9th Social Science New Syllabus for 2021 jac board in hindi, कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान न्यू सिलेबस, जैक बोर्ड सिलेबस 2021, जैक बोर्ड न्यू सिलेबस 2021, 9 सोशल साइंस न्यू सिलेबस 2021, सोशल साइंस न्यू सिलेबस क्लास 9, social science new syllabus 9, social science new syllabus 9 jac board in hindi, 9th social science new syllabus, class 9 new syllabus of sst, class 9th syllabus of sst, jac class 9 new syllabus 2020-21, new syllabus of 9th class 2020, new syllabus of class 9 jac 2020-21, sst new syllabus 2020 class 9, jac board new syllabus 2021 class 9, jharkhand board new syllabus 2021,

9th Social Science New Syllabus for 2021 jac board in hindi

9th Social Science New Syllabus for 2021 jac board in hindi वैश्विक महामारी Covid-19 के कारण मार्च- 2019 से स्कूल-कॉलेज बंद है। इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन Class किया जा रहा है। स्कूल ना जाने का प्रभाव बच्चों पर अवश्य रूप से पड़ने वाला है। इसी को देखते हुए जैक बोर्ड ने बच्चों को राहत …

Read more

सामाजिक विज्ञान का नया पाठ्यक्रम क्लास 10th जैक बोर्ड 2021, सामाजिक विज्ञान का नया शाॅट सिलेबस क्लास 10th जैक बोर्ड- 2021, सोशल साइंस न्यू सिलेबस क्लास 10th जैक बोर्ड फोर 2021, शार्ट सिलेबस 10th क्लास जैक बोर्ड 2021, सिलेबस ऑफ क्लास टेंथ जैक बोर्ड 2020-21, syllabus of class 10 jac board 2020-21, new syllabus of class 10 jac board 2020-21, short syllabus of 10th class pdf, social science class 10 syllabus jac board 2021, 10th social science new syllabus class 10 jac board for 2021 in hindi, social science new syllabus 2021 in hindi, new short syllabus of 10th class in hindi,

सामाजिक विज्ञान का नया शाॅट सिलेबस 10th क्लास जैक बोर्ड- 2021

शाॅट सिलेबस 10th क्लास जैक बोर्ड- 2021

वैश्विक महामारी Covid-19 के कारण मार्च- 2019 से हीं स्कूल कॉलेज बंद है। इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई किया जा रहा है। स्कूल ना जाने का प्रभाव बच्चों पर अवश्य रूप से पड़ेगा। इस कारण जैक बोर्ड ने बच्चों को राहत देते हुए 2021 बोर्ड एग्जाम के लिए सिलेबस को 40% तक छोटा किया है। इस पोस्ट के माध्यम से क्लास 10th सामाजिक विज्ञान के सभी चारों विषयों (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र) का सिलेबस देखेंगे। क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है, ये जानेंगे। कहां से प्रश्न पूछे जाएंगे और कहां से नहीं पुछे जाएंगे ये भी जानने को मिलेगा। इस पोस्ट में सामाजिक विज्ञान का नया शाॅट सिलेबस 10th क्लास जैक बोर्ड- 2021 देेेेेेखेंंगे. सबसे अंत में सिलेबस के आधार पर प्रश्नों का उत्तर दिया गया है.

सामाजिक विज्ञान:- 80+20= 100 अंक

80 अंक विषय से 20 अंक प्रैक्टिकल से

विषय-              अंक
इतिहास-             20
भूगोल-               20
नागरिक शास्त्र-    20
अर्थशास्त्र –         20
Practical –       20
—————————–
Total              100 Mark’s

History (इतिहास)

विषय- सूची
1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
2. भारत में राष्ट्रवाद
3. भूमंडलीकृत विश्व का बनना
4. औद्योगीकरण का युग
5. मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया

social science new syllabus 2021 in hindi, new short syllabus of 10th class in hindi, सामाजिक विज्ञान का नया शाॅट सिलेबस क्लास 10th जैक बोर्ड- 2021, history short topic,
History sub topic

1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

Syllabus में शामिल

I. फ्रांसीसी क्रांति और राष्ट्र का विचार
ii. यूरोप में राष्ट्रवाद का निर्माण
iii. क्रांतियों का युग
iv. जर्मनी और इटली का निर्माण
v. राष्ट्र की दृश्य कल्पना

Syllabus से बाहर

vi. राष्ट्रवाद और साम्राज्यवाद

2. भारत में राष्ट्रवाद

• संपूर्ण पाठ Syllabus में शामिल है

3. भूमंडलीकृत विश्व का बनना

• संपूर्ण पाठ Syllabus में शामिल है

4. औद्योगीकरण का युग

Syllabus में शामिल

i. औद्योगिक क्रांति से पहले
ii. हाथ का श्रम और वाष्प शक्ति
iii. उपनिवेशों में औद्योगिकरण
v. औद्योगिक विकास का अनूठापन

Syllabus से बाहर

iv. फैक्टरियों का आना
v. वस्तुओं के लिए बाजार

5. मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया

संपूर्ण पाठ Syllabus से बाहर है

XXXXX

—————————–

Geography (भूगोल)

विषय सूची
1. संसाधन एवं विकास
2. वन एवं वन्य जीव संसाधन
3. जल संसाधन
4. कृषि
5. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन
6. विनिर्माण उद्योग
7. राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं

social science new syllabus 2021 in hindi, new short syllabus of 10th class in hindi, सामाजिक विज्ञान का नया शाॅट सिलेबस क्लास 10th जैक बोर्ड- 2021, geography short topic,
Geography sub topic

1. संसाधन एवं विकास

● Syllabus में शामिल

• संसाधन की परिभाषा
• संसाधनों के प्रकार में:- समाप्यता के आधार पर संसाधन और विकास के स्तर के आधार पर संसाधन
• मृदा का वर्गीकरण में:- जलोढ़ मृदा तथा लाल और पीली मृदा

● Syllabus से बाहर

• संसाधनों के प्रकार में:- उत्पत्ति के आधार पर संसाधन और स्वामित्व के आधार पर संसाधन
• संसाधनों का विकास
• संसाधनों का नियोजन
• भू संसाधन
• भू उपयोग
• भू निम्नीकरण और संरक्षण के उपाय
• मृदा संसाधन
• मृदा का वर्गीकरण में :- काली मिट्टी, लेटराइट मिट्टी, मरुस्थलीय मिट्टी तथा वन मिट्टी
• मृदा अपरदन और संरक्षण

