Class 10th geography chapter 4 question answer in hindi

Class 10th geography chapter 4 question answer in hindi

Class:-10th
Subject:-Geography
Chapter:- 04
Agriculture (कृषि)
Topic:- Class 10th geography chapter 4 question answer in hindi

——————–
1. बहुवैकल्पिक प्रश्न

(i) निम्नलिखित में से कौन सा उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक ही फसल लंबे चौड़े क्षेत्र में उगाई जाती है?
(Jac Board 2012, 2016)
(क) स्थानांतरण कृषि
(ख) रोपण कृषि
(ग) बागवानी
(घ) गहन कृषि

उत्तर:- (ख) रोपण कृषि

(ii) इनमें से कौन सी रबी फसल है?
(Jac Board  2015, 2019)
(क) चावल
(ख) मोटे अनाज
(ग) चना
(घ) कपास

उत्तर:- (ग) चना

(iii)  इनमें से कौन सी एक फलीदार फसल है?
(Jac Board 2017, 2020)
(क) दालें
(ख) मोटे अनाज
(ग) ज्वार तिल
(घ) तिल

उत्तर:- (क) दालें

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
(i) एक पेय फसल का नाम बताएं तथा उसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण दें?

उत्तर:- कहवा भी चाय की तरह एक लोकप्रिय फसल है। यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगाया जाता है इसके उत्पादन के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां निम्नलिखित हैं।
• तापमान:- 20°c से 28°c
• वर्षा:- 150 सेंटीमीटर से 200 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा
• मृदा:- लाल और लेटराइट मृदा सबसे उपयुक्त।
• धरातल:- ढाल वाली भूमि

(ii) भारत की एक खाद्य फसल का नाम बताएं और जहां यह पैदा की जाती है उन क्षेत्रों का विवरण दें?

उत्तर:- गेहूं भारत की दूसरी प्रमुख खाद्य फसल है।
उत्पादन क्षेत्र:- भारत के उत्तर-पश्चिम में गंगा सतलुज का मैदान और ढक्कन पठार का काली मिट्टी वाला प्रदेश गेहूं का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। भारत में गेहूं उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का नाम आता है।

(iii) सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए संस्थागत सुधार कार्यक्रमों की सूची बनाएं?

उत्तर:- आजादी के बाद सरकार ने किसानों के हित में कई संस्थागत सुधार किए।
• छोटी जोतों की चकबंदी कर आर्थिक रूप से उपयोगी बनाया गया।
• जोतों की सीमाबंदी की गई।
• जमींदारी प्रथा को समाप्त कर दिया गया।
• सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया।
• फसल बीमा योजना लाकर फसल की बर्बादी की भरपाई का प्रावधान किया गया।
• किसानों को उचित उपज मूल्य देने के लिए फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया।
• रेडियो और दूरदर्शन आदि द्वारा किसानों को खेती की नई आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया गया।

(iv) दिन प्रतिदिन कृषि के अंतर्गत भूमि कम हो रही है क्या आप इसके परिणामों की कल्पना कर सकते हैं?

उत्तर:- भारत में दिन प्रतिदिन जनसंख्या लगातार पड़ रही है। इस कारण विभिन्न कार्यों के लिए भूमि की मांग भी बढ़ रही है। जिससे कृषि योग्य भूमि पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। परिणाम स्वरूप कृषि योग्य भूमि का उपयोग संडक निर्माण, इमारत निर्माण, कल-कारख़ाने निर्माण इत्यादि में किया जा रहा है। इस कारण फसलों की उत्पादकता कम हो रही है जिससे भुखमरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गई है। भारत में पशुओं की संख्या अधिक है इस कारण उनके सामने चारे की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। भारत एक कृषि प्रधान देश है अतः अधिकांश लोगों के सामने आजीविका की भी समस्या उत्पन्न हो रही है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए?

(i) कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपाय समझाइए?

उत्तर:- भारत एक कृषि प्रधान देश है। आजादी के बाद सरकार ने कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए है। यह उपाय निम्नलिखित है-

• आजादी से पहले कृषि भूमि जमींदारों के अधिन थी। जिसे आजादी के बाद सरकार ने समाप्त कर आम लोगों को भूमि जोतने का अधिकार दे दिया।
• आजादी के बाद सरकार ने छोटे-छोटे या बिखरे हुए खेतों को मिलाकर एक बड़ा खेत बनाया जाता था। जिसे चकबंदी व्यवस्था के नाम से जाना गया।
• सरकार ने किसी भी व्यक्ति के पास भूमि की अधिकतम सीमा को निर्धारित किया। जिसे जोतों की सीमाबंदी के नाम से जाना गया।
• किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए तथा ऋण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सहकारी समितियों का गठन किया गया।
•  कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने देश भर में नदियों पर बांध, नहर, तालाब, कुआं आदि की व्यवस्था की।
• उत्पादन बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर, थ्रेसर, पंप सेट जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों को बढ़ावा दिया गया।
• यूरिया, डीएपी, फास्फेट जैसे रासायनिक उर्वरकों को भी बढ़ावा दिया गया।
• अधिक उपज देने वाले HYV बीजों को भी प्रयोग का बढ़ावा दिया गया।
• फसल बीमा के द्वारा किसानों की फसलों की बर्बादी की भरपाई के लिए का प्रावधान किया गया।
• न्यूनतम मूल्य घोषित कर किसानों के उपज का उचित मूल्य देने का उपाय किया गया।
• अधिक उत्पादन हेतु किसानों को प्रशिक्षण के लिए रेडियो और दूरदर्शन जिसे साधनों का उपयोग किया गया।

उपरोक्त उपायों के माध्यम से सरकार द्वारा कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

(ii) भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव  पर टिप्पणी लिखें?
(Jac Board 2010, 2015, 2018, 2020)

उत्तर:- भारत विश्व की कृषि प्रधान वाले देशों में से एक है। भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव पड़ा है। ये प्रभाव निम्म है:-

• कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए जैव प्रौद्योगिकी के द्वारा बीजों के अनुवांशिक गुणों को सुधारा जा रहा है। जिससे प्रति हेक्टेयर अधिक उपज देने वाले HYV बीजों का उपयोग किया जा रहा है। इससे एक ओर जहां उत्पादन में वृद्धि हुई है। वहीं दूसरी ओर परंपरागत बीजें समाप्त हो रही है। साथ ही HYV बीजों के प्रयोग से फसलों में कीड़ों के प्रकोप में भी वृद्धि हुई है।
• यूरिया, डीएपी, सल्फेट, फास्फोरस जैसे रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग से उत्पादकता में वृद्धि हुई। हालांकि रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति कम हुई।
• देश के भीतर ही कृषि उत्पादों के लिए आवंटित एकीकृत राष्ट्रीय बाजार की रचना की जा रही हैं। इसके लिए देश में सड़कों का सघन जाल बिछाया जा रहा है। बिजली, सिंचाई जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
• विश्व बाजार में ठहरने के लिए भारतीय कृषकों को रेडियो, दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
• भारतीय किसानों और व्यापारियों को सहकारी बैंक एवं व्यावसायिक बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि वे उन्नत तकनीक का प्रयोग कर सकें।
• अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सरकारी नियंत्रण को कम किया गया है। जिससे आयात और निर्यात संबंधी नीतियों में उदारता आई है।

इस प्रकार भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव को देखा जा सकता है।

(iii) चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें?
(Jac Board 2012, 2016, 2019)

उत्तर:- चावल भारत की प्रमुख खाद्य फसल है। यह खरीफ फसल के रूप में भी जाना जाता है। चावल उष्ण एवं आद्र जलवायु में उगाया जाता है। चावल के उत्पादन के लिए उपयुक्त भौगोलिक दशाएं निम्नलिखित है।

