Social Science Model question 3 class 10th in hindi
Social Science Model question 3 class 10th में आप सभी का स्वागत है। ये माडल सेट बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
Class:- 10th
Subject:- Social Science (सामाजिक विज्ञान)
Model Set:- 3
Time-3Hrs
F.M.-80
सामान्य निर्देशः-
Also Read
- खोरठा के साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी की माँ की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई
- महामहिम ने देव कुमार की नई कृति “पावर ऑफ माइंडसेट” का किया विमोचन
- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
- खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती मनायी गयी लोहारबरवा में
- परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
- कुल प्रश्नों की संख्या 52 है। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रश्न 1 से 30 तक बहुविकल्पिय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्ना के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिये। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न संख्या 31 से 38 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न है। जिसमे से किन्ही 6 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। जिसमे से किन्ही 6 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।
- प्रश्न संख्या 47 से 52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। किन्हीं 4 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।
भाग-‘अ’ (Section-A)
बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) (1×30 = 30)
- “ईश्वर की मर्जी के अनुसार राष्ट्र ही मनुष्यों की प्राकृतिक इकाई थी।” यह कथन किसका है?
(A) मेत्सिनी (B) वॉल्टेयर (C) मैटरनिख (D) रुसो
उत्तर:- (A) मेत्सिनी
- फ्रांस में प्रथम विद्रोह कब हुआ था ?
(A) जुलाई 1830 (B) अगस्त 1830 (C) अक्टूबर 1830 (D) नवम्बर 1830
उत्तर:- (A) जुलाई 1830 - असहयोग आंदोलन के दौरान अवध में किसानों का नेतृत्व किसने किया?
(A) महात्मा गाँधी (B) जवाहरलाल नेहरू (C) बाबा रामचन्द्र (D) सरदार वल्लभ भाई पटेल
उत्तर:- (C) बाबा रामचन्द्र - “पूर्ण स्वराज” की मांग कांग्रेस के किस अधिवेशन में स्वीकार किया गया
(A) कलकत्ता अधिवेशन (B) नागपुर अधिवेशन (C) लाहौर अधिवेशन (D) लखनऊ अधिवेशन
उत्तर:- (C) लाहौर अधिवेशन - 1840 के दशक के मध्य में किस देश में किसी बीमारी के कारण आलू की फसल खराब हो गई तो लाखों लोग भुखमरी के कारण मौत के मुँह में चले गए!
(A) ब्रिटेन (B) आयरलैंड (C) अमेरिका (D) भारत
उत्तर:- (B) आयरलैंड - उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान ब्रिटेन में सर्वाधिक गतिशील उद्योग कौन-से थे?
(A) धातु और चीनी (B) कपास और चीनी (C) कपास और पेट्रोलियम (D) कपास और धातु
उत्तर:- (D) कपास और धातु - निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी अमेरिका के लोगों के लिए विनाशकारी साबित हुई?
(A) हैजा (B) चेचक (C) प्लेग (D) निमोनिया
उत्तर:- (B) चेचक - प्रिंटिंग प्रेस का अविष्कार किसने किया ?
(A) गुटेनबर्ग (B) कैकसटन (C) एम ओ हो (D) कितागावा उतामारो
उत्तर:- (A) गुटेनबर्ग - वे संसाधन जो किसी प्रदेश में विद्यमान होते हैं परन्तु इनका उपयोग उतना नहीं किया गया है, वे किस प्रकार के संसाधन माने जाते हैं?
(A) संभाव्य संसाधन (B) जैव संसाधन (C) नवीकरणीय संसाधन (D) राष्ट्रीय संसाधन
उत्तर:- (A) संभाव्य संसाधन - इनमें से कौन नवीकरण योग्य संसाधन है?
(A) चट्टान (B) खनिज (C) सौर उर्जा (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (C) सौर उर्जा - वन और बंजर भूमि जो सरकार, व्यक्ति और समुदायों के स्वामित्व में होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
(A) रक्षित वन (B) आरक्षित वन (c) पवित्र वन (D) अवर्गीकृत वन
उत्तर:- (D) अवर्गीकृत वन - राजस्थान के अलवर जिले के पांच गांव के लोगों ने 1200 हेक्टयर वन भूमि “भैरो देव डाकव सोंचुरी” घोषित कर दी। इसका क्या उद्देश्य है?
