Class 10 Geography chapter 2 Quiz in hindi

Class :- 10
Subject:- Geography
Chapter:- 02 forest and wildlife resources
वन एवं वन्य जीवन संसाधन
Topic:- Quiz
सारांश:-
Also Read
- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
- Social Science Model question 3 class 10th in hindi
- खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती मनायी गयी लोहारबरवा में
- खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती लोहारबरवा बरवाअड्डा धनबाद में
पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म जीवाणुओं, बैक्टीरिया से लेकर के बड़े-बड़े वट वृक्ष, छोटे से चुहे से लेकर बड़े-बड़े हाथी, ब्लू व्हेल तक करोड़ों दूसरे जीवधारी के साथ हम सदियों से रहते चले आए हैं।
किसी भी प्राकृतिक क्षेत्र में पाए जाने वाले जंगली जीवों के प्रजातियों के जातियों की बहुलता को जैव विविधता कहते हैं। वन्य जीवन और कृषि फसल उप जातियों में अत्यधिक जैव विविधता पाई जाती है। भारत में विश्व के लगभग कुल जैव उप जातियों का 8% पाई जाती है।
Class 10 Geography chapter 2 Quiz in hindi आगे ?
भारत में 81000 वन्य जीवन उपजातियां और लगभग 45000 वनस्पति की उपजातियां पाई जाती है। परंतु मानवीय क्रियाकलापों के कारण बहुत ऐसी जातियां हैं जो संकटग्रस्त की स्थिति में है या लुप्त हो चुके हैं। स्तनधारियों की 79 जातियां, पक्षियों की 44 जातियां, सरीसृपों की 15 जातियां, जलचर की 3 जातियां लुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। लगभग 1500 पादप जातियां भी लुप्त होने की ओर बढ़ रही है।
जैव विविधता को प्रभावित करने वाले कारक
(1) आवास और कृषि हेतु भूमि की बढ़ती मांग
(2) सड़क, रेल तथा बड़ी विकास योजनाएं
(3) खनन
(4) कल-कारखानों को लगाने हेतु वनों को साफ किया गया है।
(5) वाणिज्य वानिकी
(6) दावानल
(7) जंगली जानवरों का शिकार, पर्यावरणीय प्रदूषण, विषाक्तकरण जैसे कारकों से वनस्पतिजात एवं प्राणीजात लुप्त हो रहे हैं।
क्या उपनिवेश काल की नीति को दोषी माना जाए
हमारे कुछ पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार भारत के कई क्षेत्रों में संवर्धन वृक्षारोपण अर्थात वाणिज्यिक की दृष्टि से कुछ या एकल वृक्ष जातियों के बड़े पैमाने पर रोपण करने से पेड़ों की दूसरी जातियां खत्म हो गई है। उदाहरण के तौर पर सागवान के एकल रोपण से दक्षिण भारत में अन्य प्राकृतिक वन बर्बाद हो गए हैं। हिमालय में चीड़ पाइन के रोपन से हिमालय ओक और रोड़ोंडेंड्रोंन के वनों को नुकसान हुआ है।
International Union For the Conservation of Nation के अनुसार भारत में वनस्पतियों एवं जीवों की जातियों को 6 भागों में बांटा गया है।
1• सामान्य जातियां
पालतू पशु, साल, चीड और कुन्ती ( रोडेड्स ) इत्यादि।
2• संकटग्रस्त जातियां
काला हिरण, मगरमच्छ, भारतीय जंगली गधा, गैंड़ा, शेरपुछं वाला बंदरों, महंगाई (मणिपुर) हिरण, घड़ियाल, सोन चिड़िया, सफेद तेंदुआ इत्यादि।
3• सुभेद्य जातियां
नीली भेड़, एशियाई हाथी, गंगा नदी की डॉल्फिन इत्यादि।
4• दुर्लभ जातियां
हिमालय के भूरे भालू, एशियाई भैंसा, रेगिस्तानी लोमड़ी, हॉर्नबिल इत्यादि।
5• स्थानिक जातियां
अंडमानि टिल, निकोबारी कबूतर, अंडमानी जंगली सूअर और अरुणाचल के मिथुन इत्यादि।
6• लुप्त जातियां
एशियाई चीता, गुलाबी सिर वाला बतक इत्यादि.
Class 10 Geography chapter 2 Quiz in hindi आगे ?