• तापमान:- चावल के उत्पादन के लिए 20°c से 25°c की आवश्यकता पड़ती है।
• वर्षा:- चावल के उत्पादन के लिए 100 सेंटीमीटर से अधिक की वर्षा की आवश्यकता पड़ती है।
• मृदा:- चावल के उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी जलोढ़ है।
• श्रम:- चावल एक श्रम प्रधान फसल है। इसे जुताई, रोपाई, कटाई और मड़ाई में श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है।

———-
Jac Board में पूछे गए इस चैप्टर से कुछ और महत्वपूर्ण प्रश्न

2 अंक स्तरीय प्रश्न
उत्तर अधिकतम 5 शब्दों में

1. रबड़ उत्पादक दो राज्य का नाम बताएं?
(Jac Board 2009)

उत्तर:- केरल और तमिलनाडु

2. भारत के उत्तरी पूर्वी राज्य में कर्तनदहन प्रणाली कृषि को क्या कहा जाता है?
(Jac Board 2011)

उत्तर:- झूम की कृषि

3. चाय उत्पादक दो राज्य का नाम लिखें?
(Jac Board 2014)

उत्तर:- असम और पश्चिम बंगाल

उत्तर लगभग 100-120 शब्दों में दें

4. गन्ना की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें?
(Jac Board 2013)

उत्तर:- गन्ना एक उष्ण और उपोषण कटिबंधीय फसल है। भारत विश्व में ब्राजील के बाद गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। इसके उत्पादन के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियां निम्नलिखित है-

• तापमान:- 21°c से 27°c
• वर्षा:- 75 cm से 100 cm वर्षा उपयुक्त है। कम वर्षा होने पर सिंचाई की आवश्यकता होती है।
• मृदा:- गन्ने को विभिन्न मृदा में उगाया जाता है। परंतु जलोढ़ और काली मिट्टी सबसे उपयुक्त मृदा मानी जाती है।
• श्रम:- गन्ना श्रम प्रधान फसल है। इसलिए इसमें कुशल श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है।

5. चाय की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें?
(Jac Board 2014)

उत्तर:- चाय भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय पेय फसल है। चाय उष्णकटिबंधीय पौधा है। इसके उत्पादन के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियां निम्न है-

• तापमान:- चाय के उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त तापमान 20°c से 30°c है।
• वर्षा:- 150cm से 200cm वर्षा की मात्रा।
• मृदा:- उपर्युक्त जल निकासी वाली पर्वतीय मृदा।
• श्रम:- चाय एक श्रम प्रधान कृषि है। चाय के एक-एक पत्तियों को हाथों से तोड़ना पड़ता है। इसलिए संस्ता एवं कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होती है।
• धरातल:- चाय की खेती पहाड़ी ढलानों पर की जाती है। ताकि पौधों की जड़ों में पानी इकठ्ठा ना हो सके।

6. एक महत्वपूर्ण पेय फसल का नाम बताएं तथा उसको उगाने के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण दें?
(JAC BOARD 2020)

उत्तर:- चाय एक महत्वपूर्ण पेय फसल है।

(पिछे प्रश्न का उत्तर यहाँ लिख लें)

————————-

कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

Q. 1. ज्ञात करें कि भारतीय किसान अपने बेटे को किसान क्यों नहीं बनाना चाहते हैं?

उत्तर:- भारत एक कृषि प्रधान देश है। परंतु भारतीय किसान अपने बेटों को किसान नहीं बनने देना चाहते हैं। इसके निम्न कारण हैं-

• भूमि की कम फसल उत्पादकता है।
• फसल उत्पादकता से आय की प्राप्ति कम होती है। इससे भारतीय किसान गरीब है।
• देश में ढांचागत सुविधाओं का पूर्ण विकास नहीं हो पाया है।
• सिंचाई सुविधाएं कुछ क्षेत्रों तक सीमित है।
• रासायनिक उर्वरक, उन्नत किस्म के बीज (HYV बीज), कीटनाशक बहुत ही महंगे है।
• सरकारें किसान के प्रति उदासीन है।
• जनसंख्या वृद्धि के साथ लगातार खेतों का आकार छोटा होता जा रहा है।

