10th Model Set 2 Social Science in hindi

10th Model Set 2 Social Science in hindi | 10th jac board

प्यारे बच्चों, यहां 10th Model Set 2 देखेंगे। ये matric exam के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। एक के बाद एक सभी सेट यहां देख सकते हैं। इस लिए आप सभी इस बेबसाइट को सब्सक्राइब करें तथा घंटी को भी दबा दें ताकि पोस्ट होते ही मोबाइल पर पहुंच जाएगी। आप बाद में भी इस बेबसाइट पर आकर चेक कर सकते है। gk, khortha, mcq, sports etc भी देख सकते हैं।

यहां दोनों प्रकार के Model Set का लिंक दिया जा रहा है।
?????
Objective Questions (एक नंबर वाले 40 प्रश्नों का पांचों सेट)
? Model Set- 1
? Model Set- 2
? Model Set- 3
? Model Set- 4
? Model Set- 5


सब्जेक्टिव प्रश्न (2, 3 और 5 अंक वाले प्रश्नों का Model Set)

? Model Set- 2
? Model Set- 3
? Model Set- 4
? Model Set- 5

10th Model Set 2 आगे देखें ???

        Model Set:- 2     

वर्ग:- 10th.
विषय:- सामाजिक विज्ञान (Social Science)
पूर्णाक:- 40
समय:- 1:30 घंटे

सामान्य निर्देश

• परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
•  कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।
•  प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किसी पांच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य

में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
• प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए।
• प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। इनमें से किसी तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्ही 5 प्रश्नों के उत्तर दें

1. रिंडरपेस्ट (Rinderpaste) से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर:- पशुओं को लगने वाला एक विषाणु जनित संक्रामक रोग था। जो अफ्रिका में 1890 के दशक में बहुत तेजी से फैल गई थी।

2. औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कब और कहां प्रारंभ हुई?
उत्तर:- औद्योगिक क्रांति 1760 ई. से 1820 ई. के बीच इंग्लैंड में हुई थी।

3. घरों में उपयोग किए जाने वाले दो ऊर्जा संसाधनों के नाम लिखें?
उत्तर:- केरोसिन (पेट्रोलियम) सौर ऊर्जा घरों में उपयोग किए जाने वाले दो ऊर्जा संसाधन हैं।

4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी और इसके संस्थापक कौन थे?
उत्तर:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 ई. को हुई थी। इसके संस्थापक ए. ओ. ह्यूम थे।

5. लोकतंत्र की कोई दो चुनौतियों को लिखें?
उत्तर:- लोकतंत्र की दो चुनौतियां निम्नलिखित है।
(i) परिवारवाद
(ii) आपराधिक प्रवृति के उम्मीदवार

6.  मुद्रा को परिभाषित कीजिए?
उत्तर:- मुद्रा वह वस्तु है जिसे साधारणतया विनिमय के माध्यम अथवा मूल्य के माप के रूप में स्वीकार किया जाता है।

7. उदारीकरण से क्या समझते है?
उत्तर:- निजी क्षेत्र में लगे सभी नियमों और प्रतिबंधों से उस क्षेत्र को छूट देना उदारीकरण कहलाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न: किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर दें

8. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा संपूर्ण विश्व एकल बाजार बन जाता है। इसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विदेशी निवेश और विदेशी व्यापार के माध्यम से विभिन्न देशों के बीच तीव्र एकीकरण या परस्पर संबंध के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
• इस प्रक्रिया में हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक रूप से परस्पर निर्भर हो जाते हैं।
•  देश के बाहर के उत्पादक भारत में और भारत के उत्पादक विदेशों में अपनी वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन एवं बिक्री कर सकते हैं।
• श्रमिक भी एक देश से दूसरे देश आवागमन कर सकते हैं।

9. ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीन पर हमले क्यों किए?
उत्तर:- ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीन पर निम्नलिखित कारणों से हमले किये-
(क) स्पिनिंग जेनी का आविष्कार जेम्स हरग्रीब्ज ने 1764 ई० में किया। इस मशीन ने कताई की प्रक्रिया तेज कर दी जिसके कारण अब मजदूरों की मांग घट गई।
(ख) एक ही पहिए को घुमाकर एक मजदूर एक सारी स्पिडलस को घुमा देता था और एक साथ कई धागे बनने लगते थे।
(ग) बेरोजगारी के डर से महिला-कारीगर, जो हाथ से धागा कातकर गुजारा करती थीं, घबरा गईं।
(घ) इसलिए उन्होंने इन नई मशीनों को लगाने का विरोध किया और जहाँ-जहाँ ये मशीनें लगाई गई उन्होंने उनपर आक्रमण करके उनको तोड़-फोड़ दिया। महिलाओं का विरोध तोड़-फोड़ काफी समय तक चलती रही।

