Model Paper class 10th 2023 jac board set 1

Model Paper class 10th 2023 jac board set 1

Model Paper class 10th 2023 jac board में सामाजिक विज्ञान का set 1 के तहत सभी प्रश्नों का उत्तर जान सकते हैं. ये प्रश्न सब्जेक्टिव अर्थात विषयनिष्ठ रूप में है. जैसाकि मालूम हो कि बोर्ड में एक विषय से 40-40 अंक के दो परीक्षा होनी है. पहले भाग में पुरे विषय से 40 अंकों का आब्जेक्टिव (बहुविकल्प) प्रश्न होगा जो OMR Sheet पर होगा. जबकि दुसरे भाग में 40 अंकों का विषयनिष्ठ (सब्जेक्टिव) प्रश्न होंगे. इसके तहत अतिलघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय और दीर्घउत्तरीय प्रश्न होंगे. जो एक अंक, तीन अंक और पांच अंक के होंगे. ये प्रश्न जैक बोर्ड एक्जाम के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं.

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची (झारखंड)
माध्यमिक परीक्षा- 2023

मॉडल प्रश्न-पत्र:-  1 (सब्जेक्टिव)

वर्ग- 10
विषय- सामाजिक विज्ञान
पुर्णांक 40
समय- 1:30 घंटे

सामान्य निर्देश – ( General Instruction)

> परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
> कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।
>  प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघुतरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
> प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघुतरीय प्रश्न है। इनमें से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।
> प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घउत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।

अतिलघूउत्तरीय प्रश्न : किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें

1. वियना सम्मलेन की मेजबानी किसने की थी?
उत्तर:- वियना सम्मेलन की मेजबानी आस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मेटरनिख ने की थी.

2. भारत में प्रथम आधुनिक वस्त्र मिल कब और कहाँ स्थापित की गई थी?
उत्तर:- भारत में प्रथम आधुनिक वस्त्र मिल1854 में मुम्बई में स्थापित की गई थी.

3. खरीफ फसल किसे कहते हैं?
उत्तर:- जिस फसल को वर्षा ऋतु के प्रारंभ (जून-जूलाई) के साथ बोई जाती है तथा शीत ऋतु के प्रारंभ (अक्टूबर-नवंबर) में फसल की कटाई की जाती है. उसे खरीफ फसल कहते हैं. जैसे- चावल, कपास, अरहर, ज्वार-बाजरा इत्यादि.

4. लोकतंत्र की कोई दो चुनौतियों को लिखें।
उत्तर:- लोकतंत्र की दो चुनौतियां
(I) महिलाओं एवं अल्पसंख्यक समुहों की भागेदारी सुनिश्चित करना.
(II) स्थानीय सरकारों को अधिक अधिक संपन्न बनाना.

5. समवर्ती सूची के अंतर्गत कौन-कौन से विषय आते हैं?
उत्तर:- समवर्ती सूची के अंतर्गत वर्तमान में 52 विषय शामिल किये गये हैं. जैसे- शिक्षा, विवाह, जनसंख्या नियंत्रण, वन, समाचार पत्र, श्रम कल्याण, कारखानें इत्यादि.

6. मुद्रा को विनिमय का माध्यम क्यों कहा जाता है?
उत्तर:- मुद्रा का प्रमुख कार्य वस्तु की खरीद विक्री अर्थात विनमय का माध्यम होना है. वस्तु के क्रेता द्वारा मुद्रा का भुगतान किया जाता है। जबकि वस्तु के विक्रेता द्वारा मुद्रा प्राप्त की जाता है। इस लिए मुद्रा को विनिमय का माध्यम कहा जाता है.

7. विदेशी निवेश से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:- जब किसी देश में दुसरे (विदेश) देश की पूंजी के माध्यम से कोई कार्य होता है. जैसे- कल-कारखानों का निर्माण, संडक या रेल परिवहन का निर्माण या बांध बनाना इत्यादि कार्य तो इसे विदेशी निवेश कहते हैं. क्योंकि इसमें विदेशी पूंजी लगी होती है.

