खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

10th Model Set 3 Social Science in hindi | jac board

On: February 25, 2023 8:51 PM
Follow Us:
10th Model Set 3 Social Science in hindi, 10 class model paper 2023, 10th class model question paper, 10th class social science model paper 2023, 10th class social science model question paper 2023, class 10 social science sample question paper 2023, Class 10th Social Science Model Question 2023 in hindi, Class 10th sst model paper 2023, jac board model paper mcq question, class 10th social science mcq question, class 10th sst model paper 2023, class 10 jac board model paper 2023, class 10 jharkhand board model paper 2023 objective questions, social science model paper 2023, sst class 10sst model paper,
---Advertisement---

10th Model Set 3 Social Science in hindi | jac board

प्यारे बच्चों, यहां 10th Model Set 3 देखेंगे। ये matric exam के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। एक के बाद एक पांचों सेट यहां देख सकते हैं। इस लिए आप सभी इस बेबसाइट को सब्सक्राइब करें तथा घंटी को भी दबा दें ताकि पोस्ट होते ही मोबाइल पर पहुंच जाएगी। आप बाद में भी इस बेबसाइट पर आकर चेक कर सकते है। gk, khortha, mcq, sports etc देख सकते हैं। इस पोस्ट के अंत में pdf file download करने का लिंक दिया जा रहा है।


?????
Objective Questions (एक नंबर वाले 40 प्रश्नों का पांचों सेट)
? Model Set- 1
? Model Set- 2
? Model Set- 3
? Model Set- 4
? Model Set- 5


सब्जेक्टिव प्रश्न (2, 3 और 5 अंक वाले प्रश्नों का Model Set)

? Model Set- 1
? Model Set- 3
? Model Set- 4
? Model Set- 5

10th Model Set 3 आगे देखें ???


      Model Set:- 3   

वर्ग:- 10th.
विषय:- सामाजिक विज्ञान (Social Science)
पूर्णाक:- 40
समय:- 1:30 घंटे

सामान्य निर्देश

• परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
•  कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।
•  प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी पांच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
• प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए।
• प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किसी तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दें

1. प्रथम विश्व युद्ध के बाद विश्व को किस संकट का सामना करना पड़ा था?
उत्तर:- प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1929 तक आते-आते दुनिया को वैश्विक महामंदी का सामना करना पड़ा।

2. जाॅबर कौन होते थे? उनका क्या कार्य होता था?
उत्तर:- उद्योगपति नये मजदूरों की भर्ती के लिए जॉबर रखते थे। जॉबर कोई पुराना और विश्ववस्त कर्मचारी होता था। ये लोग कारखानों में मजदूरों को नौकरी दिलाने का कार्य करते थे।

3. जीवाश्म ऊर्जा के उदाहरण दें?
उत्तर:- पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, कोयला जीवाश्म ईंधन के उदाहरण हैं।

4. किसी दो राष्ट्रीय राजनीतिक दल का नाम बताएं?
उत्तर:- भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दो राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं।

5. राजनीतिक दलों के समक्ष वंशवाद की चुनौती क्या है?
उत्तर:- कुछ राजनीतिक दल अनुचित लाभ उठाते हुए ऊंचे-ऊंचे पदों पर परिवार के सदस्यों और नजदीकी लोगों को बिठाते हैं।

6. वाणिज्य बैंक से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:- ये वे वित्तीय संस्थाएं हैं, जो सामान्य जनता से जमाएं स्वीकार करते हैं और लाभ कमाने के लिए उपभोक्ताओं और निवेशकर्ताओं को ऋण देते हैं।

7. वैश्वीकरण क्या है?
उत्तर:- अपनी अर्थव्यवस्था और विश्व अर्थव्यवस्था में सामंजस्य स्थापित करना वैश्वीकरण कहलाता है। इससे संपूर्ण विश्व एकल बाजार बन जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दें