2. वन एवं वन्य जीव संसाधन

Syllabus में शामिल

• भारत में वनस्पति जात और प्राणी जात
• भारत में वन एवं वन्य जीव का संरक्षण
• समुदाय और वन संरक्षण

Syllabus से बाहर

• IUCN के अनुसार वन प्राणियों की विभिन्न जातियां जैसे सामान्य जातियां, संकटग्रस्त जातियां, सुभेद्य जातियां, दुर्लभ जातियां, स्थानिक जातियां और लुप्त जातियां
• वन और वन्य संसाधनों के प्रकार एवं वितरण

3. जल संसाधन

Syllabus में शामिल

• जल दुर्लभता और जल संरक्षण एवं प्रबंधन की आवश्यकता
• वर्षा जल संग्रहण

Syllabus से बाहर

• बहुउदेशीय नदी घाटी परियोजनाएं और संबंधित जल संसाधन प्रबंधन

4. कृषि

Syllabus में शामिल

• शस्य प्रारूप
• प्रमुख फसलें जैसे-
चावल,गेहूं, चाय, रबर और कपास

Syllabus से बाहर

• कृषि के प्रकार
• प्रमुख फसलें जैसे:- मोटे अनाज (बाजरा, मक्का) दालें, गन्ना, तिलहन, कॉफी और जूट
• प्रौद्योगिकी और संस्थागत सुधार
• कृषि की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था
• रोजगार और उत्पादन में योगदान
• वैश्वीकरण का कृषि पर प्रभाव

5. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

Syllabus में शामिल

• खनिज क्या है
• लौह अयस्क
• बॉक्साइट
• अभ्रक
• कोयला
• सौर ऊर्जा
• ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण

Syllabus से बाहर

• खनिज कहां पाए जाते हैं
• मैग्नीज
• तांबा
• चुना पत्थर
• खनिज का संरक्षण
• पेट्रोलियम
• प्राकृतिक गैस
• विद्युत
• परमाणु तथा आण्विक ऊर्जा
• पवन ऊर्जा
• बायोगैस
• ज्वारीय ऊर्जा
• भूतापीय ऊर्जा

6. विनिर्माण उद्योग

Syllabus में शामिल

• राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों का योगदान
• कृषि आधारित उद्योग- सूती वस्त्र उद्योग
• खनिज आधारित उद्योग- लोहा तथा इस्पात उद्योग
• सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक उद्योग
• वायु प्रदूषण
• पर्यावरण निम्नीकरण की रोकथाम

Syllabus से बाहर

• विनिर्माण का महत्व
• औद्योगिक अवस्थिति
• उद्योगों का वर्गीकरण
• कृषि आधारित उद्योग:- पटसन और चीनी
• खनिज आधारित उद्योग:-
एल्मुनियम उद्योग,
रसायन उद्योग,
उर्वरक उद्योग,
सीमेंट उद्योग और मोटर गाड़ी उद्योग
• जल प्रदूषण
• भूमि प्रदूषण
• ध्वनि प्रदूषण

7. राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं

Syllabus में शामिल

• स्थल परिवहन
• स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग
• राष्ट्रीय राजमार्ग
• राज्य राजमार्ग
• जिला मार्ग तथा अन्य मार्ग
• सीमांत सड़कें
• अंतरराष्ट्रीय व्यापार
• पर्यटन एक व्यापार के रूप में

Syllabus से बाहर

• रेल परिवहन
• पाइपलाइन
• जल परिवहन
• वायु परिवहन
• संचार सेवाएं

————————————

Civics (नागरिक शास्त्र)

Read more

लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों चैप्टर से Quiz के क्वेश्चन आंसर हिंदी में, क्लास 9 सिविक्स चैप्टर 1, लोकतंत्र क्या है लोकतंत्र क्यों है क्लास 9, लोकतंत्र क्या है इन हिंदी, व्हाट इस डेमोक्रेसी व्हाय डेमोक्रेसी इन हिंदी, mcq question of class 9 civics chapter 1 in hindi, class 9th civics chapter 1 mcq questions, class 9th civics chapter 1 mcq with answer, class 9 civics chapter 1 what is democracy why democracy in hindi, class 9 civics chapter 1 mcq with answer, 9th civics chapter 1 mcq in hindi, 9 class civics chapter 1, ncert solutions for class 9 sst civics chapter 1,

लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों चैप्टर से Quiz के क्वेश्चन आंसर हिंदी में

लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों चैप्टर से Quiz के  क्वेश्चन आंसर हिंदी में Class:-9th Subject:- Civics Chapter:- 01. लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों Topic:- Mcq question answer 1. विश्व के अधिकतर देशों में कौनसी शासन व्यवस्था कायम है? (A) राजतंत्र (B) लोकतंत्र (C) कबीलाई तंत्र (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:- (B) लोकतंत्र 2. डेमोक्रेसी किस भाषा …

Read more

वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था, वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था क्लास 10 से इंपोर्टेंट क्वेश्चन आंसर, वैश्वीकरण का भारतीय अर्थव्यवस्था क्लास 10th, वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था से प्रश्न उत्तर हिंदी में, वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था क्वेश्चन आंसर, ग्लोबलाइजेशन एंड इंडियन इकोनामी क्वेश्चन आंसर, globalization and indian economy, globalization and indian economy in hindi, globalization and indian economy question answer, class 10th economics chapter 4 in hindi, class 10th economics chapter 4 question answer, class 10th economics chapter 4 globalization and the Indian economy, class 10 economics chapter 4, 10 class economics chapter 4, ncert class 10 economics ch-4,

वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था क्लास 10 से इंपोर्टेंट क्वेश्चन आंसर

वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था क्लास 10 से इंपोर्टेंट क्वेश्चन आंसर Class:-10th Subject:- Economics Chapter:- 04. Globalization and Indian Economics वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था Topic:- अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर अभ्यास 1. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए? उत्तर:- वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा संपूर्ण विश्व एकल बाजार के रूप …

Read more

Class 9th geography chapter 3 question answer in hindi, Class 9th geography chapter 3, Class 9th geography chapter 3 drainage question answer, drainage class 9 in hindi, 9th class geography chapter 3 in hindi, ncert solutions for class 9 geography chapter 3, class 9 sst geography chapter 3, क्लास 9 सोशल साइंस 3, क्लास 9 सामाजिक विज्ञान, क्लास 9 भूगोल, क्लास 9th भूगोल चैप्टर अपवाह, भूगोल क्लास नाइंथ, भूगोल क्लास 9, भूगोल चैप्टर अफवाह प्रश्न उत्तर,

Class 9th geography chapter 3 question answer in hindi

Class 9th geography chapter 3 question answer in hindi

Class:- 9th
Subject:- Geography
Chapter:- 03. Drainage
अपवाह
Topic:- Class 9th geography chapter 3 question answer in hindi

अभ्यास के प्रश्न

1. दिये गये चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिये.