Q. 2. देश के अनेक राज्यों में किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं?

उत्तर:- भारत किसानों का देश है। आधी से अधिक जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। फिर भी यहां प्रति वर्ष हजारों की संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस के निम्न कारण है-

• फसल उत्पादकता कम होने से किसानों की आय कम होती है। जिस कारण वे गरीब से गरीब होते जा रहे हैं। इससे उन पर कर्ज लगातार बढ़ती जाती है।
• फसलों का सही समय पर उचित मूल्य नहीं मिलता है। गरीबी के कारण किसान अपनी फसल को समय पूर्व ही बेच देते हैं। जिससे उन्हें फसल का पैसा कम मिलता है।
• लगातार जनसंख्या वृद्धि के कारण खेतों का आकार छोटा होता जा रहा है।
• कीटनाशकों एवं रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भूमि की उपजाऊपन में कमी आ रही है। जिससे भूमि की उत्पादकता घट रही है।
• गरीबी के कारण सरकार एवं समाज द्वारा किसानों की उपेक्षा की जाती है।
• रहन-सहन, खान-पान, शिक्षा, बेटी की शादी-विवाह जैसी पारिवारिक समस्याओं के कारण किसानों में चिंता व्याप्त है।

उपरोक्त कारणों से किसाने आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

——————————-

? PDF file Download यहां से करें

————————–

? यदि इसी तरह का पोस्ट और जानकारी चाहते हैं. तो इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाइए. ताकि हमारे पोस्ट के साथ ही इसकी सूचना आपके मोबाइल तक पहुंच जाएगी.

————————-
इसे भी जानें

class 10th से संबंधित जानकारी यहाँ पर देख सकते हैं

? सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन बैंक 2009 से 2020 तक के प्रश्न
?10th Science Practcal Model question answer
? Economics chapter 1 question answer
? Economics chapter 1 Quiz क्वेश्चन
? Economics chapter 2 question answer
? Economics chapter 2 Quiz के क्वेश्चन
? Economics chapter 3 Quiz
? Economics chapter 3 question answer

? economics विकास से आप क्या समझते हैं

? Geography chapter 1 question answer
?Geography chapter 1Quiz के क्वेश्चन
?Geography chapter 2 question answer
? Geography chapter 2 Quiz के क्वेश्चन
? Geography chapter 3 question answer
? Geography chapter 3 Quiz के क्वेश्चन
? Geography chapter 4 mcq Quiz
? Class 10  संसाधनों के प्रकार
? Class 10 मिट्टी के प्रकार
? Class 10  संसाधन नियोजन क्या है
? Class 10 सतत पोषणीय विकास क्या है
? Class 10 मृदा अपरदन को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं
? Class 10 भू निम्निकरण को दूर करने के उपाय

? History chapter 1 Quiz
? History chapter 1 अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? History chapter 2 Quiz
? History chapter 2 अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? History chapter 3 अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? History chapter 3 Quiz

? Civics chapter 1 quiz
? Civics chapter 2 quiz
? Civics chapter 3 quiz
? हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय
? जम्मू कश्मीर का इतिहास
? भारत के कागज नोटों का इतिहास और वर्तमान
? हमारे शरीर के महत्वपूर्ण पोषक तत्व
? भारतीय स्वतंत्रता में महिलाओं का योगदान

? हिन्दी दिवस का महत्व

Video देखें

? Geography chapter 1 सतत पोषणीय विकास क्या है
? Geography संसाधन नियोजन क्या है
? Geography जैव विविधता क्या है
? Economics  विकास का क्या अभिप्राय है
? Economics मानव विकास रिपोर्ट क्या है
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? विश्व के new 7 wonder
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ एवं महत्व
——

1 thought on “Class 10th geography chapter 4 question answer in hindi”

Leave a Comment