10. भारत के एक खाद्य फसल का नाम बताइए और उसे उगाने के लिए दो आवश्यक भौगोलिक दशाओं को लिखें?
उत्तर:- चावल भारत का प्रमुख खाद्य फसल है। इसके उगाने के लिए आवश्यक दो भौगोलिक परिस्थितियों निम्नलिखित है।
(i) तापमान:- चावल के लिए औसत तापमान 21° सेल्सियस से 25° सेल्सियस के बीच होना चाहिए।
(ii) वर्षा:- चावल उगाने के लिए 100 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है। कम वर्षा होने पर सिंचाई की जरूरत पड़ती है।

11. राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है?
उत्तर:- राजनैतिक दल (Political Party) लोगों का एक ऐसा संगठित गुट होता है। जिसके सदस्य किसी साँझी विचारधारा में विश्वास रखते हैं या समान राजनैतिक दृष्टिकोण रखते हैं। यह दल चुनावों में उम्मीदवार उतारते हैं और उन्हें निर्वाचित करवा कर दल के कार्यक्रम लागू करवाने का प्रयास करते हैं। राजनैतिक दलों के सिद्धान्त या लक्ष्य (विज़न) प्राय: लिखित दस्तावेज़ के रूप में होता है।
       विभिन्न देशों में राजनीतिक दलों की अलग-अलग स्थिति व व्यवस्था है। कुछ देशों में कोई भी राजनीतिक दल नहीं होता। कहीं एक ही दल सर्वेसर्वा (डॉमिनैन्ट) होता है। कहीं मुख्यतः दो दल होते हैं। किन्तु बहुत से देशों में दो से अधिक दल होते हैं। लोकतान्त्रिक राजनैतिक व्यवस्था में राजनैतिक दलों का स्थान केन्द्रीय अवधारणा के रूप में अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

12. लोकतंत्र किस रूप में एक उत्तरदाई शासन है?
उत्तर:- लोकतंत्र एक उत्तरदायी सरकार है क्योंकि यह लोगों की सरकार है, लोगों द्वारा बनाई गयी हैं तथा लोगों के लिए है। लोग सरकार बनाने के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। प्रतिनिधि लोगों के प्रति जिम्मेवार होते हैं। लोगों को अधिकार है कि यदि वे प्रतिनिधियों के कामकाज से संतुष्ट नहीं है, तो अपने प्रतिनिधि बदल सकते हैं।

13. अतिरिक्त मुद्रा वाले लोगों और जरूरतमंद लोगों के बीच बैंक किस तरह मध्यस्थता करता है?
उत्तर:- बैंक उन लोगों से जमाए स्वीकार करते हैं जिनके पास अतिरिक्त मुद्रा होती है। उन्हें जमा पर ब्याज का भी भुगतान करते हैं। परंतु बैंक नगद के रूप में उनकी जमाओं का एक छोटा हिस्सा (15%) ही अपने पास रखते हैं। इसे किसी एक दिन में जमाकर्ताओं द्वारा धन निकालने की संभावना को देखते हुए रखा जाता है। बैंक बाकी जमाओं का अधिकांश भाग  (85%) जरूरतमंद लोगों को ऋण देने में प्रयोग करते हैं।

इस प्रकार बैंक अतिरिक्त मुद्रा वाले लोगों और जरूरतमंद लोगों के बीच मध्यस्थता का काम करता है।

14. विश्व व्यापार संगठन के किन्ही दो उद्देश्यों को लिखें?
उत्तर:- विश्व स्तर पर व्यापार को सुनियोजित ढंग से चलाने के लिए 1995 ई. में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना की गई थी। इसके स्थापना के पीछे कई उद्देश्य हैं। यहां प्रमुख दो उद्देश्यों को लिखा जा रहा है।
(i)अंतरराष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना: विश्व व्यापार संगठन के आने से एक देश से दूसरे देश में व्यापार करना आसान हुआ है वस्तुओं एवं सेवाओं का आदान-प्रदान अब बिना बाधा के हो रहा है
(ii) जीवन स्तर में वृद्धि करना:- विश्व व्यापार संगठन के जरिये उत्पादित वस्तुओं के क्रय-विक्रय से उत्पादक को सही मूल्य एवं उपभोक्ता को सही सामान मिलता है। जिससे जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिलता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दें

