Class 10 Geography chapter 4 mcq with answer in hindi
Class:- 10th.
Subject:- Geography
Chapter:- 4
Agriculture (कृषि)
Topic:- Class 10 Geography chapter 4 mcq with answer in hindi
कृषि:-
फसल उगाने के लिए मिट्टी की जुताई, फसलों को उगाना है तथा कटाई आदि क्रियाकलाप कृषि कहलाता है।
भारतीय कृषि का महत्व
• भारत एक कृषि प्रधान देश है कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की आधार है।
• भारत की लगभग 52% जनसंख्या पूर्णत: कृषि पर आश्रित है।
• भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का लगभग 14% का योगदान है।
• कृषि हमें केवल खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध नहीं कराती। बल्कि, पशुओं के लिए चारा तथा कृषि पर आधारित कई उद्योगों के लिए कच्चा माल ही पैदा करती है।
• भारत के निर्यात से आय में कृषि उत्पादों जैसे चाय, कॉफी, मसाले इत्यादि का एक बड़ा योगदान है।
कृषि को प्रभावित करने वाले कारक
1. जलवायु की दशाएं
2. भूमि की प्रकृति
3. उपजाऊ मिट्टी
4. बाजार के निकटता
5. यातायात के साधन
6. श्रम की पूर्ति
7. पूंजी की आवश्यकता
8. राज्य की नीति
9. मानव की भोजन में रूचि इत्यादि
Geography chapter 4 mcq ?
कृषि के प्रकार
Also Read
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
- Social Science Model question 3 class 10th in hindi
- खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती मनायी गयी लोहारबरवा में
- खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती लोहारबरवा बरवाअड्डा धनबाद में
- 10th Social Science Model question 2 in hindi
कृषि के तीन प्रकार
1. प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि
2. गहन जीविका कृषि और
3. वाणिज्य कृषि
1. प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि:- इस प्रकार की कृषि भूमि के छोटे टुकड़ों पर आदिम कृषि औजारों जैसे लकड़ी के हल, डाओ और खुदाई करने वाली छड़ी तथा परिवार अथवा समुदाय श्रम की मदद से की जाती है। यह कृषि मुख्यतः मानसून, मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता और फसल उगाने के लिए अन्य पर्यावरणीय परिस्थितियों की उपलब्ध पर निर्भर करती है। परंपरागत बीज और कम उत्पादकता इसकी प्रमुख विशेषताएं।
इस कृषि प्रणाली का एक रूप स्थानांतरण कृषि के रूप में जाना जाता है। इसे कर्तन दहन प्रणाली कृषि (Slash and burn) भी कहा जाता है। अर्थात किसान जंगल वाले जमीन के एक टुकड़े को साफ करके वहां के झाड़ उसको काट कर जला दिया जाता है। जब तक उत्पादकता इस मिट्टी में रहती है तब तक उत्पादन होता है। उसके बाद फिर किसी दूसरे स्थान पर यही प्रक्रिया दोहराई जाती है।
विश्व के विभिन्न भागों में स्थानांतरण कृषि को विभिन्न नामों से जाना जाता है। मेक्सिको और मध्य अमेरिका में “मिल्पा,” वेनेज़ुएला में “कोनुको”, ब्राजील में “रोका,” वियतनाम में “रे”, इंडोनेशिया में “लदांग”, मध्य अफ्रीका में मसोले के नाम से जाना जाता है।
भारत के भी विभिन्न भागों में इस कृषि प्रणाली को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उत्तर पूर्वी राज्यों में इस कृषि प्रणाली को “झूम” की कृषि के नाम से जाना जाता है। झारखंड में से “कुरुवा” के नाम से जाना जाता है।इस प्रकार की कृषि का मुख्य उद्देश्य भरण पोषण करना है।
2. गहन जीविका कृषि:- छोटे-छोटे भूमि पर अधिक मानवीय श्रम द्वारा फसलों का उत्पादन किया जाता है। इस प्रकार की कृषि प्रणाली में रासायनिक उर्वरकों, HYV बीजों और सिंचाई का भी प्रयोग किया जाता है।
3. वाणिज्य कृषि:- इस प्रकार की कृषि में अधिक पैदावार देने वाले बीजों (HYV), रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के प्रयोग, सिंचाई तंत्रों का उपयोग करके उच्च पैदावार प्राप्त किया जाता है। इस प्रकार की कृषि का मुख्य उद्देश्य व्यापार करना फसल उत्पादन को बेचना होता है।
Geography chapter 4 mcq ?
शस्य प्रारूप
• खदान फसलें:- चावल, गेहूं, मक्का, ज्वार-बाजरा इत्यादि।
• सब्जी वाले फसल:- बैगन, भिंडी, टमाटर, सेम, करेला, कद्दू, प्याज, नेनुआ, आलू इत्यादि।
• रेशे वाली फसल:- कपास, जूट, रेशम इत्यादि।
• पेय फसलें:- चाय, कहवा, कोको इत्यादि।
• फल वाली फसलें:- तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूज इत्यादि।
• मसाले वाले फसलें:- जीरा, धनिया, सौंफ, प्याज, इलाइची, लोंग, मिर्च, लहसुन, अजवाइन, गोलकी इत्यादि।
• दलहन फसलें:- चना, मटर, मसूर, उड़द, मूंग, अरहर, सोयाबीन इत्यादि।
• तिलहन फसलें:- मूंगफली, सूरजमुखी, सरसों, तिल, कुसुम, अरंडी इत्यादि।
• चीनी वाली फसलें:- गन्ना, चुकंदर इत्यादि।
भारत की शस्य ॠतुएं
भारत में 3 शस्य ॠतुएं हैं
1. रबी फसल ॠतु
रवि फसले शीत ऋतु में अक्टूबर से दिसंबर तक उगाई जाती है। और ग्रीष्म ऋतु में मार्च-अप्रैल में काट ली जाती है। गेहूं, चना, मटर, सरसों, आलू, चुकंदर, बरसीम, मसूर, अलसी इत्यादि।
2. खरीफ फसल ऋतु
खरीफ फसलें मानसून के प्रारंभ में जून और जुलाई में उगाई जाती है। और अक्टूबर और नवंबर के बीच काट ली जाती है। चावल, ज्वार-बाजरा, रागी, मूंगफली, जूट, अरहर, उड़द, कपास, सोयाबीन, सनई, मक्का, गन्ना, ग्वार इत्यादि।
3. जायद फसल ऋतु
रबि और खरीफ फसल ऋतु के बीच ग्रीष्म ऋतु में बोई जाने वाली फसल को जायद फसल कहा जाता है। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी इत्यादि इसी प्रकार की फसल है।
Quiz कुछ नियम
• क्विज शुरू करने के लिए START QUIZ पर क्लिक कीजिए
• quiz कंप्लीट के बाद FINISH को टच कीजिए
Geography chapter 4 mcq ?
Results
#1. कौन- सी फसलें शुष्क कृषि के अंतर्गत उगाई जाती है?
उत्तर:- उपरोक्त सभी
#2. कौन- से देश में स्थानांतरण कृषि को ‘रे’ कहते हैं?
उत्तर:- वियतनाम
#3. केरल राज्य में स्थानांतरण कृषि को क्या कहते हैं?
उत्तर:- ओनम
#4. भारत में मुख्यतः स्थानांतरण कृषि कहां की जाती है?
उत्तर:- उत्तर पूर्वी भारत में
#5. निम्नलिखित में से कौन- सी फसल रेशेदार नहीं है?
उत्तर:- चाय
#6. चावल के लिए कितने से०मी० वर्षा जरूरी है?
उत्तर:-100 से०मी० से अधिक
#7. भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में स्थानांतरण कृषि को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- झूम
#8. कपास तथा जूट कौन-सी फसलें हैं?
उत्तर:- रेशेवाली फसलें
#9. कौन- सा राज्य बाजरा का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है?
उत्तर:- राजस्थान
#10. कौन-सा राज्य ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है?
उत्तर:- महाराष्ट्र
#11. हरित क्रांति का प्रमुख लक्षण क्या है?
उत्तर:- उपरोक्त सभी
#12. भारत में केले का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन- सा है?
उत्तर:- महाराष्ट्र
#13. भारत की प्रमुख खाद्य फसल है?
उत्तर:- चावल और गेहूं
#14. कौन- सा सर्वप्रमुख कहवा उत्पादक राज्य है?
उत्तर:- कर्नाटक
#15. कृषि से संबंधित कौन- सी क्रांति है?
उत्तर:- हरित क्रांति
#16. असम और उत्तरी बंगाल तथा कर्नाटक में कौन- सी रोपण फसलें हैं?
उत्तर:- चाय व कॉफी
#17. इनमें से कौन- सी खाद्यान्न फसल नहीं है?
उत्तर:- कपास
#18. इनमें से कौन फलीदार फसल है?
उत्तर:- चना
#19. भारत में रागी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है?
उत्तर:- कर्नाटक
#20. लीची का सबसे अधिक उत्पादन होता है?
उत्तर:- बिहार
#21. निम्नलिखित में से कौन सी कृषि को आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा में पोडू अथवा पेंडा कहा जाता है?
उत्तर:- स्थानांतरण कृषि
#22. किस प्रकार के मृदा में कपास की खेती होती है?
उत्तर:- काली मिट्टी
#23. सुनहरा रेशा किस फसल को कहा जाता है?
उत्तर:- जूट
#24. गेहूं, चना, जौ, सरसों,मटर, आलू, चुकंदर, अलसी कौन- सी ऋतु की फसलें हैं?
उत्तर:- रबी
#25. निम्नलिखित में से कौन- सा राज्य प्रमुख गन्ना उत्पादक है?
उत्तर:- उत्तर प्रदेश
#26. निम्नलिखित में से कौन-सी पेय फसल नहीं है?
उत्तर:- सरसों
#27. भारत में कितने प्रकार के फसल ऋतुएँ हैं?
उत्तर:-3
#28. चाय कौन- से प्रकार की कृषि है?
उत्तर:- रोपण कृषि
#29. निम्नलिखित में से कौन से देश में स्थानांतरण कृषि को स्थानीय भाषा में रोका कहते हैं?
उत्तर:- ब्राजील
#30. काटो एवं जलाओ तथा झाड़ झंकार परत वाली खेती को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:- स्थानांतरण कृषि
#31. रबी फसलें कौन- सी ऋतु में उगाई जाती है?
उत्तर:- शीत ऋतु
#32. वह कृषि जिसमें किसान तथा उसका परिवार मिलकर केवल अपने अथवा स्थानीय बाजार के लिए अनाज का उत्पादन करते हैं?-
उत्तर:- आत्मनिर्वाह कृषि
#33. चाय के लिए वर्षा होनी चाहिए-
उत्तर:-150 से०मी० से 200 से०मी०
#34. जब बड़ी-बड़ी जोतों पर मशीन की सहायता व कम मानव श्रम द्वारा खेती की जाती है तो उसे क्या कहते हैं?
उत्तर:- विस्तृत कृषि
#35. हमारी जनसंख्या का लगभग कितने प्रतिशत भाग प्रत्यक्ष रूप से कृषि में लगा हुआ है?
उत्तर:- 52%
#36. चावल कौन- सी ऋतु की फसल है?
उत्तर;- खरीफ
#37. कौन- सा राज्य चावल का प्रमुख उत्पादक है?
उत्तर:- पश्चिम बंगाल
#38. इंडोनेशिया में ‘लदांग’ कौन सी कृषि से संबंधित है?
उत्तर:- स्थानांतरण कृषि
#39. कौन- सा राज्य चाय का प्रमुख उत्पादक राज्य है?
उत्तर:- असम
#40. उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में कौन- सी कृषि वाणिज्य कृषि का उदाहरण है?
उत्तर:- गन्ना
#41. कौन- से दो राज्यों के अंगूर की विश्व भर में बहुत मांग है?
उत्तर:- आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र
#42. भारत में कपास उत्पादन की दृष्टि से प्रथम स्थान पर कौन- सा राज्य है?
उत्तर:- महाराष्ट्र
#43. चना, मटर व सोयाबीन कौन- सी फसलें हैं?
उत्तर:- दलहन
#44. भारत में कौन- सा राज्य संतरे का सबसे बड़ा उत्पादक है?
उत्तर:- महाराष्ट्र
#45. ऑपरेशन फ्लड किस क्रांति से संबंधित है?
उत्तर:- श्वेत क्रांति
#46. भारत कौन- से देश के बाद सबसे बड़ा चावल का उत्पादक देश है?
उत्तर:- चीन
#47. कौन- से देश को गन्ने के जन्म स्थल के रूप में जाना जाता है?
उत्तर:- भारत
#48. चाय की उपज के लिए तापमान की आवश्यकता होती है-
उत्तर:-20° से ० से 30° से०
#49. शीत और, वर्षा ऋतु के बीच ग्रीष्म ऋतु में बोई जाने वाली फसल को क्या कहते हैं?
उत्तर:- जायद
#50. पंजाब,हरियाणा व उत्तर प्रदेश कौन- सी फसल के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं?
उत्तर:-रबी
#51. निम्नलिखित में से कौन- सा देश विश्व में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है?
उत्तर:- भारत
#52. खरीफ फसलें उगाई जाती है-
उत्तर:- जून और जुलाई
Class 10 Geography chapter 4 mcq with answer in hindi
इसे भी जानें
Class 10th Jac board से संबंधित
? Social science question bank
? geography chapter 1 quiz
? geography chapter 1 भारत में मिट्टी के प्रकार
? geography chapter 1 मृदा अपरदन के कारण
? geography chapter 2 question answer
? geography chapter 2 quiz
? geography chapter 3 question answer
? geography chapter 3 quiz
? Economics chapter 1 question answer
? Economics chapter 1 quiz
? Economics chapter 2 question answer
? Economics chapter 2 quiz
? Economics chapter 3 question answer
? Economics chapter 3 quiz
? History chapter 1 quiz
? History chapter 3 quiz
? Science Practical Paper
? History chapter 2 quiz
? Civics Chapter 1quiz
? Civics Chapter 2 quiz
? भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी
? दुनिया के सबसे तेज इंसान उसैन बोल्ट का जीवन परिचय
? आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें
? जम्मू कश्मीर का इतिहास और वर्तमान मानचित्र सहित
? शहीद खुदीराम बोस
? भारतीय तिरंगे झंडे का इतिहास
Video देखें
? Class 10 geography सतत पोषणीय विकास क्या है
? जैव विविधता क्या है वीडियो देखें
? संसाधन नियोजन क्या है
? Class 10 Economics GDP की गणना कैसे की जाती है
? Class 10 Economics विकास से आप क्या समझते हैं
? चांद पर मानव की पहली उड़ान
? सेवन न्यू वंडर दुनिया केेेे सात नये आश्चर्य
Geography chapter 4 mcq



















This is very helpful MCQ thank you