लघुउत्तरीय प्रश्न किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें

8. असहयोग आन्दोलन में भारतीयों द्वारा अपनाए गए विभिन्न तरीकों का उल्लेख करें।
उत्तर:- असहयोग आंदोलन 1920 में महात्मा गांधी एवं उनके सहयोगियों द्वारा चलाया गया. इस आंदोलन में भारतीयों ने विभिन्न तरीकों से ब्रिटिश सरकार के साथ असहयोग किया.
I. पुरस्कारों को लौटाना:- महात्मा गांधी ने केसर – ए -हिंद, रविंद्र नाथ टैगोर ने सर, जमुनालाल बाजार ने रायबहादुर जैसे उपनामों को लौटा दिया.
II. सरकारी सेवाओं का बहिष्कार:- शिक्षक और बच्चे स्कूल जाना छोड़ दिये, वकिल वकालत करना छोड़ दिये, डाक्टर अस्पताल जाना छोड़ दिये.
III. विदेशी वस्तुओं की होली जलाना:- विदेशी वस्तुओं की होली जलाई गई.
IV. दुकानों के पिकेटिंग:- शराब दुकानों की पिकेटिंग की गई.
V. लगान न देना:– किसान लगान देना छोड़ दिये.

9. पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा?

उत्तर:- पहले विश्व युद्ध के समय भारत में औद्योगिक उत्पादन बढ़ा इसके निम्नलिखित कारण थे.

i. प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन इस प्रकार से उलझा कि वह भारत में वस्तुओं का निर्यात नहीं कर सका. जिस कारण भारत में उद्योगों को पनपने का सुअवसर प्राप्त हुआ.

ii. इंग्लैंड के सब कारखाने निर्यात की वस्तुओं को बनाने के बजाय सैनिक सामग्री बनाने में लग गई. जिससे भारतीय उद्योगों को रातों-रात विशाल देसी बाजार मिल गया.

iii. एक विशाल देसी बाजार मिलने के साथ-साथ भारतीय उद्योगों को सरकार द्वारा भी अनेक चीजें जैसे- फौज के लिए वर्दियां, बूट, टैंक, घोड़ों के लिए अनेक प्रकार का सामान बनाने आदि के लिए आर्डर मिल गए.
उपरोक्त कारकों से भारतीय उद्योगों में नई जान आ गई, जिससे औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा.

10. नवीकरनीय और अनवीकरनीय संसाधनों में क्या अंतर है?

उत्तर:- समाप्यता के आधार पर संसाधन दो प्रकार के हैं. नवीकरणीय और अनवीकरणीय
• नवीकरणीय:- ये वे संसाधन हैं जिन्हें भौतिक, रासायनिक या यांत्रिक प्रक्रियाओं द्वारा नवीकृत या पुन: उत्पन्न किया जा सकता है. जैसे- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल, वन इत्यादि.
• अनवीकरणीय:- ये वे संसाधन हैं जिसका विकास लंबे भू-वैज्ञानिक अंतराल में होता है, अर्थात बनने में इन्हें लाखों वर्ष लग जाते हैं. और ये संसाधन लगभग एक बार उपयोग के समाप्त हो जाते हैं. जैसे- खनिज और जीवाश्म ईंधन.

11. दबाव समूहों की गतिविधियां लोकतांत्रिक सरकार के कामकाज में कैसे उपयोगी होती है?
उत्तर:- विभिन्न प्रकार के दबाव समूह अपने तरीके से लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं.
I. प्राय: सरकार अमीर एवं शक्तिशाली लोगों के अनुचित दबाव में आ सकती है. ऐसे में दबाव समूह इस अनुचित दबाव को कम करने में मदद करते हैं.
II. विभिन्न प्रकार के दबाव समूह के विरोध और प्रतिरोध से सरकार को यह पता चलता है कि आम जनता क्या चाहती है.
III. यदि किसी एक समूह द्वारा सरकार पर अपने पक्ष में नीतियां बनाने के लिए दबाव डाला जाता है, तो दूसरे समूह द्वारा पहले के पक्ष में नीतियां नहीं बनाने के लिए सरकार पर दबाव डाला जाता है. इस प्रकार सरकार को विभिन्न प्रकार के जनता की इच्छाओं को सुनने और समझने का मौका मिलता है.

12. श्रीलंका के समाज के जातीय बनावट की व्याख्या करें।

उत्तर:- श्रीलंका भारत के दक्षिण में हिंदमासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है. इसकी आबादी लगभग दो करोड़ के आसपास अर्थात हरियाणा के बराबर है. बेल्जियम की भांति यहां भी कई जातीय समूह के लोग रहते हैं. देश की आबादी का लगभग 74% भाग सिंहलियों का है, जबकि 18% तमिल तथा बाकी अन्य छोटे-छोटे जाति समूह जैसे ईसाई और मुसलमानों का है. देश के उत्तर-पूर्वी भागों में तमिल लोग अधिक हैं, जबकि देश के बाकी हिस्सों में सिंहली लोग बहुसंख्यक रूप में हैं. यदि श्रीलंका के लोग चाहे तो भी वे बेल्जियम की भांति अपने जातीय मसले का कोई उचित हल निकाल सकते थे. परंतु वहां बहुसंख्यक समुदाय अर्थात सिंहलियों ने अपने बहुसंख्यकवाद को दूसरे पर थोपने का प्रयत्न किया, जिससे श्रीलंका में गृह युद्ध शुरू हो गया जो आज तक थमने का नाम नहीं ले रहा है.

13. ऋण की शर्तों का उल्लेख करें।

उत्तर:- ऋण लेने वाले व्यक्ति के साथ बैंक ऋण के कई शर्त रखता है। जो निम्न है-

(i) समर्थक ऋणाधार:- कर्जदाता ऋण लेने वाले व्यक्ति से भूमि, इमारत, गाड़ी, बैंक में जमा पूंजी इत्यादि के कागजात जमा करने के लिए कहता है. इसे ही समर्थक ऋणाधार कहते हैं.

(ii) आवश्यक कागजात:- आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे कागजात भी कर्जदार से बैंक मांग करता है.

(iii) ब्याज दर:- बैंक द्वारा हर ऋण समझौते पर ब्याज दर फिक्स कर दी जाती है. कर्ज लेने वाला व्यक्ति उसी ब्याज दर पर ऋण चुकता करने को विवश हो जाता है.

(iv) भुगतान के तरीके:- बैंक कर्जदार को कर्ज देने से पहले भुगतान के तरीके से भी संबंधित शर्त रखता है. जैसे मासिक भुगतान करना इत्यादि

14. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के किन्ही तीन उद्देश्यों को लिखे।

उत्तर:- विश्व स्तर पर व्यापार को सुनियोजित ढंग से चलाने के लिए 1995 ई. में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना की गई थी. इसके स्थापना के पीछे कई उद्देश्य हैं। यहां प्रमुख तीन उद्देश्यों को लिखा जा रहा है.
(i)अंतरराष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना:– विश्व व्यापार संगठन के आने से एक देश से दूसरे देश में व्यापार करना आसान हुआ है, जिससे वस्तुओं एवं सेवाओं का आदान-प्रदान अब बिना बाधा के हो रहा है.

(ii) जीवन स्तर में वृद्धि करना:- विश्व व्यापार संगठन के जरिये उत्पादित वस्तुओं के क्रय-विक्रय से उत्पादक का सही मूल्य एवं उपभोक्ता को सही सामान मिलता है. जिससे जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिलता है.

(iii) पर्यावरण का संरक्षण एवं उसकी सुरक्षा:- भविष्य की पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए WTO ने पर्यावरण का संरक्षण एवं उसकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिया है.

दीर्घउत्तरीय प्रश्न : किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें

15. 18वीं सदी के यूरोप में कुछ लोगों को ऐसा क्यों लगता था कि मुद्रण संस्कृति निरंकुशवाद का अंत और जानोदय होगा?

उत्तर:- 18वीं सदी के यूरोप में कुछ लोगों को लगता था कि मुद्रण संस्कृति से निरंकुशवाद का अंत और ज्ञानोदय होगा, इसके निम्न कारण थे.

I. 18 वीं सदी के यूरोप में यह विश्वास बनाया था कि किताबों के द्वारा प्रगति और ज्ञानोदय होता है. बहुत सारे लोगों का यह मानना था कि किताबें दुनिया बदल सकती है.

II. लोगों का ऐसा मानना है कि मुद्रण निरंकुशवाद और आतंकी राजसत्ता में समाज को मुक्ति दिलाकर ऐसा दौर लाएगी जब विवेक और बुद्धि का राज होगा.

III. 18 वीं सदी में फ्रांस के एक उपन्यासकार लुई सेबेस्तिएं मर्सिए ने घोषणा की कि छापाखाना प्रगति का सबसे बड़ा ताकतवर हथियार है और इससे बन रही जनमत की आंधी में निरंकुशवाद उड़ जाएगा.

IV. ज्ञानोदय को लाने और निरंकुशवाद के आधार को नष्ट करने में छापेखाने की भूमिका के बारे में बताते हुए सेबेस्तिएं मर्सिए ने कहा कि निरंकुशवादी शासक सावधान हो जाएं क्योंकि अब उनके डरने का वक्त आ गया है. लेखकों की कलम के जोर के आगे तुम हिल जाओगे.

16. लोकतंत्र किन परिस्थितियों में सामाजिक विविधता को संभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठता है?

उत्तर:- दुनिया में हर जगह धर्म, जाति, भाषा और आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव है. परंतु यह केवल लोकतंत्र में ही संभव है कि हर प्रकार की विविधताओं एवं विभिन्नताओं में आपसी सामंजस्य पैदा किया जाता है. इसे निम्न रूप से देखा जा सकता है-

(i) लोकतंत्र की यही विशेषता है कि विभिन्न भाषा बोलने वाले लोगों को भी अपनी भाषा विकसित करने का मौका दिया जाता है. हर भाषा के लोग अपने निजी स्कूल खोल सकते हैं.

(ii) लोकतंत्र में ही यह संभव है कि यहां हर आर्थिक वर्ग के लोगों को बराबर का वोट का अधिकार है. वोट में अमीरी-गरीबी का कोई अंतर नहीं देखा जाता.

(iii) यह लोकतंत्र में ही संभव है कि पुरुष के साथ-साथ महिलाओं को भी बराबर का वोट देने का अधिकार है.

(iv) लोकतंत्र ही है जिसमें महिलाओं को अपने व्यवसाय चुनने का भी पूर्ण अधिकार दिया गया.

(v) लोकतंत्र ही यह संभव बनाता है कि किसी भी जाति या धर्म के लोग बसों, रेलगाड़ियों, हवाई जहाजों में एक साथ सफर कर सकते हैं.

(vi) यह लोकतंत्र ही है कि होटलों या किसी भी स्थान पर रुकने में जाति और धर्म का कोई पाबंदी नहीं रहता.

17. एक अर्थव्यवस्था में मुद्रा की भूमिका की विवेचना कीजिए.

उत्तर:- एक अर्थव्यवस्था में मुद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जिसे निम्नलिखित रुप से देखा जा सकता है.

(i) मुद्रा वस्तु विनिमय की कठिनाइयों को दूर करता है:- मुद्रा के प्रयोग से वस्तु विनिमय प्रणाली की हर कठिनाइयां दूर हो गई है. वस्तु विनिमय प्रणाली में वस्तु के दोहरे संयोग की आवश्यक शर्त को मुद्रा ने खत्म कर दिया है.