(i) वूलर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(क) राजस्थान
(ख) पंजाब
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) जम्मू-कश्मीर

उत्तर:- (घ) जम्मू-कश्मीर

(ii) नर्मदा नदी का उद्गम कहां से है?
(क) सतपुड़ा
(ख) अमरकंटक
(ग) डल
(घ) गोविंद सागर

उत्तर:- (ख) अमरकंटक

(iii)  निम्नलिखित में से कौन-सी लवणीय जल वाली झील है?
(क) सांभर
(ख) वूलर
(ग) डल
(घ) गोविंद सागर

उत्तर:- (क) सांभर

(iv) निम्नलिखित में से कौन सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है?
(क) नर्मदा
(ख) गोदावरी
(ग) कृष्णा
(घ) महानदी

उत्तर:- (ख) गोदावरी

(v)  निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?
(क) महानदी
(ख) कृष्णा
(ग) तुंगभद्रा
(घ) तापी

उत्तर:- (घ) तापी

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-

(i) जल विभाजक का क्या कार्य है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर:- जल विभाजक वह भूभाग है जो दो नदियों के अपवाह को परस्पर अलग करता है अथवा बांटता है। विंध्याचल पर्वत भारत का सबसे बड़ा जल विभाजक क्षेत्र है। अंबाला नगर के आसपास का क्षेत्र सिंधु नदी तंत्र गंगा नदी तंत्र के बीच जल विभाजक का काम करता है। पश्चिमी घाट की पहाड़ी और हिमालय भी एक बड़ा जल विभाजक क्षेत्र।

(ii) भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन सी है?

उत्तर:- भारत के सबसे विशाल नदी द्रोणी गंगा नदी की है।

(iii) सिंधु एवं गंगा नदियां कहां से निकलती है?

उत्तर:-  सिंधु नदी तिब्बत में मानसरोवर झील के पश्चिमी किनारे से निकलती है जबकि गंगा नदी हिमालय में गंगोत्री से निकलती है।

(iv) गंगा की दो मुख्य धाराओं के नाम लिखिए? यह कहां पर एक दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है?

उत्तर:- गंगा नदी की दो प्रमुख धाराएं हैं पहली भागीरथी और दूसरा अलकनंदा।  यह दोनों नदियां उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में एक दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है।

(v) लंबी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद (सिल्ट) क्यों है?

उत्तर:- तिब्बत क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र पुत्र का मार्ग लंबा है लेकिन यहां इस नदी में कम गाद अर्थात सिल्ट होता है। इसके कुछ प्रमुख कारण हैं।
1. तिब्बत की जलवायु शीत एवं शुष्क है। इस कारण ब्रह्मपुत्र नदी में जल की मात्रा कम होती है, फलस्वरूप अपरदन भी कम होता है।
2. यह क्षेत्र अधिक कठोर चट्टानों से बना है, इसलिए अपरदन की क्रिया का प्रभाव इन पर कम पड़ता है। परिणाम स्वरूप अपरदन कम होता है जिस कारण इस नदी में  गाद अर्थात सिल्ट भी कम होता है।
3. ब्रह्मपुत्र नदी का अपवाह क्षेत्र भी संकीर्ण है इस कारण इसकी सहायक नदियां अपेक्षाकृत छोटी एवं कम है। परिणाम स्वरूप नदी में जल की मात्रा कम होती है, जिससे गाद अर्थात सिल्ट की मात्रा कम होता है।

(vi) कौन सी दो प्रायद्वीपीय नदियां गर्त से होकर बहती है? समुद्र में प्रवेश करने के पहले किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती है?

उत्तर:-  प्रायद्वीपीय भारत में बहने वाली नर्मदा एवं तापी नदी गर्त अर्थात भ्रंश से होकर बहती है। मुहानों पर नदियों का ढाल अपेक्षाकृत अधिक होता है। जिस कारण ये नदियां गार्ज और ज्वारनदमुख का निर्माण करते हैं।

(vii) नदियों तथा झीलों के कुछ आर्थिक महत्व को बताएं?

उत्तर:- नदियां एवं झीलें आर्थिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं की होती हैं। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार है-
1. नदी एवं झीलों का जल प्राकृतिक संसाधन का उदाहरण है। जो मानव के अनेक क्रियाकलापों के लिए अनिवार्य है। यही कारण है कि मानव की सभ्यताएं नदियों के किनारों पर ही बसी हुई थी। नदियों पर बांध बनाकर कई प्रकार से लाभ लेते हैं
2. नदियों से नहर निकालकर सिंचाई की जाती है जिससे कृषि उत्पादकता बढ़ती।
3. नदियों का जल पेयजल के उपयोग में लाया जाता है।
4. ऊंचाई से जल को गिराकर टरबाइन चलाई जाती है जैसे जल विद्युत उत्पन्न किया जाता है।
5. नदियां एवं झीलों में संरक्षित जल मनोरंजन का प्रमुख साधन है। यह पर्यटकों को नौवहन जैसा मनोरंजन साधन उपलब्ध करवाती है।
6. नदी एवं झील वातावरण को सम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
7. नदी एवं झील से उद्योग के लिए जल उपलब्ध होते है।

3. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(i) नीचे भारत की कुल झीलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में बांटिये।
(क) वूलर
(ख) डल
(ग) नैनीताल
(घ) भीमताल
(ङ) गोविंद सागर
(च) लोकताक
(छ) बारापानी
(ज) चिल्का
(झ) सांभर
(ञ) राणा प्रताप सागर
(ट) निजाम सागर
(ठ) पुलिकट
(ड) नागार्जुन सागर
(ढ) हीराकुंड

उत्तर:-

प्राकृतिक झील:-
(क) वूलर
(ख) डल
(ग) नैनीताल
(घ) भीमताल
(च) लोकताक
(छ) बारापानी
(ज) चिल्का
(झ) सांभर
(ठ) पुलिकट

मानव निर्मित झील:-
(ङ) गोविंद सागर
(ञ) राणा प्रताप सागर
(ट) निजाम सागर
(ड) नागार्जुन सागर
(ढ) हीराकुंड

4. हिमालय तथा प्रायदीपीय नदियों के मुख्य अंतरों को स्पष्ट कीजिए?