संकटग्रस्त जातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए भारतीय संसद ने 1972 में वन जीव सुरक्षा अधिनियम पारित किया। इस अधिनियम के पारित होने के बाद 1 अप्रैल 1973 को जिम कार्बेट नेशनल पार्क से बाघ अभयारण्य की शुरुआत की गई। आज भारत के 50 बाघ परियोजना में 2967 बाद विचरण कर रहे हैं।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारत में वनों को तीन भागों में बांटा गया है।
1. आरक्षित वन (सुरक्षित वन)
कुल वन का 53%
2. रक्षित वन या संरक्षित वन
कुल वन का 29%
3. अवर्गीकृत वन
कुल वन का 18%
भारत के कई समुदायों ने वन जीव सुरक्षा के लिए कई उपाय किए। बिश्नोई समुदाय ने चिंकारा, काला हिरण, नीलगाय की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राजस्थान में 1200 हेक्टेयर भूमि को भैरव डाकव सेंचुरी घोषित किया गया है। झारखंड, उड़ीसा के आदिवासी समुदायों द्वारा कदंब, इमली, आम, महुआ आदि पेड़ों की पूजा करते हैं। आदिवासी और हिंदू धर्म में शादी विवाह के मौके पर आम, इमली, खेजड़ी आदि पेड़ों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में तुलसी, पीपल, बरगद आदि को पवित्र माना जाता है। मंदिरों के आसपास लंगूर, बंदर बहुतायत में पाए जाते हैं। इन जीवों को खाना खिलाया जाता है तथा इनका संरक्षण किया जाता है।
“पेड़ एक विशेष तक असीमित दयालु और उदारपूर्ण जीवधारी है। जो अपने सतत् पोषण के लिए कोई मांग नहीं करता और दानशीलता पूर्वक अपने जीवन की क्रियाओं को भेंट करता है। यह सभी की रक्षा करता है और स्वयं पर कुल्हाड़ी चलाने वाले विनाशक को भी छाया प्रदान करता है।”
– गौतम बुध (487 ई• पूर्व)
? यदि आप इसी तरह के जानकारी चाहते हैं तो हमारे इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं ताकि पोस्ट के साथ इसकी सूचना आपको मिल सके
? यदि विडियो देखना चाहते हैं तो यूट्यूब चैनल Gyantarang Hindi पर आइए
Class 10 Geography chapter 2 Quiz in hindi ?
⭐ क्विज में 40 प्रश्न के लिए 25 मिनट का समय दिया गया है
Results
#1. प्रसिद्ध चिपको आंदोलन संबंधित है-
उत्तर:- (C) सुंदरलाल बहुगुणा
#2. असम से संबंधित बाघ परियोजना है?
उत्तर:- (B) मानस बाघ परियोजना
#3. इनमें से कौन-सी सामान्य जाति से संबंधित है?
उत्तर:- (D) उपरोक्त सभी
#4. भारत के उड़ीसा और झारखंड राज्य की जनजातियां शादी के दौरान कौन-से पेड़ों की पूजा करती हैं?
उत्तर:- (A) आम
#5. निकोबारी कबूतर कौन-सी श्रेणी से संबंधित है?
उत्तर:- (D) स्थानिक
#6. प्राकृतिक या भौगोलिक सीमाओं से अलग विशेष क्षेत्रों में पाई जाने वाली जातियाँ कहलाती हैं?
उत्तर:- (C) स्थानिक प्रजातियाँ
#7. भारत का सबसे पहला जैव आरक्षित क्षेत्र कौन-सा है-
उत्तर:- (A) नीलगिरी
#8. कौन सा जानवर भारत का राष्ट्रीय पशु है?
उत्तर:- (D) बाघ
#9. कौन-से राज्य में स्थिई वनों के अंतर्गत सबसे अधिक क्षेत्र है?
उत्तर:- (A) मध्य प्रदेश
#10. राजस्थान का कौन-सा ग्रामीण समुदाय वन्य जीवों तथा पेड़ों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर:- (C) बिश्नोई
#11. कौन-से राज्य में सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण स्थित है?
उत्तर:- (C) राजस्थान
#12. पश्चिम बंगाल में बक्सा टाइगर रिजर्व किसके कारण गंभीर खतरे में है?
उत्तर:- (A) डोलोमाइट के खनन
#13. ‘वन्य जीव सुरक्षा कानून’ कब बनाया गया?
उत्तर:- (C) 1972
#14. संयुक्त वन प्रबंधन के तहत किस स्तर पर संस्थाएं बनाई जाती है-
उत्तर:- (A) गाँव स्तर पर
#15. टकसोल नामक रसायन से कौन-सी औषधि बनाई जाती है?
- उत्तर:- (A) कैंसर औषधि
#16. निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना केरल राज्य में है?
उत्तर:- (B) पेरियार बाघ परियोजना
#17. इनमें से कौन पारिस्थितिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
उत्तर:- (A) वन
#18. भारत में सर्वप्रथम कौन-से अभ्यारण्य को बाघ परियोजना के रूप में घोषित किया गया?