(A) खेती करना (B) वृक्षारोपण करना (C) शिकार पर रोक और बाहरी लोगों की घुसपैठ से वन्य जीवन को बचाना (D) बांघ बनाना
उत्तर:- (C) शिकार पर रोक और बाहरी लोगों की घुसपैठ से वन्य जीवन को बचाना - भारत में जल का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है।
(A) सिंचाई में (B) उद्योग में (C) घरेलू उपयोग में (D) व्यापार में
उत्तर:- (A) सिंचाई में - सुनहरा रेशा किस फसल को कहा जाता है?
(A) रबड़ (B) जुट (C) कपास (D) कॉफी
उत्तर:- (B) जुट - ब्राजील में झूम कृषि को किस नाम से जाना जाता है?
(A) मिल्पा (B) मसोले (C) रोका (D) लदांग
उत्तर:- (C) रोका - पवन और सौर उर्जा संसाधनों की बहुतायत इनमें से भारत के किस राज्य में सबसे अधिक पायी जाती है?
(A) झारखण्ड (B) राजस्थान (C) उत्तरप्रदेश (D) मध्य प्रदेश
उत्तर:- (B) राजस्थान - श्रीलंका में सिंहली भाषा को एकमात्र राजभाषा के रूप में घोषित कब किया गया?
(A) 1953 (B) 1955 (C) 1956 (D) 1958
उत्तर:- (C) 1956 - बेल्जियम में 1950 और 1960 के दशक में किन भाषा के बोलने वाले समूहों के बीच तनाब बढ़ने लगा ?
(A) फ्रेंच और डच (B) फ्रेंच और जर्मन (C) डच और जर्मन (D) फ्रेंच और सिंडली
उत्तर:- (A) फ्रेंच और डच - निम्नलिखित में किस प्रकार की शासन व्यवस्था में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार को कुछ खास करने का आदेश नहीं दे सकती?
(A) एकात्मक शासन व्यवस्था (B) संघीय शासन व्यवस्था (C) निरंकुश शासन व्यवस्था (D) इनमें से सभी
उत्तर:- (B) संघीय शासन व्यवस्था - निम्न में से कौन कार्यपालिका और विधायिका द्वारा बनाए गए कानूनों पर अंकुश रखता है?
(A) सांसद (B) राष्ट्रपति (C) न्यायपालिका (D) प्रधानमंत्री
उत्तर:- (C) न्यायपालिका - लोकतंत्र के एक बुनियादी सिद्धान्त के रूप में राजनीतिक शक्ति का स्त्रोत किसे माना गया है?
(A) संसद (B) जनता (C) राज्य (D) न्यायलय
उत्तर:- (B) जनता - किसने कहा है कि धर्म को कभी भी राजनीति से अलग नहीं किया जा सकता ?
(A) महात्मा गॉंधी (B) डा. भीमराव अम्बेडकर (C) स्वामी विवेकानंद (D) ज्योतिबा फुले
उत्तर:- (A) महात्मा गॉंधी - निम्नलिखित में से कौन सा राजनीतिक दल का कार्य नहीं है?
(A) चुनाव लड़ना (B) जनमत निर्माण करना (C) सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति करना (D) नीतियाँ और कार्यक्रम तैयार करना
उत्तर:- (C) सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति करना - भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः किस क्षेत्र में दिखाई देती है?
(A) सेवा क्षेत्र (B) संगठित क्षेत्र (C) कृषि क्षेत्र (D) सार्वजनिक क्षेत्र
उत्तर:- (C) कृषि क्षेत्र - विभिन्न देशों के बाजारों को जोड़ने या एकीकरण में निम्न में से कौन सहायक होता है?
(A) बैंक (B) विदेशी व्यापार (C) उद्योग (D) कृषि
उत्तर:- (B) विदेशी व्यापार - निम्नांकित में से किसे औसत आय भी कहा जाता है?
(A) राष्ट्रीय आय (B) प्रति व्यक्ति आय (C) कुल आय (D) इनमें से सभी
उत्तर:- (B) प्रति व्यक्ति आय - भारत के समस्त व्यापारिक बैंकों की कार्यप्रणाली के निरीक्षण का कार्य कौन करता है?
(A) भारत सरकार (B) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (C) विश्व बैंक (D) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
उत्तर:- (B) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया - घरेलू अर्थव्यवस्था और विश्व अर्थव्यवस्था को जोड़ना कहलाता है.