(ii) मुद्रा पूंजी को गतिशीलता प्रदान करता है:- यह धन को उन व्यक्तियों के हाथों में सोंपती है जो व्यक्ति उसे सर्वोत्तम उपयोग में ला सकता है.

(iii) मुद्रा आर्थिक क्रिया को आधार प्रदान करता है:- उत्पादक अपनी उत्पादित वस्तुओं को बेचकर उसे मुद्रा में बदल देता है और मुद्रा देकर दूसरी आवश्यक वस्तुएं खरीद लेता है. इस तरह मुद्रा आर्थिक क्रिया का आधार माना जाता है.

(iv) मुद्रा समाज की आर्थिक उन्नति की सूचक है:- मुद्रा समाज की आर्थिक उन्नति का सूचक मानी जाती है. जिस देश की विदेशी मुद्रा अधिक होती है, वह देश समृद्ध मानी जाती है. यह मुद्रा के प्रयोग से ही संभव हो पाता है.

(v) मुद्रा श्रम विभाजन प्रणाली में प्रोत्साहन करती है:- मुद्रा के प्रयोग से श्रम विभाजन सरल हो गया है. मुद्रा के प्रयोग के कारण ही कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी किसी भी प्रकार का भी कार्य करने के लिए तैयार रहता है. क्योंकि उसे कार्य के बदले मुद्रा मिलती है.
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि एक अर्थव्यवस्था में मुद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

18. जल दुर्लभता क्या है? जल संरक्षण को कैसे किया जा सकता है?

उत्तर:- किसी क्षेत्र में जल की आवश्यकता को पुरा करने के लिए पर्याप्त जल स्रोत का न होना जल दुर्लभता कहलाता है. स्वीडन के एक विशेषज्ञ फॉल्कन मार्क के अनुसार जल की कमी तब होती है जब प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 1000 घन मीटर से कम जल उपलब्ध होता है.
जल संरक्षण को निम्न तरीके से किया जा सकता है.
I. वर्षा के जल को छत पर, छत के नीचे कुण्ड में जमा कर उपयोग करना.
II. वर्षा जल को खराब पड़े चापानल और कुएं में पुनर्भरन कर.
III. वर्षा जल को तालाब, डैम, बांध में जमाकर पेयजल या सिंचाई के रूप में उपयोग कर.
IV. वर्षा जल को छोटे-छोटे गड्ढों (ट्रेंच) में जमाकर भूमिगत जल बढ़ाकर.
V. भूमिगत जल या सतही जल का उपयोग आवश्यकतानुसार ही करना.
VI. पानी की व्यर्थ बर्बादी जैसे- खराब नल को ठीक कर, खुले नल को बंद कर आदि.
VI. औद्योगिक और कृषि कार्यो से होने वाले जल प्रदुषण को रोककर.
उपरोक्त तरीके से हम जल को संरक्षित कर सकते हैं.

19. मानचित्र में प्रदर्शित खनिज उत्पादक केंद्र एवं पत्तन के नाम का मिलान करें- हजारीबाग, अजमेर, लौह अयस्क क्षेत्र, विशाखापत्तनम और मंगलुरु.

10th Model paper subjective questions answer, 10th माडल पेपर सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर, भारत का मानचित्र, भारत का मैप, मैप आफ इंडिया, bharat ka map, bharat ka manchitr, map of india, india ka map, इंडिया का मानचित्र, इंडिया का मैप, हिंदुस्तान का मैप,
भारत का मैप

उत्तर:-

  1. अजमेर
  2. हजारीबाग
  3. लौह अयस्क क्षेत्र
  4. विशाखापट्टनम
  5. मंगलुरु
10th Model paper subjective questions answer, 10th माडल पेपर सब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर, भारत का मानचित्र, भारत का मैप, मैप आफ इंडिया, bharat ka map, bharat ka manchitr, map of india, india ka map, इंडिया का मानचित्र, इंडिया का मैप, हिंदुस्तान का मैप, अजमेर, हजारीबाग, लौह अयस्क क्षेत्र, विशाखापट्टनम, मंगलुरु,
भारत का मानचित्र

