Class 10th Social Science Model Question

Class 10th Social Science Model Question Paper set 4 | sst set 4

Class 10th Social Science Model Question Paper set 4 में आपका स्वागत है। ये सभी प्रश्न मैट्रिक exam. 2023 के लिए अति महत्वपूर्ण हैंयहां सब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर दिये जा रहे है। इसी पेज के अंत में अन्य सभी सेट का लिंक दिया गया है। वहां से अन्य माडल सेट क्लिक कर देख सकते हैं। चलिए माडल सेट शुरू करते हैं।

?????
Objective Questions (एक नंबर वाले 40 प्रश्नों का पांचों सेट) For Matric exam 2022
? Model Set- 1
? Model Set- 2
? Model Set- 3
? Model Set- 4
? Model Set- 5


सब्जेक्टिव प्रश्न (2, 3 और 5 अंक वाले प्रश्नों का Model Set) for matric exam 2022

? Model Set- 1
? Model Set- 2
? Model Set- 4
? Model Set- 5

● 10th Model Set 4 आगे देखें ???


      Model Set:- 4     

वर्ग:- 10th.
विषय:- सामाजिक विज्ञान (Social Science)
पूर्णाक:- 40
समय:- 1:30 घंटे

सामान्य निर्देश

• परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
•  कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।
•  प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी पांच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
• प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए।
• प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किसी तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दें

1. हेनरी फोर्ड कौन था?
उत्तर:- हेनरी फोर्ड अमेरिका में फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक थे।

2. औद्योगिक क्रांति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- 18 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध और 19वीं शताब्दी के पूर्वार्ध (1760ई. से 1820 ई.) के बीच में इंग्लैंड में उद्योगों के उत्पादन प्रणाली में व्यापक परिवर्तन हुए। जिसे औद्योगिक क्रांति के नाम से जाना गया।

3. क्षेत्रीय दल किसे कहते हैं?
उत्तर:- ऐसे राजनीतिक दल जिनका कुछ ही प्रांतों में फैलाव हो उसे क्षेत्रीय दल या प्रांतीय दल कहा जाता है। जैसे झारखंड मुक्ति मोर्चा, जनता दल यू इत्यादि।

4. खरीफ फसल किसे कहते हैं?
उत्तर:- मानसून के प्रारंभ में जून और जुलाई में उगाई जाती है जबकि अक्टूबर-नवंबर में काट ली जाती है। चावल एक खरीफ फसल है।

5. नेपाल में किस तरह की शासन व्यवस्था है?
उत्तर:- नेपाल में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। वर्ष 2008 में नवनिर्वाचित संविधान सभा ने नेपाल को 240 साल पुरानी राजशाही तंत्र को समाप्त करते हुए संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।

6. विदेशी निवेश से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:- विदेशों द्वारा किसी देश में धन का निवेश किया जाना विदेशी निवेश कहा जाता है।

7. उदारीकरण से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर:- निजी क्षेत्र पर लगे सभी नियमों और प्रतिबंधों से उस क्षेत्र को छूट देना उदारीकरण कहलाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर दें

8. 1929 ई. की महामंदी का बंगाल के पटसन पैदा करने वाले लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:- आर्थिक महामंदी की शुरुआत 1929 ई. से हुई जो तीस दशकों के मध्य तक बना रहा। इस महामंदी का व्यापक प्रभाव बंगाल के पटसन उद्योग पर पड़ा। वहां के किसान कच्चा पटसन/जूट उगाते थे। जिससे कारखानों में टाट की बोरियां बनाई जाती थी। जब महामंदी के कारण टाट का निर्यात बंद हो गया। तब कच्चे पटसन की कीमतों में 60% से ज्यादा की गिरावट आ गई। जिन काश्तकारों ने दिन फिरने या बेहतर आमदनी के लिए उत्पादन बढ़ाने के वास्ते कर्ज ले लिए थे, उनकी हालत उत्पादन का सही कीमत न मिलने से खराब हो गई। वे दिनोंदिन कर्ज में डूबते चले गए।

9. 19वीं सदी के यूरोप में कुछ उद्योगपति मशीनों की बजाय हाथ से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता देते थे, क्यों?
उत्तर:- 19वीं सदी के यूरोप में कुछ उद्योगपति मशीनों के बजाय हाथ से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता देते थे। इस के निम्न कारण थे।

(i) मशीनें महंगी तथा अप्रभावी, मरम्मत में कठिन और बड़ा पूंजी निवेश मांगती थी।

(ii) मजदूर आसानी से और सस्ती दरों पर उपलब्ध हो जाते थे।

(iii) बाजार में तरह-तरह के डिजाइन रंग और खास लंबाई की मांग रहती थी। जिसे मशीनों से पूरा नहीं किया जा सकता था। इसको केवल हाथ से बने कपड़े द्वारा ही पूरा किया जा सकता था।