उत्तर:- हिमालय पर्वत से निकलकर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बहने वाली नदियों को हिमालय की नदियों तथा प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाली एवं बहने वाली नदियों को प्रायद्वीपीय नदियों के नाम से जाना जाता है। इन नदियों के बीच मुख्य अंतर निम्नलिखित है।

हिमालय की नदियां

1. यह नदियां बारहमासी होती है। इनमें वर्ष भर पानी रहता है। क्योंकि इन्हें वर्षा ऋतु में मानसून के कारण पानी प्राप्त होता है, जबकि ग्रीष्म ऋतु में बर्फ पिघलने से पानी होता है। जैसे:- गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, कोसी, तिस्ता, जमुना इत्यादि।

2. इनकी नदियों की लंबाई प्रायद्वीपीय नदियों की अपेक्षा अधिक होती है। तथा ये उपरी क्षेत्रों में गहरी घाटियां का निर्माण करती है।
3. ये पहाड़ों को काटकर गहरे गार्जों का निर्माण करती है।
4. ये नदियां अपने ऊपरी भाग में अधिक ढाल के कारण तीव्र अपरदन का कार्य करती है।
5. हिमालय की नदियों में भारी मात्रा में बालू और सिल्ट  (गाद) होती है।
6. ये नदियां समतल मैदानों में बहती है जिस कारण सिंचाई और जल परिवहन के लिए उपयुक्त है।
7. ये नदियां अपने साथ बहा कर लाए गए जलोढ़ मृदा का निक्षेप करती है। जिससे उपजाऊ मैदानों का निर्माण हुआ है।
8. हिमालयी नदियों का जल ग्रहण क्षेत्र बड़ा होता है।
9. ये नदियां मैदानी भागों में विसर्प का निर्माण करती है।
10. मैदानी भागों में बहने के कारण हिमालय की कुछ नदियां अपना मार्ग भी परिवर्तित कर लेती है।
11. हिमालय से निकलने वाली नदियां समुद्र में मिलने से पहले डेल्टा का निर्माण करती है।

■ प्रायद्वीपीय पठार की नदियां

1. प्रायद्वीपीय नदियां अधिकतर मौसमी होती है इनका प्रवाह वर्षा की मात्रा पर निर्भर करता है। जैसे:- कृष्णा, गोदावरी, कावेरी, नर्मदा, तापी, महानदी इत्यादि।

2. इन नदियों की लंबाई हिमालय की नदियों की अपेक्षा कम एवं घाटियां छिछली होती है।
3. ये नदियां उथली घाटियों से होकर बहती है।
4. अपेक्षाकृत कम ढाल के कारण इन नदियों में अपरदन शक्ति कम होता है।
5. इन नदियों में अपेक्षाकृत बालू और सिल्ट की मात्रा कम होती है।
6. ये नदियां उबड़ खाबड़ चट्टानी धरातलीय क्षेत्र में बहती है जिस कारण सिंचाई एवं जल परिवहन के लिए अधिक उपयोगी नहीं है।
7. इन नदियों से मृदा का निक्षेप नहीं के बराबर होता है।
8. इन नदियों का जल ग्रहण क्षेत्र अपेक्षाकृत छोटा होता है।
9. प्रायद्वीपीय क्षेत्र में बहने वाली नदियां प्राय: सीधे मार्ग से चलती है और बहुत कम विसर्प बनाती है।
10. पठारी क्षेत्र में बहने के कारण ये नदियां अपने मार्ग को परिवर्तित नहीं करते।
11. ये नदियां पश्चिम में अरब सागर में अपने मुहाने पर नदियां ज्वारनदमुख तथा पूर्व की ओर बहने वाली नदियां बंगाल की खाड़ी में मिलने से पहले डेल्टा का निर्माण करती है।

5. प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए।

उत्तर:- प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व में बहने वाली नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती है। जबकि पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां अरब सागर में मिलती है। इन नदियों के बीच निम्न प्रकार से तुलना किया जा सकता है।

प्रायद्वीपीय पठार की पूर्व की ओर बहने वाली नदियां

1. प्रायद्वीपीय पठार की पूर्व की ओर बहने वाली नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
2. पूर्व की ओर बहने वाली नदियों में गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, महानदी प्रमुख नदियां हैं।
3. समुद्र से मिलने से पहले यह नदियां डेल्टा का निर्माण करती है।
4. पूर्व की ओर बहने वाली नदियां अधिकतर खुली घाटियों से होकर बहती है।
5. पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां मुख्यत: पश्चिमी घाट और उसके आसपास होने वाली वर्षा पर निर्भर है।

प्रायद्वीपीय पठार की पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां

1. प्रायद्वीपीय पठार की पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां अरब सागर में गिरती है।
2. पश्चिम एवं दक्षिण की ओर बहते हुए अरब सागर में गिरने वाली नदियों में नर्मदा, तापी, माही साबरमती प्रमुख नदियां।
3. समुद्र से मिलने से पहले यह नदियां ज्वारनदमुख का निर्माण करती है।
4. पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां अधिकतर तंग घाटियों से होकर बहती है।
5. पूर्व की ओर बहने वाली नदियां मध्य भारत एवं छोटा नागपुर पठार में होने वाली वर्षा पर निर्भर रहती है।

6. किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियां महत्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर:- भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की मुख्य अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। कृषि के लिए जल एक महत्वपूर्ण कारक है। और नदियां जल की एक प्राकृतिक स्रोत हैं। साथ ही ये नदियां उपजाऊ मैदानों का निर्माण भी किया है। देश की अधिकांश जनसंख्या इन्हीं मैदानों में बसा हुआ है। इसके अलावा नदियों पर बांध बनाकर उद्योगों एवं अन्य उपयोग के लिए जल विद्युत एवं पानी उपलब्ध करवाया जाता है। साथी बड़े-बड़े शहरों के लिए पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध होना इन्हीं नदियों से संभव हुआ है। साथ ही इन नदियां बांध पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित भी करती हैं।

यही कारण है कि ऐतिहासिक काल से ही नदियों के तट पर मानव की बस्तियां बस्ती रही है। सिंधु नदी के किनारे हड़प्पा की सभ्यता, दजला-फरात नदी तट पर ईरान-इराक की सभ्यता, नील नदी के तट पर मिस्र की सभ्यता इसके उदाहरण देखे जा सकते हैं। यही कारण है कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियां महत्वपूर्ण हैं।

मानचित्र कौशल

(i) भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित नदियों को चिन्हित कीजिए तथा उनके नाम लिखिए-
गंगा, सतलुज, दामोदर, कृष्णा, नर्मदा, तापी, महानदी, दिहांग।

उत्तर:-

Class 9th geography chapter 3 question answer in hindi, Class 9th geography chapter 3, Class 9th geography chapter 3 drainage question answer, drainage class 9 in hindi, 9th class geography chapter 3 in hindi, ncert solutions for class 9 geography chapter 3, class 9 sst geography chapter 3, क्लास 9 सोशल साइंस 3, क्लास 9 सामाजिक विज्ञान, क्लास 9 भूगोल, क्लास 9th भूगोल चैप्टर अपवाह, भूगोल क्लास नाइंथ, भूगोल क्लास 9, भूगोल चैप्टर अफवाह प्रश्न उत्तर, भारत के कुछ प्रमुख नदियाँ,
भारत के कुछ प्रमुख नदियाँ

(ii) भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित झीलों को चिन्हित कीजिए तथा उनके नाम लिखिए-
चिल्का, सांभर, वूलर, पुलीकट तथा कोलेरू

उत्तर:- 

Class 9th geography chapter 3 question answer in hindi, Class 9th geography chapter 3, Class 9th geography chapter 3 drainage question answer, drainage class 9 in hindi, 9th class geography chapter 3 in hindi, ncert solutions for class 9 geography chapter 3, class 9 sst geography chapter 3, क्लास 9 सोशल साइंस 3, क्लास 9 सामाजिक विज्ञान, क्लास 9 भूगोल, क्लास 9th भूगोल चैप्टर अपवाह, भूगोल क्लास नाइंथ, भूगोल क्लास 9, भूगोल चैप्टर अफवाह प्रश्न उत्तर, भारत के झील का इमेज,
भारत के कुछ प्रमुख झील

••••••••••••••••

इसे भी जानें

Read more

Class 10 History मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया प्रश्नोत्तर in hindi, मुद्रण संस्कृति क्या है, मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया प्रश्न उत्तर, मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया, मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनियादुनिया ncert, history chapter 5 class 10, class 10 history chapter 5 questions and answers, class 10th history chapter 5 question answer in hindi, 10th class history chapter 5, class 10 history print culture and modern world in hindi, class 10 history print culture and modern world in hindi, class 10 history chapter 5 ncert solutions,

Class 10 History मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया प्रश्नोत्तर in hindi

Class 10 History मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया प्रश्नोत्तर in hindi Class:- 10th SUBJECT :- HISTORY Chapter: 05 Print culture and modern world मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया Topic:- Class 10 History मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया प्रश्नोत्तर in hindi अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर CHAPTER :- 05 मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया 1. निम्नलिखित …

Read more

Class 9th economics chapter 3 mcq with answer in hindi, 9th economics mcq, mcq foe 9th economics in hindi,

Class 9th economics chapter 3 mcq with answer in hindi

Class 9th economics chapter 3 mcq with answer in hindi Subject:- Economics Chapter:-03 Poverty as a challenge निर्धनता: एक चुनौती Topic:- Class 9th economics chapter 3 mcq with answer निर्धनता: एक चुनौती Poverty as a challenge रामशरण और लक्खा सिंह की कहानी • रामशरण झारखंड की राजधानी रांची के निकट गेहूं के आटे के मील …

Read more

औद्योगीकरण का युग class 10 notes, औद्योगिकरण का युग प्रश्न उत्तर, औद्योगीकरण का युग क्लास 10th, औद्योगीकरण का युग class 10, history class 10 chapter 4, 10 class industrialisation notes in Hindi, class 10 age of industrialisation extra questions, class 10 history chapter 4 questions and answers, class 10 history chapter 4 PDF in Hindi, 10 class history chapter 4 in hindi, NCERT solutions for class 10 social science history chapter 4, 10th class history chapter 4 question answer in Hindi, class 10th history chapter 4 questions answers in Hindi, class 10th history industrialisation in Hindi, औद्योगीकरण का युग,

Class 10 history औद्योगीकरण का युग question answer in hindi

Class 10 history औद्योगीकरण का युग question answer in hindi

Class:-10th.
Subject:- History
Chapter:- 04
Industrialization era
औद्योगीकरण का युग
Topic:- Class 10 history औद्योगीकरण का युग question answer in hindi

1. निम्नलिखित की व्याख्या करें :-

(क) ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर हमले किए।

उत्तर :- स्पिनिंग जेनी नामक मशीन के आगमन से ऊन कताई की प्रक्रिया में तेजी आई और इससे मजदूर की मांग घटा दी गई। बेरोजगारी की आशंका के कारण मजदूर नई प्रौद्योगिकी से नाराज थे। उन उद्योग में स्पिनिंग जेनी का इस्तेमाल शुरू किया गया तो हाथ से ऊन कातने वाली औरतों ने इन मशीनों पर हमला करना शुरू कर दिया। जेनी के प्रयोग पर यह टकराव लंबे समय तक चलता रहा।

(ख) 17 वीं शताब्दी में यूरोपीय शहरों के सौदागर गांवों में किसानों और कारीगरों से काम करवाने लगे।

उत्तर:- 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोपीय शहरों के व्यापारी गांव में जाने लगे थे। वे किसानों और कारीगरों को पैसा देते थे और उनसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए उत्पादन करवाते थे। उस समय विश्व व्यापार के विस्तार और दुनिया की विभिन्न भागों में उपनिवेशों की स्थापना के कारण चीजों की मांग बढ़ने लगी थी। इस मांग को पूरा करने के लिए केवल शहरों में रहते हुए उत्पादन नहीं बढ़ाया जा सकता था। कारण यह था कि शहर में शहरी दस्तकारी और व्यापारिक गिल्ड्स काफी ताकतवर थे। ये गिल्ड्स से जुड़े उत्पादकों के संगठन होते थे। गिल्ड्स से जुड़े उत्पादक कारीगरों को प्रशिक्षण देते थे। उत्पादकों पर नियंत्रण रखते थे। प्रतिस्पर्धा और मूल्य तय करते थे तथा व्यवसाय में नए लोगों को आने से रोकते थे। शासकों ने भी खास उत्पादों के उत्पादन और व्यापार में गिल्ड्स को एकाधिकार दिया हुआ था। फलस्वरूप नए व्यापारी शहरों में कारोबार नहीं कर सकते थे। इसीलिए वे गांवों की तरफ जाने लगे।

(ग) सूरत बंदरगाह 18 वीं सदी के अंत तक हाशिए पर पहुंच गया था।

उत्तर :- गुजरात के तट पर स्थित सूरत बंदरगाह के द्वारा भारत खाड़ी और लाल सागर के बंदरगाहों से जुड़ा हुआ था और खूब व्यापार होता था। निर्यात व्यापार के इस नेटवर्क में बहुत सारे भारतीय व्यापारी एवं बैंकर सक्रिय थे। 1750 के दशक तक भारतीय सौदागरों के नियंत्रण वाला यह नेटवर्क टूटने लगा। यूरोपीय कंपनियों की ताकत बढ़ती जा रही थी। पहले उन्होंने स्थानीय दरबारों में कई तरह की छूट प्राप्त की थी। और उसके बाद उन्होंने व्यापार पर इजारेदारी अधिकार प्राप्त कर लिए। इससे सूरत व हुगली दोनों पुराने बंदरगाह कमजोर पड़ गए और होने वाले निर्यात में कमी आई। 17वीं सदी के आखिरी सालों में सूरत बंदरगाह से होने वाले व्यापार का कुल मूल्य 1.6 करोड़ रुपए था। 1740 के दशक तक गिरकर केवल 30 लाख रह गया था।

(घ) ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तों को नियुक्त किया था।

उत्तर :- यूरोप में बारीक भारतीय कपड़ों की भारी मांग थी। इसीलिए ईस्ट इंडिया कंपनी भारत से होने वाले कपड़े के निर्यात को फैलाना चाहती थी। परंतु निर्यात के लिए लगातार सप्लाई आसानी से नहीं मिल पाता था। उन्हें बुने हुए कपड़े प्राप्त करने के लिए फ्रांसीसी, डच और पुर्तगाली के साथ-साथ स्थानीय व्यापारी के बीच ऊंची बोली लगाकर कपड़ा खरीदती थी।
ईस्ट इंडिया कंपनी की राजनीतिक सत्ता स्थापित होने के बाद कपड़ा व्यापार में प्रतिस्पर्धा समाप्त करने, लागतो पर अंकुश रखने, कपास व रेशम से बनी चीजों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, कपड़ा व्यापार में सक्रिय व्यापारियों और दलालों को खत्म करने तथा बुनकरों पर ज्यादा प्रत्यक्ष नियंत्रण स्थापित करने, बुनकरों पर नजर रखने, माल इकट्ठा करने और कपड़ों की गुणवत्ता जांचने के लिए वेतन भोगी कर्मचारी तैनात कर दिया जिन्हें गुमाश्ता कहा जाता था। गुमाश्तों बुनकरों को पेशगी देने लगे। ताकि बुनकर कच्चा माल खरीद सके, परंतु जो बुनकर पेशगी स्वीकार करते थे। उन्हें अपना निर्मित माल गुमाश्तों को ही बेचना पड़ता था। उसे वह किसी और व्यापारी को नहीं बेच सकते थे।

2. प्रत्येक वक्तव्य के आगे ‘सही’ या ‘गलत’ लिखें :-

(क) 19वीं सदी के आखिर में यूरोप की कुल श्रम शक्ति का 80% तकनीकी रूप से विकसित औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहा था।

उत्तर :- सही

(ख) 18 वीं सदी तक महीन कपड़े के अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर भारत का दबदबा था।

उत्तर :- सही

(ग) अमेरिका गृहयुद्ध के फलस्वरूप भारत के कपास निर्यात में कमी आई।

उत्तर :- गलत

(घ) फ्लाई शटल के आने से हथकरघा कामगारों की उत्पादकता में सुधार हुआ।

उत्तर :- सही

3. पूर्व- औद्योगिककरण का मतलब बताएं।

उत्तर :- इंग्लैंड और यूरोप में फैक्ट्रियों के स्थापना से पहले ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए बड़े पैमाने पर औद्योगिक उत्पादन होने लगा था। यह उत्पादन फैक्ट्रियों में नहीं होता था । बहुत सारे इतिहासकार औद्योगिकरण के इस चरण को पूर्व औद्योगीकरण का नाम देते हैं।

    ** चर्चा करें **

1. 19वीं सदी के यूरोप में कुछ उद्योगपति मशीनों की वजह हाथों से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता क्यों देते थे?

उत्तर :- उद्योगपति मशीनों के बजाय हाथों से काम करने वाले श्रमिकों को प्राथमिकता देते थे। इसके निम्नलिखित कारण थे :-
(क) नई तकनीक मांगी थी।
(ख) मशीनें अक्सर खराब हो जाती थी और उनकी मरम्मत पर काफी खर्च आता था।
(ग) मशीनें उतनी अच्छी नहीं थी, जितना उनके अविष्कारों और निर्माताओं का दावा था।
(घ) विक्टोरियाई ब्रिटेन में मानव श्रम की कोई कमी नहीं थी।
(ङ) उद्योगपतियों को श्रमिक की कमी या वेतन के मद में भारी लागत जैसी परेशानी नहीं थी।
(च) बहुत सारे उद्योग में श्रमिकों की मांग मौसम के आधार पर घटती बढ़ती रहती थी।
(छ) बहुत सारे उत्पाद केवल हाथ से तैयार किए जा सकते थे।
(ज) बाजार में अक्सर छोटे डिजाइन और खास आकारों वाली चीजों की काफी मांग रहती थी, जो मशीनों से नहीं बनाए जा सकते थे।
(झ) ब्रिटेन में उच्च वर्ग के लोग कुलीन और पूंजीपति वर्ग हाथों से बनी चीजों को महत्व देते थे। हाथ से बनी चीजों को परिष्कार और सुरुचि का प्रतीक माना जाता था। उनकी फिनिश अच्छी होती थी। उनका डिजाइन अच्छा होता था।

2. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय बुनकरों से सूती और रेशमी कपड़े की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्या किया।

उत्तर :- ईस्ट इंडिया कंपनी ने सूती व रेशम से बनी चीजों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन और नियंत्रण की एक नई व्यवस्था लागू की जो इस प्रकार है :-
(i) कंपनी ने कपड़ा व्यापार में सक्रिय व्यापारियों को और दलालों को खत्म करने तथा बुनकरों पर ज्यादा प्रत्यक्ष नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की। कंपनी ने बुनकरों पर निगरानी रखने, माल इकट्ठा करने और कपड़ों की गुणवत्ता जांचने के लिए वेतन भोगी कर्मचारी तैनात कर दिए जिन्हें गुमाश्ता कहा जाता था।
(ii) कंपनी को माल बेचने वाले बुनकरों को अन्य खरीदारों के साथ कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई। इसके लिए उन्हें की पेशगी रकम दी जाती थी। एक बार काम का ऑर्डर मिलने पर बुनकरों को कच्चा माल खरीदने के लिए ऋण दे दिया जाता था। जो कर्जा लेते थे उन्हें अपना बनाया हुआ कपड़ा भी देना पड़ता था। उसे वे किसी और व्यापारी को नहीं दे सकते थे।

3. कल्पना कीजिए कि आपको ब्रिटेन तथा कपास के इतिहास के बारे में विश्वकोश के लिए लेख लिखने को कहा गया है। इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर अपना लेख लिखिए।

उत्तर:- (i)ब्रिटेन ने सफलतापूर्वक कपड़े सूती वस्त्र मोटा या महीन प्रकार के कपड़े पर अपना पूर्ण नियंत्रण और वर्चस्व बना लिया था।
(ii) इसने मैनचेस्टर निर्मित सूती कपड़े को बेचने के लिए अपने सभी उपनिवेशों में बाजार बना लिए थे। जो हाथ से बने कपड़ों से सस्ता था।
(iii) कपड़े के व्यापार से ब्रिटेन ने बड़ा लाभ कमाने का तरीका ढूंढ लिया था।
(iv) ईस्ट इंडिया कंपनी भारतीय बुनकरों को ऋण देती थी। और गुमाश्तों से उनकी निगरानी करवाती थी। इससे ब्रिटेन को मोटे और महीन कपड़ों की नियमित आपूर्ति मिलती रहती थी।
(v) ब्रिटेन में अनेक स्थानों पर पर सूती कपड़ा मिलों की स्थापना से यहां से यहां औद्योगिक विकास में मदद मिली थी।

अतः इस प्रकार कपास के व्यापार पर नियंत्रण के कारण ब्रिटेन की वैश्विक अर्थव्यवस्था मेंअच्छी स्थिति बनी रही।

4. पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा?

उत्तर :- भारत का औद्योगिक विकास पहले विश्वयुद्ध सबसे धीमा रहा। प्रथम विश्वयुद्ध में बिल्कुल एक नई स्थिति पैदा कर दी थी। ब्रिटिश कारखाने सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए युद्ध संबंधी उत्पादन में व्यस्त थे, इसीलिए भारत में मैनचेस्टर के माल का आयात कम हो गया। भारतीय बाजारों को रातों-रात एक बहुत बड़ा स्थानीय बाजार मिल गया। युद्ध लंबा चला तो भारतीय कारखानों में भी फौज के लिए जूट की बोरियाँ, फौजियों के लिए वर्दी के कपड़े, टेंट और चमड़े के जूते, घोड़े व खच्चर की जीन तथा बहुत सारे अन्य सामान बनने लगे। नए कारखाने लगाए गए। पुराने कारखाने कई पारियों में चलने लगे। बहुत सारे नए मजदूरों को काम पर रखा गया। युद्ध के दौरान औद्योगिक उत्पादन तेजी से बढ़ा।

        ** कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न **

1. प्राच्य :- भूमध्य सागर के पूर्व में स्थित देश। आमतौर पर यह शब्द एशिया के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पश्चिमी नजरिए में प्राच्य के पूर्व आधुनिक पारंपरिक और रहस्यम थे।

2. स्पिनिंग जेनी :- जेम्स हरग्रिब्ज द्वारा 1764 ई॰ में बनाई गई इस मशीनें कताई की प्रक्रिया तेज कर दी और मजदूरों की मांग घटा दी। एक ही पहिया घुमाने वाला एक मजदूर बहुत सारी तिकलियों को घुमा देता था और एक साथ बहुत सारे धागे बनते थे।

3. 19वीं शताब्दी की शुरुआत में भारत के कपड़ा निर्यात में गिरावट आने लगी क्यों?

उत्तर :- जब इंग्लैंड में कपास उद्योग विकसित हुआ तो वहां के उद्योगपति दूसरे देशों में आने वाले आयात को लेकर परेशान दिखाई देने लगे। उन्होंने सरकार पर दबाव डाला कि वह आयतित कपड़े पर आयात शुल्क वसूल करें। जिससे मैनचेस्टर में बने कपड़े बाहरी प्रतिस्पर्धा के बिना इंग्लैंड में आराम से बिक सके। दूसरी तरफ उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी पर दबाव डाला कि वह ब्रिटिश कपड़ों को भारतीय बाजारों में भी बेचे। 19वीं सदी के आरंभ में ब्रिटेन के वस्त्र उत्पादों के निर्यात में वृद्धि हुई और भारत के कपड़ा निर्यात में गिरावट आने लगी जो लंबे समय तक जारी रहा।

4. 18 वीं शताब्दी में इंग्लैंड में सूती कपड़ा उद्योग में वृद्धि किस कारणों से हुई?