(A) वैश्वीकरण (B) राष्ट्रीयकरण (C) उदारीकरण (D) निजीकरण
उत्तर:- (A) वैश्वीकरण - किसी भी सामान के पैकेट में लिखे गये MRP (एम आर पी) का पूर्ण अर्थ है?
(A) न्यूनतम खुदरा मूल्य (B) अधिकतम खुदरा मूल्य ( C) न्यूनतम समर्थन मूल्य (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (B) अधिकतम खुदरा मूल्य - मुद्रा का प्राथमिक कार्य है-
(A) मूल्य का हस्तांतरण (B) मूल्य का संचय (C) विलंबित भुगतान का मान (D) विनिमय का माध्यम
उत्तर:- (D) विनिमय का माध्यम
SECTION-B अति लघुउनरीच प्रश्न
किन्हीं 06 प्रश्नों के उत्तर दें 2×6 = 12
- राष्ट्रवाद क्या है?
उत्तर:- राष्ट्रवाद किसी राष्ट्र की सामूहिक पहचान होती है जो लोगों को एक समूह, इतिहास, परंपरा, भाषा, जातीयता और संस्कृति के आधार पर स्वयं को एकीकृत करती है। - कॉर्न लॉ क्या है?
उत्तर:- ब्रिटिश संसद द्वारा 19 वीं शताब्दी में भु स्वामियों के हितों की रक्षा के लिए कानून बनाया गया था जिसे कॉर्न लॉ कहा जाता है। - जैव संसाधन किसे कहते है?
उत्तर:- वैसे संसाधन जिसमें जीवन व्याप्त होता है उसे जैव संसाधन कहते हैं। जैसे- मनुष्य, पशु, वनस्पति इत्यादि। - खरीफ फसल किसे कहते हैं?
उत्तर:- वर्षा ऋतु के प्रारंभ के साथ बोई जाती है तथा शीत ऋतु के प्रारंभ के साथ काट ली जाती है, उसे खरीफ फसल कहते हैं। - समवती सूची क्या है?
उत्तर:- विषयों की ऐसी सूची जिस पर कानून बनाने का अधिकार राज्य तथा केंद्र सरकार दोनों को प्राप्त होता है, परंतु दोनों सरकारों में टकराव होने की स्थिति में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून ही मान्य होता है। इसमें कुल 47 विषय शामिल है। - लैंगिक असमानता किसे कहते हैं?
उत्तर:- जब पुरूषों और महिलाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव किया जाता है तो उसे लैंगिक असमानता कहते हैं। - राष्ट्रीय आय से आप क्या समझाते हैं?
उत्तर:- राष्ट्रीय आय से तात्पर्य किसी देश में एक निश्चित अवधि (सामान्यतः एक वर्ष) के दौरान उत्पन्न की गई सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक मूल्य से है। इसमें देश के नागरिकों द्वारा देश के भीतर और बाहर अर्जित आय शामिल होती है। - शिशु मृत्यु दर क्या है?
उत्तर:- शिशु मृत्यु दर वह दर है, जिसमें एक वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु की संख्या को प्रति 1000 जीवित जन्म पर व्यक्त किया जाता है।
SECTION-C लघु उत्तरीय प्रश्न
किन्हीं छः प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में हैं 3×6 = 18
- मारीआन और जर्मेनिया कौन थे? जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया उसका क्या महत्व था?
उत्तर:- फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कलाकारों ने स्वतंत्रता, न्याय और गणतंत्र जैसे विचारों को व्यक्त करने के लिए नारी रूपकों का प्रयोग किया। फ्रांस में उसे लोकप्रिय ईसाई नाम मारिआन दिया गया जिसे स्वतंत्रता और गणतंत्र के प्रतीक लाल टोपी, तिरंगा और कलगी के साथ दर्शाया गया और उसकी प्रतिमाएं सार्वजनिक चौकों पर लगाई गई, मारीआन की छवि को सिक्के और डाक टिकटों पर अंकित की गई ताकि लोगों को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे।
इसी तरह जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई जर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनती है, क्योंकि जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है। - “अफ्रीका में रिंडरपेस्ट का आना ” के प्रभाव की व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिप्पणी लिखें?
उत्तर:- रिंडरपेस्ट मवेशियों में प्लेग की भांति फैलने वाली एक खतरनाक बीमारी थी जो 1890 के दशक में अफ्रीका में बड़े पैमाने पर फैल गई थी। इस बीमारी ने हजारों लोगों के भाग्य को बदल कर रख दिया। अफ्रीका महादेश के पूर्वी हिस्से से महाद्वीप में प्रवेश करने वाली ब्रिटिश आधिपत्य वाले एशियाई देशों के जानवरों के द्वारा यह बीमारी यहां पहुंची थी। लगभग 5 वर्षों में अफ्रीका के 90% पशु इस बीमारी से मारे गए पशुओं के मारे जाने पर अपनी सत्ता को मजबूत करने तथा अफ्रीका वासियों को श्रम बाजार में धकेलने के लिए वहां के पूंजीपतियों ने उनके बचे खुचे पशुओं को भी अपने कब्जे में ले लिया, इस प्रकार अफ्रीकी लोगों को दास अथवा गुलाम बनाने के भरपूर मौके उपलब्ध हो गए। - भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव का वर्णन करें?
उत्तर:- भारत के अधिकांश जनता जीविका – निर्वहन के लिए कृषि पर निर्भर है। सरकार के द्वारा भारतीय कृषि का वैश्वीकरण किया गया है। भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव निम्न है।
(i) कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि तकनीक जैसे यंत्र का प्रयोग होने लगा जिससे फसलों के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है।
(ii) भारत में कृषि के साथ-साथ व्यापारिक कृषि का तेजी से विकास हुआ है। आज भारतीय किसान व्यापारिक फसलों के उत्पादन पर अत्यधिक बल देते हैं। जिससे उन्हें अधिक लाभ की प्राप्ति हो रही है।
(iii) हरित क्रांति के आगमन से उन्नत किस्म के बीज का प्रयोग हो रहा है जिससे उनकी गुणवत्ता में वृद्धि हुई है, अधिक उत्पादन हो रहा है और अधिक मूल्य की प्राप्ति हो रही है।
(iv) वैश्वीकरण के कारण भारतीय कृषि उत्पादों का निर्यात भी हो रहा है जिससे विदेशी व्यापार में भारत का योगदान में वृद्धि हुई है।
वैश्वीकरण के कारण बड़े किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हुआ है एवं छोटे किसानों को वैश्वीकरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। - हमें खनिजों के संरक्षण की क्यों आवश्यकता है?
उत्तर:- खनिजों का संरक्षण इस लिए आवश्यक है क्योंकि
(i) खनिजों के बिना विकास संभव नहीं है।
(ii) खनिजों को बनने में लाखों साल लग जाते हैं।
(iii) खनिजों का भंडार सीमित है एक बार उपयोग करने के उपरांत उसे दोबारा नहीं पाया जा सकता।
(iv) खनिजों का वितरण असमान है। कहीं कोयला है तो लोहा नहीं और कहीं कुछ भी नहीं। - श्रीलंका में सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था के बारे में चर्चा करें।
उत्तर:- श्रीलंका में सिंहली बहुसंख्यक और तमिल अल्पसंख्यक है। श्रीलंका के बहुसंख्यक समुदाय अर्थात सिंहली समुदाय ने अपनी बहू संख्या के बल पर प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया और इसके लिए निम्नलिखित कदम उठाए-
(i) तमिल भाषा की अवहेलना करते हुए सिंहली भाषा को देश की एकमात्र राजभाषा घोषित किया।
(ii) विश्वविद्यालय तथा सरकारी नौकरियों में सिंहलियो को प्राथमिकता दी गई।
(iii) बौद्ध धर्म को सरकारी संरक्षण दिया गया।
उपर्युक्त सत्ता विभाजन के परिणाम स्वरूप श्रीलंका में तमिल समुदाय और सिंहली समुदायों के बीच तनाव फैलने लगा और दोनों समुदायों के बीच संबंध बिगड़ते चले गए। - लोकतंत्र में राजनीतिक दल का होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:- राजनीतिक दल लोकतंत्र की आधारशिला है। बिना राजनीतिक दल के लोकतंत्र की कल्पना भी नहीं कर सकते। जिन देशों में राजनीतिक दलों को काम करने की स्वतंत्रता नहीं रहती, वहां के नागरिकों को भी कोई स्वतंत्रता नहीं मिलती। इसी आधार पर राजनीतिक दल को ‘लोकतंत्र का प्राण” कहा जाता है। लोकतंत्र के अंतर्गत राजनीतिक दलों को सरकार का अभिन्न अंग माना जाता है। लोकतंत्र शासन की वह पद्धति है जिसका शासन जनता के चुने हुए प्रतिनिधि द्वारा होता है। राजनीतिक दल प्रतिनिधियों के निर्वाचन में मुख्य रूप से भाग लेते हैं। राजनीतिक दल लोकतांत्रिक शासन को व्यवहारिक रूप प्रदान करते हैं। राजनीतिक दल ही जनता को राजनीतिक प्रशिक्षण देते हैं। राजनीतिक दल निरंकुश शासन से लोगों की रक्षा तो करते हैं साथ ही शासन को बहुमत के अनुकूल बनाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। राजनीतिक दल लोकतंत्र में शिक्षा का मुख्य साधन है जिससे जनता में राजनीतिक जागरुकता पैदा होती है। स्पष्ट है कि लोकतंत्र की रक्षा का उत्तरदायित्व राजनीतिक दलों पर होता है। - विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:- बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा परिसंपत्तियों जैसे भूमि, भवन, मशीन तथा अन्य उपकरणों की खरीद व्यय में की गई मुद्रा को विदेशी निवेश कहा जाता है। सरकार अपने देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करती है, क्योंकि इससे देश की आय एवं रोजगार में वृद्धि होती है। इसके विपरीत विदेशी व्यापार वह प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत उत्पादित माल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए पहुंचाया जाता है। इसके अंतर्गत आयात एवं निर्यात दोनों ही होता है। किसी भी देश का यह प्रयास होता है कि विदेशी व्यापार के अंतर्गत निर्यात बड़े और आयात कम हो। इससे विदेशी मुद्रा में वृद्धि होती है। - विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख उद्देश्य लिखें?
उत्तर:- विश्व व्यापार संगठन की स्थापना में संयुक्त राष्ट्र संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए की गई है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड जेनेवा में है। इसके प्रमुख उद्देश्य-
(i) विश्व व्यापार संगठन देशों के बीच व्यापार के समान रूप से विकास में मदद करता है।
(ii) आर्थिक विकास और रोजगार में वृद्धि, वैश्विक व्यापार को बढ़ाकर उत्पादन, रोजगार और आय में वृद्धि करना।
(iii) सतत विकास को प्रोत्साहन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ संसाधनों के उचित उपयोग पर बल देना।
SECTION-D दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दें 5×4 = 20
47. जर्मनी की एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन करें
उत्तर:- (i) राष्ट्रवादी भावनाएं मध्यवर्गीय जर्मन लोगों में काफी व्याप्त थी और उन्होंने 1848 में जर्मन महासंघ के विभिन्न इलाकों को जोड़कर एक निर्वाचित संसद द्वारा शासित राष्ट्र- राज्य बनाने का प्रयास किया था।
(ii) लेकिन राष्ट्र निर्माण की यह उदारवादी पहल को राजशाही और फौज की ताकत ने मिलकर दबा दी। उनका प्रशा के बड़े भू – स्वामियों ने भी समर्थन किया।
(iii) तत्पश्चात प्रशा के राष्ट्रीय एकीकरण के लिए प्रशा के प्रमुख मंत्री बिस्मार्क ने आंदोलन का नेतृत्व किया।
(iv) आटो वॉन बिस्मार्क ने इस आंदोलन में प्रशा की सेना और नौकरशाही की मदद ली।
(v) 7 वर्ष के दौरान ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और फ्रांस से 3 युद्धों में प्रशा की जीत हुई और एकीकरण की प्रक्रिया पूरी हुई।
(vi) जनवरी 1871 में वायसराय में हुए एक समारोह में प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया।
- मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्रवाद के विकास में क्या मदद की है वर्णन करें?
