खोरठा क्रिकेट करेंट अफेयर्स जिओग्राफी हिस्ट्री झारखंड इंटरेस्टिंग फैक्ट्स झारखंड के महापुरुष ग्रेट मैन ऑफ़ इंडिया देश विदेश क्विज़ साइंस साइंटिस्ट्स अन्य

---Advertisement---

Size and Location MCQ class 9th geography in hindi

On: February 2, 2025 8:15 AM
Follow Us:
Size and Location MCQ class 9th geography in hindi, 9th geography size and location MCQ, 9th भूगोल भारत आकार और स्थिति से MCQ, भारत आकार और स्थिति में सी क्यू,
---Advertisement---

Size and Location MCQ में भारत आकार और स्थिति से महत्वपूर्ण MCQs देखेंगे जो आपके 9th एक्जाम के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। संक्षिप्त पाठ परिचय के बाद objective (MCQ) देखेंगे।

भारत आकार और स्थिति: संक्षिप्त पाठ परिचय

•रेखांए:-
82°30′ पूर्वी देशांतर:- भारत का मानक समय (मानक याम्योत्तर) रेखा है।
23°30′ उत्तरी अक्षांश:- कर्क रेखा
8°4′ उत्तरी अक्षांश:- भारत का सबसे दक्षिणत्तम अक्षांश
37°6′ उत्तरी अक्षांश:- भारत का सबसे उत्तरत्तम अक्षांश
68°7′ पूर्वी देशांतर:- भारत का सबसे पश्चिमी देशांतर
97°25′ पूर्वी देशांतर:- भारत का सबसे पूर्वी देशांतर

•भारत एक विशाल देश है। यह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इसका मुख्य भूभाग 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्व देशांतर तक है।
•कर्क रेखा देश को लगभग दो बराबर भागों में विभक्त करती है। मुख्य भूभाग के दक्षिण-पूर्व में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा लक्षद्वीप समूह अरब सागर में स्थित है।
•गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम ऐसे आठ राज्य हैं, जिनमें से कर्क रेखा गुजरती है।

•भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिन्दु जिसे इंदिरा बिन्दु कहा जाता था, सन् 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया।
•भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है।
•भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। यह विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।
•भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 कि.मी. और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप समूह को मिला कर 7516.6 कि.मी. है।

•भारत उत्तर-पश्चिम, उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वतों से घिरा हुआ है। यह दक्षिण में 22° उत्तरी अक्षांश से हिन्द महासागर की ओर संकरा होता चला गया है जहाँ इसे दो सागरों में विभाजित कर देता है। पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी।
•भारतीय भूखंड पूर्व और पश्चिम एशिया महाद्वीप के मध्य में स्थित है। भारत एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है।
•पश्चिम स्थित यूरोपीय देशों को पूर्व एशिया के साथ जोड़ने वाला हिन्द महासागर पार समुद्री मार्ग भारत को सामरिक रूप से केन्द्रीय स्थिति प्रदान करता है।

•भारत में 28 राज्य एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेश है।
•भारत की स्थल सीमाएं उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ तथा उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल, भूटान एवं पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश के साथ लगती है।
•सागर पार हमारे दक्षिणी पड़ोसी द्वीप समूह देश श्रीलंका और मालदीव हैं।
•भारत और श्रीलंका के बीच छोटा समुद्री रास्ता पाक जलडमरू तथा मन्नार की खाड़ी है।
•मालदीव लक्षद्वीप के दक्षिण में स्थित हैं।

क्विज के क्वेश्चन के लिए यहां Sart Quiz पर क्लिक करें
और क्विज बनाने के बाद Score जानने के Submit पर क्लिक करें।
👇👇👇👇👇

 

Results

#1. भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है

उत्तर:- 82° 30′ पूर्वी देशांतर

#2. भारत के मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में कौन सा द्वीप समूह स्थित है ?

उत्तर:- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

#3. भारत को लगभग दो बराबर भागों में कौन सी रेखा काटती है?

उत्तर:- कर्क रेखा

#4. भारत की समुद्री तट रेखा की लंबाई कितना है?

उत्तर:- 7516.6 km.

#5. भारत का सबसे पश्चिमी देशांतर कौन सा है?

उत्तर:- 68°7′ पूर्वी देशांतर

#6. भारत और श्रीलंका के बीच कौन सा जलसन्धि है?

उत्तर:- पाक जलसंधि

#7. भारत की सीमा उत्तर-पश्चिम में किस से मिलती है ?

उत्तर:- पाकिस्तान और अफगानिस्तान

#8. भारत विश्व का बड़ा देश है

उत्तर:- सातवां 

#9. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से गुजरती है ?

उत्तर:- आठ

#10. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती है ?

उत्तर:- नेपाल

#11. भारत के कितने राज्य समुद्र के किनारे पर हैं?

उत्तर:- 9

#12. भारत का अक्षांशीय विस्तार कितना है ?