इसलिए 19वीं सदी के यूरोप में कुछ उद्योगपति मशीनों के बजाय हाथ से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता देते थे।

10. पवन ऊर्जा पर टिप्पणी लिखें?
उत्तर:- पवन ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। भारत विश्व का पांचवा पवन ऊर्जा उत्पादक देश है। जिन क्षेत्रों में तेज एवं निरंतर वर्षभर पवनें चला करती है। वहां पवन का उपयोग बिजली बनाने के लिए किया जाता है। भारत में पवन ऊर्जा का विशालतम पेटी तमिलनाडु के नागरकोइल से मदुरई तक अवस्थित है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में भी महत्वपूर्ण पवन ऊर्जा फॉर्म स्थापित की गई है। आज पवन ऊर्जा का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए कुओं एवं नलकूपों से पानी खींचने से लेकर बिजली निर्माण करने के लिए किया जा रहा है।

11. राजनीतिक दल के मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर:- राजनीतिक दल के मुख्य कार्य निम्न हैं।

(i) नीतियां एवं कार्यक्रम तय करना:- राजनीतिक दल जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए नीतियां एवं कार्यक्रम तय करते हैं, और इन्हीं नीतियों एवं कार्यक्रमों के आधार पर चुनाव भी लड़ते हैं।

(ii) लोकतंत्र का निर्माण:लोकतंत्र में जनता की सहमति और समर्थन से ही सत्ता प्राप्त होती है।

(iii) राजनीतिक प्रशिक्षण:- राजनीतिक दल मतदाताओं को राजनीतिक प्रशिक्षण देने का भी काम करते हैं।

(iv) दलीय कार्य:- प्रत्येक राजनीतिक दल, दल से संबंधित कार्य करते हैं। जैसे- अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने दल में जोड़ते हैं।

इसके अलावा चुनाव का संचालन, शासन का संचालन, सरकार और जनता के बीच मध्यस्थता जैसे कार्य भी राजनीतिक दल करते हैं।

12. सूचना का अधिकार कानून लोकतंत्र का रखवाला है, कैसे?
उत्तर:- सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 संसद द्वारा लाया गया कानून है। इस कानून से प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार मिल गया कि वह विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सके। इस कानून के आने से भारत का कोई भी व्यक्ति कुछ को छोड़कर किसी भी प्रकार के कार्यों के बारे में सूचना प्राप्त कर सकता है। इससे कार्य की प्रकृति, प्रगति इत्यादि लोगों से अब छुप नहीं सकती। जिससे प्रशासन में पारदर्शिता आई है। पदाधिकारी सतर्क, पारदर्शी और निष्पक्ष रुप से कार्य करने के लिए बाध्य हुए हैं।

इसे हम कह सकते हैं कि सूचना के अधिकार अधिनियम लोकतंत्र का रखवाला है।

13. बैंकों की आय के मुख्य स्रोत क्या है?
उत्तर:- बैंक के आय के निम्न स्रोत हैं।
(i) ऋण पर ब्याज:-  बैंक उद्योग, कंपनियों और व्यक्तियों को कई तरह के ऋण (कर्ज) देता है। इस कार्य से मिलने वाले ब्याज बैंक के आय का प्रमुख स्रोत है।

(ii) निवेश पर ब्याज:- बैंक सरकारी और रेटेड सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं। इसे बैंक को ब्याज और डिविडेंड के रूप में कमाई होता है।

(iii) कई तरह के शुल्क:- बैंक का बैंक अपने ग्राहकों से s.m.s. शुल्क एटीएम शुल्क सेफ्टी वर्ल्ड स्कूल बिल्स आफ एक्सचेंज टूल इत्यादि से आए करता है।

इसके अलावा विदेशी मुद्रा का कारोबार, थर्ड पार्टी प्रोडक्ट पर कमीशन इत्यादि से बैंक को आय प्राप्त होता है।

14. व्यापार और निवेश नीतियों का उदारीकरण, वैश्वीकरण प्रक्रिया में किस प्रकार सहायता पहुंचाती है? किन्ही तीन प्रक्रियाओं का उल्लेख करें?
उत्तर:- व्यापार और निवेश नीतियों द्वारा उदारीकरण ने वैश्वीकरण प्रक्रिया में निम्न प्रकार से सहायता पहुंचाई।