उत्तर:- (A) जिम कार्बेट अभयारण्य
#19. अंडमान जंगली सूअर कौन-सी श्रेणी से संबंधित है?
उत्तर:- (C) स्थानिक
व्याख्या
• अंडमानी जंगली सूअर स्थानिक जाति के अंतर्गत शामिल है
#20. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान कौन-से राज्य में है?
उत्तर:- (C) मध्य प्रदेश
#21. कौन-सा भारत में पाया जाने वाला महत्वपूर्ण स्तनपाई जानवर है?
उत्तर:- (B) हाथी
#22. एशियाई चीता भारत में कब लुप्त घोषित किया गया?
उत्तर:- (C) 1952
#23. भूमि पर रहने वाला दुनिया का सबसे तेज स्तनधारी प्राणी है?
उत्तर:- (A) एशियाई चीता
#24. कौन से राज्य के पास गांव में लोगों ने 1200 हेक्टेयर वन भूमि भैरोंदेव डाकव अभ्यारण्य को घोषित कर दी हैं?
उत्तर:- (C) राजस्थान
#25. इनमें से कौन सी जाति सुभेद्य जाति की श्रेणी में शामिल है?
उत्तर:- (C) गंगा नदी का डाल्फिन
#26. वे वन जिनका रख-रखाव इमारती लकड़ी अन्य उत्पादों को प्राप्त करने और उनके बचाव के लिए किया जाता है?
उत्तर:- (A) आरक्षित वन
#27. पुष्प घाटी कौन-से राज्य से संबंधित है?
उत्तर:- (D) उत्तराखण्ड
#28. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य है?
उत्तर:- (D) राजस्थान
#29. बीज बचाओ आंदोलन संबंधित है-
उत्तर:- (C) टिहरी क्षेत्र से
#30. निम्नलिखित में से कौन सी जाति लुप्त होने के कगार पर है?
उत्तर:- (B) काला हिरण
#31. काला हिरण, मगरमच्छ, भारतीय जंगली गधा, गेंडा, शेर-पूँछ वाला बंदर, सगांई, घड़ियाल, सोन चिड़िया, व सफेद तेंदुआ कौन से प्रकार की जातियाँ हैं?
उत्तर:- (A) संकटग्रस्त जातियाँ
#32. हिमालय के भूरे भालू इनमें से किस प्रकार के जाति वर्ग में रखा गया?
उत्तर:- (B) दुर्लभ जाति वर्ग के अंतर्गत
#33. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य गैंडा का राज्य कहां जाता है?
उत्तर:- (B) असम
#34. किस कारण पूर्वोत्तर भारत में वनों का निम्नीकरण हुआ है?
उत्तर:- (B) स्थानांतरी कृषि
#35. इनमें से कौन सा कथन गलत है?
उत्तर:- (B) एशियाई हाथी दुर्लभ जातियों की श्रेणी में है.
व्याख्या
• एशियाई हाथी सुभेद्य जाति की श्रेणी में है.
• सुभेद्य जातियां वे हैं जिनकी संख्या घट रही है, यदि विपरीत प्रभाव की परिस्थितियां नहीं बदली तो ये संकटग्रस्त की श्रेणी में आ जाएंगे.
#36. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है-
उत्तर:- (D) असम
#37. कौन-से वृक्ष में टकसोल नामक रसायन निकाला जाता है?
उत्तर:- (B) हिमालय यव
#38. भारत में वनों को सबसे बड़ा नुकसान उपनिवेश काल में हुआ?
उत्तर:- (D) उपरोक्त सभी
#39. वे जातियाँ जिनका अस्तित्व ही समाप्त हो गया है वह है-
उत्तर:- (A) लुप्त जातियाँ
#40. कौन सी जाति संकटग्रस्त की श्रेणी में आती है?
उत्तर:- (D) B और C
यूट्यूब चैनल पर आप वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
? class 10 geography chapter 1
? class 10 Economics chapter 1
? class 10 geography chapter 2
? class 10 Economics chapter 2
? विश्व के सात नये आश्चर्य को देखने के लिए क्लिक करें
जैक बोर्ड 8gh. 9th. 10th. 11th. 12th. तथा और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट www.gyantarang.com पर आइए जहां आप उसे पढ़ सकते हैं और अपने कॉपी में नोट कर सकते हैं.
? मिट्टी के प्रकार class 10 geography
? 9th. Jac board 2020 question answer
? संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के बारे में जानिए
? यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय क्विज के प्रश्न
? ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जानिए
धन्यवाद!
जय हिंद.




