15. जी-77 देशों से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- जी – 77 विकासशील देशों का एक ऐसा समूह था जिन्हें 1944 में होनेवाले ब्रेटन वुड्स के सम्मेलन में होनेवाले नियमों से कोई लाभ नहीं हुआ था , इसलिए वे एक नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली की माँग करने लगे थे। जी – 77 को ब्रेटन वुड्स की जुड़वा संतानों की प्रतिक्रिया के रूप में विकास – ब्रेटन वुड्स के सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक का जन्म हुआ था। जिन्हें ब्रेटन वुड्स की जुड़वा संतान कहा जाता है। क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक पर केवल कुछ शक्तिशाली विकसित देशों का ही दबदबा था। इसलिए उनसे विकासशील देशों को कोई विशेष लाभ नहीं हुआ। इसलिए इन ब्रेटन वुड्स की जुड़वा संतान की प्रतिक्रिया के रूप में विकासशील देशों के जी – 77 नामक देशों ने नई आर्थिक प्रणाली की माँग कर डाली ताकि उनके अपने आर्थिक उद्देश्य पूरे हो सके। जैसे –
(क) इस नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली में उन्हें यह आशा थी कि उन्हें अपने संसाधनों पर सही अर्थों से नियंत्रण हो सक।
(ख) उन्हें विकास के लिए अधिक सहायता मिल सके।
(ग) उन्हें कच्चे माल के सही दाम मिल सके।
(घ) उन्हें अपने तैयार मालों के लिए विकसित देश के बाजारों में बेचने के लिए वे पहुँचे मिले।

16. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाओं के समक्ष विस्तार की चुनौती क्या है?
उत्तर:- लोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाओं के समक्ष विस्तार की कई चुनौती हैं। जो निम्नलिखित है-
(i) बढ़ती गरीबी:- भारत में गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं। गरीबी के कारण लोग राजनीति से दूर रहते हैं। जिसका फायदा राजनेता उठाते हैं।
(ii) राजनीति में महिलाओं की कम सहभागिता:- आधी आबादी महिलाओं की है  फिर भी राजनीति में महिला सांसद और विधायक की संख्या कम है। जो चिंता की बात है।
(iii) बढ़ता भ्रष्टाचार:- भारत में रिश्वतखोर का धंधा बढ़ता जा रहा है। यह लोकतंत्र के कार्यों में बाधा डालती है तथा लोगों को लोकतंत्र पर से विश्वास को कम करती है।
(iv) कम महिला साक्षरता दरः 2011 की जनगणना पर नजर डालें तो महिलाओं की साक्षरता दर 65% के करीब है। जो काफी कम है।
(v) न्याय में देरी:- भारत में न्यायिक प्रक्रिया बहुत धीमी है। लोगों को न्याय मिलने में देर लगती है। इसे लोकतांत्रिक प्रणाली पर लोगों का विश्वास कम होता है।
(vi) नक्सली आतंक:- देश में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां नक्सलियों का आतंक है। चुनी हुई सरकारों के समान ही नक्सली भी अपना शासन व्यवस्था चलाते हैं। जो लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है।

इस प्रकार लोकतांत्रिक शासन व्यवस्थाओं के समक्ष विस्तार की कई चुनौतियां हैं।

17. एक अर्थव्यवस्था में मुद्रा की भूमिका की विवेचना कीजिए?
उत्तर:- एक अर्थव्यवस्था में मुद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिसे निम्नलिखित रुप से देखा जा सकता है।
(i) वस्तु विनिमय की कठिनाइयों को दूर करता है:- मुद्रा के प्रयोग से वस्तु विनिमय प्रणाली की हर कठिनाइयां दूर हो गई है। वस्तु विनिमय प्रणाली में वस्तु के दोहरे संयोग की आवश्यक शर्त को मुद्रा ने खत्म कर दिया है।
(ii) पूंजी को गतिशीलता प्रदान करता है:- यह धन को उन व्यक्तियों के हाथों में सोंपती है जो व्यक्ति उसे सर्वोत्तम उपयोग में ला सकता है। इस प्रकार पूंजी की गतिशीलता में मुद्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(iii) आर्थिक क्रिया को आधार प्रदान करता है:- उत्पादक अपनी उत्पादित वस्तुओं को बेचकर उसे मुद्रा में बदल देता है और मुद्रा देकर दूसरी आवश्यक वस्तुएं खरीद लेता है। इस तरह मुद्रा आर्थिक क्रिया का आधार माना जाता है।
(iv) समाज की आर्थिक उन्नति की सूचक है:- मुद्रा समाज की आर्थिक उन्नति का सूचक होती है। आर्थिक विकास में मुद्रा का विशेष योगदान होता है। जिस देश की विदेशी मुद्रा अधिक होती है, वह देश समृद्ध समझा जाता है। यह मुद्रा के प्रयोग से ही संभव हो पाता है।
(v) श्रम विभाजन प्रणाली में प्रोत्साहन करता है:- मुद्रा के प्रयोग से श्रम विभाजन सरल हो गया है। यदि मुद्रा नहीं होता तो कोई भी व्यक्ति वस्तु विशेष के उत्पादन में दिलचस्पी नहीं लेता। मुद्रा के प्रयोग के कारण ही कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी किसी भी प्रकार का भी कार्य करने के लिए तैयार रहता है। क्योंकि उसे कार्य के बदले मुद्रा मिलती है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि एक अर्थव्यवस्था में मुद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

18. भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है, क्यों?
उत्तर:- सौर ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन है जो कभी न समाप्त होने वाला स्रोत है। भारत उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में अवस्थित होने के कारण सौर ऊर्जा की उत्पादन क्षमता तथा उपयोगिता की अधिक संभावना है।
• यहां वर्ष-पर्यंत सूर्य से प्रकाश मिलता है। साथ ही सूर्याताप दिन की अधिकांश अवधि तक प्राप्त होता है।
• इस कारण भारत के अधिकांश भाग में उच्च तापमान पाया जाता है।
• साथ ही भारत के कई क्षेत्रों में कुछ महीनों को छोड़कर वर्ष भर आकाश साफ रहता है।
• उत्तर भारत को छोड़कर दक्षिण भारत में वर्ष भर उच्च तापमान पाया जाता है।
• वहीं राजस्थान के मरुस्थलीय भागों में कुछ महीनों को छोड़कर वर्षभर आकाश साफ रहता है। साथ ही मरूस्थल के कारण तापमान उच्च रहता है

भारत में बढ़ती हुई जनसंख्या के साथ ऊर्जा आपूर्ति की मांग को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा एक अच्छा, सस्ता और वर्षभर उपलब्ध रहने वाला नवीकरणीय संसाधन है। अतः भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है।

19. मानचित्र के आधार पर चावल मुख्य और गौण उत्पादक राज्यों के नाम लिखें?

10th Model Set 1 Social Science in hindi, 10th jac board, social science model paper 2022, Class 10th Social Science Model Question Paper set 1, Class 10th Social Science Model Paper 2022,  Class 10th Social Science sample Paper, 10th Model Set 2022, jac 10th Model Set 2022, jac board exam 2022, jac board model paper 2022 class 10, jac board model paper 2021-22, class 10th Social Science, क्लास 10th सोशल सांइस सैंपल पेपर, क्लास 10th सोशल सांइस का पेपर, क्लास 10th सोशल सांइस माॅडल पेपर,
भारत में चावल उत्पादक क्षेत्र

उत्तर:– मुख्य चावल उत्पादक राज्य हैं- पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ, असम, ओडिसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु इत्यादि।
    जबकि चावल के गौण उत्पादक राज्य हैं- पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक इत्यादि।
_________________________________________

10th Model Set 2 Social Science in hindi | 10th jac board

? वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं. जिससे पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर notification पहुंच जाएगी.

—————————
• सुझाव और जानकारी इस E mail पर भेजें
dangimp10@gmail.com
——————————————————

इसे भी जानें

? सब्जेक्टिव Model Set 2
? सब्जेक्टिव Model Set 3 
? सब्जेक्टिव Model Set 4
? सब्जेक्टिव Model Set 5

? Objective Questions (mcqs) model set 1
Objective Questions (mcqs) model set 2
? Objective Questions (mcqs) model set 3
? Objective Questions (mcqs) model set 4
? Objective Questions (mcqs) model set 5

? class 10 geography 1st chapter
? class 10 geography 2nd chapter
? 10 economics 1st chapter mcq
? class 10 economics 2nd chapter questions answer
? class 10 history
? class 10 civics 1st chapter
? class 10 practical
? class 9th geography mcq
? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय
? रविवार की छुट्टी कब से शुरू हुई
? डाॅ• भीम राव आंबेडकर का जीवन परिचय

? khortha

इसे भी देखें

? class 10 Geo. प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
? class 10 geography biodiversity जैव विविधता
? binay tiwari khortha geetkar kar
class 10 economics
? भद्रकाली पर्यटक स्थल ईटखोरी
? रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं

—————————————————
10th Model Set 2 Social Science in hindi | 10th jac board

● jac board class 9 and Class 10  की जानकारी के लिए Google पर सर्च करें gyantarang
———————————————–

Note:- Class 9th. 10th का सामाजिक विज्ञान  से संबंधित • अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर, MCQs, objective questions, Model Question Paper etc.
• Gk
• खोरठा
• रोचक जानकारी
के लिए Google पर जाकर सर्च किजिए
gyantarang.com

10th Model Set 2 Social Science in hindi | 10th jac board, 10th Model Set 2 Social Science in hindi

2 thoughts on “10th Model Set 2 Social Science in hindi”

Leave a Comment