उत्तर:- भारत में राष्ट्रवाद की भावना को फैलाने में मुद्रण संस्कृति ने बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया जो इस प्रकार है –
(i) अंग्रेजी काल में ब्रिटिश लेखकों ने अनेक ऐसी पुस्तकों की रचना की, जो राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत थी।
(ii) बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनंदमठ” ने लोगों में देश प्रेम की भावना का संचार किया। ‘वंदे मातरम” गीत भारत के कोने कोने में गूंजने लगा।
(iii) भारतीय समाचार पत्रों ने भी राष्ट्रीय आंदोलन के लिए उचित वातावरण तैयार किया। अमृत बाजार पत्रिका, केसरी, मराठा, हिंदू तथा बांबे समाचार पत्रों में छपने वाले लेख राष्ट्र – प्रेम से ओतप्रोत होते थे।
(iv) भारतीय देशी भाषाओं में छपी सामग्री से भारतीय लोगों में आधुनिक वित्तीय, सामाजिक और राजनीतिक विचारों का प्रचार प्रसार किया और संपूर्ण भारत में जागृति पैदा की।
(v) मुद्रण संस्कृति के माध्यम से अंग्रेजी प्रशासन की शोषण पूर्ण गलत नीतियों और उनके दावों को उजागर करने में सहायता मिली।
(vi) मुद्रण संस्कृति ने भारत के एक कोने में रह रहे लोगों से संबंधित खबरों को दूसरे क्षेत्र में रह रहे लोगों तक पहुंचाया और सर्व भारत की पहचान को विकसित किया।
(vii) प्रेस के माध्यम से राष्ट्रीय वादियों के लिए अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाना आसान हो गया।
(viii) यह एक शक्तिशाली माध्यम बन गया जिससे राष्ट्रवादी भारतीय देशभक्ति की भावनाओं का प्रसार, आधुनिक आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों का प्रचार तथा जनसाधारण में जागृत करने में मदद की। - कपास की खेती के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाओं का वर्णन करें एवं प्रमुख उत्पादक राज्यों को लिखें?
उत्तर:- कपास उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान आता है भारत कपास के पौधों का मूल स्थान माना जाता है।दक्कन के पठार के क्षेत्र में कपास का मुख्य उत्पादन किया जाता है।
कपास के उत्पादन के लिए एक खास भौगोलिक दशा होनी चाहिए।
(i) मृदा – कपास के उत्पादन के लिए काली मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस मिट्टी में सिंचाई की आवश्यकता बहुत कम होती है क्योंकि यह मिट्टी बहुत ही उपजाऊ होती है।
(ii) जलवायु- कपास उत्पादन के लिए उष्ण या समशीतोष्ण जलवायु जिसमें ग्रीष्मकालीन तापमान 25°C और 50CM से 100CM वर्षा की आवश्यकता होती है। कम वर्षा में सिंचाई की आवश्यकता करनी पड़ती है। साथ ही वर्ष में 210 दिन खुली साफ धूप की आवश्यकता पड़ती है।
(iii) कपास की ढेढियों तोड़ने और उनसे कपास निकालने के लिए सस्ते एवं कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होती है।
भारत में कपास के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं- गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, एवं हरियाणा। - भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंकों की गतिविधियों पर किस तरह से नजर रखता है, यह जरुरी क्यों है?
उत्तर:- भारत में बैंकों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की गई है, जो निम्न प्रकार से बैंकों पर नजर रखता है
(i) व्यावसायिक बैंकों को अपने नकद रिज़वों का एक भाग भारतीय रिज़र्व बैंक के पास रखना आवश्यक होता है। बैंक जनता से जो जमा प्राप्त करते हैं, उनमें से एक न्यूनतम नकद शेष रखते हैं। यह राशि कुल राशि का 15% से कम नहीं होनी चाहिए।
(ii) भारतीय रिज़र्व बैंक यह भी नज़र रखता है कि बैंक न केवल लाभ कमाने वाले व्यवसायों और व्यापारियों को बल्कि छोटे किसानों, लघु उद्यमियों, छोटे कर्जदारों आदि को भी ऋण प्रदान करे।
(iii) समय-समय पर बैंकों को आर.बी.आई. को यह जानकारी भी देनी पड़ती है कि वे कितना और किन को ऋण दे रहे हैं और उनकी ब्याज की दरें क्या हैं।