उत्तर:- 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक

#13. भारत का दक्षिणी बिंदु कौन है ?

उत्तर:- इंदिरा प्वाइंट

#14. भारतीय संघ में कुल कितने राज्य हैं?

उत्तर:- 28

#15. भारत के अक्षांश और देशांतर का लगभग विस्तार कितना है?

उत्तर:- 30 डिग्री 

#16. 10° (डिग्री) चैनल किन्हें अलग करती है?

उत्तर:- लिटिल अंडमान और कार निकोबार को।

#17. भारत की स्थलीय सीमा रेखा की लंबाई कितनी है ?

उत्तर:- 15200km.

#18. 9° (डिग्री) चैनल किन्हें अलग करती है ?

उत्तर:- लक्षद्वीप और मिनीकाय को।

#19. भारत के पूर्व में कौन सा सागर स्थित है ?

उत्तर:- बंगाल की खाडी

#20. आदम ब्रिज के उत्तर में कौनसी खाड़ी है ?

उत्तर:- मन्नार की खाड़ी

#21. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है ?

उत्तर:- राजस्थान

#22. भारत का क्षेत्रफल, विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?

उत्तर:- 2.4%

#23. भारत के दक्षिण में समुद्र पार करके दो द्वीप समूह राष्ट्र हैं-

उत्तर:- श्रीलंका और मालदीव

#24. निम्न में से कौन सा द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है?

उत्तर:- रामेश्वरम

#25. भारतीय संघ में कुल कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं?

उत्तर:- 8

Previous
Next

#26. भारत कौन से गोलार्द्ध में स्थित है ?

उत्तर:- उत्तर – पूर्वी गोलार्द्ध

#27. जमशेदपुर से हजारीबाग जाने के क्रम में कौन से रेखा के पार किया जा सकता है?

उत्तर:- कर्क रेखा

#28. लक्षद्वीप समूह……… स्थित है।

उत्तर:- अरब सागर में

#29. उत्तर से दक्षिण भारत की लम्बाई कितनी है ?

उत्तर:- 3214 km.

#30. भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन सा द्वीप है ?

उत्तर:- लक्षद्वीप समूह

#31. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह……….. स्थित है।

उत्तर:-:बंगाल की खाड़ी में

#32. भारत में सर्वाधिक लम्बी समुद्र तटीय सीमा वाला राज्य है.

उत्तर:- गुजरात

#33. भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर:- 32.8 लाख वर्ग किमी

#34. भारत का उत्तरी बिंदु ……. है।

उत्तर:- इंदिरा कॉल

#35. भारत की ‘प्रादेशिक जल सीमा’ (Territorial Sea) तट रेखा से कितना समुद्री मील है?

उत्तर:- 12 समुद्री मील

 

#36. भारत की मानक याम्योत्तर कहाँ से गुजरती है ?

उत्तर:- मिर्जापुर

#37. 1869 में स्वेज नहर के खुलने से, भारत और यूरोप के बीच कितनी दूरी कम हो गयी?

उत्तर:- 7000 km.

#38. पूर्व से पश्चिम भारत की लम्बाई कितनी है ?

उत्तर:- 2933 km.

#39. मैकमोहन रेखा निम्नलिखित में से किन दो देशों को अलग करती है ?

उत्तर:- भारत – चीन

#40. भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है?

उत्तर:- 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक

Previous
Finish

क्विज बनाने के बाद इसे भी देंखें

वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

—————————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

?  Social Science Model set- 1
Social Science Model Set – 2
geography भारत आकार और स्थित mcq
geography भारत का भौतिक स्वरूप question answer
geography अपवाह objective questions
geography जलवायु mcq
पालमपुर की कहानी objective questions
economics 2nd chapter
economics 3rd chapter
civics 1st objective questions
civics 2nd chapter
civics 3rd chapter
history 1st objective questions
9th hindi jac board 2019 Questions
9th sst jac board 2019 questions
आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक
प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म कैसे हुआ
जम्मू-कश्मीर का इतिहास
ATM मशीन का आविष्कार किसने किया
दुनिया के सबसे तेज इंसान उसैन बोल्ट के बारे में जानें

इसे भी देखें

विश्व के सात आश्चर्य का विडियो
चांद पर नील आर्मस्ट्रांग ने पहला कदम कैसे रखा देखें विडियो
भद्रकाली मंदिर पर्यटक स्थल
उसरी जलप्रपात गिरिडीह
रूपये का इतिहास
class 10 geography
class 10 economics

Sindhu

अगर सही मार्ग पर चला जाए तो सफलता निश्चित है। अभ्यास सफलता की कुंजी मानी जाती है, और यह अभ्यास यदि सही दिशा में हो तो मंजिल मिलने में देर नहीं लगती। इस लिए कहा भी गया है:- " करत-करत अभ्यास के जड़मत होत सुजान। रसरी आवत जात ते सिल पर परत निशान।।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment