10th Model Set 5 Social Science in hindi |10 jac board

10th Model Set 5 Social Science in hindi |10 jac board

सोशल सांइस 10th Model set 5 में आपका स्वागत है। ये सभी प्रश्न मैट्रिक exam. के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। jac board ने jcert के सहयोग से पांच सब्जेक्टिव और पांच  objective प्रश्नों का सेट जारी किया है। यहां सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर दिये जा रहे है। इसी पेज के अंत में अन्य सभी सेट का लिंक दिया गया है। वहां से अन्य माडल सेट क्लिक कर देख सकते हैं। इस पोस्ट के अंत में pdf file डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है। चलिए माडल सेट शुरू करते हैं।

? यहां दोनों प्रकार के Model Set का लिंक दिया जा रहा है।
?????
Objective Questions (एक नंबर वाले 40 प्रश्नों का पांचों सेट)
? Model Set- 1
? Model Set- 2
? Model Set- 3
? Model Set- 4
? Model Set- 5


सब्जेक्टिव प्रश्न (2, 3 और 5 अंक वाले प्रश्नों का Model Set)

? Model Set – 1
? Model Set – 2
? Model Set- 3
? Model Set- 5

10th Model Set 5 आगे देखें ???

   
      Model Set:- 5     

वर्ग:- 10th.
विषय:- सामाजिक विज्ञान (Social Science)
पूर्णाक:- 40
समय:- 1:30 घंटे

सामान्य निर्देश

• परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
•  कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।
•  प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी पांच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
• प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए।
• प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किसी तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दें

1. आयात शुल्क से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- आयात शुल्क किसी देश के सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा उत्पादों या सेवाओं के आयात पर एकत्र किए गए कर को कहा जाता है। किसी उत्पाद का मूल्य आमतौर पर आयात शुल्क को अंतिम रूप देता है।

2. भारत में प्रथम आधुनिक वस्त्र मिल कब और कहां स्थापित की गई थी?
उत्तर:- भारत में प्रथम आधुनिक वस्त्र मिल 1854 ई. में मुंबई में भारतीय व्यापारी नाना कावसभाई के द्वारा लगाई गई थी।

3. भारत में झूम खेती किए जाने वाले 4 राज्यों के नाम लिखें?
उत्तर:- भारत में झूम की खेती किए जाने वाले चार राज्य हैं – असम, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड।

4. भारत में दलीय व्यवस्था किस प्रकार की है?
उत्तर:- भारत में बहुदलीय प्रणाली है। जहां कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय/प्रांतीय दल हैं। एक क्षेत्रीय दल बहुमत प्राप्त कर सकता है और किसी विशेष राज्य पर शासन भी कर सकता है।

5. लोकतंत्र में पारदर्शिता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- लोकतंत्र में पारदर्शिता का अर्थ खुलापन, सूचना का आदान प्रदान से है। किसी भी लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता बुनियादी मूल्य है। सरकार हो या नौकरशाह, राजनीतिक पार्टियां हो या गैर सरकारी संगठन (NGO) सभी से आशा की जाती है, कि वे लोगों के प्रति जवाबदेह और पारदर्शी होंगे।

6. मुद्रा के कोई दो कार्यों को लिखें?
उत्तर:- मुद्रा के दो मुख्य कार्य निम्न है-
(i) विनिमय का माध्यम
(ii) वस्तु के मूल्य का मापक

7. व्यापार अवरोधक से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:- व्यापार अवरोधक का आशय अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सरकार द्वारा लगाया गया प्रतिबंध से है। यह मुख्यतः आयात पर प्रतिबंध लगाने से होता है। जैसे आयात पर कर लगाना है।

लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दें

8. हाथ से बने हुए वस्त्र की दो प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें?
उत्तर:- हाथ से बुने हुए वस्त्र की प्रमुख दो विशेषताएं हैं-
(i) हाथ से बुने हुए वस्त्र पर हम विशेष व बारीक डिजाइन दे सकते हैं जो मशीन से संभव नहीं होता।
(ii) हाथ से बने वस्त्र अधिक टिकाऊ होते हैं जो जल्दी नहीं फटते हैं।

9. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तों को नियुक्त किया था, संक्षेप में वर्णन करें?
उत्तर:- ईस्ट इंडिया कंपनी की राजनीतिक सत्ता स्थापित होने के बाद कपड़ा व्यापार में प्रतिस्पर्धा समाप्त करने, लागतों पर अंकुश रखने, कपास व रेशम से बनी चीजों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, कपड़ा व्यापार में सक्रिय व्यापारियों और दलालों को खत्म करने तथा बुनकरों पर ज्यादा प्रत्यक्ष नियंत्रण स्थापित करने, बुनकरों पर नजर रखने, माल इकट्ठा करने और कपड़ों की गुणवत्ता जांचने के लिए वेतन भोगी कर्मचारी तैनात कर दिया जिन्हें गुमाश्ता कहा जाता था। गुमाश्तों बुनकरों को पेशगी देने लगे। ताकि बुनकर कच्चा माल खरीद सके, परंतु जो बुनकर पेशगी स्वीकार करते थे। उन्हें अपना निर्मित माल गुमाश्तों को ही बेचना पड़ता था। उसे वह किसी और व्यापारी को नहीं बेच सकते थे।

10. हमें खनिजों के संरक्षण की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर:- खनिज हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खनिजों के संरक्षण की आवश्यकता निम्न कारणों से है।
(i) सीमित मात्रा में खनिज:- खनिज संसाधन भूगर्भ में सीमित मात्रा में उपलब्ध है। अर्थात् खनिजों के भंडार सीमित है।
(ii) असमान वितरण:- भारत में खनिजों का वितरण असमान है। छोटा नागपुर के पठार जहां खनिजों से भरे हैं वह मैदानी क्षेत्र खनिज विहीन है।
(iii) खनिजों के निर्माण लाखों साल में: भूगर्भ में खनिजों के बनने में लाखों साल लग जाते हैं।

उपरोक्त कारणों से खनिजों का संरक्षण आवश्यक है, ताकि खनिजों का उपयोग अपने लिए तथा भावी पीढ़ी के लिए कर सके।औ

11. राजनीतिक दल के कार्यों का वर्णन करें?
उत्तर:- लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के कार्य महत्वपूर्ण होते हैं। ये कार्य निम्न हैं।
जनमत तैयार करना:- लोकतांत्रिक देशों में राजनीतिक दल ही जनमत तैयार करते हैं। क्योंकि साधारण जनता को तो देश की समस्याओं का ज्ञान ही नहीं होता।
जनता को राजनीतिक शिक्षा देना: लोकतंत्र में राजनीतिक दल लोगों में राजनीतिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जनता तथा सरकार के बीच कड़ी का कार्य:- राजनीतिक दल जनता और सरकार के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। जिस दल की सरकार होती है। वह जनता में सरकार की नीतियों का प्रचार करते हैं।

इसके अलावा चुनाव लड़ना एवं सरकार बनाना, सरकार की आलोचना करना, राजनीतिक नेताओं की भर्ती एवं चयन, समाज का एकीकरण, सार्वजनिक निर्माण में जनता का नेतृत्व जैसे कार्य भी राजनीतिक दल करते हैं।

12. शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए चुनौती है, कैसे?
उत्तर:- शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए एक बड़ी चुनौती है। खासकर राजनीतिक शिक्षा के अभाव में नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से अनभिज्ञ रहता है। नागरिकों का शिक्षित होना स्वस्थ लोकतंत्र के विकास के लिए जरूरी है। खासकर महिलाओं को शिक्षित करना और भी आवश्यक है। किसी भी देश की महिला या पुरुष अशिक्षित रहेंगे तो लोकतंत्र का विकास संभव नहीं होगा। क्योंकि शिक्षित नागरिक ही लोकतंत्र में अच्छे और बुरे की पहचान कर सकते हैं। शिक्षित नागरिक ही अपने अधिकार और कर्तव्यों को जान सकते हैं, समझ सकते हैं।
        इसलिए हम कर सकते हैं कि शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए एक चुनौती।

13. ऋण की शर्तों का उल्लेख करें?
उत्तर:- ऋण लेने वाले व्यक्ति के साथ बैंक ऋण के कई शर्त रखता है। जो निम्न है-

(i) समर्थक ऋणाधार:- कर्जदाता ऋण लेने वाले व्यक्ति से भूमि, इमारत, गाड़ी, बैंक में जमा पूंजी इत्यादि के कागजात जमा करने के लिए कहता है। इसे ही समर्थक ऋणाधार कहते हैं।

(ii) आवश्यक कागजात:- आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे कागजात भी कर्जदार से बैंक मांग करता है।

(iii) ब्याज दर:- बैंक द्वारा हर ऋण समझौते पर ब्याज दर फिक्स कर दी जाती है। कर्ज लेने वाला व्यक्ति उसी ब्याज दर पर ऋण चुकता करने को विवश हो जाता है।