उत्तर :- इंग्लैंड में सबसे पहले 1730 के दशक में कारखाने खुले, लेकिन उनकी संख्या में तेजी से वृद्धि 18 वीं शताब्दी के आखिर में हुई। 18वीं शताब्दी के अंत में कपास के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई। ब्रिटेन 1760 ई॰ में 25 लाख पौंड कच्चे कपास का आयात करता था। जो 1787 ई॰ में 220 लाख पौंड तक पहुंचा। 18वीं शताब्दी में कई ऐसे अविष्कार हुए जिन्होंने उत्पादन प्रक्रिया ऐठना व कताई और लपेटने के हर चरण में कुशलता बढ़ा दी। प्रति मजदुर उत्पादन बढ़ गया। इसके बाद रिचर्ड आर्कराइट ने सूती कपड़ा मिल की रूपरेखा सामने रखी। अभी तक कपड़ा उत्पादन पूरे ग्रामीण इलाके में फैला हुआ था। कारखाने लगने से सारी प्रक्रियाएं एक छत के नीचे और एक मालिक के हाथों में आ गई थी। इसके कारण उत्पादन प्रक्रिया पर निगरानी, गुणवत्ता का ध्यान रखना और मजदूरों पर नजर रखना संभव हो गया था।

5. उत्पादों की विक्रय प्रक्रिया में विज्ञापनों के योगदान का वर्णन कीजिए।

उत्तर :- विज्ञापन नए उत्पादों के बारे में उपभोक्ताओं के विचार बदलकर उनकी ओर आकर्षित कर देते हैं। नए उपभोक्ता पैदा करने का तरीका विज्ञापन है। आज हम एक ऐसी दुनिया में है जहां चारों तरफ विज्ञापन छाए हुए हैं। औद्योगिकरण की शुरुआत से ही विज्ञापनों ने विभिन्न उत्पादों को बाजार में फैलाने में और एक नए उपभोक्ता संस्कृति रचने में अहम भूमिका निभाई है।
जब मैनचेस्टर के उद्योगपतियों ने भारत में कपड़ा बेचना शुरू किया तो वह कपड़े के बंडलों पर लेबल लगाते थे। जिससे खरीदारों को कंपनी का नाम व उत्पादन की जगह पता चल जाती थी। लेबल ही चीजों की गुणवत्ता का प्रतीक भी था। लेबलों पर सिर्फ शब्द और अक्षर ही नहीं तस्वीरें भी बनी होती थी। जो सुंदर होती थी ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते थे। लेबलों में भारतीय देवी देवताओं की तस्वीरें प्रायः होती थी। तस्वीरों का लाभ यह होता था कि विदेशों में बनी चीज भी भारतीयों को जानी पहचानी सी लगती थी।
19वीं शताब्दी के अंत में निर्माता अपने उत्पादों को बेचने के लिए कैलेंडर छपवाने लगे थे। कैलेंडर उनकी भी समझ में आता था जो पढ़े-लिखे नहीं होते थे। एक कैलेंडर से वर्षभर उत्पाद का विज्ञापन होता रहता था। देवताओं की तस्वीरों की तरह महत्वपूर्ण व्यक्तियों, सम्राटों और नवाबों की तस्वीरें भी विज्ञापन में खूब इस्तेमाल होती थी। जिनका संदेश होता था अगर आप विज्ञापन में छपी तस्वीरों को सम्मान करते हैं तो इस उत्पाद का भी सम्मान कीजिए। इस प्रकार उनकी गुणवत्ता के बारे में साधारण व्यक्ति को किसी तरह का डर नहीं रहता था।


? PDF file download here
——————–

औद्योगीकरण का युग

? इसी तरह की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. ताकि पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी.
————
इसे भी जानें

class 10th से संबंधित जानकारी यहाँ पर देख सकते हैं

? सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन बैंक 2009 से 2020 तक के प्रश्न
?10th Science Practcal Model question answer
? Economics chapter 1 question answer
? Economics chapter 1 Quiz क्वेश्चन
? Economics chapter 2 question answer
? Economics chapter 2 Quiz के क्वेश्चन
? Economics chapter 3 Quiz
? Economics chapter 3 question answer

? Geography chapter 1 question answer
?Geography chapter 1Quiz के क्वेश्चन
?Geography chapter 2 question answer
? Geography chapter 2 Quiz के क्वेश्चन
? Geography chapter 3 question answer
? Geography chapter 3 Quiz के क्वेश्चन
? Geography chapter 4 mcq Quiz
? Geography chapter 4 कृषि question answer
? Class 10 संसाधनों के प्रकार
? Class 10 मिट्टी के प्रकार
? Class 10 संसाधन नियोजन क्या है
? Class 10 सतत पोषणीय विकास क्या है
? Class 10 मृदा निर्माण को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं
? Class 10 मिट्टी अपरदन को रोकने के उपाय

Read more

Class 9th economics chapter 2 question answer in hindi,

Class 9th economics chapter 2 question answer

Class 9th economics chapter 2 question answer in hindi Class:- 9th Subject:- Economics Chapter:- 02 संसाधन के रूप में लोग Topic:- Class 9th economics chapter 2 question answer in hindi अभ्यास 1. संसाधन के रूप में लोग से आप क्या समझते हैं? उत्तर:- स्वस्थ, शिक्षित एवं कुशल लोग किसी भी देश के मूल्यवान संपदा होते …

Read more

Class 10 Geography chapter 4 question answer in Hindi, class 10 Geography chapter 4 NCERT solutions, class 10 Geography chapter 4 notes in Hindi, class 10 Geography chapter 4 agriculture extra questions, class 10th geography chapter 4 extra questions, class 10th geography chapter 4 in Hindi, class 10th agriculture question answer, class 10th agriculture question answer in Hindi, class 10th agriculture, 10 class Geography chapter 4, 10th class Geography chapter 4, Krishi chapter 4, कृषि चैप्टर 4 क्वेश्चन आंसर, क्लास 10th का कृषि प्रश्न उत्तर, भूगोल चैप्टर 4 प्रश्न उत्तर, Class 10th geography,

Class 10th geography chapter 4 question answer in hindi

Class 10th geography chapter 4 question answer in hindi Class:-10th Subject:-Geography Chapter:- 04 Agriculture (कृषि) Topic:- Class 10th geography chapter 4 question answer in hindi ——————– 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न (i) निम्नलिखित में से कौन सा उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक ही फसल लंबे चौड़े क्षेत्र में उगाई जाती है? (Jac Board 2012, …

Read more