर्थ था जिसके अनुसार मुसलमानों के धार्मिक गुरु खलीफा के खिलाफ खराब व्यवहार करना।
सविनय अवज्ञा आंदोलन:- सरकारी कानूनों तथा उसकी आज्ञा को विनय के साथ नकारना अर्थात सरकारी आज्ञा का उल्लंघन करना। यह भी गाँधी जी की देन या जिसे उन्होंने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ 1930 में प्रयोग किया था।
डांडी :- भारत के पश्चिमी तट पर एक स्थान जहाँ से गाँधी जी ने नमक सत्याग्रह शुरू किया था। इस सत्याग्रह में गाँधी जी ने समुद्र के खारे पानी से बने हुए एक मुट्ठी नमक उठाकर कानून को तोड़ा था।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
1781 ई०- कलकत्ता में मुस्लिम कानूनों के अध्ययन के लिए एक विद्यालय की स्थापना।
1791 ई०- ब्रिटिश सरकार द्वारा वाराणसी में संस्कृत महाविद्यालय को स्थापना को सहयोग देना।
1813 ई० – अंग्रेजी सरकार द्वारा शिक्षा पर एक लाख रुपये खर्च करने की घोषणा।
1835 ई० – अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि उपरोक्त राशि अंग्रेजी भाषा पर खर्च की जाएगी।
1844 ई० – सरकारी कर्मचारियों के लिए अंग्रेजी भाषा अनिवार्य करना।
1857 ई० – कलकत्ता, बम्बई और मद्रास में विश्वविद्यालयों की स्थापना करना।
1885 ई० – राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना होना।
1905 ई०- अंग्रेजी सरकार द्वारा बंगाल विभाजन।
1914-18 ई०- प्रथम विश्व युद्ध का घटनाकाल।
1916 ई० – कांग्रेस और मुस्लिम लीग के मध्य लखनऊ समझौता।
1917 ई०- गाँधी द्वारा चंपारन आंदोलन करना।
1919 ई०- मोंटेग्यु-चेम्सफोर्ड सुधारों की घोषणा।
1919 ई०- रोलेक्ट एक्ट, जलियावाला बाग हत्याकांड, बाबा रामचंद्र का आंदोलन, खिलाफत आंदोलन इत्यादि।
1920 ई० – असहयोग आंदोलन का आरंभ होना।
1922 ई० – चौरी-चोरा में असहयोग आंदोलन का हिंसक होना, असहयोग आंदोलन की समाप्ति।
1928 ई०- साइमन कमीशन का भारत आना तथा उसका विरोध।
1929 ई० – कांग्रेस द्वारा लाहौर में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में पूर्ण स्वतंत्रता का प्रस्ताव पास करना।
1939-45 ई०- द्वितीय विश्व युद्ध का घटना काल
1946 ई०- भारत में अंतरिम सरकार का गठन।
1947 ई० – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम का पारित होना।
26 जनवरी, 1950 ई०- भारत में नए संविधान का लागू होना।
क्विज के क्वेश्चन के लिए यहां Sart Quiz पर क्लिक करें
और क्विज बनाने के बाद Score जानने के Submit पर क्लिक करें।
👇👇👇👇👇
Results
#1. महात्मा गांधी ने नमक कानून कब भंग किया?
उत्तर:- 6 अप्रैल 1930
#2. लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ ?
उत्तर:- 1916
#3. निम्नलिखित में से किसे ‘बादशाह खान’ या ‘सीमांत गांधी’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- खान अब्दुल गफ्फार खान
#4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर:- 1885
#5. उस सन्यासी का नाम बताइए जो फिजी में एक गिरमिटिया मजदूर थे ?
उत्तर:- बाबा रामचंद्र
#6. “हिंद स्वराज” नामक पुस्तक की रचना किसने की थी ?
उत्तर:- महात्मा गांधी
#7. जालियांवाला बाग हत्याकांड के उपरांत किस समिति का गठन किया गया?
उत्तर:- हंटर समिति
#8. गांधीजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का आरंभ किस कार्य से किया ?
उत्तर:- दांडी यात्रा से
#9. गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी ?
उत्तर:- गोपाल कृष्ण गोखले
#10. निम्न में से कौन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गठित “स्वराज पार्टी” से जुड़े थे?
उत्तर:- मोतीलाल नेहरू और सीआर दास
#11. “पूर्ण स्वराज” की मांग कांग्रेस के किस अधिवेशन में स्वीकार किया गया?
उत्तर:- लाहौर अधिवेशन
#12. प्रथम गोलमेज सम्मेलन का आयोजन कब और कहां हुआ था?
उत्तर:- 1930 लंदन
#13. असम में बागान श्रमिकों पर असहयोग आंदोलन का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:- वे बागानों को छोड़कर घर की ओर चले गए
#14. असहयोग आंदोलन के दौरान अवध में किसानों का नेतृत्व किसने किया ?
उत्तर:- बाबा रामचंद्र
#15. किस एक्ट के तहत बागानों में काम करने वाले मजदूरों को बगैर इजाजत बागानों से बाहर जाने की छूट नहीं थी?
उत्तर:- इनलैंड इमीग्रेशन एक्ट
#16. “स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा” यह नारा किसने दिया था?
उत्तर:- बाल गंगाधर तिलक
#17. राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने और बिना मुकदमा चलाए जेल में बंद रखने का प्रावधान किस एक्ट में था ?
उत्तर:- राॅलेट एक्ट
#18. भारत में खिलाफत आंदोलन कब और किस देश के शासक के समर्थन में शुरू हुआ ?
उत्तर:- 1919 तुर्की
#19. गांधी जी ने किस वर्ष बिहार के चंपारण इलाके का दौरा किया था?
उत्तर:- 1917
#20. चौरी चौरा के हिंसात्मक घटना के बाद गांधी जी ने किस आंदोलन को वापस ले लिया?
उत्तर:- असहयोग आंदोलन
#21. दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र की मांग किसने की थी?
उत्तर:- डॉ भीमराव आंबेडकर
#22. भारत के लिए डोमिनियन स्टेट का गोलमोल-सा ऐलान किस वायसराय ने किया ?
उत्तर:- लॉर्ड इरविन
#23. जालियांवाला बाग हत्याकांड किस वर्ष हुआ था?
उत्तर:- 1919
#24. साइमन कमीशन भारत क्यों आया ?
उत्तर:- भारत में संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करने और उसके बारे में सुझाव देने
#25. गांधी इरविन समझौता कब हुआ ?
उत्तर:- 5 मार्च 1931
#26. सरदार बल्लभ भाई पटेल ने किस किसान आंदोलन का नेतृत्व किया?
उत्तर:- बारदोली आंदोलन
#27. “करो या मरो” का नारा महात्मा गांधी ने किसने आंदोलन में दिया था?
उत्तर:- भारत छोड़ो आंदोलन
#28. आंध्र प्रदेश की गुडेम पहाड़ियों में आदिवासी किसानों के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर:- अल्लूरी सीताराम राजू
#29. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे?
उत्तर:- 1915
#30. असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित हुआ?
उत्तर:- दिसंबर 1920 नागपुर अधिवेशन
क्विज बनाने के बाद इसे भी देंखें
वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.
————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
Other
? class 10 geography 7th chapter
? class 10 geography 3rd chapter mcq
? 10 economics 2nd chapter mcq
? class 10 economics 2nd chapter questions answer
? class 10 history
? class 10 civics 3rd chapter mcqs
? जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक
? class 11 geography
? class 9th geography mcq
? जैव विविधता class 10
? संसाधन के प्रकार class 10
? हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन का जीवन परिचय
? खोरठा 9th सिलेबस
? खोरठा भाषा के लेखकों का परिचय
? खोरठा भाषा के स्वर और व्यंजन वर्ण
? विश्व के सात आश्चर्यजनक स्थल
? ज्वालामुखी क्या है जानें इसके प्रकार के बारे में
? पर्वत क्या होता है जानें प्रकार
? DC बडा होता है या SP जानें
? पपीता के लाभ क्या क्या हैं
इसे भी देखें
? class 10 geography
? class 10 geography
? class 10th Economics
? सिक्के की कहानी
? खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि जीवन परिचय
? हुंडरू जलप्रपात ओरमांझी, रांची
? शहीद निर्मल महतो पार्क, हजारीबाग
—————————————————
—————————————
प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
• 11th & 12th. Geography and History
• Class 9th. & 10th का सामाजिक विज्ञान से संबंधित अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर,
• 8th. 9th.10th. 11th. 12th. जैक बोर्ड खोरठा
• प्रतियोगिता परीक्षा के लिए khortha
• MCQs, objective questions, Model Question Paper etc. • Gk • MCQs
• खोरठा भाषा व्याकरण, साहित्य इत्यादि
• झारखण्ड Gk • रोचक जानकारी इत्यादि
के लिए Google पर जाकर सर्च किजिए www.gyantarang.com
• YouTube पर भी आ सकते हैं gyantarang knowledge पर