8. कार्न- ला से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- ब्रिटिश ने सरकार ने बड़े भूस्वामियों के दबाव में 1815 ई. और 1846 ई• के बीच कानून पास करके मक्के के आयात पर रोक लगा दी। जिस कानून की सहायता से मक्के के आयात पर रोक लगाई थी, उसे ही ‘कॉर्न-लॉ‘ कहा जाता था। आम लोग इस कानून से नाराज थे, क्योंकि इससे खाद्य पदार्थों की कीमतें ऊंची हो गई थी।

9. सूरत बंदरगाह 18 वीं सदी के अंत तक हाशिए पर पहुंच गया था, क्यों? संक्षेप में उत्तर लिखिए?
उत्तर:-

सूरत बंदरगाह 18वीं सदी के अंत तक हाशिए पर पहुंचने के पीछे निम्न कारण थे।

(i) सुरत बंदरगाह का पतन:- गुजरात के तट पर स्थित सूरत बंदरगाह के द्वारा भारत खाड़ी और लाल सागर के बंदरगाहों से जुड़ा हुआ था और खूब व्यापार होता था। निर्यात व्यापार के इस नेटवर्क में बहुत सारे भारतीय व्यापारी एवं बैंकर सक्रिय थे।

(ii) बढ़ती यूरोपीय शक्ति:- 1750 के दशक तक भारतीय सौदागरों के नियंत्रण वाला यह नेटवर्क टूटने लगा। यूरोपीय कंपनियों की ताकत बढ़ती जा रही थी। पहले उन्होंने स्थानीय दरबारों में कई तरह की छूट प्राप्त की थी। 17वीं सदी के आखिरी सालों में सूरत बंदरगाह से होने वाले व्यापार का कुल मूल्य 1.6 करोड़ रुपए था। 1740 के दशक तक गिरकर केवल 30 लाख रह गया था।

10. भारत में प्रमुख कोयला क्षेत्रों का नाम दें?
उत्तर:- भारत में कोयला के दो प्रमुख भूगर्भीक क्षेत्रों में पाया जाता हैं।
(i) गोंडवाना कोयला:- गोंडवाना कोयला मुख्य रूप से दामोदर घाटी में स्थित झारखंड और पश्चिम बंगाल के कोयला क्षेत्र आते हैं। इसके अलावा गोदावरी नदी बेसिन में स्थित आंध्र प्रदेश के कोयला क्षेत्र, महानदी घाटी में स्थित उड़ीसा के कोयला क्षेत्र, सोन नदी घाटी में स्थित मध्य प्रदेश के कोयला क्षेत्र और वर्धा नदी घाटी में स्थित महाराष्ट्र के कोयला क्षेत्र शामिल है।

(ii) टरशियरी कोयला:- टरशियरी कोयला का विस्तार उत्तर पूर्वी राज्यों मेघालय के चेरापूंजी में, असम के माकूम और नजीरा में, अरुणाचल प्रदेश के नामचिक और नामरूप में तथा नागालैंड में पाया जाता है। इसके अलावे इसका एक विस्तार तमिलनाडु के नेवेली क्षेत्र में भी देखा जाता है।

11. राजनीतिक दलों के सुधार के उपायों के बारे में बताएं?
उत्तर:-

राजनीतिक दलों के सुधार के कुछ उपाय हैं-

(i) पहला उपाय है राजनीतिक दलों पर लोगों द्वारा दबाव बनाने का, यह काम चिट्ठियां लिखने, प्रचार करने और आंदोलनों के जरिए किया जा सकता है। आम नागरिक, दबाव समूह, आंदोलन और मीडिया के माध्यम से यह काम किया जा सकता है।

(ii) दूसरा तरीका है राजनीतिक दलों को यह एहसास कराना कि सुधार न करने से उनका जनाधार गिरने लगेगा या उनकी छवि खराब होगी तो इसे लेकर भी राजनीतिक दल गंभीर होने लगेंगे।

(iii) तीसरा तरीका है सुधार की इच्छा रखने वालों को खुद राजनीतिक दलों में शामिल हो जाना।

12.  लोकतंत्र किस प्रकार का वैध शासन व्यवस्था है?
उत्तर:- लोकतंत्र निम्न प्रकार से एक वैध शासन है-

(i) लोकतंत्र एक वैध शासन है। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में सभी निर्णय कानून और नियमों के अनुसार ही लिए जाते हैं।

(ii) लोकतंत्र में ही नागरिकों को यह जानने का अधिकार प्राप्त रहता है, कि किसी भी निर्णय में कानून एवं नियमों का पालन हुआ है या नहीं।

(iii) यदि ऐसा नहीं हुआ, तो नागरिकों को उसका विरोध करने का भी अधिकार होता है। अन्य शासन व्यवस्थाओं में ऐसा नहीं होता।

(iv) जनता को यह विचार करने का अधिकार होता कि उसके शासक ने सही निर्णय लिया है या नहीं। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में पारदर्शिता रहती है।

(v) इसके अंतर्गत नागरिकों को सूचना का अधिकार भी प्राप्त होता है। यही कारण है कि लोकतंत्र एक वैध शासन है।

13. विकास में ऋण की भूमिका का विश्लेषण कीजिए?
उत्तर:- आर्थिक विकास में ऋण की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसे निम्न रूप से देखा जा सकता है:-
(i) सस्ता और वहनीय ऋण देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाता है।
(ii) विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाओं के लिए ऋण की बड़ी मांग है।
(iii) ऋण व्यक्तियों के उत्पादन के कार्यशील खर्चो और समय पर उत्पादन पूरा करने में सहायता करता है। इससे उनकी आय में वृद्धि होती है।
(iv) कई लोग विभिन्न कार्यों के लिए ऋण लेते हैं जैसे खेती, व्यवसाय, लघु उद्यमों की स्थापना इत्यादि के लिए।
(v) लोग ऋण लेकर नए उद्योग लगाते हैं और वस्तुओं का उत्पादन करते हैं।

इस प्रकार ऋण किसी भी देश के विकास में लाभदायक होता है।

14. ऋण की शर्तों का उल्लेख करें?
उत्तर:- ऋण लेने वाले व्यक्ति के साथ बैंक ऋण के कई शर्त रखता है। जो निम्न है-
(i) समर्थक ऋणाधार:- कर्जदाता ऋण लेने वाले व्यक्ति से भूमि, इमारत, गाड़ी, बैंक में जमा पूंजी इत्यादि के कागजात जमा करने के लिए कहता है। इसे ही समर्थक ऋणाधार कहते हैं।

(ii) आवश्यक कागजात:- आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे कागजात भी कर्जदार से बैंक मांग करता है।

(iii) ब्याज दर:- बैंक द्वारा हर ऋण समझौते पर ब्याज दर फिक्स कर दी जाती है। कर्ज लेने वाला व्यक्ति उसी ब्याज दर पर ऋण चुकता करने को विवश हो जाता है।

(iv) भुगतान के तरीके:- बैंक कर्जदार को कर्ज देने से पहले भुगतान के तरीके से भी संबंधित शर्त रखता है। जैसे मासिक भुगतान करना इत्यादि।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: तीन प्रश्नों के उत्तर दें

15. खाद्य उपलब्धता पर तकनीक के प्रभाव को दर्शाने के लिए इतिहास से दो उदाहरण दें?
उत्तर:- खाद्य उपलब्धता पर तकनीक के प्रभाव को दर्शाने के लिए इतिहास से दो उदाहरण यहां देख सकते हैं।

यातायात के साधनों:- यातायात के साधनों जैसे:- समुंद्री जहाज इत्यादि के कारण किसी भी खाद्य उत्पाद को सुरक्षित और जल्दी विभिन्न बाजारों में सस्ते दर पर पहुंचाया जा सकता था।

शीघ्र नश्वर खाद्य पदार्थ:- शीघ्र नश्वर खाद्य पदार्थ जैसे मांस, दूध, अंडे, मछली, फल, सब्जियां, मक्खन, खोया, पनीर आदि को बड़े-बड़े शीतला बनाए रखने वाले रेफ्रिजरेटर एवं कंटेनर आदि से विभिन्न स्थानों पर लाने-ले-जाने या उन्हें पहले की अपेक्षा काफी समय तक सुरक्षित रखना संभव हो गया।

16. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं की व्याख्या करें?
उत्तर:-

लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण है उन्हें बहुत से कार्य करने पड़ते हैं जो निम्न है:

(i) राजनीतिक दल राष्ट्रीय समस्याओं को जनता के सामने रखते हैं। इससे जनता जागरूक होती है।

(ii) राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं और अपने उम्मीदवारों को अधिक से अधिक जिताने का प्रयत्न करते हैं।

(iii) लोकतंत्र में चुनाव के बाद बहुमत प्राप्त दल सरकार बनाता है और दूसरे दल विपक्षी दल के रूप में कार्य करते हैं।

(iv) राजनीतिक दल देश के कानून निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि कानून बनाने का अधिकार संसद और विधानसभा को है।

(v) वे सरकारी तंत्रों तथा कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं।

(vi) राजनीतिक दल मतदाताओं के सामने विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों को रखते हैं। जिनमें से जनता अपनी पसंद का चुनाव करती है।

(vi) राजनीतिक दल सरकार और जनता के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। जहां सत्ताधारी दल सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाती है। वहीं विपक्षी दल सरकार की कमजोरियों को जनता को बताती है और सरकार तक जनता की कठिनाइयों को पहुंचाती है।

17. दूसरे देशों में किस प्रकार बहुराष्ट्रीय कंपनियां किस प्रकार उत्पादन या उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती है?
उत्तर:- बहुराष्ट्रीय कंपनियां दूसरे देशों में निम्न प्रकार से उत्पादन या उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती है।

(i) बहुराष्ट्रीय कंपनियां उत्पादन वहां प्रारंभ करती है जहां बाजार नजदीक होता है, सस्ते एवं कुशल श्रमिक उपलब्ध होते हैं, उद्योगों के लिए कच्चे माल उपलब्ध होते हैं। साथ ही सरकार की नीतियां उदारीकरण के पक्ष में होती है।

(ii) बहुराष्ट्रीय कंपनियां दूसरे देशों के कुछ स्थानीय कंपनियों के साथ संयुक्त रूप से अर्थात् मिलकर उत्पादन प्रारंभ करती है। इससे उन्हें वहां के देसी बाजार में पहचान मिलती है।

(iii) बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्थानीय कंपनियों को खरीद कर अपने उत्पादन का विस्तार करती है। इससे उन्हें आधारभूत ढांचा भी प्राप्त हो जाता है।

(iv) वे अपने उत्पादित सामानों की आपूर्ति के लिए स्थानीय कंपनियों का उपयोग करती हैं। साथ ही ये वस्तुएं अपने ब्रांड के नाम से उपभोक्ताओं को बेच देती है। वे अपने नाम के साथ स्थानीय कंपनियों का भी नाम रखती है। ताकि उन्हें बाजार में पहचान मिल सके।

( v) वे स्थानीय कंपनियों के साथ निकट प्रतिस्पर्धा भी करती है।

इस प्रकार दूसरे देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियां उत्पादन या उत्पादन पर नियंत्रण साबित करती है।

18.  प्रारंभिक जीवन निर्वाह कृषि का वर्णन करें?
उत्तर:- प्रारंभिक जीवन निर्वाह कृषि की महत्वपूर्ण विशेषता निम्नलिखित है।

प्रारंभिक जीवन निर्वाह कृषि भूमि के छोटे टुकड़ों पर आदिम कृषि औजारों जैसे लकड़ी के हल, डाओ (dao) और खुदाई करने वाली छड़ी तथा परिवार अथवा समुदाय श्रम की मदद से की जाती है।

• इस प्रकार की कृषि प्राय: मानसून, मृदा की प्रकृति, प्राकृतिक उर्वरता और फसल उगाने के लिए अन्य पर्यावरणीय परिस्थितियों की उपर्युक्ता पर निर्भर करती है।

