Print Culture and the Modern World mcq 10 history
Class:- 10th History
Chapter:- मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया (Print Culture and the Modern World)
Topic:- MCQs क्विज के क्वेश्चन
Print Culture and the Modern World mcq 10 history (मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनियां) से आप सभी MCQs देखने जा रहे हैं। सबसे पहले पारिभाषिक शब्दावली देखिए उसके बाद MCQs.
Also Read
- तोपचांची के रोवाम में श्रद्धा व भक्ति के साथ महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
- वि बि महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में होगा अंतर्राष्ट्रीय खोरठा महोत्सव
- खोरठा के साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी की माँ की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई
- महामहिम ने देव कुमार की नई कृति “पावर ऑफ माइंडसेट” का किया विमोचन
- टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
पारिभाषिक शब्दावली
•खुशनवीसी :- सुन्दर लेखन या सुलेखन की कला को खुशनवीसी कहा जाता है।
•बेलम :- चर्म-पत्र या जानवरों के चमड़े से बनी लेखन कला को बेलम कहा जाता है।
•प्लाटेन :- लेटर प्रेस छपाई में प्लाटेन एक बोर्ड होता है, जिसे कागज के पीछे दबाकर टाइप की छाप ली जाती थी। पहले यह बोर्ड काठ का होता था, बाद में इस्पात का बनने लगा।
•कम्पोजीटर :- छपाई के लिए इबारत कम्पोज करने वाले व्यक्ति को कम्पोजीटर कहा जाता है।
•गैली :- धातुई फ्रेम, जिसमें टाइप बिछाकर इबारत बनाई जाती थी।
•प्रोटेस्टेट धर्म सुधार :- सोलहवी सदी यूरोप में रोमन कैथलिक चर्च में सुधार का आन्दोलन। मार्टिन लूथर प्रोटेस्टेंट सुधारकों में से एक थे। इस आन्दोलन से कैथलिक ईसाई मत के विरोध में कई धाराएं निकली।
•धर्म-अदालत :- विधार्मियों की शिनाख्त करने और सजा देनें वाली रोमन कैथलिक संस्था।
•धर्म-विरोधी :- इन्सान या विचार जो चर्च की मान्यताओं से असहमत हो। मध्यकाल में चर्च विधर्मियो या धर्म-द्रोह के प्रति सख्त था, उसे लगता था कि लोगों की आस्था, उनके विश्वास पर सिर्फ उसका अधिकार है, और उसकी बात ही अंतिम है।
•संप्रदाय :- किसी धर्म के एक शाखा या उपसमुह को सम्प्रदाय कहा जाता है।
•पंचांग :- चाँद, सूरज की गति, ज्वार-भाटा के समय और लोगों के दैनिक जीवन से जुड़ी कई अहम जानकारिया देता वार्षिक प्रकाशन।
•गुटका :- पॉकेट बुक के आकार की किताबों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द। इन्हे आमतौर पर फेरीवाले बेचते थे। ये सोलहवी सदी की मुद्रण क्रांति के समय से लोकप्रिय हुए।
•निरकुंशवाद :- राजकाज की ऐसी व्यवस्था, जिसमें किसी एक व्यक्ति को संपूर्ण शक्ति प्राप्त हो और उस पर न कानूनी पाबंदी लगी हो, न ही संवैधानिक।
•उलमा :- इस्लामी कानून और शरियत के विद्यवान व्यक्ति को उलमा कहा जाता है।
•फतवा :- अनिश्चय या असमंजस की स्थिति में, इस्लामी कानून जानने वाले विद्वान, सामान्यतः मुफ्ती के द्वारा की जाने वाली वैधानिक घोषणा।
•पांडुलिपियाँ :- प्राचीन समय में ताड़ के पत्तो पर हाथ से लिखी गई सामग्री को पांडुलिपियाँ कहते हैं।
•संस्कृति :- इस शब्द का अभिप्राय है- अच्छा साहित्य, कलाकृतियाँ और अन्य बौद्धिक अभिव्यक्तियों, जो किसी विशेष समाज, समुदाय, राष्ट्र द्वारा किसी समय में की जाती है।
•मुद्रण संस्कृति :- समाचार पत्रों, पत्रिकाओं के साथ-साथ वह अन्य उपकरण जिन्हें आधुनिक तकनीक द्वारा छापकर लोगों को जानकारी दी जाती है उन्हें मुद्रण-संस्कृति कहते हैं।
•राष्ट्रवाद :- किसी भी व्यक्ति के मन में अपने देश के लिए प्यार की शक्तिशाली भावनाएँ और उसका नागरिक होने पर गौरवान्वित महसूस करना राष्ट्रवाद कहलाता है।
•प्रबुद्धता :- 17वीं और 18वीं शताब्दी में होने वाला वह बौद्धिक आंदोलन जिसने परंपराओं के स्थान पर तर्क और व्यक्तिवाद पर बल दिया।
अब MCQs के क्विज के क्वेश्चन देखिए
Results
#1. वुडब्लॉक के खिलाफ रगड़ पेपर की कला का आविष्कार कहां किया गया था?
उत्तर:- चीन
#2. पांडुलिपियों का उत्पादन यूरोप में संभव हो पाया क्योंकि-
उत्तर:- चीनी कागज रेशम और मसालों की तरह रेशम मार्ग से 11 वै शताब्दी में यूरोप पहुंचा।
#3. जापान की सबसे पुरानी मुद्रित पुस्तक का क्या नाम था?
उत्तर:- डायमंड सूत्र
#4. प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किसने किया?
उत्तर:- गुटेनबर्ग
#5. भारत में प्रेस का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर:- हिकी
#6. जापान में कब और किसके द्वारा छपाई की तकनीक लाई गई?
उत्तर:- चीन के बाद बौद्ध मिशनरियों ने ईसा पूर्व 768-770 के आसपास
#7. बंगाल गजट था-
उत्तर:- 1780 में जेम्स हिकी के द्वारा संपादित एक साप्ताहिक पत्रिका जिसे सभी के लिए एक वाणिज्यिक पत्र के रूप में वर्णित किया गया जो किसी से प्रभावित नहीं था।
#8. चीन में किताबे कैसे छपी?
उत्तर:- मशीन की छपाई
#9. पत्रिकाओं का प्रकाशन किस सदी में शुरू हुआ?
उत्तर:- 18 वीं सदी में
#10. मुद्रण तकनीक सबसे पहले कहां विकसित हुई?
उत्तर:- चीन
#11. निम्न में से कौन एक प्रमुख विचारक था, जिसके लेखन के बारे में कहा जाता है कि उसने फ्रांस में एक क्रांति के लिए स्थितियां बनाई थी?
उत्तर:- लुई सेबेस्तिएँ मर्सिए
#12. सोलहवीं सदी में यूरोप के बाजार में कितनी मुद्रित किताबें आई?
उत्तर:- 20 करोड़
#13. वेलम क्या है
उत्तर:- चर्म पत्र
#14. विश्व में सर्वप्रथम मुद्रण की शुरुआत कहां हुई?
उत्तर:- चीन
#15. राजा राममोहन राय ने 1821 में कौन सा सप्ताहिक समाचार पत्र निकालना शुरू किया?
उत्तर:- संवाद कौमुदी
#16. महात्मा गांधी ने किस पत्रिका का संपादन किया?
उत्तर:- यंग इंडिया
#17. किसने कहा था “छापाखाना प्रगति का सबसे ताकतवर औजार है, इससे बन रही जनमत की आंधी में निरंकुशवाद उड़ जाएगा”।
उत्तर:- लुई सेबेस्तिएँ मर्सिए
#18. जापान की सबसे पुरानी पुस्तक डायमंड सूत्र कब छपी थी?
उत्तर:- 868 ईस्वी में
#19. “गीत गोविंद” की रचना किसने की थी?
उत्तर:- जयदेव
#20. 1878 के वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को प्रत्यारोपित किया गया था-
उत्तर:- आइरिश प्रेस कानून
#21. निम्न में से “गुलामगिरी” के लेखक कौन थे ?
