consumer Rights mcq 10th class economics
Class:- 10th. Economics
उपभोक्ता अधिकार (consumer Rights)
MCQs
consumer Rights mcq 10th class economics विषय से क्विज के क्वेश्चन देखेंगे। सबसे पहले महत्वपूर्ण शब्दावली देखिए, उसके बाद MCQs.
Also Read
- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
- मकर संक्रांति महोत्सव में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो
- Social Science Model question 3 class 10th in hindi
- खोरठा के आदिकवि श्रीनिवास पानुरी की 105वीं जयंती मनायी गयी लोहारबरवा में
- खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती लोहारबरवा बरवाअड्डा धनबाद में
पारिभाषिक शब्दावली
उपभोक्ता :- ऐसा व्यक्ति जो वस्तु की पूरी कीमत देकर उसे खरीदता है।
उत्पादक :- ऐसा व्यक्ति जो बाजार में बेचने के लिए वस्तुओं का उत्पादन करता है।
उपभोग :- वस्तु की पूरी कीमत देकर किसी उपभोक्ता द्वारा उसका प्रयोग करना उपभोग कहलाता है।
उत्पादन :- वस्तुओं को बाजार के लिए उत्पन्न करना उत्पादन कहलाता है।
फुटकर विक्रेता :- काफी कम मात्रा में वस्तुओं की बिक्री करने वाले को फुटकर विक्रेता कहते हैं।
उपभोक्ता इंटरनेशनल :- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता न्यायालय।
राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग :- देश में उपभोक्ता को शोषण से बचाने के लिए स्थापित उपभोक्ता अदालत।
राज्य उपभोक्ता आयोग :- राज्य में उपभोक्ता को शोषण से बचाने के लिए स्थापित अदालत।
जिला मंच :- जिले में उपभोक्ता को शोषण से बचाने के लिए स्थापित अदालत।
मानकीकरण :- उत्पादों की गुणवत्ता देखकर उनके लिए मानक निर्धारित करना।
आई.एस.आई :- उत्पादों की गुणवता की पहचान करवाने वाला भारतीय मानक संस्थान।
उपभोक्ता शोषण :- उपभोक्ता को मिलावटी वस्तु देना, वस्तु की अधिक कीमत लेना, घटिया वस्तु देना उपभोक्ता शोषण कहलाता है।
उपभोक्ता शोषण के रूप– कम तोलना, कम मापना, मिलावट करना, अधिक कीमत लेना, नकली माल, घटिया सामान, अधूरी जानकारी, इत्यादि।
उपभोक्ता शोषण के कारण :- सीमित सूचना, अशिक्षा, अज्ञानता, सीमित पूर्ति, प्रतियोगिता का अभाव, स्वार्थी सोच।
रैल्फ नाडर– इनको उपभोक्ता आन्दोलन के जन्मदाता के में जाना जाता है।
उपभोक्ता अधिकार :- उपभोक्ताओं के ऐसे अधिकार जिन्हें कानून के अनुसार व्यापारी समुदाय को ध्यान में रखना होता है।
मिलावटः– मिलावट से हमारा अभिप्राय उस प्रक्रिया से है जिसमें मंहगी वस्तु व सस्ती वस्तु को मिलाकर उपभोक्ता को ठगा जाता है।
जमाखोरी :- वस्तुओं को भविष्य में ऊँची कीमतों पर बेचने हेतु व्यापारियों द्वारा गैर-कानूनी ढंग से गोदामों में उनका संग्रह करना जमाखोरी कहलाता है।
बी. आई. एस– यह एक ऐसी संस्था है जो विभिन्न उत्पादकों के लिए मानक निर्धारित करती है एवं उन्हें लागू करवाती है। यह मानक औद्योगिक और उपभोक्ता वस्तुओं के लिए प्रयुक्त होता है।
आई.एस.ओ– मानकीकरण की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था, जिसका मुख्यालय जेनेवा में है।
उपभोक्ता आन्दोलन– उपभोक्ता आन्दोलन सबसे पहले दूसरे विश्व युद्ध के बाद इंग्लैण्ड में शुरू हुआ था, परन्तु उपभोक्ता अधिकारों के विषय में सबसे पहली घोषणा 1962 ई० में सयुंक्त राज्य अमेरिका में की गई। इसमें उपभोक्ता के चार मूल अधिकारों को मान्यता दी गयी।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम– उपभोक्ता संरक्षण अधिनयम 1986 ई० में बनाया गया। इस कानून के द्वारा जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता के हितों की रक्षा करने तथा उनके झगड़ों को निपटाने के लिए कुछ समितियाँ बनाई जा सकती हैं।
सीमित प्रतिस्पर्धा – जब कोई एक उत्पादक या उत्पादक समूह किसी वस्तु के उत्पादन और वितरण पर अपना एकाधि कार रखते हैं, तब यह सम्भावना होती है।
उपभोक्ता संरक्षण – उपभोक्ता को व्यवसायियों के शोषण से बचाना।
एगमार्क – इसका प्रयोग कृषि उत्पादों की गुणवता को प्रमाणित करता है।
अब MCQs देखिए
Results
#1. उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम COPRA कब बनाया गया?
उत्तर:- 1986
#2. अंतर्राष्ट्रीय खाद्य सामग्री के मानक निर्धारक संस्था की स्थापना कब हुई?
उत्तर:- 1963
#3. MRP का पूर्ण अर्थ है?