यह विशेषकर छोटे जमाकर्ताओं, किसानों, लघु उद्यमियों, छोटे कर्जदारों आदि को संरक्षण देने के लिए ज़रूरी है - लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैद्य सरकार की गठन करता है? उत्तर:- लोकतंत्र निम्न प्रकार से लोगों के प्रति जवाबदेही उत्तरदायी होने के साथ-साथ एक वैधानिक सरकार है: (i) लोकतंत्र जवाबदेही प्रकार की सरकार होती है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी प्रबुद्ध नागरिक यह जानता है कि वे अपने ऊपर शासन करने वाले को अपने प्रतिनिधियों को चुने। वे शासनकाल में उनके कार्यकलापों तथा नीतियों के लिए उनसे पूछताछ कर सकें।(ii) यह तभी संभव होता है जबकि लोकतांत्रिक सरकार में नागरिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग ले सकें। सरकार के निर्णय सभी को प्रभावित करते हैं। इस प्रकार से लोकतंत्र का मौलिक परिणाम यह होता है कि यह ऐसी सरकार नागरिकों को प्रदान करती है जो नागरिकों के प्रति उत्तरदायी होती है। (iii) लोकतंत्र एक जिम्मेदार सरकार होती है। यह अपने देश के लोगों के प्रति जिम्मेदार होती है। यह अपने नागरिकों की राय, आवश्यकताओं एवं उम्मीदवारों की परवाह करती है (iv) लोकतंत्र वैधानिक सरकार होती है क्योंकि अपने कार्यकाल के उपरान्त जो प्रायः चार या पांच वर्ष का होता है लोगों के सामने भविष्य में कार्य करने के लिए उनको स्वीकृति लेती है। वे मतदान द्वारा अथवा ई.वी.एम. के बटन दबाकर अपनी राय प्रकट करते हैं। चुनाव के पश्चात् जिस दल या राजनैतिक दलों के समूह या मोर्चे को बहुमत मिलता है वह ही सरकार का गठन करते हैं। चुनाव के पश्चात् सरकार संविधान के अनुसार कार्य करती है।
- दिये गये भारत के मानचित्र पर विशाखापट्टनम, काली मृदा का क्षेत्र, भाखड़ा-नांगल नदी परियोजना, नरोरा आण्विक ऊर्जा केंद्र और जमशेदपुर लौह इस्पात कारखाना को दर्शाएं।
उत्तर:-

अपना सुझाव मुझे इस email पर दें ताकि अगली पोस्ट को और भी बनाया जा सके।
skumarigrd85@gmail.com
••••••••••••••••••••
इसे भी जानें
class 10th से संबंधित जानकारी यहाँ पर देख सकते हैं
Jac board class 10th
? सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन बैंक 2009 से 2020 तक के प्रश्न
?10th Science Practcal Model question answer
Class 10th Economics
? chapter 1 विकास से question answer
? chapter 1 विकास से Quiz क्वेश्चन
? chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक से question answer
? chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक से Quiz के क्वेश्चन
? chapter 3 मुद्रा और साख से Quiz
? chapter 3 मुद्रा और साख से question answer
अर्थशास्त्र
फ़ाइनेंशियल सॉफ़्टवेयर
Class 10th Geography
chapter 1 संसाधन एवं विकास question answer
chapter 1 संसाधन एवं विकास Quiz के क्वेश्चन
chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन से question answer
chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन से Quiz के क्वेश्चन
chapter 3 जल संसाधन से question answer
chapter 3 जल संसाधन से Quiz के क्वेश्चन
chapter 4 कृषि से mcq Quiz
Chapter 5 खनिज एवं ऊर्जा संसाधन mcq
Chapter 6 विनिर्माण उद्योग mcq
Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के जीवन रेखा MCQ
Class 10 History
? chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद से Quiz
? chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? chapter इंडो चाइना में राष्ट्रवाद Quiz
? chapter 2 भारत में राष्ट्रवाद से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? chapter 2. भारत में राष्ट्रवाद से Quiz
? chapter 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? chapter 4 औद्योगीकरण का युग से प्रश्न उत्तर
? chapter 5 मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया से प्रश्न उत्तर
Chapter 3. भूमंडलीकृत विश्व का बनना MCQs
Chapter 4. औद्योगिकरण का युग MCQs
Chapter 5. मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनियां MCQs
Class 10 Civics
? Chapter 1 सत्ता की साझेदारी से quiz
? Chapter 2 संघवाद से quiz
? Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता quiz
others
? हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय
? जम्मू कश्मीर का इतिहास
? भारत के कागज नोटों का इतिहास और वर्तमान
? हमारे शरीर के महत्वपूर्ण पोषक तत्व
? चट्टानों के प्रकार
इतिहास
Video देखें
? Geography chapter 1 सतत पोषणीय विकास क्या है
? Geography संसाधन नियोजन क्या है
? Geography जैव विविधता क्या है
? Economics विकास का क्या अभिप्राय है
? Economics मानव विकास रिपोर्ट क्या है
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? विश्व के new 7 wonder
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ एवं महत्व

