उत्तर:- ज्योतिबा फुले
#22. भारत में पहला प्रिंटिंग प्रेस किन लोगों के द्वारा लाया गया?
उत्तर:- पुर्तगालियों द्वारा
#23. कंपोजिटर शब्द का अर्थ है
उत्तर:- वह व्यक्ति जो मुद्रण के लिए पाठ की रचना करता है।
#24. निम्न में से कौन रशसुंदरी देवी की आत्मकथा है?
उत्तर:- आमार जीबन
#25. मुद्रण की सबसे पहली तकनीक किन तीन राष्ट्रों में आई थी?
उत्तर:- चीन, कोरिया, जापान
#26. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट किस गवर्नर जनरल के समय में पारित हुआ?
उत्तर:- लॉर्ड लिटन
#27. ‘एक पैसिया’ मैगजीन किस देश में प्रकाशित हुआ?
उत्तर:- इंग्लैंड
#28. गैली क्या है
उत्तर:- धातुई फ्रेम
#29. योहान गुटेनबर्ग द्वारा छापी गई पहली पुस्तक का नाम क्या था?
उत्तर:- बाइबिल
#30. भारत में प्रकाशित होने वाला पहला सप्ताहिक पत्र था-
उत्तर:- बंगाल गजट
इसी प्रकार की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए घंटी को दबाएं ताकि पोस्ट के साथ ही आपके मोबाइल पर इसकी सूचना मिल जाएगी
अपना सुझाव मुझे इस email पर दें ताकि अगली पोस्ट को और भी बनाया जा सके।
skumarigrd85@gmail.com
••••••••••••••••••••
इसे भी जानें
class 10th से संबंधित जानकारी यहाँ पर देख सकते हैं
Jac board class 10th
? सामाजिक विज्ञान का क्वेश्चन बैंक 2009 से 2020 तक के प्रश्न
?10th Science Practcal Model question answer
Class 10th Economics
? chapter 1 विकास से question answer
? chapter 1 विकास से Quiz क्वेश्चन
? chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक से question answer
? chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक से Quiz के क्वेश्चन
? chapter 3 मुद्रा और साख से Quiz
? chapter 3 मुद्रा और साख से question answer
Class 10th Geography
chapter 1 संसाधन एवं विकास question answer
chapter 1 संसाधन एवं विकास Quiz के क्वेश्चन
chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन से question answer
chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन से Quiz के क्वेश्चन
chapter 3 जल संसाधन से question answer
chapter 3 जल संसाधन से Quiz के क्वेश्चन
chapter 4 कृषि से mcq Quiz
Chapter 5 खनिज एवं ऊर्जा संसाधन mcq
Chapter 6 विनिर्माण उद्योग mcq
Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के जीवन रेखा MCQ
Class 10 History
? chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद से Quiz
? chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? chapter इंडो चाइना में राष्ट्रवाद Quiz
? chapter 2 भारत में राष्ट्रवाद से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? chapter भारत में राष्ट्रवाद से Quiz
? chapter 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना से अभ्यास के प्रश्नों का उत्तर
? chapter 4 औद्योगीकरण का युग से प्रश्न उत्तर
? chapter 5 मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया से प्रश्न उत्तर
Class 10 Civics
? Chapter 1 सत्ता की साझेदारी से quiz
? Chapter 2 संघवाद से quiz
? Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता quiz
others
? हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय
? जम्मू कश्मीर का इतिहास
? भारत के कागज नोटों का इतिहास और वर्तमान
? हमारे शरीर के महत्वपूर्ण पोषक तत्व
? चट्टानों के प्रकार
Video देखें
? Geography chapter 1 सतत पोषणीय विकास क्या है
? Geography संसाधन नियोजन क्या है
? Geography जैव विविधता क्या है
? Economics विकास का क्या अभिप्राय है
? Economics मानव विकास रिपोर्ट क्या है
? Economics भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
? विश्व के new 7 wonder
? सामाजिक विज्ञान का अर्थ एवं महत्व




