(iv) भुगतान के तरीके:- बैंक कर्जदार को कर्ज देने से पहले भुगतान के तरीके से भी संबंधित शर्त रखता है। जैसे मासिक भुगतान करना इत्यादि।

14. विश्व व्यापार संगठन के किन्ही दो उद्देश्यों को लिखें?
उत्तर:- विश्व स्तर पर व्यापार को सुनियोजित ढंग से चलाने के लिए 1995 ई. में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना की गई थी। इसके स्थापना के पीछे कई उद्देश्य हैं। यहां प्रमुख दो उद्देश्यों को लिखा जा रहा है।

(i)अंतरराष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना: विश्व व्यापार संगठन के आने से एक देश से दूसरे देश में व्यापार करना आसान हुआ है वस्तुओं एवं सेवाओं का आदान-प्रदान अब बिना बाधा के हो रहा है
(ii) जीवन स्तर में वृद्धि करना:- विश्व व्यापार संगठन के जरिये उत्पादित वस्तुओं के क्रय-विक्रय से उत्पादक को सही मूल्य एवं उपभोक्ता को सही सामान मिलता है। जिससे जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिलता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दें

15. भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी के प्रभाव की व्याख्या करें?
उत्तर:- भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी का व्यापक प्रभाव पड़ा।

(i) 1929 की आर्थिक महामंदी के कारण पहले से ही बदतर भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत और बुरी हो गई।
(ii) 1929 से 1934 के बीच आयात-निर्यात घटकर आधे से रह गये थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरने से इस बीच गेहूं की कीमतें आधी हो गई।
(iii) किसान और काश्तकार को भारी हानि उठानी पड़ी क्योंकि कम निर्यात के कारण कच्चे माल के दाम गिर गए थे।
(iv) किसान और काश्तकार भारी कर्ज के बोझ के तले दब गए। घर में रखे गहने-जेवर बिक गये।
(v) उधर सरकार ने लगान वसूलने में छूट देने से साफ इनकार कर दिया।
(iv) दूसरी ओर शहरी भारतीय वर्ग इस महामंदी से अधिक प्रभावित नहीं हुआ। क्योंकि इस आर्थिक मंदी से निपटने के लिए उनके पास काफी पैसा था।

16. एक तानाशाही शासन की तुलना में लोकतांत्रिक शासन में नागरिकों की गरिमा और आजादी बनी रहती है, कैसे?
उत्तर:- तानाशाही शासन की तुलना में लोकतांत्रिक शासन में नागरिकों की गरिमा र आजादी बनी रहती है। इसे निम्न रूप से देखा जा सकता है।

(i) लोकतंत्र सम्मान एवं स्वतंत्रा की भावना को जन्म देती है। जबकि एक तानाशाही शासन में लोगों के सम्मान एवं स्वतंत्रता की भावना नहीं रहती।
(ii) लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव होते हैं। जबकि तानाशाही शासन में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की कल्पना नहीं की जा सकती।
(iii) लोकतंत्र में वैध चुनी हुई सरकार होती है। जबकि तानाशाही शासन में ऐसा नहीं होता।
(iv) लोकतंत्र में सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार किया जाता है। जबकि तानाशाही शासन में भेदभाव देखा जाता है।
(v) लोकतंत्र में महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार प्रदान किए गए हैं। जबकि तानाशाही शासन में ऐसा नहीं होता।
(vi) लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिकों को मत देने और चुनाव लड़ने का अधिकार होता है। जबकि तानाशाही शासन में ऐसा नहीं होता।
(vi) लोकतंत्र में नागरिकों की स्थिति बेहतर होती है। जबकि तानाशाही शासन में नागरिकों की स्थिति बदतर होती है।
(vi) लोकतंत्र में नीति एवं निर्णय पर खुली बहस होती है। जबकि तानाशाही शासन में ऐसा नहीं होता।

17. व्यापार और विदेश नीति का उदारीकरण वैश्वीकरण की प्रक्रिया में किस प्रकार सहायक है?
उत्तर:- व्यापार और विदेश नीति का उदारीकरण वैश्वीकरण की प्रक्रिया में निम्न प्रकार से सहायता पहुंचाई है।

(i) एक देश से दूसरे देश को वस्तुओं एवं सेवाओं का आवागमन सरल हो गया है।
(ii) विदेशी निवेश में वृद्धि से रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
(iii) नई एवं उन्नत प्रौद्योगिकी का आवागमन से गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
(iv) बेहतर आय, बेहतर रोजगार या बेहतर शिक्षा की खोज में विभिन्न देशों के बीच लोगों का आवागमन शुरू हुआ है।

18. भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव का वर्णन करें?
उत्तर:- भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण का निम्न प्रभाव पड़ा है।

• कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए जैव प्रौद्योगिकी के द्वारा प्रति हेक्टेयर अधिक उपज देने के लिए विभिन्न फसलों को अनुवांशिकीय रूप से सुधारा जा रहा है।

• देश के भीतर ही कृषि उत्पादों के लिए आवंटित एकीकृत राष्ट्रीय बाजार की रचना की जा रही है। इसके लिए अवसंरचना के सघन जाल जैसे सड़क, बिजली, सिंचाई की सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

• किसानों और व्यापारियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि वे उन्नत तकनीक का प्रयोग कर सकें।

• अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर सरकारी नियंत्रण कम हुआ है तथा आयात और निर्यात संबंधी नीतियों में उदारता आई है।

• HYV बीजों, रासायनिक उर्वरक, कीटनाशकों का प्रयोग, कृषि का यंत्रीकरण से फसल उत्पादकता बढी है।

• कृषकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

19. दिए गए मानचित्र के आधार पर पांच प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों के नाम लिखें?

10th Model Set 4 Social Science in hindi, 10th jac board, social science model paper 2022, Class 10th Social Science Model Question Paper set 4, Class 10th Social Science Model Paper 2022,  Class 10th Social Science sample Paper, 10th Model Set 2022, jac 10th Model Set 2022, jac board exam 2022, jac board model paper 2022 class 10, jac board model paper 2021-22, class 10th Social Science, क्लास 10th सोशल सांइस सैंपल पेपर, क्लास 10th सोशल सांइस का पेपर, 10 Social Science Model Question Paper 2022, क्लास 10th सोशल सांइस माॅडल पेपर, map of india, wheet production in India, map of india wheet production, गेहुं उत्पादन का मानचित्र, भारत का मैप,
भारत में गेहुं उत्पादन क्षेत्र

उत्तर:- भारत के पांच प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार
___________________________________

10th Model Set 5 Social Science in hindi |10 jac board

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

—————————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

for 2023 exam 40 अंक सब्जेक्टिव क्वेश्चन ??

? सब्जेक्टिव Model Set 1
? सब्जेक्टिव Model Set 2 
? सब्जेक्टिव Model Set 3
? सब्जेक्टिव Model Set 5

for 2023 exam 40 अंक आब्जेक्टिव क्वेश्चन ??

? Objective Questions (mcqs) model set 1
Objective Questions (mcqs) model set 2
? Objective Questions (mcqs) model set 3
? Objective Questions (mcqs) model set 4
? Objective Questions (mcqs) model set 5

Other

? class 10 geography 7th chapter
? class 10 geography 3rd chapter mcq
? 10 economics 2nd chapter mcq
? class 10 economics 2nd chapter questions answer
? class 10 history
? class 10 civics 3rd chapter mcqs
? जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक
? class 11 geography
? class 9th geography mcq
? जैव विविधता class 10
? संसाधन के प्रकार class 10
? हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन का जीवन परिचय
? खोरठा 9th सिलेबस
? खोरठा भाषा के लेखकों का परिचय
? खोरठा भाषा के स्वर और व्यंजन वर्ण
? विश्व के सात आश्चर्यजनक स्थल
? ज्वालामुखी क्या है जानें इसके प्रकार के बारे में
? पर्वत क्या होता है जानें प्रकार
? DC बडा होता है या SP जानें
? पपीता के लाभ क्या क्या हैं

इसे भी देखें

? class 10 geography
? class 10 geography
? class 10th Economics
? सिक्के की कहानी
? खोरठा रचनाकार दिनेश दिनमणि जीवन परिचय
? हुंडरू जलप्रपात ओरमांझी, रांची
? शहीद निर्मल महतो पार्क, हजारीबाग

—————————————————

10th Model Set 5 Social Science in hindi |10 jac board

● jac board class 9 and Class 10  की जानकारी के लिए Google पर सर्च करें gyantarang

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

Note:- Class 9th. 10th का सामाजिक विज्ञान  से संबंधित • अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर, MCQs, objective questions, Model Question Paper etc. • Gkखोरठा  • रोचक जानकारी • MCQs
के लिए Google पर जाकर सर्च किजिए
gyantarang.com

10th Model Set 5 Social Science in hindi |10 jac board, 10th Model Set 5 Social Science in hindi |10 jac board

Leave a Comment