(i) आवागमन सरल:- एक देश से दूसरे देश में वस्तुओं, सेवाओं का आवागमन सरल तरीके से हो रहा है।

(ii) रोजगार के अवसर में वृद्धि:- विदेशी निवेश में वृद्धि से रोजगार के अवसर में वृद्धि हुई है।

(iii) नई उन्नत प्रौद्योगिकी:-  नई एवं उन्नत प्रौद्योगिकी के आगमन से गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

इस प्रकार व्यापार एवं निवेश नीतियों का उदारीकरण वैश्वीकरण प्रक्रिया में सहायता पहुंचाती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दें

15. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय बुनकरों से सूती और रेशमी कपड़े की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्या किया?
उत्तर:- ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय बुनकरों से सूती और रेशमी कपड़े की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निम्न कार्य किये:

(i) ईस्ट इंडिया कंपनी ने कच्चा माल खरीदने के लिए बुनकरों को पेशगी के रूप में ऋण दिया। इस प्रकार उन्होंने बुनकरों को स्थाई रूप से कर्ज के जाल में फंसा लिया।

(ii) साथ ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने वेतन भोगी गुमाश्तों की नियुक्ति की, जो कपास के उत्पादन और बुनकरों द्वारा बनाए जाने वाले रेशम की निगरानी करते थे।

(iii) वे यह भी देखते थे कि बुनकर अन्य यूरोपीय कंपनियों या स्थानीय भारतीय व्यापारियों के लिए काम नहीं कर रहे हैं।

इस प्रकार, इस तरीके से ईस्ट इंडिया कंपनी को भारतीय बुनकरों से रेशम और कपड़े की नियमित आपूर्ति मिलती रहती थी।

16. किन कारणों से लोकतंत्र को अन्य शासन से बेहतर बताया गया है?
उत्तर:- लोकतंत्र को निम्न कारणों से बेहतर बताया गया है।

(i) नागरिकों के मध्य समानता:- लोकतंत्र में नागरिकों के मध्य समानता होती है। सभी नागरिक समान होते हैं। चाहे वे एक किसान हो, मजदूर हो या कर्मचारी या फिर राज्यपाल, मुख्यमंत्री या राष्ट्रपति कानून सबके लिए समान है। एक ही अपराध के लिए जो दंड एक किसान या मजदूर को मिलेगा वही दण्ड़ एक मुख्यमंत्री या राष्ट्रपति को मिलेगा। लोकतंत्र में सभी को समान अवसर प्रदान किया गया है। चाहे व्यक्ति किसी भी जाति या धर्म का क्यों ना हो। उन्हें हर एक चीज के लिए समान अवसर भी दिया गया है। चाहे वह नौकरी प्राप्ति की बात हो या वोट देने की। जैसे – भारत, अमेरिका इत्यादि।
          जबकि सैनिक या राजशाही तंत्र में लोगों के बीच समानता की बात नहीं होती। यहां शासन सैनिक या राज तानाशाही से चलता है। जैसे – म्यांमार, उत्तरी कोरिया इत्यादि।

(ii) व्यक्तियों के बीच सम्मान की भावना:-  लोकतंत्र में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के बीच आदर और सम्मान का भाव रखते हैं। लोकतंत्र में दूसरे व्यक्तियों की बातों को तवज्जो दी जाती है। लोगों की भावनाओं को सम्मान से देखा जाता है।
            जबकि राजशाही तंत्र या सैनिक शासन में ऐसा नहीं होता वहां राजा या सैनिक शासक को ही तरजीह दी जाती है।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि लोकतंत्र अन्य शासन से बेहतर है।

17. मुद्रा आवश्यकता के दोहरे संयोग की समस्या को किस प्रकार सुलझाती है? उदाहरण देकर समझाएं?
उत्तर:- वस्तु विनिमय प्रणाली में मुद्रा का उपयोग किए बिना वस्तुओं का आदान-प्रदान किया जाता है। इसमें एक वस्तु लेते हैं तो दूसरी वस्तु देते हैं। इस कारण वस्तु विनिमय प्रणाली में मांगों का दोहरा संयोग होना एक आवश्यक विशेषता है। जबकि इसके विपरीत वस्तुओं के लेन-देन में मुद्रा का प्रयोग किया जाता है, वहां मुद्रा, विनिमय प्रक्रिया में एक मध्यस्थता के रूप में कार्य करती है। इसे निम्न उदाहरण से समझ सकते हैं।

वस्तु विनिमय प्रणाली में किसान के लिए यह जरूरी रह जाता है कि कपड़े निर्माता या जूते निर्माता को ढूंढे। जो ना केवल उसके अनाजों को खरीदे बल्कि बदले में उसे कपड़े और जूते भी बेचे। जबकि मुद्रा विनिमय प्रणाली में किसान को बाजार में केवल अपने अनाज बेचने होते हैं। और अनाज बेचकर मुद्रा प्राप्त करना होता है। इस मुद्रा से न केवल वह कपड़े और जूते खरीद सकता है बल्कि अपनी जरूरत की हर चीजों को खरीद सकता है।

इस प्रकार से मुद्रा वस्तुओं के आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की समस्या को दूर करती है।

18. भारत में गन्ना उत्पादक राज्यों के नाम लिखें और गन्ना उत्पादन की भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें?
उत्तर:- भारत में गन्ना उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में प्रमुखता से उगाई जाती है।

गन्ना एक उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय फसल है। इसके उत्पादन की निम्नलिखित भौगोलिक परिस्थितियां है।
तापमान:- गन्ना के उत्पादन के लिए 21° सेल्सियस से 27° डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त रहता है।
वर्षा:- गन्ना के लिए 75 सेंटीमीटर से 100 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा की आवश्यकता पड़ती है। कम वर्षा होने पर सिंचाई की जरूरत पड़ती है।
मृदा:- गन्ना के लिए जलोढ़ और काली सबसे उपयुक्त है। इसके अलावा लाल मिट्टी में भी गन्ना उगाई जाती है।
अन्य:- गन्ना के उत्पादन के लिए पाला रहित मौसम होना आवश्यक है।

19. भारत के दिए गए मानचित्र में आणविक और तापीय ऊर्जा केंद्रों के नाम का मिलान करें- नवेली, कोरबा, चंद्रपुर, रावतभाटा और नरोरा

10th Model Set 3 Social Science in hindi, 10th jac board, social science model paper 2022, Class 10th Social Science Model Question Paper set 3, Class 10th Social Science Model Paper 2022,  Class 10th Social Science sample Paper, 10th Model Set 2022, jac 10th Model Set 2022, jac board exam 2022, jac board model paper 2022 class 10, jac board model paper 2021-22, class 10th Social Science, क्लास 10th सोशल सांइस सैंपल पेपर, क्लास 10th सोशल सांइस का पेपर, 10 Social Science Model Question Paper 2022, क्लास 10th सोशल सांइस माॅडल पेपर, map of india,
Map of India

उत्तर:- आणविक ऊर्जा- 1. नरोरा और 2. रावतभाटा
तापीय ऊर्जा- 3. चंद्रपुर, 4. कोरबा और 5. नवेली
____________________________________

Class 10th Social Science Model Question Paper set 4

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

—————————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

for 2023 exam 40 अंक सब्जेक्टिव क्वेश्चन ??

? सब्जेक्टिव Model Set 1
? सब्जेक्टिव Model Set 2 
? सब्जेक्टिव Model Set 4
? सब्जेक्टिव Model Set 5

for 2023 exam 40 अंक आब्जेक्टिव क्वेश्चन ??

? Objective Questions (mcqs) model set 1
Objective Questions (mcqs) model set 2
? Objective Questions (mcqs) model set 3
? Objective Questions (mcqs) model set 4
? Objective Questions (mcqs) model set 5

Other

? class 10 geography 1st chapter
? class 10 geography 2nd chapter mcq
? 10 geography 4st chapter mcq
? class 10 economics 2nd chapter mcqs
? class 10 history
? class 10 civics 2st chapter
? जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक
? class 11 geography
? class 11th History mcq
? जैव विविधता class 10
? संसाधन के प्रकार class 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय
? खोरठा 10th सिलेबस
? खोरठा भाषा के लेखकों का परिचय
? खोरठा क्षेत्रीय रूप
? विश्व के प्रमुख मरुस्थल
? विश्व की जलधाराएं

इसे भी देखें

? class 10 geography भू उपयोग प्रारूप
? class 10 geography
? class 10th Economics
? भारतीय रूपये की कहानी
? खोरठा रचनाकार महेन्द्र प्रबुद्ध जीवन परिचय
? उसरी जलप्रपात, गिरिडीह
? चतरा के पर्यटक स्थल

—————————————————
Class 10th Social Science Model Question Paper set 4

● jac board class 9 and Class 10  की जानकारी के लिए Google पर सर्च करें gyantarang
———————————————–

Note:- Class 9th. 10th का सामाजिक विज्ञान  से संबंधित • अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर, MCQs, objective questions, Model Question Paper etc.
• Gk
• खोरठा
• रोचक जानकारी
के लिए Google पर जाकर सर्च किजिए
gyantarang.com

Class 10th Social Science Model Question Paper set 4

प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com

Leave a Comment