उत्तर:- अधिकतम खुदरा मूल्य
#4. जागो ग्राहक जागो एक नारा है?
उत्तर:- उपभोक्ता जागरण
#5. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत कौन शिकायत कर सकता है?
उत्तर:- उपभोक्ता
#6. उपभोक्ता अधिकार क्या है?
उत्तर:- अपने अधिकार प्राप्त करना
#7. उपभोक्ता को जानकारी लेना चाहिए किसी वस्तु के…
उत्तर:- उपरोक्त तीनों
#8. सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित किया गया?
उत्तर:- अक्टूबर 2005
#9. सामान खरीदने समय हमें प्राप्त करना है?
उत्तर:- उपरोक्त सभी
#10. खाद्य पदार्थों कि गुणवत्ता हेतु किस निशान का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:- एगमार्क
#11. उपभोक्ता अधिकारों की घोषणा सर्वप्रथम किस देश में हुई?
उत्तर:- संयुक्त राज्य अमेरिका
#12. राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग से असंतुष्ट उपभोक्ता आदेश के कितने दिनों के अंदर उच्चतम न्यायालय में अपील कर सकता है?
उत्तर:- 30 दिन
#13. बाजार में उपभोक्ता का शोषण किन रूप में होता है?
उत्तर:- उपरोक्त सभी
#14. वह प्रक्रिया जिसमें किसी खाद्यपदार्थ की गुणवत्ता को किसी अन्य पदार्थ की मिलावट के माध्यम से कम किया जाता है?
उत्तर:- मिलावट
#15. हॉलमार्क लोगो किस वस्तु पर लगाया जाता है?
उत्तर:- सोने का आभूषण
#16. निम्नलिखित में से कौन सार्वजनिक सेवाओं के अंतर्गत आता है?
उत्तर:- डाक सेवाएं
#17. जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए किन बातों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:- उपरोक्त सभी
#18. निम्नलिखित में से कौन सी उपभोक्ता विवाद निवारण एजेंसियां है?
उत्तर:- राज्य आयोग
#19. जिलास्तर कि अदालतों में कितनी राशि तक के मुकदमों कि सुनवाई होती है?
उत्तर:- 20 लाख रूपये
#20. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 24 दिसम्बर
#21. उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने के लिए आवेदन शुल्क कितना लगता है?
उत्तर:- शुल्क नहीं लगता
#22. निम्नलिखित में से कौन सा भारत में मानकीकरण प्रमाण पत्र प्रदान नहीं करता है?
उत्तर:- कोपरा
#23. उपभोक्ता आंदोलन कब प्रारम्भ हुआ?
उत्तर:- 1960
#24. क्या बिल प्राप्त करना उपभोक्ता का अधिकार है?
उत्तर:- हां
#25. हमारे देश में कितने उपभोक्ता संगठन है?
उत्तर:- 700 से अधिक
इसी प्रकार की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं ताकि पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी
अपना सुझाव मुझे इस email पर दें ताकि अगली पोस्ट को और भी बनाया जा सके।
skumarigrd85@gmail.com
••••••••••••••••••••
इसे भी जानें
class 10th से संबंधित जानकारी यहाँ पर देख सकते हैं
Jac board class 10th
? सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन बैंक 2009 से 2020 तक के प्रश्न
?10th Science Practcal Model question answer
Class 10th Economics
? chapter 1 विकास से question answer
? chapter 1 विकास से Quiz क्वेश्चन
? chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक से question answer
? chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक से Quiz के क्वेश्चन
? chapter 3 मुद्रा और साख से Quiz
? chapter 3 मुद्रा और साख से question answer
Class 10th Geography
chapter 1 संसाधन एवं विकास question answer
chapter 1 संसाधन एवं विकास Quiz के क्वेश्चन
chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन से question answer
chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन से Quiz के क्वेश्चन
chapter 3 जल संसाधन से question answer
chapter 3 जल संसाधन से Quiz के क्वेश्चन
chapter 4 कृषि से mcq Quiz
Chapter 5 खनिज एवं ऊर्जा संसाधन mcq
Chapter 6 विनिर्माण उद्योग mcq
Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के जीवन रेखा MCQ
Class 10 History
? chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद से Quiz
? chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? chapter इंडो चाइना में राष्ट्रवाद Quiz
? chapter 2 भारत में राष्ट्रवाद से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? chapter 2. भारत में राष्ट्रवाद से Quiz
? chapter 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? chapter 4 औद्योगीकरण का युग से प्रश्न उत्तर
? chapter 5 मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया से प्रश्न उत्तर
Chapter 3. भूमंडलीकृत विश्व का बनना MCQs
Chapter 4. औद्योगिकरण का युग MCQs
Chapter 5. मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनियां MCQs
Class 10 Civics
? Chapter 1 सत्ता की साझेदारी से quiz
? Chapter 2 संघवाद से quiz
? Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता quiz
others
? हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय
? जम्मू कश्मीर का इतिहास
? भारत के कागज नोटों का इतिहास और वर्तमान
? हमारे शरीर के महत्वपूर्ण पोषक तत्व
? चट्टानों के प्रकार
Video देखें
? Geography chapter 1 सतत पोषणीय विकास क्या है
? Geography संसाधन नियोजन क्या है
? Geography जैव विविधता क्या है
? Economics विकास का क्या अभिप्राय है
? Economics मानव विकास रिपोर्ट क्या है
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? विश्व के new 7 wonder
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ एवं महत्व


