? pdf file download here

______________________________________

Jac board 2023 के लिए (Objective) विकल्प वाले प्रश्न का सेट
Model set 1
• Model set 2 (जल्द ही अपलोड होगा)
• Model set 3 (जल्द ही अपलोड होगा)
• Model set 4 (जल्द ही अपलोड होगा)
• Model set 5 (जल्द ही अपलोड होगा)
••••••••••••••••••••••
Jac board 2023 के लिए (सब्जेक्टिव) छोटे और बड़े प्रश्न का सेट
• Model set 1
• Model set 2 (जल्द ही अपलोड होगा)
• Model set 3 (जल्द ही अपलोड होगा)
• Model set 4 (जल्द ही अपलोड होगा)
• Model set 5 (जल्द ही अपलोड होगा)
•••••••••••••••••••••••••••••

Jac board class 10th

सामाजिक विज्ञान का न्यू शाॅट सिलेबस 2021 jac board
 सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन बैंक 2009 से 2020 तक के प्रश्न
10th Science Practcal Model question answer

Class 10th Economics

Economics chapter 1 (विकास) अभ्यास के प्रश्न का उत्तर
Economics chapter 2 (भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक) अभ्यास के प्रश्न का उत्तर
Economics chapter 3 (मुद्रा और साख) अभ्यास के प्रश्न का उत्तर
Economics chapter 4 (वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था) अभ्यास के प्रश्न का उत्तर
Economics chapter 5 (उपभोक्ता अधिकार) अभ्यास के प्रश्न का उत्तर comming soon

Chapter 1 Quiz Question
Chapter 2 Quiz Question
Chapter 3 Quiz Question
Chapter 4 Quiz Question (comming soon)

Class 10th Geography

Chapter 1. (संसाधन और विकास) अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर
Chapter 2. Objective Question
Chapter 2. (वन एवं वन्य जीव संसाधन) अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
Chapter 2 Objective Question
Chapter 3. (जल संसाधन) अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर
Chapter 3. Objective Question

chapter 4 कृषि से question answer
chapter 5 खनिज और ऊर्जा संसाधन से क्वेश्चन आंसर
chapter 6 विनिर्माण उद्योग क्वेश्चन आंसर

Chapter 4 objective question
Class 10 all Chapter objective question
Jac Board Question Bank
Model question sst 2021
Chapter 7 (भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा) अभ्यास के प्रश्न का उत्तर

Class 10 History

chapter 4 औद्योगीकरण का युग से प्रश्न उत्तर

Class 10 Civics

Chapter 1 सत्ता की साझेदारी से quiz
Chapter 2 संघवाद से quiz
Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता quiz

others

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर
कथा सम्राट प्रेमचंद
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

Nobel Prize winner 2020

Video देखें

 Learnytic app कैसे डाउनलोड करें और कैसे insttald

भारत के विभिन्न समुदायों ने  वन और वन्य जीव संसाधन के रक्षण में किस प्रकार योगदान दिया है
जैव विविधता क्या है यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है
प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग हुआ है कैसे
 वन्य संरक्षण में मनुष्य के रीति-रिवाजों का योगदान
सामाजिक विज्ञान का अर्थ और महत्व
Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
चांद पर मनुष्य पहली बार कैसे पहुंचा
झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ की पहाड़ी
 चतरा के बेस्ट टुरिज्म प्लेस
खण्डोली डैम

 ततापानी जलप्रपात

तोपचांची झील
——

Gk
Gk Quiz test
Current affairs
Intresting facts
Jharkhand gk etc
के लिए गूगल पर सर्च करें
www.gyantarang.com
——————————

_______________________________________
प्रस्तुतीकरण
www.gyantarang.com
संकलन
महेंद्र प्रसाद दांगी
शिक्षक

Leave a Comment