10 Social Science Model Question Paper 2023 set – 5

10 Social Science Model Question Paper 2023 set – 5

Class 10th Social Science  Model Question set 5 के अंतर्गत 40 प्रश्नों का objective questions देखने जा रहे हैं जो उत्तर सहित है। तो चलिए शुरू करते हैं 40 प्रश्नों का सेट – 5

अन्य सभी Set
? Set – 1
? Set – 2
? Set- 3
? Set- 5
का लिंक इसी पोस्ट के अंत में देखें ??


माॅडल सेट:- 5
कक्षा:- 10
विषय:- सामाजिक विज्ञान
समय:- 1 घंटा 30 मिनट
पूर्णांक:-40

आब्जेक्टिव प्रश्न

सामान्य निर्देश

• कुल 40 प्रश्न है।
• सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य हैं।
• प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
•  प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए।
• गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

माॅडल सेट:- 5

10 Social Science Model Question Paper 2023 set – 5

1. “ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं होता” कहा जाता है?
क.  निरंकुशवाद  ख. उदारवाद   ग. राष्ट्रवाद    घ.  रूढ़िवाद

उत्तर:- क.  निरंकुशवाद

2. मतदान के अधिकार को क्या कहा जाता है?
क.  मूल अधिकार    ख. मताधिकार    ग.  संवैधानिक अधिकार    घ.  राष्ट्रीय अधिकार 

उत्तर:- ख. मताधिकार  

3. बास्तील किले का पतन कब हुआ?
क.  1769   ख. 1779    ग. 1789    घ. 1799

उत्तर:- ग. 1789

4. 1815 में आयोजित वियना सम्मेलन की मेजबानी किसने की?
क.  मेत्सिनी   ख. रूसो    ग.  गैरीबाल्डी    घ. मैटरनिख

उत्तर:- घ. मैटरनिख

5. लिब्रे क्या था?
क.  फ्रांसीसी मुद्रा    ख. फ्रांसीसी कानून    ग.  फ्रांसीसी शासन व्यवस्था   घ. फ्रांस में प्रचलित कर व्यवस्था

उत्तर:- क.  फ्रांसीसी मुद्रा

6. गांधी – इरविन समझौता कब हुआ?
क.  1 मार्च, 1931   ख.  5 मार्च, 1931   ग. 10 मार्च, 1931    घ. 15 मार्च, 1931

उत्तर:- ख.  5 मार्च, 1931

7. गांधी जी को “राष्ट्रपिता” कहकर किसने संबोधित किया?
क.  सुभाष चंद्र बोस    ख. रविंद्र नाथ टैगोर     ग.  पंडित जवाहरलाल नेहरू   घ. बीआर अंबेडकर

उत्तर:- क.  सुभाष चंद्र बोस 

8. “गीतांजलि” किसकी रचना है?
क.  रविंद्र नाथ टैगोर    ख. बंकिम चंद्र चटर्जी    ग.  ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी   घ. महात्मा गांधी

उत्तर:- क.  रविंद्र नाथ टैगोर  

9. “हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी” की स्थापना किसने की?
क.  सुभाष चंद्र बोस    ख. लाला लाजपत राय    ग.  बाल गंगाधर तिलक   घ. भगत सिंह

उत्तर:-   घ. भगत सिंह

10. भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ?
क. 15 अगस्त 1947   ख.   26 नवंबर 1949  ग. 26 जनवरी 1950    घ. 2 अक्टूबर 1869

उत्तर:- ख.   26 नवंबर 1949

11. अपने घर में एक दूध देने वाली गाय है आप इसे किस तरह का संसाधन मानते हैं?
क.  जैव    ख. अजैव    ग. राष्ट्रीय     घ. सामुदायिक

उत्तर:- क.  जैव

12. जिस भूमि पर खेती की जाती है उसे क्या कहते हैं?
क. कृषि योग्य भूमि   ख.  बंजर भूमि   ग. चारागाह    घ. वन भूमि

उत्तर:- क. कृषि योग्य भूमि

13. बांगर और खादर किस मिट्टी के प्रकार हैं?
क. लाल पीली मिट्टी   ख.  काली मिट्टी   ग. जलोढ़ मिट्टी    घ. पर्वतीय मिट्टी

उत्तर:- ग. जलोढ़ मिट्टी

14. संयुक्त वन प्रबंधन की 1988 में औपचारिक शुरुआत किस राज्य से हुई?
क.   केरल   ख.   झारखंड  ग.  ओडिशा   घ. बिहार

उत्तर:- ग.  ओडिशा

15. वन विभाग के अनुसार कुल वन क्षेत्र का एक तिहाई हिस्सा किस वन का है?
क.  अवर्गीकृत वन    ख.  रक्षित वन   ग.  आरक्षित वन   घ. अन्य वन

उत्तर:- ख.  रक्षित वन

16. भारत के 5% धनी लोग कितने प्रतिशत गरीब लोगों के बराबर संसाधन उपभोग करते हैं?
क.   25%   ख.   50%  ग. 5%    घ. 75%

उत्तर:- क.   25%

17. पश्चिमी राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण की रीति किस कारण से कम हो रही है?
क.   वर्षा नियमित होने से   ख. इंदिरा गांधी नहर से बारहमासी जल सुविधा से   
ग. भूमिगत जल स्तर में कमी होने से    घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ख. इंदिरा गांधी नहर से बारहमासी जल सुविधा से   

18. सिंचाई ने कई क्षेत्रों में निम्नलिखित में से किसे परिवर्तित कर दिया है?
क.  फसल प्रतिरूप    ख.  वन प्रतिरूप   ग.  मछली पालन   घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- क.  फसल प्रतिरूप

19. प्रचुर मात्रा में जल उपलब्ध होने के बावजूद जल दुर्लभता कैसे होती है?
क.  औद्योगिक कचरों और रसायनों से जल की गुणवत्ता में कमी होना    ख.  अत्यधिक प्रयोग से जल की मात्रा में कमी होना   ग.  जल की मात्रा में वृद्धि होना   घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- क.  औद्योगिक कचरों और रसायनों से जल की गुणवत्ता में कमी होना 

20. नदियों पर बांध बनाने से क्या नहीं होता है?
क.   जलाशय की तली में तलछट का जमा हो जाता है   ख. जलीय जीवों के भोजन में कमी हो जाती है   
ग.  वनस्पति और खेत जल में डूब जाते हैं   घ. सूर्य ग्रहण होता है

उत्तर:- घ. सूर्य ग्रहण होता है

21. यूएनडीपी के अनुसार किसी देश के विकास को आंकने का आधार निम्नलिखित में से कौन सा है?
क.  प्रति व्यक्ति आय    ख.  लोगों की शिक्षा का स्तर   ग. लोगों का स्वास्थ्य स्तर    घ. उपरोक्त सभी

उत्तर:- घ. उपरोक्त सभी

22. विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2017 के अनुसार-
क.  वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय $12056 प्रति वर्ष या उससे अधिक है, वे समृद्ध देश हैं   
ख.  वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय $995 प्रति वर्ष या उससे कम है, तो वे निम्न आय वाले देश हैं  
ग.  क और ख दोनों सही है
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ग.  क और ख दोनों सही है

23.  प्रति व्यक्ति आय को क्या कहा जाता है?
क.   औसत आय   ख.   राष्ट्रीय आय  ग. कुल आय    घ. सकल आय

उत्तर:- क.   औसत आय

24. इनमें से कौन भावी पीढ़ी के कल्याण को परिभाषित करता है?
क.   आर्थिक विकास   ख. समृद्धि    ग.  धारणीय विकास   घ. जीवन की गुणवत्तात

उत्तर:- ग.  धारणीय विकास

25. सेवा क्षेत्र में इनमें से किस तरह की गतिविधियां शामिल है?
क.  कृषि, डेयरी, मछली पालन और वानिकी   ख. चीनी, गुड़, ईंट बनाना   
ग. परिवहन, संचार और बैंकिंग    घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ग. परिवहन, संचार और बैंकिंग

26. जीडीपी का विस्तारित रूप निम्न में से कौन सा है?
क.  सकल डेयरी उत्पाद    ख.  सकल घरेलू उत्पाद   ग. शक्ल विकास परियोजना    घ. सकल मूल्य उत्पाद

उत्तर:- ख.  सकल घरेलू उत्पाद

27. नरेगा 2005 (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005) के अनुसार सरकार द्वारा गारंटीकृत रोजगार के दिनों की संख्या है?
क.   100 दिन   ख. 80 दिन    ग.  150 दिन   घ. 200 दिन

उत्तर:- क.   100 दिन  

28. सवेतन छुट्टी का प्रावधान किस क्षेत्रक में होता है?
क.  असंगठित क्षेत्रक   ख.  संगठित क्षेत्रक  ग. ग्रामीण क्षेत्रक    घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ख.  संगठित क्षेत्रक

29. अल्प बेरोजगारी उस अवस्था में पाई जाती है जब लोग-
क.  सुस्त ढंग से कार्य कर रहे हैं    ख.  उनके कार्य के लिए भुगतान नहीं किया जाता  
ग. अपनी कार्यक्षमता से कम कार्य कर रहे होते हैं    घ. कार्य करना नहीं चाहते

उत्तर:- ग. अपनी कार्यक्षमता से कम कार्य कर रहे होते हैं

30. उत्पादन और उपभोक्ता के बीच संबंध कौन स्थापित करता है?
क.   प्राथमिक   ख.  द्वितीयक   ग.   तृतीयक  घ. चतुर्थ

उत्तर:- ग.   तृतीयक

31. नियंत्रण एवं संतुलन की व्यवस्था का संबंध सत्ता की साझेदारी के निम्न में से किस रूप से है?
क.  सत्ता का क्षैतिज वितरण  
ख.  सत्ता का ऊर्ध्वाधर वितरण 
ग.  सत्ता का विभिन्न समूहों के बीच वितरण  
घ.  सत्ता का दबाव समूह के एवं आंदोलनों की गतिविधियों के मध्य वितरण

उत्तर:- क.  सत्ता का क्षैतिज वितरण 

32. साथ आकर संघ बनाने का उदाहरण निम्न में से कौन देश है?
क.  भारत    ख. बेल्जियम    ग. संयुक्त राज्य अमेरिका   घ. स्पेन

उत्तर:- ग. संयुक्त राज्य अमेरिका

33. भारत में विकेंद्रीकरण के तहत कई ग्राम पंचायतों को मिलाकर किसका गठन होता है?
क. जिला परिषद     ख.  ग्राम सभा   ग.  नगर पालिका   घ. पंचायत समिति

उत्तर:- घ. पंचायत समिति

34. सत्ता का विकेंद्रीकरण में निम्न में कौन शामिल है?
क. केंद्र सरकार     ख. राज्य सरकार  
ग. केंद्र सरकार, राज्य सरकार     घ. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार

उत्तर:- घ. केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार

35. नगर निगम के प्रधान को क्या कहते हैं?
क.   मुखिया   ख.  सरपंच   ग. मेयर    घ. पार्षद

उत्तर:- ग. मेयर

36. बोलिविया की सरकार ने कोचबंबा शहर में जलापूर्ति का अधिकार किसे बेच दिया था?
क.  स्थानीय कंपनी    ख.  राष्ट्रीय कंपनी   ग.  बहुराष्ट्रीय कंपनी   घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ग.  बहुराष्ट्रीय कंपनी

37. निम्न में से कौन असत्य है?
क.  दबाव समूह और आंदोलन अपने लक्ष्य के लिए जनता का समर्थन हासिल करने की कोशिश करते हैं   
ख.  आंदोलन कभी राजनीतिक दल का रूप नहीं लेता है  
ग. व्यवसाय समूह अक्सर पेशेवर लॉबिस्ट नियुक्त करते हैं  
घ. अधिकांशतया दबाव समूह और आंदोलन का राजनीतिक दलों से प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता।

उत्तर:- ख.  आंदोलन कभी राजनीतिक दल का रूप नहीं लेता है  

38. भारत में केन्द्र में गठबंधन सरकार की शुरुआत किसी दशक से प्रारंभ हुई?
क.  1960    ख. 1970     ग.  1980   घ.  1990

उत्तर:- घ.  1990

39. भारत में अवशिष्ट (बाकी बचे) विषय किसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं?
क.  केंद्र सरकार    ख.  राज्य सरकार   ग. केंद्र एवं राज्य सरकार    घ. स्थानीय सरकार

उत्तर:- क.  केंद्र सरकार

40. भारतीय संघवाद का तीसरा स्तर कौन सा है?
क.   केंद्र सरकार   ख.   राज्य सरकार  ग.   स्थानीय सरकार  घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- ग.   स्थानीय सरकार
———————————————

10 Social Science Model Question Paper 2023 set – 5

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

—————————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

? class 10 Social Science Model Set 6

? class 10 Social Science Model Set 1
? class 10 Social Science Model Set 2
? class 10 Social Science Model Set 3
? class 10 geography 4rth chapter mcq
? class 10 geography 3rd chapter mcq
? 10 economics mcq
? class 10 economics 3rd chapter questions answer
? class 10 history 3rd chapter
? class 10 civics 2nd chapter
? class 11 geography
? class 9th Economics mcq
? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय
? रविवार की छुट्टी कब से शुरू हुई
? डाॅ• भीम राव आंबेडकर का जीवन परिचय

इसे भी देखें

? class 10 Geo. प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? class 10 geography biodiversity जैव विविधता
? class 10 geography
class 10 economics
? भद्रकाली पर्यटक स्थल ईटखोरी
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं


● jac board class 9 and Class 10  की जानकारी के लिए Google पर सर्च करें gyantarang
———————————————–

Note:- Class 9th. 10th का सामाजिक विज्ञान  से संबंधित • अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर, MCQs, objective questions, Model Question Paper etc.
• Gk
• खोरठा
• रोचक जानकारी
के लिए Google पर जाकर सर्च किजिए
gyantarang.com

10 Social Science Model Question Paper 2023 set – 5

प्रस्तुति
www.gyantarang.com

1 thought on “10 Social Science Model Question Paper 2023 set – 5”

Leave a Comment