• परंपरागत बीज का प्रयोग और कम उत्पादकता इस कृषि की एक अन्य विशेषता है।

• इसे स्थानांतरण कृषि अथवा कर्तन दहन प्रणाली (slash and burn) के नाम से भी जाना जाता है। इसे ब्राजील में रोका, वेनेजुएला में कोनुको, पूर्वोत्तर भारत में झूम, छत्तीसगढ़ में दीपा, झारखण्ड में कुरुवा के नाम से जाना जाता है।

• असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिसा, आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों में इस प्रकार की खेती की जाती है।

19. मानचित्र में प्रदर्शित खनिज उत्पादक केंद्र एवं पत्तन के नाम का मिलान करें? हजारीबाग, अजमेर, लोह अयस्क क्षेत्र, विशाखापट्टनम और मंगलुरू

10th Model Set 2 Social Science in hindi, 10th jac board, social science model paper 2022, Class 10th Social Science Model Question Paper set 2, Class 10th Social Science Model Paper 2022,  Class 10th Social Science sample Paper, 10th Model Set 2022, jac 10th Model Set 2022, jac board exam 2022, jac board model paper 2022 class 10, jac board model paper 2021-22, class 10th Social Science, क्लास 10th सोशल सांइस सैंपल पेपर, क्लास 10th सोशल सांइस का पेपर, 10 Social Science Model Question Paper 2022, क्लास 10th सोशल सांइस माॅडल पेपर,
भारत में आणविक ऊर्जा और तापीय ऊर्जा केंद्र

उत्तर:- 1. अजमेर, 2. हजारीबाग, 3. लोह अयस्क, 4. विशाखापट्टनम, 5. मंगलुरू
_______________________________________

10th Model Set 3 Social Science in hindi | 10th jac board

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

—————————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

10th Model Set 3 Social Science in hindi

इसे भी जानें

for 2023 exam 40 अंक सब्जेक्टिव क्वेश्चन ??

? सब्जेक्टिव Model Set 1
? सब्जेक्टिव Model Set 3
? सब्जेक्टिव Model Set 4
? सब्जेक्टिव Model Set 5

for 2023 exam 40 अंक आब्जेक्टिव क्वेश्चन ??

? Objective Questions (mcqs) model set 1
Objective Questions (mcqs) model set 2
? Objective Questions (mcqs) model set 3
? Objective Questions (mcqs) model set 4
? Objective Questions (mcqs) model set 5

Other

? class 10 geography 1st chapter
? class 10 geography 2nd chapter mcq
? 10 economics 4rth chapter
? class 10 economics 2nd chapter questions answer
? class 10 history Objective
? class 10 civics 1st chapter
? जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक
? class 11 geography
? class 9th geography mcq
? भारत में मिट्टी class 10
? संसाधन के प्रकार class 10
? भारतीय स्पीन के जादूगर अनिल कुंबले का जीवन परिचय
? ATM मशीन किसने बनायी
? खोरठा भाषा के लेखकों का परिचय
? खोरठा स्वर और व्यंजन
? विश्व के प्रमुख मरुस्थल

? project tiger

इसे भी देखें

? class 10 geography संसाधन नियोजन
? class 10 geography
? class 10th Economics
? 10, 20, 50, 100, 500, 2000 के एक नोट छापने में कितना रूपया लगता है।
? खोरठा गीतकार विनय तिवारी का जीवन परिचय
? बोध गया भगवान बुद्ध की तपोस्थली
? चतरा के पर्यटक स्थल

—————————————————
10th Model Set 3 Social Science in hindi | 10th jac board

● jac board class 9 and Class 10  की जानकारी के लिए Google पर सर्च करें gyantarang
———————————————–

Note:- Class 9th. 10th का सामाजिक विज्ञान  से संबंधित • अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर, MCQs, objective questions, Model Question Paper etc.
• Gk
• खोरठा
• रोचक जानकारी
के लिए Google पर जाकर सर्च किजिए
gyantarang.com

10th Model Set 3 Social Science in hindi | 10th jac board

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment